In this Article
बेटियों को ऐसे ही लक्ष्मी नहीं कहा जाता है, वो घर की रौनक और पिता की किस्मत का वो ताला होती हैं जो उनके आती ही खुल जाता है। अब आप ही बताइए जो बेटी आपके लिए इतनी शुभ हो उसका नाम सबसे अच्छा नहीं होना चाहिए? बिलकुल होना चाहिए और हम जानते हैं कि आपका भी यही मानना है। बच्चे का अच्छा नाम रखना हर माता-पिता की पहली प्राथमिकता होती है और आपकी इस प्राथमिकता को नजर में रखते हुए हम आपको ऐसे ही एक बेहद सुंदर नाम से अवगत कराने जा रहे हैं। और वो नाम है ‘निर्मला’। निर्मला यह नाम आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे तो पहले के समय में निर्मला जैसे नाम बहुत पसंद किए जाते थे, जो सादगी को दर्शाते थे। लेकिन कुछ नाम सदाबहार होते हैं, और आज भी कई माता-पिता उन्हें पसंद करते हैं। अगर आपको भी ऐसा प्यारा और बेहतरीन अर्थ वाला नाम पसंद है, तो निर्मला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो अब बिना किसी देर के आइए इस नाम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
माता-पिता जब अपनी बेटी का नाम रखने की सोचते हैं, तो वे इसमें कोई भी गलती नहीं करना चाहते। इसलिए वे ढेरों नामों की लिस्ट देखते हैं और कई बार इतने नामों में उलझ भी जाते हैं कि समझ नहीं आता कौन सा नाम बेहतर रहेगा। अगर आप भी ऐसे ही किसी सुंदर, सादे और अच्छे मतलब वाले नाम की तलाश में हैं, तो ‘निर्मला’ नाम पर जरूर ध्यान दें। यह नाम भले ही पुराने जमाने से चला आ रहा हो, लेकिन आज भी इसकी प्यारी सी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है। निर्मला का अर्थ शुद्ध, स्वच्छ, गुणी होता है। इस नाम की राशि वृश्चिक होती है। अगर आप एक ऐसा नाम चाहते हैं जो परंपराओं से जुड़ा हो और जिसकी पहचान सालों तक बनी रहे, तो निर्मला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
| नाम | निर्मला |
| अर्थ | शुद्ध, स्वच्छ, गुणी |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 5 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | वृश्चिक |
| नक्षत्र | अनुराधा (ना, नी, नू, ने) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | लाल, चॉकलेट, नारंगी और पीला |
| शुभ रत्न | मूंगा |
निर्मला लड़कियों का एक बेहद सौम्य, सुंदर और शुद्धता से भरा नाम है, जिसका अर्थ शुद्ध, स्वच्छ, गुणी होता है। यह नाम सादगी और संस्कारों से जुड़ा हुआ है। निर्मला नाम की लड़कियां स्वभाव से बेहद शांत, समझदार और सच्चाई पर चलने वाली होती हैं। ये दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं रहतीं और हमेशा ईमानदारी से भरी होती हैं। ये लड़कियां दिखावे से दूर रहती हैं और सादगी में ही सुंदरता ढूंढती हैं। निर्मला नाम वाली लड़कियां ज्यादा बोलने के बजाय सोच-समझकर बोलना पसंद करती हैं और अपने अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं।
निर्मला नाम की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि के प्रभाव से निर्मला नाम की लड़कियों में कुछ खास गुण देखने को मिलते हैं। ये लड़कियां बहुत ही गंभीर, भावुक और दृढ़ निश्चयी स्वभाव की होती हैं। निर्मला नाम की लड़कियां अपनी बात को साफ-साफ और आत्मविश्वास के साथ कहना जानती हैं। ये अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होती हैं और जब सही लगता है, तब पीछे हटने के बजाय डटकर खड़ी रहती हैं। ये लड़कियां दूसरों की भावनाओं की भी कद्र करती हैं।
निर्मला नाम का नक्षत्र ‘अनुराधा’ है और ज्योतिष के अनुसार अनुराधा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह एक सुंदर और कोमल कमल का फूल माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ना, नी, नू, ने।
अगर आप वृश्चिक राशि से प्रभावित हैं और चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम भी इसी राशि के अनुसार रखा जाए, तो इस राशि के अक्षरों त, न, य से शुरू होने वाले नामों की टेबल हमने तैयार की है। इन नामों पर भी एक बार जरूर गौर फरमाएं।
| नाम | नाम |
| तान्या (Tanya) | तनीषा (Tanisha) |
| तन्नू (Tannu) | तारा (Tara) |
| नायसा (Naysa) | नित्या (Nitya) |
| निशा (Nisha) | निमिशा (Nimisha) |
| निया (Niya) | निकिता (Nikita) |
| यशिका (Yashika) | यशी (Yashi) |
| यति (Yati) | यामी (Yami) |
| योगिता (Yogita) | युक्ता (Yukta) |
निर्मला एक प्यारा और लोकप्रिय नाम है। अगर आप इससे मिलते-जुलते कुछ और नाम जानना चाहते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरों को भी सुझाव दे सकें, तो आगे दिए गए नाम आपके काम आ सकते हैं।
| नाम | नाम |
| रोमिला (Romila) | उर्मिला (Urmila) |
| दीपमाला (Deepmala) | चंद्रिला (Chandrila) |
| त्रिशला (Trishala) | उज्ज्वला (Ujjwala) |
| विमला (Vimla) | शीला (Sheela) |
| स्नेहला (Snehala) | मिथिला (Mithila) |
| कायला (Kayla) | लीला (Leela) |
निर्मला नाम की लड़कियां आमतौर पर रचनात्मक क्षेत्रों में काफी दिलचस्पी रखती हैं। हमने इस लेख में ऐसे कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में जिक्र किया हैं, जिससे आपको इस नाम को समझने और पसंद करने में मदद मिलेगी।
| नाम | पेशा |
| निर्मला सीतारमण | भारत की वित्त मंत्री |
| निर्मला लक्ष्मण | लेखक |
| निर्मला देवी | आध्यात्मिक गुरु |
| निर्मला जैन | लेखिका |
| निर्मला पटवर्धन | सिरेमिक कलाकार |
| निर्मला पुरंदरे | दिवंगत समाजसेविका |
अगर आप अपनी बेटी का नाम ‘न’ अक्षर से रखना चाहते हैं या ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो खास और अलग हो, तो हमने ‘न’ अक्षर से कुछ बेहतरीन नामों के सुझाव नीचे की लिस्ट में दिए हैं। ये नाम आपको अपनी बेटी का नाम चुनने में मदद करेंगे।
| नाम | अर्थ |
| नैना (Naina) | सुंदर आंखों वाली, देवी पार्वती |
| नभ्या (Nabhya) | ईश्वरीय शक्ति |
| निर्मित (Nirmeet) | बनाया गया |
| नवीरा (Navira) | शीर्ष, उच्च |
| नलिनी (Nalini) | कमल |
| नायरा (Nayra) | उज्जवल |
| नीरजा (Neerja) | कमल का फूल, पवित्र |
| नव्या (Navya) | जो प्रशंसा के काबिल हो, योग्य, सराहनीय |
| निष्ठा (Nishtha) | आधार, सम्मान, आदर |
| नीरा (Neera) | ईश्वर का अंश, नीर, जल |
निर्मला नाम अपने आप में बहुत ही खूबसूरत और खास है। यह नाम सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि इसकी गहराई और अर्थ भी इसे बहुत प्रभावशाली बनाते हैं। अगर आपको इस लेख के जरिए निर्मला नाम पसंद आया है और आप अब इस नाम को लेकर निश्चित हैं, तो जल्द ही अपनी बेटी के लिए ये नाम चुन लें। ताकि इस नाम के अच्छे गुण और सकारात्मक प्रभाव आपकी बेटी के जीवन में जल्दी देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
न’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
नायरा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naira Name Meaning in Hindi
अनुशासन का मतलब है अपने जीवन को सही ढंग से व्यवस्थित जीना और नियमों का…
हमारे आसपास मौजूद हर चीज पर्यावरण है, जिसमें हवा, पानी, पेड़-पौधे व अन्य सभी सजीव…
जन्मदिन बच्चों के लिए साल का सबसे खास दिन होता है। इस दिन वह खुश…
कहते हैं कि बहनें भगवान के एक आशीर्वाद की तरह होती हैं। अगर आपके पास…
हमारी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हम दिल से मानते हैं और…
डॉक्टर का पेशा वह होता है जिसमें आमदनी से ज्यादा सेवा का भाव आवश्यक माना…