शिशु

नितेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nitesh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चे के आगमन से घर का पूरा माहौल बदल जाता है और खुशियां हर किसी के चेहरे पर झलकने लगती हैं। लेकिन ये खुशियां अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आती हैं। बच्चे के पैदा होने के बाद ही माता-पिता की असल परीक्षा शुरू होती है। बच्चे का ध्यान रखना, उसकी जरूरतें पूरी करना और साथ ही उसके लिए एक अच्छा नाम रखना आदि ये सभी जरूरी बातें होती है। माँ-बाप को इसका महत्व पता होता है इसलिए वो बच्चे का नाम काफी धैर्य से खोजते हैं। यदि आप नए माता-पिता हैं और अपने बच्चे के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह बिलकुल सही जगह है। इस लेख में लड़कों के चर्चित नाम ‘नितेश’ के बारे में जिक्र किया गया है। यदि आपको यह नाम पसंद आया है और आप नितेश नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

नितेश नाम का मतलब और राशि

नितेश नाम न तो बहुत पुराना नाम है और न ही बिलकुल नया, लेकिन लोग इसे काफी पसंद करते हैं। यह नाम सुनने में इतना आकर्षक नहीं लगता लेकिन इसका अर्थ लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। नितेश का मतलब कानून का देवता, कानून में निपुण आदि होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्तियों के  स्वभाव का अंदाजा लगा सकते हैं। बात करें इसकी राशि की तो यह नाम वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे-बुरे विचारों के बारे में बताएंगे।

नाम नितेश
अर्थ कानून का देवता, कानून में निपुण
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल, हल्का नीला
शुभ रत्न मूंगा

नितेश नाम का अर्थ क्या है?

आज के दौर के हिसाब से नितेश नाम एक साधारण सा नाम है, लेकिन इसकी सादगी के कारण लोग इसे पसंद करते है। यह एक सरल, साधारण और आसानी से लिया जाने वाला नाम है, पर इसका अर्थ इसे दूसरे नामों से अलग बनाता है। लड़कों के लोकप्रिय नाम नितेश का मतलब कानून के देवता, कानून में निपुण आदि होता है। ये लड़के काफी ज्ञानी होते हैं, इन्हे ज्यादातर कार्य अपने दिल की बजाय दिमाग से करना पसंद होता है। इन्हें धीमी और स्थिर मेहनत करके सफलता हासिल करने पर विश्वास होता है और इसलिए ये कभी भी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेते। इनके रूप-रंग की बात करें तो ये दिखने में एक सामान्य व्यक्ति की तरह होते हैं लेकिन इनका ज्ञान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। ये जीवन को अपनी मर्जी से जीते हैं और किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं करते।

ADVERTISEMENTS

नितेश नाम का राशिफल

नितेश ‘न’ अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि के अंतर्गत आने वाला नाम है। इस राशि के व्यक्ति बहुत ज्ञानी और धैर्यवान होते हैं। इनकी गिनती उन लोगों में की जाती है जो खुद समझदार होते हैं और दूसरों को भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इन व्यक्तियों के संपर्क में आने से अन्य व्यक्तियों को भी जीवन में लाभ हो सकता है। पढ़ाई हो या फिर कोई दूसरा क्षेत्र ये सब में अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर न, य को माना जाता है।

नितेश नाम का नक्षत्र क्या है?

नितेश नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

ADVERTISEMENTS

नितेश जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

नितेश नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
नवीन (Naveen) नैतिक (Naitik)
निश्चय (Nischay) नवल (Naval)
निमिष (Nimish) नक्श(Naksh)
नील (Neel) नीलांश (Nilansh)
युवल (Yuval) युवान (Yuvan)
योग्य (Yogya) युग (Yug)
योग्य (Yogya) युविक (Yuvik)

नितेश नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

नितेश से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है। इस लिस्ट में आपको अपनी पसंद का नाम मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
दिनेश (Dinesh) रत्नेश (Ratnesh)
जितेश (Jitesh) विमलेश (Vimlesh)
सर्वेश (Sarvesh) राकेश (Rakesh)
सुरेश (Suresh) बृजेश (Brijesh)
कृपेश (Kripesh) राजेश (Rajesh)

नितेश नाम के प्रसिद्ध लोग

नितेश नाम के कई प्रसिद्ध लोग हैं। कुछ ऐसे ही मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

नाम पेशा
नितेश कुमार क्रिकेट खिलाड़ी
नितेश तिवारी अभिनेता
नितेश लोचब क्रिकेट खिलाड़ी
नितेश राणे राजनीतिज्ञ
नितेश शेट्टी उद्यमी
नितेश पांडे अभिनेता

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद हैं और यदि आप भी अपने बेटे के लिए न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
नीतिक (Nitik) नियम पर चलने वाला
नितिन (Nitin) न्यायाधीश
निलव (Nilav) आकर्षित व्यक्ति
निसित (Nisit) आधी रात,तेज
नीरत (Neerat) संतुष्ट, प्रसन्न
निविन (Nivin) पवित्र, श्रद्धा
निर्वाण (Nirvan) आनंद, मुक्ति
नरेश (Naresh) राजा
नीतन (Nitan) अनादि, सनातन
निष्ठ (Nishth) एक पेड़, ईमानदारी से

बच्चे का नाम ऐसा चुनें कि सुनने वाले लोग माता-पिता से पूछें कैसे इस नाम को ढूंढा और इसकी जानकारी कैसे हासिल की। यदि इस लेख में दिया गया नाम नितेश आपको अच्छा लगा और अपने बेटे के लिए ये नाम आपको पसंद आया है तो हमें बेहद खुशी होगी कि हम इस नाम को ढूंढने और चुनने की प्रक्रिया में आपकी मदद कर सके। इस लेख में बताई गई सभी जरूरी जानकारियां आपको इस नाम को बेहतर तरीके से जानने में मदद कर सकेंगी और साथ ही आप इस लेख को नए पेरेंट्स के साथ साझा भी कर सकते हैं ताकि उनकी मदद भी हो सके।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

नक्श नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naksh Name Meaning in Hindi
नैतिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naitik Name Meaning in Hindi
निखिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikhil Name Meaning in Hind

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago