गर्भावस्था

पोस्टपार्टम एनीमिया – लक्षण, कारण और इलाज

जब हीमोग्लोबिन का स्तर नॉर्मल से कम हो जाता है, तो ऐसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन को कैरी करता है। इसके लिए आयरन की जरूरत होती है और भोजन में आयरन की कमी से एनीमिया की संभावना हो सकती है। बच्चे के जन्म के दौरान कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। गर्भावस्था के दौरान अगर महिला को पहले से ही एनीमिया की शिकायत , तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। 

पोस्टपार्टम एनीमिया क्या होता है?

डिलीवरी के बाद होने वाली आयरन की कमी को पोस्टपार्टम एनीमिया कहते हैं। डिलीवरी के 1 सप्ताह के बाद अगर हीमोग्लोबिन का स्तर 110 ग्राम/लीटर से कम हो और आठवें सप्ताह तक अगर इसका स्तर 120 ग्राम/लीटर हो, तो इसका अर्थ है कि आपको पोस्टपार्टम एनीमिया है। 

एनीमिया के चरण

  1. पहला चरण

बोन मैरो में आयरन के स्तर में कमी के कारण खून में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। इस स्टेज में एनीमिया के कुछ विशेष लक्षण आपको दिखाई नहीं देते हैं। 

  1. दूसरा चरण

इस स्टेज में आप एनीमिया के कुछ साइड-इफेक्ट्स महसूस करने लगती हैं। इसके लक्षणों में बार-बार होने वाला सिरदर्द शामिल हो सकता है, और आप आमतौर पर जितनी एक्टिव होती हैं, उसमें कमी महसूस कर सकती हैं। आप ब्लड टेस्ट के द्वारा इस कमी का पता लगा सकती हैं। एनीमिया के इस स्टेज में हीमोग्लोबिन के बनने पर प्रभाव पड़ने लगता है। 

  1. तीसरा चरण

इस स्टेज में, एनीमिया पूरी तरह से डेवलप हो चुका होता है, क्योंकि हीमोग्लोबिन के स्तर में बहुत ज्यादा कमी आ जाती है। आप अपने आप को कुछ अलग महसूस कर सकती हैं, बहुत ज्यादा थका हुआ, कमजोर और बीमार महसूस कर सकती हैं। 

डिलीवरी के बाद एनीमिया होने के क्या कारण होते हैं

डिलीवरी के बाद एनीमिया होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

1. सही भोजन ना लेना

यदि प्रेगनेंसी के पहले और दौरान ली जाने वाली आयरन की मात्रा पर्याप्त ना हो, तो उससे पोस्टपार्टम एनीमिया होने की संभावना हो जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप 4.4 मिग्रा आयरन हर दिन जरूर लें। आप आयरन के सप्लीमेंट गर्भधारण के पहले और प्रेगनेंसी के दौरान भी ले सकती हैं, क्योंकि रोज के भोजन में आयरन की उतनी मात्रा उपलब्ध नहीं होती है। गर्भधारण के पहले भी यदि माहवारी के दौरान आपको ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो ऐसी स्थिति में भी आप को आयरन की कमी हो सकती है। 

2. पेरिपार्टम ब्लड लॉस

यदि डिलीवरी के दौरान खून की कमी बहुत ज्यादा हो जाए, तो ऐसे में शरीर में जमा हुआ आयरन खाली हो जाता है। परिणामस्वरूप डिलीवरी के बाद एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है। खून की कमी अगर बहुत ज्यादा हो, तब एनीमिया की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होती है। 

3. आंत संबंधी बीमारियां

सीलिएक रोग, क्रॉन्स रोग और पेट की इन्फ्लेमेटरी बीमारियों जैसी आंत संबंधी बीमारियां, आयरन के अवशोषण में असर डालती हैं। 

प्रेगनेंसी के बाद एनीमिया के संकेत और लक्षण

आयरन के स्तर में बहुत ज्यादा गिरावट आने पर शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं। डिलीवरी के बाद आप कई तरह के लक्षण महसूस कर सकती हैं, जैसे

  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का एहसास
  • त्वचा का पीलापन
  • कमजोरी
  • डिप्रेशन
  • कन्फ्यूजन
  • दूध की मात्रा और क्वालिटी में कमी, जिससे बच्चों में वजन बढ़ने में कमी आ सकती है
  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • इरिटेशन होना
  • मूड स्विंग
  • सेक्स की इच्छा में कमी
  • इम्यूनिटी में कमी

डिलीवरी के बाद एनीमिया के लक्षण एक ही समय पर एक साथ होना जरूरी नहीं है, पर फिर भी यदि ऊपर दिए गए इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण आपको परेशान कर रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इस प्रकार इसके आगे आने वाली कई दिक्कतों से आप बच सकती हैं। 

डिलीवरी के बाद एनीमिया के खतरे

एनीमिया का इलाज जितनी जल्दी हो सके करवा लेना चाहिए, इससे मां को कई प्रकार के खतरों से बचाया जा सकता है, इनमें से कुछ खतरे इस प्रकार है

  • एकाग्रता में कमी
  • थकान के कारण रोज के कामों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है
  • समय पूर्व डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है और आगे की प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ सकती हैं
  • अत्यधिक थकान या अन्य साइड इफेक्ट्स के कारण मृत्यु की की

 यदि आप नीचे दिए गए कैटेगरी में आती हैं, तो नई मां को पोस्टपार्टम एनीमिया के खतरे ज्यादा हो सकते हैं:

  • प्रेगनेंसी के पहले या दौरान आयरन की कमी
  • कई गर्भावस्थाएं
  • प्रेगनेंसी पूर्व बॉडी मास इंडेक्स का 24 से ज्यादा होना
  • सिजेरियन डिलीवरी होना
  • एक से ज्यादा प्रेगनेंसी के बीच रिकवरी टाइम कम होना
  • डिलीवरी के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
  • समय पूर्व डिलीवरी
  • प्लेसेन्टा प्रिविया
  • हाईपरटेंशन
  • पैसे की कमी के वजह से खानपान व पोषण की कमी
  • एक बर्थ के बाद जल्द दूसरी डिलीवरी

अगर आपको इनमें से कुछ लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसे में बच्चे का पोषण भी प्रभावित हो सकता है। 

क्या पोस्टपार्टम एनीमिया से ब्रेस्टफीडिंग पर असर पड़ता है?

एनीमिया इम्यून सिस्टम के कार्य को निश्चित तौर पर कम करता है, इसलिए यह अपने बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कुछ समस्याएं खड़ी कर सकता है और अगर आपने अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना तय किया है, तो यह आपके लिए निराशाजनक हो सकता है। हालांकि, यह समस्या उन महिलाओं को भी आ सकती है जिन्हें एनीमिया नहीं है। 

कुछ आम समस्याएं जैसे दूध की नलिकाओं का जाम होना, छाले पड़ना, निप्पल के हीलिंग में लगने वाला ज्यादा समय, ब्रेस्ट में सूजन होती हैं। दूध की मात्रा एवं क्वालिटी में कमी भी देखी जा सकती है। इससे ब्रेस्टफीडिंग की अवधि में भी कमी आ सकती है। इससे बच्चों की शुरुआती उम्र में कम वजन होने की समस्या भी हो सकती है, बच्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है और सोने में भी दिक्कत हो सकती है। 

आप एक लेक्टेशन कंसलटेंट की मदद से इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं। इससे आप को एनीमिया होने के बावजूद आपके बच्चे को एनीमिया होने की संभावना को काफी कम किया जा सकेगा। फिर भी 6 महीने के बाद पीडियाट्रिशियन से मिलकर जांच करवाना सही होगा, ताकि अगर जरूरी हो तो वह बच्चे को आयरन के सप्लीमेंट्स देना शुरू कर सकें। 

डिलीवरी के बाद एनीमिया को ठीक करने के टिप्स

आप अपने खाने और जीवनशैली में सुधार करके पोस्टपार्टम एनीमिया को ठीक कर सकती हैं। ये 9 टिप्स आपको अपनी स्थिति में सुधार लाने में मदद करेंगे। 

1. आयरन सप्लीमेंट्स लें

आप आयरन सप्लीमेंट्स लेकर अपने खून में आयरन के स्तर को बढ़ा सकती हैं। डॉक्टर की सलाह से टेबलेट,         कैप्सूल या टॉनिक लेना बेहतर होगा। 

2. आयरन से भरपूर भोजन का सेवन

आप आयरन से भरपूर भोजन का सेवन कर सकती हैं। 

  • पालक जैसी हरे पत्तेदार सब्जियां
  • बीन्स, मटर, दालें और सीरियल
  • एप्रीकॉट, स्ट्रौबरी, स्कवैश और पंपकिन जैसे फल
  • आयरन फोर्टीफाइड ब्रेड
  • बीफ, ओयस्टर और चिकन

3. चाय कम पिएं

चाय में टैनिन होता है, यह इंग्रिडेंट मानव शरीर में आयरन के अवशोषण को कम करता है। जरूरत से ज्यादा कैल्शियम के सेवन से भी शरीर में आयरन के अवशोषण में कमी आती है। 

4. विटामिन सी

विटामिन सी से भरपूर भोजन लेने से शरीर में अवशोषित होने वाले आयरन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

5. भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन

प्रेगनेंसी के दौरान हाइड्रेटेड रहना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह डिलीवरी के बाद ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छी मात्रा में तरल पदार्थ के सेवन से खून के थक्के जमने की समस्या और यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन से बचाव होता है। तरल पदार्थों से कुछ आयरन सप्लीमेंट के कारण होने वाली ब्लोटिंग, की समस्या में भी कमी आती है। प्रतिदिन लगभग 2 लीटर पानी पीना अच्छा होता है, क्योंकि अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने से खून पतला होता है। 

6. स्टूल सॉफ्टनर

कब्ज की शिकायत एनीमिया का एक साइड इफेक्ट है। इस साइड इफेक्ट से निजात पाने के लिए स्टूल सॉफ्टनर का सेवन किया जाना चाहिए। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन कर सकती हैं।

7. इंफेक्शन का खतरा

एनीमिया से आपके शरीर के इम्यूनिटी पर असर पड़ता है और इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप इंफेक्शन के कोई लक्षण महसूस कर रही हैं, तो आपको अपने जनरल प्रैक्टिशनर और गायनेकोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए। 

8. घर पर भरपूर आराम

आयरन के स्तर में कमी के कारण आपको बहुत थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है। इसलिए ऐसे में आपको आराम की आवश्यकता होती है।

9. डॉक्टर से फॉलो अप

अगर आप इस स्थिति से ग्रसित हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क बनाए रखना बेहतर है। डॉक्टर आपके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कदम उठाएंगे। अगर आपके शरीर में आयरन का स्तर लगातार नीचे जा रहा है, तो वह आपको इंजेक्शन या फिर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह भी दे सकते हैं। 

अगर आप डिलीवरी के बाद किसी भी तरह के असामान्य लक्षण महसूस कर रही हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।  अपने भोजन को बेहतर बना कर आयरन के स्तर को बरकरार रखें। एक न्यूट्रिशनिस्ट आपको डिलीवरी के बाद, खोए हुए पोषक तत्वों की पूर्ति करने में सहायता करेगा। अगर आप एनीमिया को मैनेज कर लेती हैं, तो पोस्टपार्टम हैम्रेज को भी दूर रखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: 

डिलीवरी के बाद कब्ज होना

पूजा ठाकुर

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago