शिशु

प्रांजल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pranjal Name Meaning in Hindi

यह अक्सर देखा गया है कि घर में मौजूद बड़े बुजुर्ग खासकर दादा-दादी और नाना-नानी हमेशा बच्चे के लिए उसी नाम को रखने पर जोर देते हैं जिसका अर्थ समाज के मुताबिक अच्छा हो, क्योंकि उनका मानना है कि हर नाम का अपना मकसद और महत्व होता है। इसलिए वो नाम पसंद आते है जिनके मतलब व्यक्ति के व्यक्तित्व पर असर डालें। आज हम ऐसे ही एक नाम का जिक्र इस लेख में करने वाले हैं, वह नाम है प्रांजल!! प्रांजल नाम थोड़ा नया है लेकिन इसके अर्थ की वजह से ये लोगों की पसंद बनता है। ये कैसा नाम है, इसका अर्थ क्या होता और इस नाम के व्यक्तियों का स्वभाव कैसा रहता है, प्रांजल नाम के लोग कैसे होते हैं आदि सभी जानकारी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी। तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

प्रांजल नाम का मतलब और राशि

प्रांजल, इन दिनों काफी ट्रेंडिंग नाम बन चुका है। यह नाम दोनों तरह से लायक है, पहला इसका अर्थ समाज के मुताबिक है और दूसरा ये सुनने में नया और स्टाइलिश लगता है। किसी भी नाम को रखने से पहले उसके अर्थ को अच्छी तरह से समझ लेना हर माता पिता की जिम्मेदारी होती है। प्रांजल नाम के अर्थ और उसकी राशि के बारे में आपको बता रहे हैं। प्रांजल नाम का अर्थ ईमानदार, स्वाभिमानी, सरल आदि होता है। वहीं इसकी राशि कन्या है। इस नाम के व्यक्तियों के बारे में और भी बेहतर तरीके जानने के लिए आगे पढ़े।

ADVERTISEMENTS

नाम प्रांजल
अर्थ ईमानदार, स्वाभिमानी, सरल
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

प्रांजल नाम का अर्थ क्या है?

प्रांजल,एक बेहतरीन नाम है और इसका अर्थ जानने के बाद लोग और भी इस नाम की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। बता दें कि इस नाम का अर्थ ईमानदार, स्वाभिमानी, नरम व्यक्ति होता है। अगर बात की जाए इस नाम के व्यक्तियों के व्यक्तित्व कि तो ये लड़के बड़े ही शांत और नरम स्वभाव के होते हैं और अपने काम से ज्यादा मतलब रखते हैं। जैसा कि इनका अर्थ बताता है ये लोग दूसरों के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं। ये व्यक्ति बेहद समझदार भी होते हैं लेकिन कभी-कभार इनका स्वाभिमान इन्हें दूसरों के आगे बुरा बना देता है। इन्हें मौके के हिसाब से अपना काम करना या करवाना आता है। ये अपनी जिंदगी में हर मुश्किल स्थिति में भी हंसते हुए चेहरे के साथ काम करते हैं।

प्रांजल नाम का राशिफल

प्रांजल नाम कन्या राशि में आता है। कन्या राशि के लड़के अपने जीवन में किसी भी चीज से समझौता नहीं करते हैं, इसलिए इन्हे कभी-कभी स्वाभिमानी भी माना जाता है। इस राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कामों में आस्था रहती है। इतना ही नहीं इनका व्यवहार लोगों के प्रति बेहद दयालु होता है और साथ ही ये अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं और इनके साथ रहने वाे लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस राशि से जुड़े लड़के भविष्य में बेहतरीन करियर बनाते हैं और सफल होने के बाद अपना का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ठ, ण को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

प्रांजल नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रांजल नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी।

प्रांजल जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

प्रांजल नाम प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
प्रांश (Pransh) परिपूर्ण (Paripurn)
परम (Param) परिकेत (Pariket)
पौरव (Paurav) प्रसून (Prasun)
प्रफुल (Praful) पनय (Panay)
पथिन (Pathin) परंजय (Paranjay)
पुण्य (Punya) पलाश (Palash)

प्रांजल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

प्रांजल जैसे नाम को अपनाने में आपको संकोच हो रहा है तो ऐसे में हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं। यह नाम न सही आप उस नाम से मिलता-जुलता दूसरा ट्रेंडिंग नाम अपने बेटे का रख सकते हैं। ये रहे वो नाम –

नाम नाम
कुशल (Kushal) रजल (Rajal)
सुजल (Sujal) मुंजल (Munjal)
सजल (Sajal) त्रीजल (Trijal)
प्रांशुल (Pranshul) प्रज्वल (Prajwal)
विशाल (Vishal) वत्सल (Vatsal)
अविरल (Aviral) धवल (Dhaval)

प्रांजल नाम के प्रसिद्ध लोग

देश भर में प्रांजल नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। नीचे दी गई टेबल में नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
प्रांजल कामरा लेखक
प्रांजल शर्मा लेखक
प्रांजल भूमिज फुटबॉलर
प्रांजल बनर्जी फुटबॉल रेफरी
प्रांजल सिंह फिल्म निर्देशक
प्रांजल दुआ फिल्म निर्देशक

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘प’ अक्षर शुभ माना गया है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ
पदम (Padam) कमल
प्रियान (Priyaan) प्यारा
प्रगत (Pragat) प्रकाशित,प्रकट
पल्लव (Pallav) नए खिले हुए पत्ते
परितोष (Paritosh) खुशी, संतोष, पुरस्कार
परिमल (Parimal) सुगंध
परिणाम (Parinaam) गुणवत्ता, इनाम
परीक्षित (Parikshit) महाभारत में अभिमन्यु का पुत्र
पनव (Panav) राजकुमार
पारिकेत (Pariket) इच्‍छा के विरुद्ध

प्रांजल लड़कों का एक सुंदर नाम है जिसे माता-पिता काफी पसंद करते हैं। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए इस नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपके बेटे को यह नाम भाएगा तो आप इसे अपना सकते हैं। इस नाम को अपनाने से पहले आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की अहमियत को समझ सकें। यदि ये नाम चुनने में हमने आपकी मदद की है तो हमें लिखकर जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रणव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pranav Name Meaning in Hindi
प्रमोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pramod Name Meaning in Hindi
प्रतीक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prateek Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago