गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन  

प्रेगनेंसी के दौरान अंजीर का सेवन करना

एक महिला के रूप में गर्भावस्था का समय आपके लिए सबसे विशेष होता है और इस दुनिया में अपने बच्चे को जन्म देने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में, यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चे को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए केवल स्वस्थ आहर खाएं। आपको अपने शरीर के साथ-साथ भ्रूण के इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिजों का सेवन करें।

क्या गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाना सुरक्षित है

अंजीर को स्वास्थ्यप्रद फलों में से एक माना जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक अनुशंसित है। इसके अलावा, यह आपको अपनी गर्भावस्था की पहली तिमाही के शुरुआती चरणों में मॉर्निंग सिकनेस से निपटने में मदद करता है । यह गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकता को भी पूरा करता है।

अंजीर का पोषण मूल्य 

नीचे दी गई विस्तृत सूची में आपको 50 ग्राम के हिसाब से अंजीर से मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया गया है, जिसे आप देख सकती हैं 

अंजीर का पोषण मूल्य 

  • कैलोरी – 37
  • डायटरी फाइबर – 1.45 ग्राम
  • विटामिन बी6 – 0.06 मिलीग्राम
  • पोटैशियम – 116 मिलीग्राम
  • मैंगनीज- 0.06 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.03 मिलीग्राम
  • पैंटोथैनिक- 0.15 मिलीग्राम
  • जीआई – मध्यम
  • प्रोटीन- 0.38 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 9.59 ग्राम
  • वसा – 0.15 ग्राम
  • कुल चीनी – 1.13 ग्राम

गर्भावस्था के दौरान आप प्रतिदिन कितने अंजीर का सेवन कर सकती हैं

गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक सेवन से हाई ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। डॉक्टर आपको अंजीर को केवल एक फल के रूप में लेने की सलाह देंगे और न कि दवा के रूप में। आप 5 बार इसे अलग-अलग समय पर स्नैक्स के रूप में, देर दोपहर को, कॉफी ब्रेक के दौरान, सलाद में या व्यंजनों में इसकी प्यूरी का उपयोग करके इसे अपने आहार में शमिल कर सकती हैं ।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर के फायदे

अंजीर में कई ऐसे घटक मौजूद होते हैं जो एक गर्भवती महिला के अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके बच्चे को उचित रूप से पोषण प्रदान करने में मदद करते  हैं। गर्भावस्था में अंजीर के कुछ लाभों को नीचे वर्णित किया गया है:

1. कैल्शियम प्रदान करता है

माँ के साथ-साथ भ्रूण की हड्डियों और दाँतों के विकास में कैल्शियम एक आवश्यक तत्व होता है। यह गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद में भी माँ की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है, इस प्रकार यह आपकी दैनिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए आपको फिट और मजबूत रखता है।

2. ओमेगा 3 और फोलेट का बेहतरीन स्रोत

अंजीर का सेवन, भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में सराहनीय योगदान प्रदान करता है। अंजीर में ओमेगा 3 और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

3. स्वस्थ आहार

गर्भावस्था के दौरान, आमतौर पर कई माओं में अधिक भोजन खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इसके अलावा अन्य गंभीर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे गर्भावधि मधुमेह या मोटापा आदि का इलाज करने में अंजीर बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके अधिक खाने की इच्छा को नियंत्रित करता है।

4. एनीमिया से बचाव 

आयरन की कमी से भ्रूण में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी हो सकती है। अंजीर शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन तत्व प्रदान करता है, जिससे थकान और एनीमिया जैसी बीमारी होने का खतरा कम होता है ।

5. पाचन-शक्ति को बढ़ाता है

अंजीर, फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पेट को साफ करने और कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपकी आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण प्रदान करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं।

6. स्वस्थ और सुंदर त्वचा प्रदान करता है

अंजीर में एक सोरालें नामक रसायन होता है, जो त्वचा की रंजकता की समस्याओं और यहाँ तक कि मेलास्मा के इलाज में उपयोगी माना जाता है।

7. मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा दिलाता है

अंजीर में मौजूद विटामिन बी6, मॉर्निंग सिकनेस का इलाज करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

8. ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने में मदद करता है

अंजीर आपके हृदय को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें सोडियम की निम्न मात्रा और पोटेशियम की उच्च मात्रा का संयोजन, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है जो एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकने में मदद भी करती है।

9. रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है,

कई महिलाएं अपनी गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहती हैं। अंजीर में ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड और फाइटोस्टेरॉल जैसे स्वस्थ घटक मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद तत्व पेक्टिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

10. आयरन की अवशोषण प्रक्रिया को सुधारता है 

अंजीर विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायता करने के लिए जाना जाता है। यह माओं में एनीमिया के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

11. चीनी का प्राकृतिक स्रोत

अंजीर स्वाद में मीठा होता है और एक गर्भवती महिला में ग्लूकोज की आवश्यकता को पूरा करने का एक स्वस्थ तरीका है।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करने के दुष्प्रभाव

अंजीर बहुत फायदेमंद होते हैं जैसा कि ऊपर देखा गया है और होने वाली माँ के लिए इसका सेवन अनिवार्य है। हालांकि, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन इसका सेवन करने की सलाह तभी दी जाती है जब ये सेवन एक आनुपातिक मात्रा में हो। गर्भावस्था के दौरान सूखे अंजीर के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव नीचे सूचीबद्ध हैं:

  1. गर्भावस्था के दौरान होने वाली त्वचा रंजकता के इलाज के लिए अंजीर फायदेमंद साबित होता है। लेकिन कुछ मामलों में, यदि अधिक मात्रा में सोरालें शरीर में प्रवेश करते हैं, तो इससे फोटोडर्माटाइटिस नामक त्वचा की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
  1. मध्यम मात्रा में अंजीर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है लेकिन बहुत अधिक सेवन करने पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का कारण बन सकता है।
  2. एलर्जी प्रतिक्रियाएं बहुत अप्रत्याशित होती हैं और किसी भी समय दिखाई पड़ सकती हैं। यहाँ तक कि यदि माँ को अतीत में एलर्जी का इतिहास न भी रहा हो तो भी, गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तन अंजीर के सेवन से एलर्जी की प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर कैसे खाएं

1. ताजा अंजीर

ताजा अंजीर खाना सबसे अच्छा विकल्प है। ताजे अंजीर को कुछ ताजे क्रीम के साथ फ्रूट सलाद में भी मिलाया जा सकता है। 

2. सूखा अंजीर

सूखे अंजीर को अपने साथ रखना आसान होता है। आप अपने बैग में अन्य सूखे मेवों के साथ सूखे अंजीर रख सकती हैं ।

3. मिल्कशेक

ब्लेंडर में 4-5 ताजे अंजीर को 2 कप दूध और 3-4 चम्मच या आवश्यकतानुसार चीनी के साथ मिलाएं। थोड़ी मात्रा में वेनिला का अर्क डालें और सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंड करें। अंजीर के मिल्क शेक का सेवन आपकी दैनिक दूध की आवश्यकता को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है।

4. अंजीर की स्मूदी

एक कप दही, 1 टेबल स्पून शहद और एक चुटकी नमक के साथ ब्लेंडर में आधा केला और 4-5 अंजीर मिलाएं। इन सबको एक साथ ब्लेंड करें और यदि आप इसे पतला रखना चाहती हैं, तो इसमें दूध मिलाएं। यह एक पावर पैक्ड रेसिपी है, जो आपके नाश्ते में शामिल की जा सकती है।

अंजीर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि गर्भावस्था के कुछ बुरे प्रभावों का मुकाबला करने में मदद करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी चीज का बहुत अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और अंजीर इससे अलग नहीं है।

संसाधन और संदर्भ:

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान आलूबुखारा खाना
गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीना