गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान बगल में गाँठ – क्या यह खतरनाक है?

एक महिला के शरीर में गर्भावस्था के दौरान अंदरूनी और साथ ही बाहरी दोनों ही रूपों में कई बदलाव होते हैं। जहाँ कुछ बदलावों के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी होती है वहीं कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं जिनके बारे में उन्हें कोई कल्पना नहीं होती। यदि गर्भवती होने पर किसी महिला को बगल यानी कांख या आर्मपिट में दर्द रहित गाँठ महसूस हो तो कोई शक नहीं है कि यह उसे चिंतित कर देगी। यह गाँठ देखने में अजीब होगी, लेकिन यह बाद में पता चलने वाली किसी समस्या का संकेत भी दे सकती है। इसके बारे में पूरी जानकारी से आपको शांत और रिलैक्स रहने में मदद मिल सकती है।

गर्भावस्था के दौरान बगल में गाँठ होने का कारण

गर्भावस्था के दौरान बगल में एक मटर के दाने जितने आकार की गाँठ का आना आपको टेंशन और चिंता दे सकता है। लेकिन टेंशन लेने का कोई कारण नहीं है। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में होने वाले कई अन्य परिवर्तनों में से यह भी एक है।

ADVERTISEMENTS

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गाँठ भी ब्रेस्ट यानी स्तन का एक हिस्सा है। हाँ, यह सुनने में अजीब लग सकता है क्योंकि हम ऐसा समझते हैं कि स्तन हमारी छाती के हिस्से में मौजूद अंग होता है। लेकिन दरअसल इसका वास्तविक भाग बगल तक पहुँच सकता है। ऐसा होने पर जो लाइन्स दिखती हैं, उन्हें मिल्क रिजेस कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान भी और डिलीवरी के बाद लैक्टेशन के कारण भी ब्रेस्ट फैलते और बड़े हो जाते हैं। इसके कारण ब्रेस्ट के टिश्यूज बगल के हिस्से तक जाकर फैलते हैं।

स्तन के दूसरे भागों की तरह यहाँ भी मिल्क ग्लैंड्स बनती हैं, और स्पष्ट रूप से बढ़ी हुई दिखती हैं। ऐसे में जब आप बगल को दबाती हैं तो आपको ये ग्लैंड्स गाँठ की तरह महसूस होती हैं।

ADVERTISEMENTS

कैसे सुनिश्चित करें कि यह कैंसर की गाँठ नहीं है

गर्भावस्था के दौरान बगल में एक गाँठ अजीब लगती है और अगर आपको पता चले कि टिश्यू का यह अजीब विकास कैंसर का संकेत हो सकता है तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह ब्रेस्ट का एक हिस्सा है और कैंसर नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनसे आप यह डाउट दूर कर सकती हैं।

जैसे ही आप ब्रेस्ट में वृद्धि और बगल में गाँठ देखें, अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। वे इसकी ठीक से जांच करके तय करेंगे कि यह हानिरहित है या इसका आगे निदान करने की जरूरत है। ज्यादातर बार, मिल्क डक्ट्स के कारण ही यह गाँठ महसूस होती है। ये आमतौर पर मुलायम सी होती है और त्वचा खिंचने पर मिल्क डक्ट्स दिखाई देते हैं। यदि आपकी दोनों तरफ की बगल में मुलायम गाँठ है, तो यह आमतौर पर कैंसर नहीं होती है और सिर्फ ब्रेस्ट के फैलने के कारण होती है। हालांकि, अगर गाँठ केवल एक तरफ है, कड़ी है और जगह से हिलती नहीं है, तो यह कैंसर की गाँठ हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि डॉक्टर को दिखाकर इसकी जांच करा लें।

ADVERTISEMENTS

डॉक्टर को कब दिखाएं

यद्यपि किसी महिला को बगल में मिल्क डक्ट्स से गाँठ बन सकती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में स्तनपान और बच्चे की देखभाल बिना किसी परेशानी के जारी रह सकती है। दुर्लभ मामलों में, इस जगह पर निप्पल डेवलप हो सकता है और उससे दूध लीक हो सकता है। यदि ऐसा नहीं भी होता, तो भी इसके भीतर दूध का उत्पादन हो सकता है और, चूंकि दूध को बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती, तो इसमें दर्द उठ सकता है, या इन्फेक्शन भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है ताकि वे इस पर सही उपचार कर सकें।

जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अलग तरह के अनुभवों की आदत हो वे अपनी बगल में एक मुलायम गाँठ को आसानी से अनदेखा कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ महिलाओं को इससे चिंता हो सकती है और वे यह सोचकर परेशान हो सकती हैं कि गाँठ का कारण क्या है। फिर भी, डॉक्टर से परामर्श करने से उचित समय में किसी भी समस्या का निदान और उपाय करने में मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में मुंह में छाले (अल्सर)
प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन

ADVERTISEMENTS

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago