गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान डरावनी मूवीज देखना – सुरक्षित है या नहीं?

जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रेगनेंसी का समय बहुत नाजुक होता है और इसलिए इसके साथ आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह भी जुड़ा होता है। महिलाओं को अक्सर स्केयरी थ्रिलर या हॉरर मूवी देखने के लिए मना किया जाता है जब वो प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन क्या यह एक मिथ है या फैक्ट यह जानने के लिए लेख पढ़ना जारी रखें।

क्या गर्भवती महिलाएं डरावनी मूवी देख सकती हैं?

एक महिला होने के नाते, यह सवाल आपके मन में आ सकता है कि क्या आप प्रेगनेंसी के दौरान हॉरर मूवी देख सकती हैं? ज्यादातर लोग, विशेष रूप से रीति रिवाजो का पालन करने वाली मानसिकता वाले लोग हमेशा आपको सुझाव देंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको हॉरर मूवीज नहीं देखनी चाहिए। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में इसके पीछे कोई तर्क है या क्या यह केवल एक मिथ है।

गर्भावस्था से संबंधित बहुत सारे मिथ हैं, जो अलग-अलग प्रकार के हैं। जैसे कुछ का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन करती हैं वो बच्चे की फूड हैबिट को आगे चलकर प्रभावित करता है, वहीं कुछ जगह कहा जाता है कि आप जैसी पिक्चर देखती हैं उससे बच्चे के अपीयरेंस पर प्रभाव पड़ता है। तो, गर्भावस्था से संबंधित कुछ ऐसी बातें हैं जिनका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं और यह पूरी तरह से बेबुनयादी बातें हैं।

हॉरर मूवी, किसी भी इंसान के लिए एक रोलर कोस्टर की तरह हो सकती है चाहे आप प्रेग्नेंट हो या न हों। एक गर्भवती महिला पर हॉरर मूवी का कैसा प्रभाव पड़ता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके ऊपर मूवी का किस हद तक प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन, कोई भी ऐसी मूवी जिससे गर्भवती महिला पर स्ट्रेस पड़ता है, उन्हें ऐसी मूवीज देखने से बचना चाहिए।

क्या गर्भावस्था के दौरान डरावनी मूवी देखने से यह आपके बच्चे को प्रभावित करता है?

गर्भावस्था के दौरान हॉरर मूवी न देखने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि यह गर्भवती महिला पर बहुत स्ट्रेस डाल सकता है। स्ट्रेस के कारण गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल चेंजेस होने लगते हैं जिससे आपके बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा बच्चे में कॉन्सेंट्रेशन या ध्यान न दे पाने जैसी समस्या पैदा हो सकती है या फिर बैचनी जैसी समस्या शामिल है। कुछ केस में बहुत ज्यादा स्ट्रेस पड़ने के कारण आपको समय से पहले डिलीवरी हो सकती है या स्टिल बर्थ का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में जरूरी बात यह है कि क्या हॉरर मूवीज सच में होने वाली माँ के लिए तनावपूर्ण हो सकती हैं।

सरल शब्दों में कहा जाए, तो यदि होने वाली माँ पहले भी हॉरर मूवी देखने के दौरान सहज महसूस नहीं करती थी, तो प्रेगनेंसी के दौरान निश्चित रूप से उन्हें हॉरर मूवीज देखने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर उन्हें हॉरर मूवीज देखने में मजा आता है और कोई परेशानी नहीं होती है तो यह आपके बच्चे को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुँचाता है। यह बात न केवल हॉरर मूवीज के लिए लागू होती है बल्कि हर प्रकार की फिल्म पर लागू होती है। गर्भावस्था के दौरान कोई भी चीज जिससे होने वाली माँ को स्ट्रेस होता है आपको ऐसी सभी चीजों से बचना चाहिए।

गर्भावस्था में डरावनी फिल्में देखने के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

सावधानी बरतना हमेशा पछताने से बेहतर होता है, खासकर जब प्रेगनेंसी का समय हो, क्योंकि यह समय बहुत ही नाजुक होता है। इसलिए, यहाँ आपको कुछ चीजें बताई गई जिसे आपको ध्यान में रखना चाहिए ताकि आपके बच्चे को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो:

  • यदि कोई हॉरर मूवी या कोई भी मूवी को देखने से आपके ऊपर स्ट्रेस पड़ता है और यह आपको इमोशनल रूप से प्रभावित करता है, तो बेहतर है कि आप प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी मूवीज देखने से बचें।
  • लगभग 24 सप्ताह की गर्भावस्था के बाद, बच्चे अपने ओर्गंस को महसूस करना शुरू कर देते हैं। इस समय के बाद, बच्चे तेज आवाजों से परेशान होते हैं। इसलिए आपको इस प्रकार की मूवी देखने से पहले बच्चे के बारे में सोचना चाहिए।
  • अगर एक या दो घंटे के लिए मूवी थिएटर में सीधे बैठे रहने की वजह से आपको परेशानी महसूस होती है, तो आपको वहां जाने से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान आपका खुश और सहज महसूस करना बहुत जरूरी होता है, तो अगर हॉरर मूवीज देखने से आपका मूड अच्छा होता है, फिर तो कोई वजह नहीं जिसके आधार पर आपको रोका जाए। हालांकि, अगर आपको लगता है कि यह आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है, तो फिर प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी मूवीज देखने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स के बाद ब्लीडिंग

 

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

6 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

6 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago