In this Article
जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रेगनेंसी का समय बहुत नाजुक होता है और इसलिए इसके साथ आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह भी जुड़ा होता है। महिलाओं को अक्सर स्केयरी थ्रिलर या हॉरर मूवी देखने के लिए मना किया जाता है जब वो प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन क्या यह एक मिथ है या फैक्ट यह जानने के लिए लेख पढ़ना जारी रखें।
एक महिला होने के नाते, यह सवाल आपके मन में आ सकता है कि क्या आप प्रेगनेंसी के दौरान हॉरर मूवी देख सकती हैं? ज्यादातर लोग, विशेष रूप से रीति रिवाजो का पालन करने वाली मानसिकता वाले लोग हमेशा आपको सुझाव देंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको हॉरर मूवीज नहीं देखनी चाहिए। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में इसके पीछे कोई तर्क है या क्या यह केवल एक मिथ है।
गर्भावस्था से संबंधित बहुत सारे मिथ हैं, जो अलग-अलग प्रकार के हैं। जैसे कुछ का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन करती हैं वो बच्चे की फूड हैबिट को आगे चलकर प्रभावित करता है, वहीं कुछ जगह कहा जाता है कि आप जैसी पिक्चर देखती हैं उससे बच्चे के अपीयरेंस पर प्रभाव पड़ता है। तो, गर्भावस्था से संबंधित कुछ ऐसी बातें हैं जिनका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं और यह पूरी तरह से बेबुनयादी बातें हैं।
हॉरर मूवी, किसी भी इंसान के लिए एक रोलर कोस्टर की तरह हो सकती है चाहे आप प्रेग्नेंट हो या न हों। एक गर्भवती महिला पर हॉरर मूवी का कैसा प्रभाव पड़ता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके ऊपर मूवी का किस हद तक प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन, कोई भी ऐसी मूवी जिससे गर्भवती महिला पर स्ट्रेस पड़ता है, उन्हें ऐसी मूवीज देखने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान हॉरर मूवी न देखने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि यह गर्भवती महिला पर बहुत स्ट्रेस डाल सकता है। स्ट्रेस के कारण गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल चेंजेस होने लगते हैं जिससे आपके बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा बच्चे में कॉन्सेंट्रेशन या ध्यान न दे पाने जैसी समस्या पैदा हो सकती है या फिर बैचनी जैसी समस्या शामिल है। कुछ केस में बहुत ज्यादा स्ट्रेस पड़ने के कारण आपको समय से पहले डिलीवरी हो सकती है या स्टिल बर्थ का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में जरूरी बात यह है कि क्या हॉरर मूवीज सच में होने वाली माँ के लिए तनावपूर्ण हो सकती हैं।
सरल शब्दों में कहा जाए, तो यदि होने वाली माँ पहले भी हॉरर मूवी देखने के दौरान सहज महसूस नहीं करती थी, तो प्रेगनेंसी के दौरान निश्चित रूप से उन्हें हॉरर मूवीज देखने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर उन्हें हॉरर मूवीज देखने में मजा आता है और कोई परेशानी नहीं होती है तो यह आपके बच्चे को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुँचाता है। यह बात न केवल हॉरर मूवीज के लिए लागू होती है बल्कि हर प्रकार की फिल्म पर लागू होती है। गर्भावस्था के दौरान कोई भी चीज जिससे होने वाली माँ को स्ट्रेस होता है आपको ऐसी सभी चीजों से बचना चाहिए।
सावधानी बरतना हमेशा पछताने से बेहतर होता है, खासकर जब प्रेगनेंसी का समय हो, क्योंकि यह समय बहुत ही नाजुक होता है। इसलिए, यहाँ आपको कुछ चीजें बताई गई जिसे आपको ध्यान में रखना चाहिए ताकि आपके बच्चे को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो:
प्रेगनेंसी के दौरान आपका खुश और सहज महसूस करना बहुत जरूरी होता है, तो अगर हॉरर मूवीज देखने से आपका मूड अच्छा होता है, फिर तो कोई वजह नहीं जिसके आधार पर आपको रोका जाए। हालांकि, अगर आपको लगता है कि यह आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है, तो फिर प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी मूवीज देखने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स के बाद ब्लीडिंग
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…
भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…
शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…
शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…