गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेशन – सही या गलत?

किसी को भी मास्टरबेशन करने की इच्छा होना स्वाभाविक है। मास्टरबेशन को हम हस्तमैथुन के नाम से भी जानते हैं, हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा बोला नहीं जाता, क्योंकि इस विषय को वर्जित माना जाता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को इस बारे में पूछना मुश्किल लग सकता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेट करना सही है। इस बारे में जानकारी के अभाव में वे अंधेरे में रहती हैं और इसका विचार करना छोड़ देती हैं।

सभी गर्भवती महिलाओं को यह सवाल होता है कि क्या वे गर्भ में बच्चे को पालने के साथ मास्टरबेट कर सकती हैं, तो इसका उत्तर है हाँ! यह स्वाभाविक और सुरक्षित है, जब तक कि आपको किसी गंभीर समस्या वाली यानि हाई रिस्क प्रेगनेंसी न हो, जिसमें, कुछ हद तक सावधानी बरतनी पड़ती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेशन सही है?

गर्भावस्था के दौरान, कुछ महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के कारण उनकी कामेच्छा बढ़ जाती है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल बढ़ने से आपकी यौन इच्छा में वृद्धि हो जाती है। इस दौरान मास्टरबेशन और यहाँ तक कि संभोग करना भी पूरी तरह से सेफ होता है। मांसपेशियों में संकुचन के कारण एक बार जब आप ऑर्गाज्म (शारीरिक सुख) प्राप्त करती हैं, तो आपको हल्के क्रैम्प्स (ऐंठन) का अनुभव हो सकता है। यह आगे जाकर ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन का कारण बन सकता है, हालांकि जो बाद में धीरे-धीरे कम हो और अंततः बंद हो जाता है।

यह भी संभव है कि तेज मतली और थकान के कारण, कुछ महिलाएं यौन संबंध बनाने या मास्टरबेशन में रुचि खो दें।

गर्भावस्था में मास्टरबेशन के फायदे

निर्विवाद रूप से यह तो सही है कि गर्भवती होने पर मास्टरबेशन करने के लाभ बहुत हैं, उनमें से कुछ हैं:

  1. तनाव से राहत देता है: जब आप मास्टरबेशन करने के बाद ऑर्गाज्म प्राप्त करती हैं, तो आपका शरीर ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज करता है, जो कि एक नेचुरल स्ट्रेस-रिलीवर है।
  2. गर्भावस्था के दौरान ऑर्गाज्म और भी बेहतर हो सकता है: गर्भावस्था के दौरान अनुभव किए जाने वाले ऑर्गाज्म नियमित ऑर्गाज्म से एक पायदान ऊपर होते हैं, जिसका अर्थ है शारीरिक सुख में वृद्धि।
  3. संभोग की जगह एक बढ़िया ऑप्शन है: आपके बढ़ते पेट या सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको यौन संबंध बनाने से रोक सकती है या आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, ऐसे में मास्टरबेशन करना आपके लिए फायदेमंद है।
  4. गर्भावस्था की परेशानियों से आराम दिला सकता है: मास्टरबेशन करना गर्भावस्था के कुछ तकलीफदेह लक्षणों, जैसे मॉर्निंग सिकनेस, पैरों में सूजन, पीठ में दर्द आदि से थोड़ी राहत प्रदान कर सकता है।
  5. नींद दिलाने में सहायक हो सकता है: जब बढ़े हुए पेट के कारण नींद मुश्किल हो जाती है, तो आप मास्टरबेशन की मदद ले सकती हैं, क्योंकि ऑर्गाज्म से ब्लड प्रेशर कम होता है और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपको सोने में मदद कर सकता है।
  6. लेबर को आसान बना सकता है: पेल्विक की मांसपेशियों का मजबूत होना लेबर में फायदेमंद हो सकता है। मास्टरबेशन और ऑर्गाज्म आपकी पेल्विक मसल्स को मजबूत कर सकते हैं।
  7. आप अपने शरीर से प्यार करती हैं: हो सकता है कि अपने शरीर में होने वाले बदलावों से इसके बेढ़ब होते आकार के कारण आप अपने शरीर के बारे में उदासीन हो गई हों। मास्टरबेट करना शारीरिक सुख पाना आपको अपने शरीर से फिर से जुड़ने और उसे प्यार करने में मदद कर सकता है।

इन फायदों के अलावा, कुछ डॉक्टरों का यह भी मानना है कि ऑर्गाज्म के कारण होने वाले रिद्मिक संकुचन से गर्भ में पल रहे शिशु को शांत व आरामदायक महसूस होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए मास्टरबेशन हैक्स

इन सारे लाभों के बारे में जानने के बाद आप निश्चित ही खुद के लिए बेहद जरूरी ऐसा कुछ करना चाहेंगी जो आपको सकून दे और सेल्फ-लव में डुबाए। यहाँ कुछ हैक्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना मास्टरबेशन अनुभव और बेहतर बना सकती  हैं।

1. अपना सेक्स टॉय पास रखें

गर्भावस्था के दौरान अपने सेक्स टॉयज का उपयोग करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि अधिक आनंददायक भी है। उत्तेजना और शारीरिक सुख के लिए अपने वाइब्रेटर को पास रखें।

2. लुब्रिकेंट्स इस्तेमाल करें

अपने सेक्स टॉय या उंगलियों का इस्तेमाल करने से पहले आप लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं की योनि में सूखापन आ जाता है और लुब्रिकेंट इस्तेमाल करने से जननांग ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं और मास्टरबेशन बेहतर होता है।

3. अपनी जरूरत के हिसाब से समय लें

आपके शरीर में होने वाले परिवर्तनों के कारण, आपका मास्टरबेशन अनुभव पहले से अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं को मूड में आने में अधिक समय लग सकता है, जबकि कुछ को बिल्कुल भी समय नहीं लग सकता! गर्भावस्था के दौरान जेनिटल्स में बढ़ा हुआ ब्लड फ्लो इसे बहुत ज्यादा संवेदनशील बना सकता है, इसलिए समय लेकर इसे करें। आपके शरीर को जो अनुकूल हो वह करें।

4. अलग-अलग स्थितियां अपनाएं

आपका शरीर बहुत बदल गया है, और आपके पेट का आकार रेगुलर मास्टरबेशन को कठिन बना सकता है – आपको एक आरामदायक पोजीशन हासिल करने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ सकती है। यह कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान पीठ के बल नहीं लेटना चाहिए, इसलिए आप करवट लेकर लेट सकती हैं, खड़ी हो सकती हैं, या बेड पर झुककर कोशिश कर सकती हैं।

5. नहाएं

गर्भावस्था के दौरान पानी का शरीर पर सूदिंग प्रभाव हो सकता है। आप अपनी पीठ को आराम देने के लिए भी गुनगुने पानी से नहा सकती हैं। यह आराम भी देता है और तेजी से ऑर्गाज्म प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।

6. रात को सोने से पहले करें

सोने से ठीक पहले मास्टरबेशन करने से आप बेहतर नींद ले सकती हैं, क्योंकि ऑर्गाज्म एंडोर्फिन हार्मोन को बढ़ाता है और शरीर को आराम देता है।

7. पेल्विक रेस्ट की स्थिति में क्लिटोरल स्टिमुलेशन

यदि डॉक्टर ने आपको किसी भी कारण से पेल्विक रेस्ट पर रखा है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि आप संभोग से दूर हैं। हालांकि, आप अभी भी अपने क्लिटोरिस को उत्तेजित करके मास्टरबेट कर सकती हैं और एक ऑर्गाज्म पा सकती हैं! हालांकि, इस बारे में पहले अपने डॉक्टर से चर्चा कर लें।

8. मूड बनाएं

हो सकता है कि कई महिलाओं को गर्भावस्था के अलग-अलग लक्षणों की वजह से उपजे तनाव के कारण कामेच्छा में बढ़ोतरी महसूस न हो। यदि आप उनमें से एक हैं, तो आप कुछ सुगंधित मोमबत्तियों, कामुक पुस्तकों, अपने पसंदीदा अंतर्वस्त्रों आदि के साथ मूड सेट करने का प्रयास कर सकती हैं, और मास्टरबेशन को शुरू से अंत तक एन्जॉय कर सकती हैं।

मास्टरबेट करते समय सावधानियां

हालांकि गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेशन काफी हद तक सुरक्षित होता है, फिर भी कुछ सावधानियां आपको बिना किसी कम्प्लीकेशन के इसका आनंद लेने में मदद कर सकती हैं।

  • सुनिश्चित करें कि जिन सेक्स टॉयज का इस्तेमाल किया जा रहा है, उन्हें ठीक से साफ और इन्फेक्शन से बचाव के लिए सैनिटाइज किया गया हो। हर इस्तेमाल के बाद इसे साफ करें और इसे ठंडी, सूखी जगह पर रखें।
  • मास्टरबेट करने के लिए किसी भी अनोखी वस्तु का उपयोग न करें, क्योंकि उनसे बैक्टीरिया और वायरस शरीर में पहुँच सकते हैं। इसके अलावा, छोटी वस्तुएं योनि में खो जाती हैं और धारदार वस्तुएं योनि की अंदरूनी सतह को घायल कर सकती हैं, इसलिए उनसे दूर रहें।
  • अपने नाखूनों को छोटा रखें। लंबे नाखून योनि के अंदर या बाहर खरोंच या घाव कर सकते हैं, जो बैक्टीरिया को आमंत्रण हो सकता है।
  • जब आप किसी भी तरह के दर्द का अनुभव करें तो रुक जाएं। यदि दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।

मास्टरबेशन से कब बचना चाहिए?

यद्यपि गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं, लेकिन अगर आपको प्री-टर्म लेबर का जोखिम है या आपकी पिछली गर्भावस्था में प्री-टर्म का खतरा हो चुका है तो मास्टरबेशन से दूर रहें। यदि आपको योनि से ब्लीडिंग होती है, तो मास्टरबेट करने से बचें। इसके अलावा, यदि आपको प्लेसेंटा प्रिविया नामक समस्या का पता चला है, जिसमें प्लेसेंटा सर्विक्स का मुँह बंद कर देता है, तो मास्टरबेशन से बचने के लिए यह एक बड़ा कारण है। गर्भावस्था के दौरान मास्टरबेशन न करने के कुछ अन्य स्थितियां इस प्रकार हैं:

  • कमजोर सर्विक्स
  • मेम्ब्रेन का समय से पहले टूटना
  • यूट्रीन इन्फेक्शन
  • इंट्रायूट्रिन ग्रोथ रेस्ट्रिक्शन्स

यदि आपकी गर्भावस्था एकदम सामान्य और बिना किसी जोखिम वाली है तो मास्टरबेशन एक नेचुरल, सुरक्षित और एक जबरदस्त स्ट्रेस रिलीवर है। हालांकि, यदि आपको हाई रिस्क वाली गर्भावस्था है या आपके डॉक्टर ने सेक्शुअल एक्टिविटी से परहेज करने के लिए कहा है, तो आपको इसे मानना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने डॉक्टर के साथ मास्टरबेशन को लेकर चर्चा करें कि क्या हो सकता है और क्या नहीं।

संसाधन और संदर्भ:

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स
प्रेगनेंसी के दौरान योनि में सूजन

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 week ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 week ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 week ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago