गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द

जैसे ही एक महिला गर्भवती होती है, उसके शरीर में बदलावों का सिलसिला शुरू हो जाता है। आंतरिक अंग बढ़ते भ्रूण के लिए जगह बनाने के लिए इधर-उधर खिसकते हैं, और इसके साथ हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिससे असुविधा उत्पन्न होती है और सर्केडियन रिदम में परिवर्तन होता हैं। वास्तव में, गर्भावस्था के साथ किसी न किसी तरह का दर्द या असहजता आती ही है।

गर्भवती महिला आमतौर पर अपने शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द का अनुभव करती है, जिसमें उसकी पीठ का निचला हिस्सा, स्तन और पेट शामिल हैं। कुछ गर्भवती महिलाओं को योनि में दर्द का अनुभव हो सकता है। यह दर्द या तो दूसरी तिमाही में शुरू होता है या कभी-कभी पूरी गर्भावस्था के दौरान भी रहता है। आइए गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द के कारणों और लक्षणों पर एक नजर डालें।

गर्भावस्था में योनि में दर्द के प्रकार

महिलाओं द्वारा अनुभव किए जाने वाले योनि दर्द के प्रकार को मोटे तौर पर तीन प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है।

  • चुभने वाला दर्द: यह गर्भवती महिलाओं को होने वाली एक सामान्य समस्या है, जिसमें चुभने वाला दर्द भी शामिल है। यह आमतौर पर गर्भाशय की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गर्भावस्था के 5वें से 8वें सप्ताह तक होता है। इस दर्द का एक अन्य कारण पेट फूलना भी है जो होने वाली माँ की आंतों में होता है। यदि दर्द 37वें सप्ताह के आसपास शुरू होता है, तो यह आमतौर पर प्रसव का समय निकट आने का सूचक होता है।
  • निरंतर होने वाला दर्द: निरंतर होने वाला दर्द, गर्भवती महिलाओं की ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं की एक व्यापक समस्या है। यह आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में होने वाली सूजन के कारण होता है। यदि उपचार के बाद दर्द शीघ्र कम हो जाता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है और अगर यह फिर भी बढ़ता है, तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।
  • काटने जैसा दर्द: गर्भावस्था के दौरान मामूली काटने जैसा दर्द एक सामान्य घटना है जो शायद भ्रूण को समायोजित करने के लिए आकार में गर्भाशय के बढ़ने का परिणाम होता है। हालांकि, यह गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में सिस्टाइटिस का लक्षण भी हो सकता है। यदि गर्भावस्था के बाद के चरणों में दर्द होता है, तो आपको तुरंत एम्बुलेंस को कॉल करना चाहिए – यह प्लेसेंटा विच्छेद के कारण हो सकता है। अंतत: यदि आपको आपको लगता है कि दर्द बढ़ रहा है या उचित नहीं है तो आपको हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

योनि में दर्द के कारण क्या हैं

गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द के कई कारण हैं, और वे समय और तीव्रता के आधार पर हल्के या गंभीर हो सकते हैं। कुछ कारण नीचे दिए गए हैं।

  • गर्भाशय का विस्तार: यह गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द का एक सामान्य कारण है। भ्रूण को समायोजित करने के लिए गर्भाशय आकार में बढ़ता है और इससे योनि और आसपास की मांसपेशियों पर दबाव बनता है।
  • हार्मोनल परिवर्तन: गर्भावस्था में कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, और यह योनि में एक अस्वाभाविक सूखापन पैदा कर सकता है। यह सूखापन योनि दर्द का कारण बन सकता है, खासकर संभोग के दौरान।
  • भ्रूण की वृद्धि: जैसे-जैसे गर्भाशय में भ्रूण का आकार बढ़ता है, श्रोणि क्षेत्र में स्नायुबंधन (लिगामेंट) भी इस वृद्धि को समायोजित करने के लिए खिंचाव करते हैं। यह योनि के आस-पास के स्नायुबंधन और मांसपेशियों की एक अतिवृद्धि का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप एक तेज, गहन सनसनी वाला दर्द होता है। बच्चे का वजन श्रोणि तल पर नीचे दबाव डाल सकता है, जिससे योनि में दर्द होता है।
  • संक्रमण: यदि आपके द्वारा अनुभव किया जाने वाला दर्द बाहरी जननांग क्षेत्र और योनि में हैं, तो इसका कारण, इस भाग में संक्रमण हो सकता है। यदि आपको संदेह है कि आपकी योनि संक्रमित है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श करें और निदान की पुष्टि करें। कैंडिडा सबसे आम प्रकार के संक्रमणों में से है, जो गर्भवती महिलाओं को आसानी से प्रभावित करता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) बहुत कम होती है। कैंडिडा संक्रमण से उबरना भी एक लंबी प्रक्रिया है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान कोर्टिसोन दवाएं शायद ही कभी निर्धारित की जाती हैं।
  • गर्भाशय ग्रीवा का फैलाव: गर्भाशय ग्रीवा का फैलाव होने से योनि में तेज और गहन दर्द हो सकता है। फैलाव गर्भावस्था के बाद के चरणों में होता है, प्रसव होने से कुछ सप्ताह पहले। यह चिंता का कारण नहीं है। हालांकि, यदि दर्द पेट के निचले हिस्से में है या यदि यह बढ़ जाता है, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
  • पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स (पीओपी): पीओपी गर्भावस्था के समय एक ऐसी स्थिति होती है जहाँ श्रोणि के अंदर या आस-पास के अंग कभी-कभी योनि या मलाशय में चले जाते हैं। यदि योनि के चारों ओर दबाव वास्तव में बहुत ज्यादा है, तो यह पीओपी का संकेत हो सकता है। यदि आप तीव्र दबाव महसूस करती हैं, या अपनी योनि पर नीचे धक्का देते हुए कुछ महसूस करती हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें। पीओपी का उपचार है, लेकिन यह जटिलताओं और तीव्र दर्द का कारण बन सकता है।

गर्भावस्था में योनि में दर्द का उपचार कैसे करें

हर होने वाली माँ में किसी न किसी स्तर पर योनि में दर्द होना निश्चित है, इसलिए यह जानना उपयोगी है कि गर्भावस्था के दौरान योनि दर्द कैसे कम किया जा सकता है। दर्द निवारक दवाएं अस्थाई राहत प्रदान कर सकती हैं, इसलिए हमेशा डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर होता है।

  • अपनी बाईं करवट पर लेट जाने से आपके रक्त परिसंचरण में सुधार हो सकता है और योनि दर्द से राहत मिल सकती है।
  • इसी तरह, अपने पैरों को ऊंचा करके बैठने से गर्भावस्था के दौरान योनि पर दबाव को कम किया जा सकता है और परिणामस्वरूप योनि दर्द को भी कम किया जा सकता है।
  • कुछ महिलाओं में, गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय ग्रीवा के दर्द में केवल लेटने और कूल्हों को ऊंचा रखने से राहत मिल सकती है।
  • गर्म पानी से स्नान योनि दर्द में एक प्रमुख उपाय के रूप में कार्य करता है।
  • तैराकी और योग जैसे सरल व्यायाम शरीर में परिसंचरण में सुधार कर सकते हैं और मांसपेशियों को भी मजबूत कर सकते हैं। वे योनि दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद करेंगे।
  • अगर डॉक्टर की सलाह के बाद और किसी प्रशिक्षित पेशेवर की मदद से पेल्विक मालिश की जाए तो यह योनि दर्द को दूर करने और आपकी श्रोणि को सहायता प्रदान करने में मदद कर सकता है।
  • केगेल व्यायाम नियमित रूप से करने से योनि के दबाव और दर्द से राहत मिल सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रहने से हमेशा लाभ होता है। हर दिन कम से कम 30 मिनट के लिए हल्का व्यायाम करना न केवल आपके शरीर की विभिन्न प्रणालियों को नियमित होने में मदद करेगा, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करके योनि दर्द से राहत देने में भी मदद करेगा।
  • यदि आपके पेट का आकार बहुत बड़ा है, हो सकता है कि शिशु का सिर योनि पर दबाव डालता हो। प्रेगनेंसी सपोर्ट बेल्ट पहनने से आपको दबाव से राहत मिल सकती है।

गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द एक असुविधाजनक स्थिति हो सकती है भले ही यह महिलाओं में एक आम समस्या है। जीवनशैली में कुछ परिवर्तन योनि दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन यदि आपको लगता है कि दर्द सामान्य से ज्यादा है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

स्रोत एवं सन्दर्भ:

स्रोत 1
स्रोत 2

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान योनि से दुर्गंध – कारण व उपचार
गर्भावस्था के दौरान योनि में खुजली

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago