गर्भावस्था के दौरान खाने की पसंद और नापसंद

अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो आपने भी अचार, चॉकलेट, मिठाइयां, चिप्स और ऐसे ही कुछ विशेष खाने के लिए अचानक उठने वाली तेज इच्छा को महसूस किया होगा, इसे गर्भावस्था में होने वाली फूड क्रेविंग कहते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगना और कोई खास चीज खाने की क्रेविंग होना आम बात है। 

कभी-कभी ये इच्छाएं इतनी तेज होती हैं, कि खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है। क्या आपने कभी यह सोचा है, कि इसका आपके बच्चे और आपके शरीर पर क्या असर होता है?

ADVERTISEMENTS

फूड क्रेविंग क्या होती है?

जब किसी व्यक्ति को कोई खास चीज खाने की बहुत तेज इच्छा होने लगती है, तो उसे फूड क्रेविंग कहते हैं। गर्भावस्था में यह बहुत ही आम होता है और लगभग हर महिला इस स्थिति से गुजरती है। यह खासतौर से गर्भावस्था की पहली और दूसरी तिमाही में होता है। 

प्रेगनेंसी के शुरुआती चरण में मीठा, तीखा, नमकीन या खट्टी चीजें खाने का ऐसा लालच होता है, जिसमें कभी संतुष्टि नहीं मिलती। चॉकलेट, केक, मिठाइयां, अचार, डेयरी प्रोडक्ट और फल सबसे आम फूड क्रेविंग के अंतर्गत आते हैं। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था में क्रेविंग क्यों होती है?

आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा, कि समय-समय पर ऐसी कभी ना खत्म होने वाली इच्छा क्यों होती है। 

हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली फूड क्रेविंग की कोई सटीक व्याख्या नहीं है, वहीं आमतौर पर ऐसा माना जाता है, कि यह माँ बनने वाली महिला में पोषक तत्वों की कमी को दर्शाता है। आपका शरीर गर्भावस्था के दौरान बढ़ती जरूरतों के कारण कम हो चुके विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों की माँग करता है। पोषक तत्वों की इस कमी के कारण प्रेगनेंसी क्रेविंग होती है। 

ADVERTISEMENTS

कुछ एक्सपर्ट यह भी मानते हैं, कि शुरुआती प्रेगनेंसी में होने वाली क्रेविंग शरीर में हॉर्मोनल बदलावों के कारण पैदा होती है। शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता रहता है, जो कि दिमाग पर प्रभाव डालता है। होने वाली माँ महक और स्वाद के प्रति अत्यधिक सेंसिटिव हो जाती है, जिस कारण उसे क्रेविंग होती है। 

क्या गर्भावस्था के दौरान फूड क्रेविंग न होना सामान्य है?

इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है, कि कुछ महिलाओं को ऐसी क्रेविंग नहीं होती हैं। अगर आप उनमें से एक हैं, तो आपको इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि, किसी तरह की भी फूड क्रेविंग न होना भी बिल्कुल नॉर्मल बात है। 

ADVERTISEMENTS

ऐसी स्थिति में प्रेगनेंट महिला के शरीर में अनावश्यक कैलोरी नहीं जाती और वह पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी खाना खा सकती हैं, जिसका उसे और उसके बच्चे को बहुत फायदा मिलता है और इन सबके कारण उसकी प्रेगनेंसी बेहतरीन रहती है। 

गर्भावस्था के दौरान फूड क्रेविंग कब शुरू होती है?

कुछ महिलाओं को उनकी पूरी प्रेगनेंसी के दौरान क्रेविंग होती रहती है। इसकी शुरुआत पहली तिमाही में होती है, जो कि, दूसरी तिमाही में बढ़ जाती है और तीसरी तिमाही तक घट जाती है। कुछ महिलाओं में थोड़े समय के लिए अत्यधिक क्रेविंग होती है, वहीं कुछ महिलाओं को बिल्कुल भी क्रेविंग नहीं होती। ये तीनों ही परिस्थितियां बिल्कुल सामान्य हैं और इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं, कि प्रेगनेंसी के दौरान फूड क्रेविंग कितने समय तक होनी चाहिए, तो इसका जवाब बहुत ही आसान है, कि यह आपके शरीर और आपके स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। 

ADVERTISEMENTS

सबसे आम फूड क्रेविंग कौन सी हैं?

प्रेगनेंट महिलाओं के बीच केक, मिठाइयां, चॉकलेट, फल, मछली और कभी-कभी मीट जैसे खाद्य पदार्थों के लिए क्रेविंग होना सबसे आम बात है। 

भारत में इमली और नींबू जैसी खट्टी चीजों और अचार जैसे तीखे और चटपटे खाने के प्रति क्रेविंग होने को पारंपरिक रूप से प्रेगनेंसी के साथ जोड़ा जाता है। कुछ गर्भवती महिलाएं कैलोरी और शक्कर से भरपूर खाने को भी पसंद करती हैं। यहाँ पर कुछ वैसे खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है, जिनकी क्रेविंग गर्भवती महिलाओं में सबसे ज्यादा होती है। 

ADVERTISEMENTS

  • मीठे के लिए क्रेविंग: प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट क्रेविंग होना बहुत ही आम बात है। केक, पेस्ट्री, मिठाईयां आदि सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में शुगर लेवल की गिरावट को रेगुलेट करने के लिए मीठे भोजन की इच्छा हो सकती है।
  • नमकीन खाने के लिए क्रेविंग: जिन महिलाओं में लो सोडियम लेवल की समस्या होती है, वे बड़े पैमाने पर चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, अलग-अलग तरह के सॉस आदि जैसी नमकीन चीजों का सेवन अधिक करती हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान बढे हुए ब्लड लेवल से भी नमकीन चीजों की क्रेविंग हो सकती है। गर्भवती होने के दौरान नमकीन खाने के प्रति क्रेविंग होना आम बात है।
  • तीखे खाने के प्रति क्रेविंग: एक प्रेगनेंट महिला अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ भी करती है। तीखे भोजन से पसीना आता है, जिससे शरीर का तापमान कम होता है।
  • चॉकलेट के लिए क्रेविंग: चॉकलेट को हमेशा ही पसंद किया जाता है। चॉकलेट केक और पेस्ट्री, चॉकलेट आइसक्रीम या केवल एक चॉकलेट-बार उसके मूड को अच्छा करने में मदद करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिस प्रेग्नेंट महिला को चॉकलेट में ज्यादा दिलचस्पी हो उसमें लो मैग्नीशियम का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • बर्फ के लिए क्रेविंग: यह चौंकाने वाला है, पर सच है। कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को बर्फ के लिए क्रेविंग होती है। ऐसा माना जाता है, कि जो महिलाएं एनिमिक होती हैं, वे अपने मुँह और जीभ को शांत करने के लिए बर्फ खाना पसंद करती हैं। बर्फ का कुरकुरापन और ठंडापन भी गर्भवती महिलाओं के ऐसा करने का कारण हो सकता है।
  • रेड मीट के लिए क्रेविंग: रेड मीट खाने की इच्छा होना प्रोटीन की कमी को दर्शाता है। पर याद रखें कि हमेशा पूरी तरह से पका हुआ मीट ही खाएं।
  • खट्टी चीजों के लिए क्रेविंग: नींबू और अचार क्रेविंग की सूची में सबसे ऊपर आते हैं। खट्टे भोजन से शरीर को विटामिन ‘सी’ और विटामिन ‘डी’ जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। पेट के एसिड का लेवल कम होना ऐसी क्रेविंग का एक कारण हो सकता है। गर्भवती महिलाएं नींबू और अचार जैसी खट्टी और चटपटी चीजों में सुकून ढूंढती हैं, इससे उन्हें समय-समय पर अपने मुँह का स्वाद बदलने में मदद मिलती है।
  • चीज़ के लिए क्रेविंग: चीज़ और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट शरीर में कैल्शियम की कमी के ऊपर काम करते हैं। दूध और दही जैसे भोजन का सेवन करें। एक्स्ट्रा चीज़ वाले पिज़्ज़ा और बर्गर से दूर रहें।
  • आइसक्रीम के लिए क्रेविंग: आइसक्रीम से ज्यादा खुशी कहीं और नहीं मिल सकती। प्रेगनेंट महिलाएं फ्लेवर को लेकर बहुत चूजी हो सकती हैं, पर इससे उन्हें बहुत खुशी मिलती है।
  • फलों के प्रति क्रेविंग: फलों से माँ और बच्चे को विटामिन और मिनरल जैसे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। तरबूज और अंगूर जैसे कुछ फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। संतरे जैसे फल में विटामिन ‘सी’ बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। सभी माँओं के लिए फल एक बहुत ही अच्छा हेल्दी ऑप्शन है।  इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनका भरपूर सेवन करें। चूंकि फलों के प्रति क्रेविंग होना आपके लिए बहुत अच्छा है, इसलिए इसका फायदा उठाएं।
  • कॉफी के लिए क्रेविंग: प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गरमा-गरम कॉफी का कप एक जादू की तरह काम करता है। इसलिए यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग की लिस्ट में सबसे ऊंची जगह पर है। इससे थकावट और डिप्रेशन की समस्या भी दूर होती है।

प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली फूड क्रेविंग की सूची कभी खत्म नहीं हो सकती। जिस प्रकार हर महिला के बच्चे को जन्म देने का अनुभव अनोखा और अतुल्य होता है, उसी प्रकार जब खाने की बात होती है, तो उनकी पसंद और नापसंद बिल्कुल अलग हो सकती है। 

गर्भावस्था में होने वाली क्रेविंग के लिए कुछ हेल्दी फूड ऑप्शन

प्रेगनेंसी के दौरान खुश और संतुष्ट होना किसी भी महिला के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर किसी की क्रेविंग के बारे में बात की जाए, तो इन खास महीनों के दौरान, इनसे न केवल आप का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पोषक तत्वों की जरूरतें भी पूरी होंगी। फिर भी, इसका यह मतलब नहीं है, कि आप इन्हें जरूरत से ज्यादा लें और अनावश्यक कैलोरी और वजन बढ़ा लें। 

ADVERTISEMENTS

यह काम जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। थोड़े समय के लिए इसके आगे झुकना ठीक है, पर आपको क्रेविंग्स को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए हमें पहले यह समझना पड़ेगा, कि कॉफी, पिज़्ज़ा, बर्गर, केक, पेस्ट्री, पोटैटो चिप्स और दूसरे जंक फूड अनहेल्दी क्रेविंग्स के उदाहरण हैं। खाने पीने की ऐसी कोई भी चीज, जिनमें अत्यधिक मात्रा में कैलोरी और शक्कर पाया जाता हो और पोषक तत्व बहुत कम होते हों, तो वह निश्चित तौर पर आपके शरीर और आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक होता है।

कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान फलों और सब्जियों की क्रेविंग होती है। हेल्दी क्रेविंग में नीचे दिए गए भोजन शामिल हैं: 

ADVERTISEMENTS

  • सब्जियां – हरी सब्जियां, फलियां, लहसुन आदि
  • फल – तरबूज, नाशपाती, सेब, अंगूर आदि
  • रेड मीट और लीन मीट
  • सी फूड – केकड़े और मछलियां
  • डेयरी प्रोडक्ट – दूध, दही, पनीर

आपको जितना संभव हो सके अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।

आपकी क्रेविंग के लिए हेल्दी विकल्प

आपकी क्रेविंग विकल्प
आइसक्रीम फ्लेवर वाले योगर्ट, इसे आप अपने पसंदीदा फल के साथ घर पर भी बना सकती हैं
कोला लेमनेड या ताजे फलों का जूस
डोनट फ्राई किए हुए डोनट्स की जगह पर बेक किए हुए डोनट्स लेने की कोशिश करें और उनके ऊपर अपना पसंदीदा जैम या कम शक्कर वाली टॉपिंग रखें
केक मैदे से बने केक की बजाय आटे से बने केक का चुनाव करें या नारियल का बूरा, शहद केले, बादाम दूध और ऐसी ही चीजों से घर पर ही हेल्दी केक बनाएं
शुगर कोटेड सीरियल नट्स, ताजे फल, शहद या ब्राउन शुगर के साथ म्यूजली को चुनें
आलू के चिप्स लो सोडियम वाले बेक किए हुए चिप्स या भुने हुए नमकीन नट्स
संडे टॉपिंग अपने पसंदीदा संडे की टॉपिंग के लिए अपनी पसंदीदा बेरी, कटे हुए फल, या शहद का चुनाव करें
भारी सिरप में लिपटे डिब्बाबंद फल ताजे फल एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि वे न केवल आर्टिफिशियल शक्कर से दूर होते हैं, बल्कि उनमें डिब्बाबंद फलों की तरह केमिकल और बैक्टीरिया का खतरा भी नहीं होता है
फैट से भरे या कच्चे मीट अच्छी तरह से पका हुआ लीन मीट एक बेहतर विकल्प है
प्रोसेस्ड चीज़ घर में बना ताजा पनीर या टोफू भी उतनी ही संतुष्टि देता है

गर्भावस्था के दौरान नापसंद भोजन और उपाय

कई गर्भवती महिलाएं किसी विशेष खाने या खाने के प्रकार को बहुत ज्यादा नापसंद करने लगती हैं। ऐसी नापसंद होने वाली चीजों में कुछ ऐसी चीजें भी हो सकती हैं, जिन्हें आप पहले बहुत ज्यादा पसंद करती थीं। 

ADVERTISEMENTS

फूड क्रेविंग्स की तरह ही नापसंदगी भी शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलावों के कारण होती है। माँ बनने वाली महिला में हॉरमोंस इतने ज्यादा उलट-पलट होते हैं कि उसके सोचने की शक्ति और स्वाद बहुत अधिक प्रभावित हो जाते हैं। इससे हो सकता है, कि वह कुछ खाद्य सामग्रियों को सख्ती से दूर कर दे। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है, कि माँ के शरीर को किस चीज की जरूरत नहीं है। हालांकि, इस बात का कोई पुख्ता प्रमाण उपलब्ध नहीं है। 

आप क्या कर सकती हैं? 

ADVERTISEMENTS

अपने शरीर की बात को सुनना स्वाभाविक है, लेकिन खाने के प्रति अत्यधिक नापसंदगी होने से आपके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। इसलिए, दूसरे हेल्दी विकल्पों को चुनने की कोशिश करें। 

अपने आहार पर नजर रखें, पर इसे बिल्कुल किनारे ना करें। 

ADVERTISEMENTS

नॉन-फूड क्रेविंग (पीआईसीए)

आमतौर पर फूड क्रेविंग के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। यह गर्भावस्था और माँ बनने के अनुभव का एक हिस्सा है और लगभग हर गर्भवती स्त्री इस दौर से गुजरती है। लेकिन कई बार ऐसी चीजों के प्रति क्रेविंग होने लगती है, जो कि खाने की चीज नहीं होती है। लेकिन यह हानिकारक हो सकता है और ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहना चाहिए। 

कुछ प्रेगनेंट महिलाओं को चॉक, साबुन, धूल, मिट्टी जैसी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। पीआईसीए आइटम्स के लिए क्रेविंग होना सीवियर एनीमिया या किसी तरह के मिनरल की कमी का संकेत हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

माँ और बच्चे के लिए खतरा

धूल और मिट्टी जैसे पदार्थों में लेड होता है, जिससे बच्चे को नुकसान हो सकता है। लेड गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास को नुकसान पहुँचाता है और उसमें बहरापन, मोटर स्किल डेवलपमेंट में कमी, वरबल आईक्यू में कमी, सीखने में अक्षमता और अटेंशन डिफिसिट डिसऑर्डर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

हालांकि, यह स्थिति बहुत ही दुर्लभ है और सबसे सुरक्षित यही है, कि ऐसे में तुरंत आपने डॉक्टर को बताया जाए, ताकि भविष्य के लिए तैयार रह सकें। 

ADVERTISEMENTS

खाने की कौन सी चीजों से बचें

ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें आपको प्रेगनेंसी के दौरान नहीं लेना चाहिए। क्योंकि, उनमें हानिकारक तत्व होते हैं और वे आपके अंदर पल रहे बच्चे को नुकसान पहुँचा सकते हैं। ऐसे पदार्थों में मरकरी, बैक्टीरिया या लिसटेरिया शामिल हैं। अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो सबसे बेहतर है, कि डेली मीट, कच्चे अंडे, स्मोक्ड सी फूड, और बिना धुली हुई सब्जियों से दूर रहें। 

हानिकारक फूड क्रेविंग को मैनेज करने के लिए कुछ आसान टिप्स

माँ बनने का सफर एक ऐसा अनुभव है, जिसमें चिंता से ज्यादा आनंद उठाना चाहिए। आप खाने की प्रति पसंद या नापसंद पर काबू नहीं कर सकतीं, पर आप नियंत्रण में रह सकती हैं। आसान प्रेगनेंसी के लिए नीचे दिए गए इन टिप्स का अनुसरण करें: 

ADVERTISEMENTS

  1. ब्रेकफास्ट को कभी ना छोड़ें – हम एक शानदार और हेल्दी ब्रेकफास्ट के महत्व को हमेशा ही नजरअंदाज कर देते हैं। प्रेगनेंट महिला के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है, क्योंकि रात को सोने के दौरान इस्तेमाल हो चुके पोषक तत्वों की खाली जगह को भरने की जरूरत होती है। हर सुबह एक पोषक ब्रेकफास्ट करें और खाने के बीच में लगने वाली भूख को कंट्रोल करें। ताजगी और एनर्जी से भरे रहें।
  2. नियमित अंतराल पर खाएं – एक बार में ज्यादा मात्रा में खाने के बजाय अपने खाने को स्मार्ट तरीके से प्लान करें। पूरे दिन में नियमित अंतराल पर 4 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं और जितना हो सके जंक फूड से परहेज करें।
  3. कंट्रोल रखें – अपने खाने की मात्रा को सीमित करें। अपनी क्रेविंग्स को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल है, लेकिन छोटे-छोटे हिस्सों में खाकर इसकी शुरुआत करें। चॉकलेट की एक पूरी बार खाने के बजाय उसके एक या दो टुकड़े खाएं। इससे आपको शुरुआत करने में आसानी होगी।
  4. हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करें – ड्राई फ्रूट, ताजे फल, सलाद, ओटमील और दूसरे हेल्दी स्नैक्स से दोस्ती करें। उन्हें हमेशा अपने आसपास रखें और जब भी जरूरत हो उनका इस्तेमाल करें।
  5. जंक फूड से दूर रहें – घर पर जंक फूड न रखें, ऐसा करना आपको जंक फूड खाने से रोकेगा। हालांकि, आप कभी-कभार इसे खा कर एंजॉय कर सकती हैं।
  6. हेल्दी रेसिपी और हेल्दी विकल्पों का चुनाव करें – गलत क्रेविंग से बचने के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज की मदद लें। अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो इंटरनेट पर गर्भवती माँ के लिए नई-नई रेसिपीज की खोज करें।
  7. एक्सरसाइज – फिट रहें। थकान और आलस को दूर रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें। एक स्वस्थ शरीर और एक खुश दिमाग उन क्रेविंग से लड़ने का मंत्र है।
  8. डॉक्टर से परामर्श लें – आपका शरीर आपको हमेशा ही सिग्नल देता है। अपने मन की सुनें। अगर आपको कुछ भी गड़बड़ लगे, तो तुरंत अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
  9. भरपूर आराम करें – जहाँ एक ओर प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहना जरूरी है, वहीं आपको उचित मात्रा में आराम भी करना चाहिए। देर रात तक जागना और थकावट आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए अच्छी तरह खाना खाएं और भरपूर नींद लें।

गर्भवती माँ के रूप में आपका शरीर अनगिनत बदलावों से गुजरता है। आप खाने के प्रति पसंद और नापसंद के लक्षणों को रोक नहीं सकती हैं, लेकिन, समझदारी से इनसे निपट जरूर सकती हैं। याद रखें, आपके बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए उचित पोषण की जरूरत है। बिना सोचे समझे अधिक कैलोरी और शक्कर वाले भोजन का सेवन करने से बहुत ज्यादा वजन बढ़ना, जेस्टेशनल डायबिटीज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अंत में आपको सिर्फ इतना ही करना है, कि अच्छा खाना खाएं, अच्छी नींद लें और इस खूबसूरत समय को इंजॉय करें। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान फिश ऑयल का सेवन
प्रेगनेंसी के दौरान लैक्टोज इनटॉलेरेंस

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 weeks ago