गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी 1 (थायमिन) लेना

गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर गर्भवती महिलाएं इस बात को लेकर उलझी रहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें किस चीज का सेवन करना चाहिए और किस चीज से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान एक हेल्दी डाइट बच्चे को सही पोषण प्रदान करती है, जिससे बच्चे का अच्छी तरह से विकास हो पाता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपकी डाइट में विटामिन और मिनरल युक्त खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। ऐसा ही एक आवश्यक विटामिन है ‘थायमिन’, जिसे ‘विटामिन बी 1’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ, हम आपको विटामिन के महत्व के बारे में बताएंगे साथ ही आपके लिए विटामिन बी 1 से भरपूर महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों की सूची भी साझा करेंगे।

थायमिन क्या है?

थायमिन या विटामिन बी 1 एक बहुत ही अहम विटामिन है जो भोजन से प्राप्त होता है और बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसका उपयोग अन्य बी विटामिन के साथ किया जाता है और यह कई मल्टी-विटामिन या विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रोडक्ट में पाया जाता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था में विटामिन बी 1 का क्या महत्व है?

यदि आप पहली बार गर्भवती हुई हैं, तो आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में आपको संदेह होना सामान्य है। इस वजह से आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी 1 लेना आपके लिए सुरक्षित है या नहीं । तो आप निश्चिंत रहे! कई कारणों से विटामिन बी 1 न केवल आपके लिए गर्भावस्था में लेना सुरक्षित माना जाता है, बल्कि यह एक आवश्यक विटामिन भी है:

  • कार्बोहाइड्रेट के ठीक तरह से उपयोग के लिए शरीर में थायमिन का होना आवश्यक है।
  • यह मांसपेशियों के बेहतर कार्य के लिए और नर्वस सिस्टम के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
  • यह प्लेसेंटा के बेहतर कार्य के लिए और बच्चे की वृद्धि के लिए जरूरी होता है।

गर्भवती महिलाओं को रोजाना कितना थायमिन सेवन करना चाहिए है

गर्भावस्था के दौरान रोजाना थायमिन की 1.4 मिलीग्राम की खुराक लेनी चाहिए। बगैर इस बात की परवाह किए कि गर्भवती महिला की उम्र क्या है। जिन महिलाओ के गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे होते हैं उन्हें इसकी डोज बढ़ा कर लेने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS

थायमिन की कमी होने के लक्षण

विटामिन बी 1 की कमी को बेरीबेरी के रूप में जाना जाता है। बेरीबेरी बहुत प्रचलित नहीं है और यह केवल थायमिन की कमी या शराब के कारण होता है। रोग या तो वेट बेरीबेरी होता है या ड्राई बेरीबेरी होता है। इसके शुरूआती संकेत और लक्षण नीचे दिए गए हैं।

ड्राई बेरीबेरी के लक्षण:

  • मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा होना
  • दर्द
  • झुनझुनी
  • उल्टी
  • हाथ और पैर में सेंसेशन न होना
  • पैरों की मांसपेशियों का ठीक से काम करना

वेट बेरीबेरी के लक्षण:

  • भूख में कमी होना
  • थकान
  • अंगों में दर्द
  • पैरों में सूजन
  • सांस लेने में परेशानी होना

विटामिन बी 1 से भरपूर फूड सोर्स

होल ग्रेन्स से बने प्रोडक्ट, सीरियल और मटर में विटामिन बी 1 बड़ी मात्रा में मौजूद होता है। इन खाद्य पदार्थों के अलावा, नीचे दी गई सूची में कुछ अन्य खाद्य पदार्थ दिए गए हैं, जिनमें विटामिन बी 1 से भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ADVERTISEMENTS

  • 1 कप भुना टोस्टेड वीट जर्म – 1.88 मिलीग्राम
  • सफेद ब्रेड की एक स्लाइस – 0.23 मिलीग्राम
  • होल वीट स्लाइस – 0.1 मिलीग्राम
  • एक बड़ा हार्ड बॉयल्ड एग – 0.03 मिलीग्राम
  • 1/2 कप पकी हुई हरी मटर – 0.21 मिलीग्राम
  • पके हुए ब्राउन राइस का 1 कप – 0.19 मिलीग्राम
  • 34 ग्राम पेकन – 0.19 मिलीग्राम
  • पके हुए सफेद चावल का 1 कप – 0.26 मिलीग्राम
  • 1 कप पफ व्हीट सीरियल (फोर्टीफाइड) – 0.31 मिलीग्राम
  • 1/2 कप पकी हुई दाल – 0.17 मिलीग्राम
  • एक संतरा – 0.11 मिलीग्राम
  • कैंटालूप का 1/2 टुकड़ा – 0.11 मिलीग्राम

क्या आप गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी 1 सप्लीमेंट ले सकती हैं?

एक गर्भवती महिला को अपनी डाइट को अच्छी तरह से बैलेंस करने के लिए अपनी डेली डाइट में थायमिन को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। जैसा कि सीरियल, होल ग्रेन्स और अन्य सोर्स जिसमें विटामिन बी 1 पाया जाता है, सामान्य परिस्थितियों में सप्लीमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, कई गर्भधारण के मामले में, डॉक्टर ओरल सप्लीमेंट या इंजेक्शन के जरिए विटामिन बी 1 लेने का सुझाव दे सकते हैं। पहली तिमाही के दौरान बहुत ज्यादा उल्टी होने से विटामिन बी 1 की कमी हो सकती है। इंजेक्टेबल थायमिन को एक अच्छे डॉक्टर द्वारा ही लगवाना चाहिए।

क्या हो अगर गर्भवती महिला बहुत ज्यादा थायमिन का सेवन करे?

ऐसा कोई डेटा मौजूद नहीं है, जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के अत्यधिक थायमिन के लेने से इसके प्रतिकूल प्रभाव को दर्शाता हो। हालांकि, इससे त्वचा में जलन या एलर्जी जैसे दुर्लभ मामलों को नोट किया गया है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान मेटाबॉलिज्म की मांग अधिक होने पर शरीर में थायमिन तेजी से गिर सकता है। इसलिए, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आप अपने भोजन का सेवन करते समय सभी फूड ग्रुप को कवर करें और होल ग्रेन्स, सब्जियां, नट्स और मांस आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। यदि आप शाकाहारी हैं, तो साबुत अनाज और सीरियल आपको पर्याप्त मात्रा में थायमिन प्रदान करते हैं। इसलिए, इसका सेवन अच्छी तरह से करें, ध्यान रहे कि आपके लिए ये सभी विटामिन प्राप्त करना बेहद जरूरी है, ताकि आपके अंदर पल रहे बच्चे का ठीक से विकास हो सके।

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी12 लेना – फायदे और जोखिम
प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन ‘ई’ लेना

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago