गर्भावस्था

गर्भावस्था में सर्वाइकल लेंथ या सर्विक्स की लंबाई

हर गर्भवती महिला एक हेल्दी बच्चा चाहती है और सर्विक्स की लंबाई भी गर्भावस्था में होने वाले कॉम्प्लीकेशन्स में एक कारक हो सकती है। इस आर्टिकल में सर्विक्स की लंबाई और यह गर्भावस्था को कैसे प्रभावित कर सकती है इस बारे में जानकारी दी गई है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

सर्वाइकल लेंथ (सर्वाइकल लंबाई) क्या है?

सर्विक्स तीन सेंटीमीटर की एक कैनाल होती है जो गर्भाशय को वजायना से जोड़ती है। सर्वाइकल लेंथ (सर्वाइकल लंबाई) साधारण रूप से कैनाल की लंबाई होती है जिसमें सर्वाइकल ओपनिंग भी शामिल है। बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए गर्भवती महिला में सर्वाइकल लेंथ भी उचित होनी चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

सर्वाइकल लेंथ या सर्विक्स की लंबाई क्यों जरूरी है?

एक महिला के गर्भवती होने तक सर्विक्स दृढ़ रहती है और एक बार गर्भधारण करने के बाद इसकी मांसपेशियां कम हो जाती हैं और यह छोटी व पतली भी हो जाती है। इसे सर्वाइकल एफेसमेन्ट भी कहा जाता है जिसमें जन्म के समय में बच्चा सर्वाइकल कैनाल के अंदर सही से आ सकता है। हालांकि यदि महिला की सर्विक्स बहुत छोटी है तो उसे प्रीटर्म डिलीवरी का खतरा होता है और बच्चे के प्रीमैच्योर जन्म के साथ कई कॉम्प्लिकेशन हो सकती हैं। 

क्या सर्विक्स का छोटा होना और सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी का आपस में संबंध है?

नहीं, सर्विक्स का छोटा होना और सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी अलग-अलग हैं। सर्विक्स का छोटा होना सर्वाइकल कैनाल की लंबाई से संबंधित है। सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी प्रीमैच्योर सर्वाइकल एफेसमेन्ट और डायलेशन है जो मांसपेशियों के कमजोर व अस्थिर होने की वजह से होती है। सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी की वजह से सर्वाइकल लेंथ छोटी हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS

सर्वाइकल लेंथ को प्रभावित करने वाले कारक

सर्विक्स की लंबाई या सर्वाइकल लेंथ कई कारकों से प्रभावित होती है, आइए जानें; 

  • एनाटॉमी

कुछ महिलाओं में प्राकृतिक रूप से ही सर्विक्स छोटी होती है। उनका शरीर ऐसा ही बना होता है। 

ADVERTISEMENTS

  • विकृत गर्भाशय

एकाधिक गर्भावस्था में गर्भाशय क्षमता से अधिक स्ट्रेच होता है। यह नीचे की ओर सर्विक्स पर दबाव डालता है जिस वजह से इसकी लंबाई कम हो जाती है। 

  • सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी

सर्वाइकल इन्सफिशिएंसी या अब्नॉर्मल सर्विक्स भी एक समस्या है जिसमें सर्विक्स की मांसपेशियां मजबूत नहीं होती हैं और इससे सर्वाइकल लेंथ में प्रभाव पड़ता है। 

ADVERTISEMENTS

सर्वाइकल लेंथ कैसे मापी जाती है?

ट्रांसवजायनल अल्ट्रासाउंड स्कैन की मदद से सर्विक्स की लंबाई मापी जा सकती है। गर्भावस्था के 24वें सप्ताह में सर्विक्स की लंबाई लगभग 3.5 – 5 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए। गर्भावस्था के 28वें सप्ताह में इसकी लंबाई 3.5 – 4 सेंटीमीटर और 32वें सप्ताह में सर्वाइकल लेंथ 3 – 3.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 2.5 सेंटीमीटर से छोटी सर्विक्स होने के कारण प्रीटर्म जन्म हो सकता है। 

क्या सर्वाइकल लेंथ को मापना जरूरी है?

यदि महिला की एकाधिक गर्भावस्था है या उसकी पहले भी प्रीमैच्योर डिलीवरी और मिसकैरेज हो चुका है तो ऐसे में डॉक्टर अक्सर सर्वाइकल लेंथ जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं। 

ADVERTISEMENTS

शॉर्ट या छोटी सर्विक्स को ठीक करने के टिप्स

यदि सर्विक्स बहुत छोटी है तो आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए, आइए जानें;

1. पूर्ण आराम

इस दौरान आपको पूर्ण आराम यानि बेड रेस्ट करना चाहिए। लेटने से गर्भाशय और बच्चे द्वारा सर्विक्स पर दबाव कम पड़ता है जिस वजह से इसमें क्षति जल्दी नहीं होती है। 

ADVERTISEMENTS

2. सरक्लेज

यह एक माइनर सर्जरी होती है जिसमें डॉक्टर सर्विक्स को बंद करने के लिए कुछ टांके लगाते हैं। यह प्रक्रिया जल्दी हो जाती है और इसमें महिला को पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है। यह अक्सर उन महिलाओं के लिए किया जाता है जिनकी पहले भी प्रीटर्म डिलीवरी हो चुकी है। कुछ डॉक्टर का मानना है कि सरक्लेज से इन्फेक्शन और सूजन की समस्या भी हो सकती है पर इसे दवाओं से ठीक किया जा सकता है। 

3. हॉर्मोन्स का ट्रीटमेंट

इस उपचार में डॉक्टर गर्भावस्था के प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन्स को सर्विक्स की जगह पर रखते हैं। प्रोजेस्टेरोन की मदद से गर्भाशय को आराम मिलता है। 

ADVERTISEMENTS

4. पेसरी

सर्विक्स को काफी हद तक बंद रखने और सपोर्ट के लिए सिलिकॉन डिवाइस का उपयोग किया जाता है जिसे पेसरी कहते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान शरीर में हो रहे बदलावों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। गर्भावस्था में सर्वाइकल लेंथ एक मुख्य भूमिका निभाती है इसलिए इसके बारे में जानकारी रखना जरूरी है। यदि गर्भावस्था के दौरान सर्वाइकल लेंथ के बारे में आपको और अधिक जानना है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

प्लेसेंटा प्रीविया: कारण, उससे संबंधित ख़तरा और उपचार

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 month ago