गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन – क्या यह सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाओं को ऐसे खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करना चाहिए जो उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं और साथ ही वे उसके स्वाद का भी आनंद ले सके। यदि आप गर्भवती हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा स्वस्थ आहार का ही सेवन करें। अनार में मौजूद पोषक तत्वों के कारण गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पहली तिमाही से ही अनार को आपके आहार में शामिल किया जा सकता है। इस स्वादिष्ट फल में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास में मददगार हो सकते हैं।

क्या गर्भावस्था के दौरान अनार खाना सुरक्षित है?

कई डॉक्टरों और पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था में अनार खाने या अनार का रस पीने से कोई भी समस्या नहीं होती है। गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन का हानिकारक होने का कोई चिकित्सीय प्रमाण भी नहीं है या ऐसी कोई स्थिति भी सामने नहीं आई है। इस अवधि में अनार के एक्सट्रेक्ट का सेवन न करें लेकिन अनार का जूस पीना सुरक्षित माना जाता है। अनार के रस में कई पोषक तत्व होते हैं और साथ ही यह आपकी मिठाई खाने की तीव्र इच्छा को काफी हद तक कम कर सकता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान अनार खाने के स्वास्थ्य लाभ

अनार विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों, जैसे विटामिन और मिनरल से परिपूर्ण होते है और यह पोषक तत्व महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभदायक होते हैं। गर्भावस्था के दौरान अनार से होने वाले कुछ लाभ इस प्रकार हैं;

1. आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचाव करता है

अनार में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाई जाती है। एक गर्भवती महिला के शरीर में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा आवश्यक है, क्योंकि यह विटामिन-युक्त खाद्य पदार्थों से आयरन के संश्लेषण में सहायता कर सकता है। यदि आप गर्भावस्था के दौरान आयरन-युक्त खाद्य पदार्थ खाती हैं या आयरन की खुराक लेती हैं, तो आपके रक्त में पर्याप्त मात्रा में आयरन रहेगा। विटामिन ‘सी’ आपके शरीर में मौजूद आयरन को अवशोषित करने में भी सहायता करता है। आपके शरीर में मौजूद पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन ‘सी’, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के खतरे को कम करता है जो अक्सर समय से पहले जन्म का कारण बनता है।

ADVERTISEMENTS

2. पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है

अनार में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और यह कब्ज व अन्य पाचन विकारों को दूर रखने के लिए एक बेहतरीन स्रोत है। गर्भवती महिलाओं को फाइबर से भरपूर सब्जियां व फल खाने की सलाह दी जाती है जिसमें आप अनार को भी शामिल कर सकती हैं। आंत्र संचार को उत्तेजित करके, फाइबर के गुण पूरी प्रणाली को व्यवस्थित करने और बहुत सारी असुविधाओं से राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

3. मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है?

विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप शरीर में बनने वाले मुक्त-कण अपशिष्ट पदार्थ होते हैं जिन्हें विषाक्त पदार्थों की तरह बाहर निकालना चाहिए। लेकिन इनमें से कुछ मुक्त कण शरीर के भीतर ही रह जाते हैं और स्वस्थ कोशिकाओं या डी.एन.ए. के अणुओं में भी मिल सकते हैं, जिससे शरीर को आंतरिक रूप से नुकसान होता है और कई बार यह गर्भनाल को भी प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट एक बेहतर उपाय है और अनार में एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के गुण, कोशिकाओं की क्षति को ठीक करने और बच्चे के मस्तिष्क को किसी भी नुकसान से बचाने में सहायता कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

4. ऐंठन से राहत प्रदान करता है

गर्भावस्था के दौरान मिनरल, जैसे पोटैशियम अधिक लाभदायक है। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में अनार का रस पीने से आपके शरीर में पोटैशियम की आपूर्ति होती है। गर्भावस्था के दौरान ऐंठन को ठीक करने के लिए भी पोटैशियम-युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे अनार का सेवन लाभदायक होता है।

5. शिशु के मानसिक विकास में मदद करता है

गर्भ में पल रहे बच्चे के उचित मानसिक विकास के लिए फोलेट एसिड एक आवश्यक तत्व है। एक गिलास अनार का रस आपके दैनिक फोलेट एसिड की आवश्यकता के कम से कम 10% को पूरा कर सकता है, इसलिए यह आपकी गर्भावस्था के नियमित आहार में शामिल होना ही चाहिए। फोलेट एसिड मस्तिष्क का विकास सही रखते हुए, न्यूरल ट्यूब और बच्चे के तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भवती महिलाएं अनार का जूस पी सकती हैं?

जी हाँ, गर्भावस्था के दौरान अनार का जूस पिया का सकता है। गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह स्वस्थ व पौष्टिक होने के साथ-साथ एक गर्भवती महिला के नियमित आहार का अभिन्न भाग भी हो सकता है। गर्भावधि में आप नियमित रूप से नाश्ते में अन्य खाद्य पदार्थों के साथ अनार का रस ले सकती हैं।

अनार का जूस पीने के फायदे

अनार के रस का सेवन बहुत फायदेमंद है, आइए जानते हैं अनार के रस के कुछ फायदे;

ADVERTISEMENTS

  1. एक गिलास अनार का रस लगभग 100 कैलोरी प्रदान कर सकता है।
  2. अनार का रस आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  3. अनार का रस एक ही बार में विटामिन ‘के’ की लगभग एक चौथाई आवश्यकता को नियमित रूप से पूर्ण करने में सक्षम है।
  4. यह आपको गर्भावस्था की कई जटिलताओं से भी राहत प्रदान कर सकता है।

गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन की मात्रा

कोई भी सब्जी या फल चाहे जितना भी फायदेमंद हो, उसे बहुत अधिक मात्रा में खाना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। बहुत अधिक अना खाने से दाँतों के एनामेल (तामचीनी) को नुकसान पहुँच सकता है। इसे रोकने के लिए, आप अनार खाने से पहले चीज़ (कम मात्रा में) खा सकती हैं। इसके सेवन के बाद आपको अच्छी तरह से कुल्ला करके अपने मुँह को साफ करना चाहिए। यह सुझाव दिया जाता है कि अपने खाने में अनार को शामिल करने से पहले आप अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

गर्भवती महिला के आहार में अनार को कैसे शामिल करें

अनार का सेवन आप नियमित रूप से अपने नाश्ते में कर सकती हैं। जब भी आपको भूख लगे तो आप चलते फिरते भी इस फल को खा सकती हैं। परंतु यदि आप अपने आहार में अनार को शामिल करने के तरीके खोज रही हैं तो निम्नलिखित उपायों पर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS

  1. यदि आप मांसाहारी हैं तो आप अपने व्यंजन को अच्छी तरह से पकाकर ऊपर से पुदीना व अनार के बीज से गार्निश कर सकती हैं।
  2. मिक्स फ्रूट जूस, स्मूदी या मिल्कशेक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें ऊपर थोड़े से अनार के बीज डाल सकती हैं।
  3. आप चाहें तो अनार के बीजों को मिठाई या सलाद में भी ऊपर से डाल सकती हैं। पालक, पनीर और अनार के बीज का सलाद स्वादिष्ट होता है। आप अनार के बीजों को रस मलाई, फलों व मिठाई में मिलाकर भी खिला सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन से खतरे

गर्भावधि में अनार का सेवन करने से यह गर्भावस्था से संबंधित विभिन्न संक्रमणों को भी रोका जा सकता है। लेकिन किसी भी समय आपको अनार अत्यधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए, गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करने के निम्नलिखित खतरे दिए हुए हैं, आइए जानें;

  1. अनार में प्राकृतिक कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जिन्हें अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करने के कारण कैलोरी की आवश्यकता अधिक होती है। हालांकि इसका अत्यधिक सेवन करने से स्वस्थ कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है जो गर्भावस्था में आपके लिए हानिकारक हो सकती है।
  2. यदि एक महिला अनार के एक्सट्रेक्ट का सेवन करती है तो यह समय से पहले संकुचन को बढ़ावा दे सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसे अनार से छाल निकाले बिना तैयार किया जाता है। छाल वाले एक्सट्रेक्ट में कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो एक गर्भवती महिला के शरीर में मिल सकते हैं और समय से पहले संकुचन को सक्रिय कर सकते हैं।

अनार का सेवन करने के लिए कुछ सलाह

गर्भावस्था के दौरान यदि आप सही तरीके से व उचित मात्रा में अनार का सेवन करती हैं तो यह फल आपके और शिशु के लिए लाभकारी हो सकता है। इस स्वादिष्ट फल से सबसे अधिक लाभ पाने के लिए इन सरल युक्तियों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

  1. सुपरमार्केट से अनार का रस खरीदने के बजाय, फल खरीदें और घर पर ही रस बनाएं। यदि आप अनार का रस घर पर ही बनाती हैं तो आप निश्चित रूप से स्वस्थ और शुद्ध रस पी सकेंगी। आप अल्पाहार के लिए अनार के साथ मॉकटेल या पॉप सोडा भी बना सकती हैं।
  2. अनार खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि आप थोड़ा भारी अनार चुनें। अनार चुनते समय इस बात का खयाल रखें कि भारी अनार से अधिक रस प्राप्त होता है। अनार का छिलका  थोड़ा पतला परन्तु कठोर होना चाहिए। आप फल को ठंडे पानी में डालकर या अपनी उंगलियों का उपयोग करके इस फल के बीजों को निकालकर ठंडा कर सकती हैं। अनार को अपने नाश्ते या अन्य नियमित आहार में शामिल करें।

गर्भावस्था के आहार में अनार शामिल करना यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को दैनिक आधार पर पूरा किया जाए। इस फल के लाभ अनेक हैं और अनार से जटिलताएं भी तभी उत्पन्न होती हैं जब इसे अधिक मात्रा में या इसके एक्सट्रैक्ट का सेवन किया जाता है। अनार को आप एक स्वास्थ्यवर्धक फल के रूप में ही खाएं, इससे आपकी गर्भावस्था में कोई जटिलता नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के काबुली चने खाने के फायदे और नुकसान
गर्भावस्था के दौरान चुकंदर – स्वास्थ्य लाभ और दुष्प्रभाव

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago