गर्भवती महिलाओं को ऐसे खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करना चाहिए जो उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं और साथ ही वे उसके स्वाद का भी आनंद ले सके। यदि आप गर्भवती हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा स्वस्थ आहार का ही सेवन करें। अनार में मौजूद पोषक तत्वों के कारण गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पहली तिमाही से ही अनार को आपके आहार में शामिल किया जा सकता है। इस स्वादिष्ट फल में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास में मददगार हो सकते हैं।
कई डॉक्टरों और पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था में अनार खाने या अनार का रस पीने से कोई भी समस्या नहीं होती है। गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन का हानिकारक होने का कोई चिकित्सीय प्रमाण भी नहीं है या ऐसी कोई स्थिति भी सामने नहीं आई है। इस अवधि में अनार के एक्सट्रेक्ट का सेवन न करें लेकिन अनार का जूस पीना सुरक्षित माना जाता है। अनार के रस में कई पोषक तत्व होते हैं और साथ ही यह आपकी मिठाई खाने की तीव्र इच्छा को काफी हद तक कम कर सकता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।
अनार विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों, जैसे विटामिन और मिनरल से परिपूर्ण होते है और यह पोषक तत्व महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभदायक होते हैं। गर्भावस्था के दौरान अनार से होने वाले कुछ लाभ इस प्रकार हैं;
अनार में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाई जाती है। एक गर्भवती महिला के शरीर में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा आवश्यक है, क्योंकि यह विटामिन-युक्त खाद्य पदार्थों से आयरन के संश्लेषण में सहायता कर सकता है। यदि आप गर्भावस्था के दौरान आयरन-युक्त खाद्य पदार्थ खाती हैं या आयरन की खुराक लेती हैं, तो आपके रक्त में पर्याप्त मात्रा में आयरन रहेगा। विटामिन ‘सी’ आपके शरीर में मौजूद आयरन को अवशोषित करने में भी सहायता करता है। आपके शरीर में मौजूद पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन ‘सी’, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के खतरे को कम करता है जो अक्सर समय से पहले जन्म का कारण बनता है।
अनार में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और यह कब्ज व अन्य पाचन विकारों को दूर रखने के लिए एक बेहतरीन स्रोत है। गर्भवती महिलाओं को फाइबर से भरपूर सब्जियां व फल खाने की सलाह दी जाती है जिसमें आप अनार को भी शामिल कर सकती हैं। आंत्र संचार को उत्तेजित करके, फाइबर के गुण पूरी प्रणाली को व्यवस्थित करने और बहुत सारी असुविधाओं से राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप शरीर में बनने वाले मुक्त-कण अपशिष्ट पदार्थ होते हैं जिन्हें विषाक्त पदार्थों की तरह बाहर निकालना चाहिए। लेकिन इनमें से कुछ मुक्त कण शरीर के भीतर ही रह जाते हैं और स्वस्थ कोशिकाओं या डी.एन.ए. के अणुओं में भी मिल सकते हैं, जिससे शरीर को आंतरिक रूप से नुकसान होता है और कई बार यह गर्भनाल को भी प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट एक बेहतर उपाय है और अनार में एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के गुण, कोशिकाओं की क्षति को ठीक करने और बच्चे के मस्तिष्क को किसी भी नुकसान से बचाने में सहायता कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान मिनरल, जैसे पोटैशियम अधिक लाभदायक है। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में अनार का रस पीने से आपके शरीर में पोटैशियम की आपूर्ति होती है। गर्भावस्था के दौरान ऐंठन को ठीक करने के लिए भी पोटैशियम-युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे अनार का सेवन लाभदायक होता है।
गर्भ में पल रहे बच्चे के उचित मानसिक विकास के लिए फोलेट एसिड एक आवश्यक तत्व है। एक गिलास अनार का रस आपके दैनिक फोलेट एसिड की आवश्यकता के कम से कम 10% को पूरा कर सकता है, इसलिए यह आपकी गर्भावस्था के नियमित आहार में शामिल होना ही चाहिए। फोलेट एसिड मस्तिष्क का विकास सही रखते हुए, न्यूरल ट्यूब और बच्चे के तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है।
जी हाँ, गर्भावस्था के दौरान अनार का जूस पिया का सकता है। गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह स्वस्थ व पौष्टिक होने के साथ-साथ एक गर्भवती महिला के नियमित आहार का अभिन्न भाग भी हो सकता है। गर्भावधि में आप नियमित रूप से नाश्ते में अन्य खाद्य पदार्थों के साथ अनार का रस ले सकती हैं।
अनार के रस का सेवन बहुत फायदेमंद है, आइए जानते हैं अनार के रस के कुछ फायदे;
कोई भी सब्जी या फल चाहे जितना भी फायदेमंद हो, उसे बहुत अधिक मात्रा में खाना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। बहुत अधिक अना खाने से दाँतों के एनामेल (तामचीनी) को नुकसान पहुँच सकता है। इसे रोकने के लिए, आप अनार खाने से पहले चीज़ (कम मात्रा में) खा सकती हैं। इसके सेवन के बाद आपको अच्छी तरह से कुल्ला करके अपने मुँह को साफ करना चाहिए। यह सुझाव दिया जाता है कि अपने खाने में अनार को शामिल करने से पहले आप अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अनार का सेवन आप नियमित रूप से अपने नाश्ते में कर सकती हैं। जब भी आपको भूख लगे तो आप चलते फिरते भी इस फल को खा सकती हैं। परंतु यदि आप अपने आहार में अनार को शामिल करने के तरीके खोज रही हैं तो निम्नलिखित उपायों पर ध्यान दें।
गर्भावधि में अनार का सेवन करने से यह गर्भावस्था से संबंधित विभिन्न संक्रमणों को भी रोका जा सकता है। लेकिन किसी भी समय आपको अनार अत्यधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए, गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करने के निम्नलिखित खतरे दिए हुए हैं, आइए जानें;
गर्भावस्था के दौरान यदि आप सही तरीके से व उचित मात्रा में अनार का सेवन करती हैं तो यह फल आपके और शिशु के लिए लाभकारी हो सकता है। इस स्वादिष्ट फल से सबसे अधिक लाभ पाने के लिए इन सरल युक्तियों का पालन करें।
गर्भावस्था के आहार में अनार शामिल करना यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को दैनिक आधार पर पूरा किया जाए। इस फल के लाभ अनेक हैं और अनार से जटिलताएं भी तभी उत्पन्न होती हैं जब इसे अधिक मात्रा में या इसके एक्सट्रैक्ट का सेवन किया जाता है। अनार को आप एक स्वास्थ्यवर्धक फल के रूप में ही खाएं, इससे आपकी गर्भावस्था में कोई जटिलता नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें:
गर्भावस्था के काबुली चने खाने के फायदे और नुकसान
गर्भावस्था के दौरान चुकंदर – स्वास्थ्य लाभ और दुष्प्रभाव
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…