गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में फेशियल करवाना चाहिए?

गर्भावस्था एक महिला के शरीर में आंतरिक और बाहरी रूप से कई बदलाव लाती है। यद्यपि यह अनुभव उत्साहपूर्ण और उल्लास भरा होता है पर इस दौरान हॉर्मोन में और लाइफस्टाइल में बदलावों के कारण महिलाओं को कई समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान कई बदलावों की वजह से आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है जिससे आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, रैशेज, ऑयली या रूखी त्वचा का अनुभव भी हो सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान आप सभी सावधानियों का ध्यान रखते हुए फेशियल करवा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा और आपको अच्छा महसूस होगा।   

ADVERTISEMENTS

क्या आप गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवा सकती हैं?

एक गर्भवती महिला के लिए बिना केमिकल वाला बेसिक फेशियल ही सबसे सुरक्षित होता है। इससे महिला का स्ट्रेस भी कम हो जाता है और वह ताजगी का अनुभव करती है। 

गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवाने से पहले यह समझना भी जरूरी है कि हमारी त्वचा केमिकल के साथ-साथ सभी चीजें एब्जॉर्ब करती है। यह केमिकल आपके खून में जाते हैं जिससे बच्चे को भी हानि हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था में आप अपने चेहरे पर किसी भी केमिकल-युक्त प्रोडक्ट का उपयोग न करें। 

ADVERTISEMENTS

तो गर्भावस्था के दौरान आप फेशियल करवा सकती हैं? इसका जवाब हाँ है पर आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके फेशियल में किसी केमिकल या लेजर थेरेपी का उपयोग न किया जाए और यह प्रक्रिया ज्यादा देर तक न हो। 

गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवाना क्यों अच्छा होता है?

गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवाने से आपका स्ट्रेस कम हो सकता है और इससे आपको अपने लिए भी समय मिलता है। पैम्परिंग करने की यह प्रक्रिया आपकी त्वचा को बेहतर बनाती है और आपको आराम देती है। केमिकल-फ्री फेशियल करवाने के बाद आपके डार्क सर्कल्स कम होते हैं, हीट रैशेस की समस्या नहीं होती है या आपकी रूखी त्वचा भी ठीक होती है और साथ ही आपका मूड भी अच्छा होता है व आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान कौन से फेशियल बेस्ट हैं

गर्भावस्था के दौरान कुछ फेशियल बेस्ट और सुरक्षित माने जाते हैं। पर फिर भी इन्हें करवाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वे कौन से फेशियल हैं, आइए जानें;

  • ऑक्सीजन फेशियल

ऑक्सीजन फेशियल खून के प्रवाह में सुधार लाता है और इसे नियंत्रित करता है। यह चेहरे के रिंकल को हटाने में भी मदद करता है। 

ADVERTISEMENTS

  • डीप क्लियांजिंग फेशियल

यदि आपको पिंपल्स होते हैं तो विशेषकर यह फेशियल आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। डीप क्लींजिंग फेशियल में सौम्य मसाज, एक्सट्रैक्शन और एक्सफॉलिएशन किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान यह सभी प्रक्रियाएं करवाना सुरक्षित हैं। 

  • हाड्रेटिंग फेशियल

यदि आपकी त्वचा रूखी या ड्राई है तो हाइड्रेटिंग फेशियल करवाने से आपकी त्वचा मॉइश्चराइज हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवाते समय आपको क्या नहीं करना चाहिए?

वैसे तो गर्भावस्था के दौरान फेशियल करवाना सुरक्षित है पर फिर भी इस समय कुछ प्रकार की थेरेपी न करवाएं क्योंकि इससे आपके और बच्चे के स्वास्थ्य पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। 

  • ब्लैकहेड्स निकालने और छिद्रों को टाइट करने की प्रक्रिया न करें।
  • केमिकल पील और केमिकल मास्क का उपयोग न करें।
  • इलेक्ट्रिक करंट का उपयोग न करें।
  • प्लास्टिक सर्जरी न करवाएं।
  • बहुत देर मालिश न करवाएं।
  • हीट या स्टीम ट्रीटमेंट का उपयोग न करें।

हर्बल और ऑर्गेनिक फेशियल करवाने से पहले भी यह जरूर जान लें कि आपके फेशियल में किसी भी ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग न किया जाए जिससे आपको एलर्जी हो। कई मॉस्चराइजर में सोया के पदार्थ भी होते हैं जिससे आपकी त्वचा में इरिटेशन हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS

फेशियल करवाते समय ध्यान देने योग्य सेफ्टी टिप्स

गर्भावस्था के दौरान आप फेशियल करवा सकती हैं पर अपनी सुरक्षा के लिए आप निम्नलिखित टिप्स पर ध्यान जरूर दें। 

  • गर्भावस्था के दौरान फेशियल का अपॉइंटमेंट लेते समय आप उन्हें इसके बारे में बता दें और यह जान लें कि वहाँ पर ऐसा स्टाफ है जिसे गर्भवती महिलाओं को सर्विस देने की ट्रेनिंग हो।
  • आप उनके स्टाफ को अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दें और उनसे थोड़ा सावधान रहने के लिए कहें।
  • फेशियल करवाने से पहले इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें और सिर्फ हाइजीनिक, साफ व अच्छे सैलून में ही फेशियल करवाएं।
  • आप इसमें उपयोग किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स व इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानें।
  • आप ट्रीटमेंट के प्रकार और इससे होने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जान लें।
  • फेशियल करवाने से पहले इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आपके ट्रीटमेंट में किसी भी केमिकल का उपयोग न हो और इस दौरान आप मालिश भी बहुत ज्यादा न करवाएं।
  • यदि आपको कोई भी समस्या होती है या आपकी इंस्ट्रक्शंस के अनुसार ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है तो आप इसे रोकने में बिलकुल भी न झिझकें।
  • ऐसे स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें जिसमें सैलिसाइलिक एसिड का उपयोग किया गया हो। इस समय बहुत ज्यादा ब्लीच या हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग भी न करें।

गर्भावस्था के दौरान फेशियल करके खुद को पैंपर करने से आपमें कॉन्फिडेंस जागेगा। एक गर्भवती महिला अगर फेशियल करवाना चाहती है तो उसे हमेशा यह जान लेना चाहिए कि इससे उन्हें क्या फायदे और क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और फेशियल करवाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान थोड़ा सा ध्यान रखने और सावधानी बरतने से आप फेशियल का पूरा आनंद ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान मेकअप

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago