क्या गर्भावस्था के दौरान ओरल सेक्स (मुख मैथुन) करना ठीक है?

प्रेगनेंसी के दौरान ओरल सेक्स करना

प्रेगनेंसी के दौरान कई कपल संभोग करने में असज महसूस करते हैं, क्योंकि इस दौरान गर्भ में बच्चे का विकास हो रहा होता है और उन्हें इस बात का डर होता हैं कहीं ऐसा करने से उनके बच्चे को नुकसान न पहुँचे। लेकिन, संभोग करने के अलावा भी कई ऐसे तरीके हैं जिससे आप अपने और अपने पार्टनर के बीच के इस खूबसूरत रिश्ते को बरकरार रख सकती हैं। ऐसी कंडीशन में आपके डॉक्टर बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको कुछ ऐसी पोजीशन बता सकते हैं, जिससे बच्चे को कोई खतरा न हो, आपके पास संभोग करने के  अलावा भी ऐसे कई ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ ट्राई कर सकती हैं, जैसे ओरल सेक्स।

यदि आप और आपका साथी ओरल सेक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाह रहे हैं, तो आपको पहले कुछ बातों पर गौर करना चाहिए।

संभोग और गर्भावस्था

आपकी गर्भावस्था एक दूसरे के साथ प्यार करने व शरीर और मन के मिलन का परिणाम है। हालांकि  गर्भावस्था खुद में ही एक जीवन बदल देने वाला अनुभव होता है, क्योंकि आप खुद को इस दुनिया में जिंदगी देने के लिए तैयार कर रही होती हैं, गर्भावस्था के दौरान एक दूसरे के प्रति प्यार जताने से, आप और आपके साथी के बीच संभोग करने की इच्छा उत्पन्न हो सकती है। संभोग जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए आपको इसके बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए, खासतौर से इस नाजुक समय में तो आपको और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

ज्यादातर प्रेग्नेंट कपल प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली संभोग की इच्छा से जुड़े सवाल करते हैं, जैसे “क्या आप गर्भावस्था के दौरान प्यार कर सकती हैं”? और “क्या आप इस समय के दौरान ओरल सेक्स कर सकती हैं?” दोनों प्रश्न काफी प्रासंगिक हैं और आपको इन सवालों के जवाब पता होने चाहिए।संभोग और गर्भावस्था

याद रखें, कि आपका बच्चा गर्भाशय की मजबूत मांसपेशियों से अच्छी तरह सुरक्षित होता हैं और एमनियोटिक फ्लूइड बच्चे के लिए नेचुरल प्रोटेक्टर के रूप में काम करता है। इसकी वजह से आप और आपके साथी के बीच होने वाली कोई भी यौन गतिविधि किसी भी तरह से बच्चे को प्रभावित नहीं करती है।

ओरल सेक्स (मुख मैथुन) क्या है?

अपनी जीभ, होंठ या मुँह का उपयोग करके अपने साथी के यौन अंगों को उत्तेजित करना, ओरल सेक्स के रूप में जाना जाता है। महिला की योनि या क्लिटरिस व पुरुष के लिंग को चाटना या चूसना इसी के अंतर्गत शामिल है।

योनि और लेबिया में ब्लड सप्लाई बढ़ने के कारण प्रेगनेंसी के दौरान संभोग या मुख मैथुन करना अत्यधिक आनंददायक होता है। रिसर्च के अनुसार, यदि आप गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से संभोग करती हैं, तो इससे प्रीटर्म लेबर की संभावना कम हो जाती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान ओरल सेक्स करना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान ओरल सेक्स सुरक्षित है बशर्ते दोनों पार्टनर सही से सावधानी बरतें। यदि आप ऐसा करने के लिए इच्छुक हैं और आपकी प्रेगनेंसी ठीक चल रही है, तो आप अपने पार्टनर के साथ प्लेजर ले सकती हैं।

क्या गर्भावस्था के दौरान ओरल सेक्स से बच्चे को नुकसान होता है?

ओरल सेक्स और प्रेग्नेंसी एक दूसरे से संबंधित हैं क्योंकि दोनों कंडीशन में एक ही शरीर में होता है। ओरल सेक्स के कारण बच्चे को नुकसान पहुँचने की संभावना नहीं होती है। लेकिन आपको केवल ओरल सेक्स तभी करना चाहिए जब आपको इसे करने की इच्छा हो, न कि तब करें जब आप थका हुआ महसूस कर रही हो।

गर्भावस्था के दौरान ओरल प्लेजर देने की टिप्स

मानव शरीर चाहे पुरुष हो या महिला, गर्भवती हो या न हो, लेकिन हर किसी की अपनी यौन से संबंधित जरूरतें होती हैं। ओरल सेक्स उतना ही आनंददायक हो सकता है जितना संभोग करना होता है। यदि आपका साथी गर्भावस्था के दौरान आपको ओरल प्लेजर देते हुए नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान में रखता है, तो फिर आपको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा:

  1. ओरल सेक्स के कारण मुँह से बैक्टीरिया के योनि में ट्रांसफर होने की संभावना बढ़ जाती है और इससे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) होने का खतरा बढ़ जाता है।
  2. ऑर्गज्म के कारण महिलाओं को समय से पहले लेबर और संकुचन हो सकता है।
  3. आपके साथी के मुँह में छाले से आपके जेनिटल एरिया में वायरस फैल सकता है, जिससे आपको समस्या हो सकती है। अपने साथी को डेंटल डैम (मुंह के ऊपर एक स्ट्रेचेबल लेटेक्स रबर शीट) का उपयोग करने के लिए कहें, इससे इन्फेक्शन को रोका जा सकता है।
  4. ओरल सेक्स करने से पहले एक दूसरे को शारीरिक रूप से अच्छी तरह से समझें, क्योंकि यह कार्य आनंददायक होना चाहिए न कि दर्दनाक।

गर्भावस्था के दौरान वीर्य (सीमेन) को निगलना

यह सवाल कई गर्भवती महिलाओं द्वारा पूछा जाता है, जो अपने पार्टनर के साथ ओरल सेक्स करना चाहती हैं, कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान स्पर्म बच्चे के लिए अच्छा है? यदि आप ओरल सेक्स के दौरान वीर्य निगल लेती हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपके शरीर में जाने वाला वीर्य आपके बच्चे तक नही पहुँचता है। हालांकि, यह सुनिश्चित करना बेहतर रहेगा कि आपके पार्टनर को कोई सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज तो नहीं है, नहीं तो आप भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। इससे आपको प्रीटर्म लेबर और मिसकैरज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ओरल सेक्स से जुड़े अन्य तथ्य

1. क्या ओरल सेक्स लेबर को प्रेरित करता है?

ओरल सेक्स से लेबर प्रेरित होता है या नहीं, इस बात को पूरे यकीन के साथ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि अब अभी यह बात वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हुई है।

2. क्या गर्भावस्था में यौन इच्छा कम हो जाती है?

फिजिकल चेंजेस से लेकर साइकोलॉजिकल चेंजेस तक एक गर्भवती महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। महिला के शरीर में सूजन आना, स्तनों का भारी और संवेदनशील हो जाना, साथ ही मूड स्विंग होना आदि। ये सभी बदलाव एक महिला को थका सकते हैं, जिससे गर्भावस्था के दौरान उसे संभोग करने की इच्छा नहीं होती है। इस दौरान कुछ समय के लिए संभोग करने की इच्छा नहीं होती है, लेकिन फिर अपने साथी के करीब आते ही आपकी इच्छा जाग सकती है। गर्भावस्था के दौरान हर महिला की सेक्स ड्राइव एक दूसरी से अलग हो सकती है।

आपके शरीर का बढ़ना आप और आपके पार्टनर के लिए फिजिकल और इमोशनल रूप से प्रभाव डालता है। ऐसे मामले में ओरल सेक्स सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह भी होने वाली माँ के मेंटल और इमोशनल स्टेट पर निर्भर करता है।

गर्भावस्था के दौरान आमतौर पर ओरल सेक्स सुरक्षित होता है, लेकिन अगर आप इसकी इच्छा रखती हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से पहले परामर्श करना चाहिए। यदि आपके डॉक्टर आपको अनुमति देते हैं, तो आप सुरक्षित रूप से ओरल सेक्स कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में संभोग (सेक्स) करने के 10 फायदे