गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान जुम्बा एक्सरसाइज करना – फायदे और ठीक से करने के टिप्स

डॉक्टर अक्सर गर्भवती महिलाओं को कुछ प्रकार की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं ताकि उनकी एनर्जी बनी रहे, उनकी गर्भावस्था में कोई कठिनाई न हो और साथ ही डिलीवरी भी आसान रहे। कई महिलाएं डांसिंग वर्कआउट करना पसंद करती हैं, जैसे जुम्बा। यह फिटनेस और फन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। 

पर गर्भावस्था के दौरान आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज करते समय कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। जुम्बा एक प्रभावी डांसिंग वर्कआउट है जिसे एक गर्भवती महिला अपनी शारीरिक सुविधाओं और आवश्यकताओं के अनुसार भी कर सकती है। 

जुम्बा डांस क्या है?

लगभग 180 देशों में जुम्बा का बहुत ज्यादा क्रेज है। यह फिटनेस वर्कआउट प्रोग्राम का एक डांसिंग फॉर्म है जिसे कोलम्बियन कोरियोग्राफर व डांसर एल्बर्टो बीटो पेरेज़ ने 1990 में शुरू किया था। जुम्बा डांस और एरोबिक्स का कॉम्बिनेशन है जिसमें आप फिट रहने के साथ-साथ एन्जॉय भी कर सकती हैं। इसकी कोरियोग्राफी लैटिन के विभिन्न डांस फॉर्म व स्टाइल से की गई है, जैसे सौका, हिप-हॉप, साल्सा, सांबा, मैंबो और मेरेंग। 

क्या गर्भावस्था के दौरान जुम्बा करना सुरक्षित है?

जुम्बा एक हाई इंटेसिटी वर्कआउट है यानि यह वर्कआउट बहुत तेजी से किया जाता है और इसमें बहुत सारे फास्ट हिप व बेली मूवमेंट्स भी होते हैं। पर गर्भावस्था के दौरान ऐसी तेज एक्टिविटी करने आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, थकान हो सकती और तनाव भी आ सकता है जो आपकी गर्भावस्था के लिए खतरनाक भी हो सकता है। विशेषकर गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में जुम्बा करने से आपके लिए खतरे बढ़ सकते हैं। 

इसलिए यह सलाह दी जाती है कि यदि कोई गर्भवती महिला जुम्बा करती है तो उसके वर्कआउट में कुछ बदलाव होने चाहिए जो उसकी शारीरिक सुविधाओं के अनुकूल हों। हालांकि गर्भावस्था की पहली तिमाही में जुम्बा नहीं करना चाहिए। यदि आपने गर्भावस्था से यह कभी नहीं किया है तो आपके लिए इस समय कोई भी नया एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं है। किसी भी स्थिति में गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ही समझदारी है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए जुम्बा करना अच्छा क्यों है?

जुम्बा फिटनेस ट्रेनिंग में डांस किया जाता है जिससे शरीर फिट और फ्लेक्सिबल रहता है। जुम्बा में तेज इंटेसिटी में एक्सरसाइज की जाती हैं पर इसे आसानी से गर्भवती महिलाओं की जरूरतों के अनुसार भी किया जा सकता है। गर्भवती महिलाएं जुम्बा के हल्के मूव्स करके अपना वजन व फिटनेस बनाए रख सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान जुम्बा करने से फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी बढ़ती है जिससे गर्भावस्था में बढ़ते पेट और हॉर्मोन्स में बदलाव के कारण महिलाओं में हो रही असुविधाएं कम होती हैं। 

इसके अलावा कई प्रकार के वर्कआउट कुछ समय के बाद बोरिंग हो जाते हैं। म्यूजिक और डांस मूव्स के साथ जुम्बा करने से आपको फिटनेस मिलती है और आप एन्जॉय भी करती हैं। इसके म्यूजिक से आपका स्ट्रेस भी कम हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक पर डांस करने से यह आपको खुश रहने में मदद करता है और आपकी चिंताएं भी कम हो जाती हैं। 

जुम्बा के विभिन्न प्रकार

जुम्बा के रूटीन को अलग-अलग आयु व तनाव के अनुसार बदला जा सकता है। कई सारी जुम्बा क्लास भी चल रही हैं, जैसे ओरिजिनल जुम्बा जो मेरेंग्यू, सालसा, क्यूम्बिया, रेगेटन के म्यूजिक में डांस के स्टेप बताते हैं। इसके अलावा जुम्बाटोमिक के सेशन भी होते हैं जो विशेषकर 5 से 12 साल तक के बच्चों को जुम्बा करवाते हैं जिसमें बच्चे एक्सरसाइज के साथ एन्जॉय भी करते हैं। 

इसका एक और फॉर्म बहुत लोकप्रिय है जिसे एक्वा जुम्बा कहते हैं और अक्सर गर्भवती महिलाएं इसे करना बहुत पसंद करती हैं। इस जुम्बा में पानी में डांस मूव्ज किए जाते हैं। इसमें पानी का फ्रिक्शन मांसपेशियों पर बिना नकारात्मक प्रभाव डाले इन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा अन्य प्रकार के जुम्बा भी होते हैं जिन्हें जुम्बा टोनिंग और जुम्बा इन सर्किट कहते हैं। 

जुम्बा करते समय ध्यान देने योग्य कुछ चीजें

गर्भावस्था के दौरान जुम्बा करते समय आप निम्नलिखित बातों पर ध्यान जरूर दें, आइए जानते हैं;

  • कुछ गर्भवती महिलाओं को जुम्बा करने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि उनकी गर्भावस्था में खतरे हो सकते हैं। इसलिए इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • जुम्बा क्लास में जाने से पहले वहाँ के जुम्बा ट्रेनर की क्वालिफिकेशन जान लें और चेक कर लें कि वह आपकी जरूरतों के अनुसार जुम्बा को मॉडिफाई कर सकता है या नहीं।
  • वर्कआउट करते समय आप पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रहें। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते समय आप सुविधाजनक कपड़े, ढीले कपड़े पहनें ताकि आपकी त्वचा में हवा लगती रहे।
  • म्यूजिक की बीट के साथ-साथ मूव्स न करने का प्रयास करें। इस समय आप बहुत तेज डांस करके खुद को थकाने से बचें। यदि आपकी सांस रूकती है या आपको थकान होती है तो आप जुम्बा के डांस स्टेप्स को हल्के और धीरे-धीरे करें।
  • गर्भावस्था आपके संतुलन को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान एक्सरसाइज करते समय आप तेजी से ट्विस्ट व टर्न्स न लें क्योंकि इससे आपका संतुलन बिगड़ सकता है और आपको चोट भी लग सकती है। कूदने की बजाय मार्च करें, उछलने की जगह पर स्टेप्स ले सकती हैं और खुद को संतुलित रखने के लिए आप अपने दोनों पैर जमीन पर ही रखें।

किस स्थिति में जुम्बा करना कब बंद कर दें?

आप गर्भावस्था की पहली तिमाही में जुम्बा कर सकती हैं। पर इस दौरान भी यदि आपको कुछ चिंताजनक लक्षण दिखाई देते हैं तो आप तुरंत एक्सरसाइज करना बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें। इसके कुछ लक्षण निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • यदि आपके सिर में दर्द होता है
  • यदि आपको चक्कर आते हैं
  • यदि सीने में दर्द होता है
  • यदि आपकी सांसें कम होती हैं
  • यदि आपको पेल्विक में क्रैंप आते हैं
  • यदि आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं
  • यदि वजायनल डिस्चार्ज बढ़ जाता है या आपको ब्लीडिंग व स्पॉटिंग होती है

गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। एक्टिव रहने के लिए जुम्बा करना एक बेहतरीन चॉइस है क्योंकि इससे आप अपनी एक्सरसाइज को बहुत ज्यादा एन्जॉय करती हैं। गर्भावस्था के दौरान जुम्बा करते समय आप इसके कुछ स्टेप्स कम कर सकती हैं ताकि आपको ओवरहीटिंग और ओवरएक्सरजन न हो। आप गर्भावस्था में जुम्बा या कोई भी एक्सरसाइज करते समय अपने शरीर के संकेतों पर जरूर ध्यान दें। आपका शरीर हमेशा सही चीजों की ओर संकेत देगा।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान योग

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 week ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 week ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 week ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago