गर्भावस्था से बचने के लिए सुरक्षित अवधि की गणना करने के तरीके

गर्भावस्था से बचने के लिए सुरक्षित अवधि की गणना करने के तरीके

In this Article

हजारों वर्षों से, लोग गर्भावस्था से बचने हेतु संभोग के लिए निषेचन न होने के दिन या सुरक्षित अवधि निर्धारित करते रहे हैं। एक बार जब आप मासिक धर्म चक्र के पीछे के विज्ञान को समझते हैं और प्रत्येक चरण में क्या होता है उसे जानते हैं, तो आप उच्च सटीकता के साथ सुरक्षित दिनों की गणना कर सकते हैं। सुरक्षित दिनों की गणना के पीछे का आधार स्वाभाविक रूप से अवांछित गर्भावस्था को बिना किसी दुष्प्रभाव के रोकना है।

सुरक्षित अवधि (निषेचन न होने की अवधि) क्या है?

सुरक्षित अवधि उस समय को संदर्भित करती है जब किसी महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है इसलिए, यदि आप एक बच्चा नहीं चाहते हैं और गर्भ निरोधकों का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो यही वह समय है जब आपको संभोग करना चाहिए।

जैविक रूप से बात की जाए तो यह वह अवधि है जब एक महिला के शरीर में कोई डिंब नहीं होता है। यदि आप उस समय संभोग करती हैं, जब कोई डिंब नहीं होता है, तो आप गर्भवती नहीं हो सकती क्योंकि यह मासिक धर्म चक्र में गर्भधारण करने का समय नहीं है।

अधिकांश महिलाओं के लिए, अगला मासिक धर्म शुरू होने से लगभग 14 दिन पहले अंडोत्सर्ग होता है। यह जानना आसान नहीं है कि महिला के अगले मासिक धर्म की शुरुआत कब होगी। हालांकि, अगर एक महिला का मासिक धर्म ज्यादातर नियमित होता है, तो अंडोत्सर्ग के दिनों की गणना करना आसान होता है। ऐसा करने के लिए, आपको प्रारंभिक बिंदु के रूप में पिछले मासिक धर्म की तारीखों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि एक डिंब अंडोत्सर्ग से केवल चार दिन पहले या अंडोत्सर्ग के तीन दिन बाद ही निषेचित हो सकता है। दूसरे शब्दों में, यह सुरक्षित अवधि नहीं है, और आपको इस अवधि के दौरान संभोग से बचना चाहिए।

आपको अपनी सुरक्षित अवधि की गणना क्यों करनी चाहिए?

सुरक्षित अवधि की गणना करना बहुत ही लाभप्रद है क्योंकि यह आपको यह समझने में मदद करता है कि बिना सुरक्षा के और बिना गर्भावस्था के डर के संभोग करना किस दिन अनुकूल रहता है। अपनी सुरक्षित अवधि की गणना करना अत्यावश्यक है यदि आप तुरंत बच्चा नहीं चाहते हैं। हालांकि, सुरक्षित अवधि गणना करना जन्म नियंत्रण की एक श्रेष्ठ पद्धति है क्योंकि इसमें आई.यू.डी., या हार्मोन इंजेक्शन का उपयोग करने वाले हार्मोनल जन्म नियंत्रण की गोलियां शामिल नहीं होती हैं, जो कि विभिन्न महिलाओं पर विभिन्न प्रभाव डालती हैं, जैसे मिजाज का बदलना से लेकर वजन बढ़ने तक ।

आपको अपनी सुरक्षित अवधि की गणना क्यों करनी चाहिए?

गर्भवती नहीं होने के लिए सुरक्षित अवधि की गणना कैसे करें

सुरक्षित दिनों की गणना करने के लिए, आपको मासिक धर्म चक्र के विभिन्न चरणों को समझने की आवश्यकता है।

चक्र के चरण

मासिक धर्म चक्र को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है: फोलिकुलर चरण (अंडोत्सर्गपूर्व चरण), अंडोत्सर्ग चरण और ल्यूटल चरण (अंडोत्सर्गपश्चात चरण)। प्रत्येक चरण की अवधि प्रत्येक महिला के लिए भिन्न भिन्न होती है। हालांकि, औसत तौर पर मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का माना जाता है। मासिक धर्म के रक्तस्राव के पहले दिन से मासिक धर्म चक्र की गणना की जाती है। आइए देखें कि प्रत्येक चरण में क्या होता है।

1. फोलिकुलर चरण (या) प्रोलिफेरेटिव दौर

यह चरण अंडोत्सर्ग से पहले होता है। इस चरण में, अंडाशय में फॉलिकल्स की परिपक्वता होती है। यह चरण अंडोत्सर्ग के साथ समाप्त होता है। इस चरण में, एस्ट्राडायॉल हार्मोन काम करता है, और फॉलिकलउत्तेजक हार्मोन (एफ.एस.एच.) स्रावित होता है ।

2. अंडोत्सर्ग चरण

इस चरण में एक परिपक्व डिंबग्रंथी फॉलिकल टूट जाता है और डिंब का निर्वहन करता है (जिसे अंडे के रूप में भी जाना जाता है)। अंडोत्सर्ग से ठीक पहले और बाद के समय को आमतौर पर अंडोत्सर्ग चरण कहा जाता है। एक महिला उन दिनों के आसपास गर्भवती हो सकती है जब वह अंडोत्सर्ग कर रही होती है।

3. ल्यूटल चरण (या) सेक्रेटरी चरण

यह मासिक धर्म चक्र का अंतिम चरण है। इस चरण में कॉर्पस ल्यूटियम का निर्माण होता है और गर्भधारण या कॉर्पस ल्यूटियम के क्षरण के साथ यह समाप्त हो जाता है। कॉर्पस ल्यूटियम एक अस्थायी एंडोक्राइन संरचना है जो एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टोजेन के उत्पादन में मदद करती है। शरीर को एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टोजेन की जरूरत उस एंडोमेट्रियम को बनाए रखने के लिए होती है जो गर्भाशय की आंतरिक झिल्ली है।

मासिक धर्म के बाद एक महिला के लिए सुरक्षित दिन शुक्राणु और डिंब दोनों के जीवनकाल पर निर्भर करते हैं। यदि आपका मासिक धर्म औसतन 28 दिनों का होता है तो ज्यादातर मामलों में, मासिक धर्म चक्र के 14 वें दिन पर अंडोत्सर्ग होता है। अंडोत्सर्ग का समय प्रत्येक महिला के लिए भिन्न होता है और चक्र के 12 वें दिन से 19 वें दिन तक हो सकता है। एक शुक्राणु आमतौर पर प्रजनन पथ में 3 से 5 दिनों तक जीवित रहता है। इसलिए, अंडोत्सर्ग से पांच दिन पहले असुरक्षित संभोग होने पर गर्भवती होना संभव है। सामान्य डिंब का जीवनकाल काफी छोटा होता है, केवल लगभग 24 घंटे। अगर उस दौरान निषेचन नहीं होता तो डिंब मर जाता है।

ल्यूटल चरण (या) सेक्रेटरी चरण

गर्भावस्था से बचने के लिए सुरक्षित अवधि का चार्ट

यहाँ सुरक्षित दिनों और असुरक्षित दिनों को दर्शाया गया है जिससे गणना करना सरल हो जाता है और यह समझाता है कि सुरक्षित दिनों का अनुमान कैसे लगाया जा सकता है।

कैलेंडर पद्धति का उपयोग करके सुरक्षित अवधि
रविवार सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार
मासिक धर्म की शुरुआत 1 2 3 4 5 6 7 सुरक्षित दिन
8 9 10 11 12 13 14 असुरक्षित दिन
15 16 17 18 19 20 21 असुरक्षित दिन
22 23 24 25 26 27 28 सुरक्षित दिन
मासिक धर्म की शुरुआत 29 30 1 2 3 4 5 सुरक्षित दिन

गर्भावस्था से बचने के लिए संभोग कब करें

1. संभोग के लिए सुरक्षित अवधि क्या है?

एक मुख्य नियम अगर आप संभोग कर रहे हैं, तो आप गर्भवती हो सकती हैं! सभी गणनाओं और सिद्धांतों के बावजूद, यह निर्धारित करने का कोई निश्चित तरीका नहीं है कि महिला कब अंडोत्सर्ग करेगी, क्योंकि कई कारक इसे प्रभावित करते हैं। ज्यादातर महिलाएं अपना मासिक धर्म शुरू होने से 12 से 14 दिन पहले अंडोत्सर्ग करती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं के शरीर एक भिन्न समयसारणी पालन करते हैं और वे अलग समय पर अंडोत्सर्ग करती हैं। इसलिए, यह पता लगाना कि गर्भावस्था से बचते हुए कब संभोग करना सुरक्षित है, अभी भी काफी अनुमान लगाने वाला खेल है।

2. संभोग के लिए सुरक्षित अवधि कब तक होती है?

कई महिलाओं का अपने अनुभव के आधार पर मानना है कि मासिक धर्म शुरू होने से ठीक पहले और शुरू होने के तुरंत बाद संभोग करने से गर्भवती होने की संभावना कम रहती है और यह सुरक्षित अवधि होती है। ध्यान रखें, हार्मोन में उतारचढ़ाव और बदलती सारणी इन गणनाओं को गलत साबित कर सकते हैं। एक सामान्य नियम के अनुसार, यदि आपका चक्र नियमित (यानी 28 दिन) है, तो आपके मासिक धर्म से सात दिन पहले सुरक्षित अवधि होगी। लेकिन यह मत भूलें कि यह गणना केवल तभी काम करेगी जब आपका मासिक धर्म नियमित हो। यहाँ बताया गया है कि मासिक धर्म का एक बार न होने का क्या मतलब हो सकता है।

3. अंडोत्सर्ग के समय की गणना कैसे करें?

सुरक्षित अवधि और अंडोत्सर्ग एकदूसरे से संबंधित हैं क्योंकि सुरक्षित दिनों की गणना अंडोत्सर्ग के आधार पर की जाती है। लोकप्रिय सेफ पीरियड कैलकुलेटर पद्धति के अनुसार 26 से 32 दिनों तक चलने वाले नियमित मासिक धर्म चक्र में दिन 1 से दिन 7 को सुरक्षित और निषेचन न होने का समय माना जाता है। यह इस बात को ध्यान में रखता है कि प्रजनन नली में शुक्राणु का जीवनकाल 3 से 5 दिन होता है। यह विधि गणना करती है कि अंडोत्सर्ग 19वें दिन होता है। इसलिए, निषेचन मासिक चक्र के 20वें दिन तक हो सकता है। परिणाम हर महिला में अलग हो सकते हैं क्योंकि यह गणना केवल अनुमान होती है।

यह गणना डब्ल्यू.एच.. (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के आंकड़ों को ध्यान में रखकर की गई है, जो दर्शाता है कि लगभग 80% मासिक धर्म चक्र 26 से 32 दिनों के बीच होते हैं।

सुरक्षित समय अवधि का हिसाब लगाने के अलगअलग तरीके

यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनका उपयोग करके आप अपनी सुरक्षित अवधि की गणना कर सकती हैं।

सुरक्षित अवधि कैलकुलेटर या मासिक धर्म चक्र कैलकुलेटर

इनमें से अधिकांश चक्र कैलकुलेटर ज्यादातर मामलों में सटीक बैठते हैं। हालांकि, कई लोग इन कैलकुलेटर और ऐप को बहुत जटिल पाते हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था से बचते हुए संभोग के लिए सुरक्षित अवधि की गणना करने के लिए आवश्यक अधिकांश जानकारी ऐसी नहीं है जो स्त्रियों के पास हमेशा उपलब्ध हो। उदाहरण के लिए, शरीर के तापमान, गर्भाशय ग्रीवा के श्लेम और मासिक धर्म की तारीखों के बारे में महीनों के आंकड़े। सीधे शब्दों में कहें, इन कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए, आपको अपने मासिक धर्म के साथसाथ शरीर के तापमान के बारे में आंकड़े हमेशा उपलब्ध रहने चाहिए। इसलिए, बहुत सी महिलाएं अधिक सरल अवधि कैलकुलेटर का उपयोग करना पसंद करती हैं, जो महीनों के आंकड़े नहीं मांगते हैं और फिर भी सटीक परिणाम देते हैं।

1. अपने प्रजननक्षम दिनों में संभोग से बचें

अपनी प्रजननक्षम अवधि में संभोग करने से बचें। याद रखें, सुरक्षित दिन अलगअलग चक्र अवधि पर निर्भर हैं। निम्न तालिका में विभिन्न चक्र अवधि के लिए सबसे प्रजननक्षम दिनों को सूचीबद्ध किया गया है। यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित दिनों में संभोग से बचना होगा:

चक्र की अवधि

सबसे जननक्षम दिन

24 दिन

चक्र के 5वें दिन से 10वें दिन तक

28 दिन

चक्र के 9वें दिन से 14वें दिन तक

30 दिन

चक्र के 11वें दिन से 16वें दिन तक

35 दिन

चक्र के 16वें दिन से 21वें दिन तक

2. गर्भवती होने की संभावना कम होने की गणना करें

कम से कम छह महीने तक आपके मासिक धर्म की तारीखें लिख कर रखें, इससे आपको अपने प्रजननक्षम दिनों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

चरण 1:

उपयोग किया जाने वाला एक सामान्य सूत्र: अपने सबसे छोटे चक्र के कुल दिनों में से 18 दिन घटाएं और अपने अगले मासिक धर्म के पहले दिन से परिणामी संख्या का उपयोग करके उस तिथि को अपने कैलेंडर पर चिह्नित करें ।

चरण 2:

अपने सबसे लंबे चक्र से 11 दिन घटाएं। उस संख्या का उपयोग करते हुए, अपने अगले मासिक धर्म के पहले दिन से गिनना शुरू करें। कैलेंडर पर उस तारीख को अंकित करें।

चरण 3:

आपकी सबसे प्रजननक्षम अवधि उन चिह्नित तारीखों के बीच है। उन तारीखों के अलावा किसी भी समय बिना गर्भनिरोध के किया गया संभोग सुरक्षित होना चाहिए। हालांकि, यह ध्यान रखें कि शुक्राणु 4 दिन तक जीवित रहते हैं, इसलिए चिह्नित तारीखों के चार दिन पहले और चार दिन बाद जोखिम रहता है। ध्यान दें कि यह केवल तभी काम करता है, जब आपका मासिक धर्म नियमित हो।

3. सुरक्षित अवधि कैलकुलेटर का उपयोग कौन कर सकता है?

आपको अपने डॉक्टर से प्राकृतिक परिवार नियोजन के तरीकों की कार्यक्षमता के बारे में पूछना चाहिए। डॉक्टर आपकी जांच करेंगे और आपको बताएंगे कि क्या ये आपके लिए प्रभावी होंगे। सुरक्षित अवधि कैलकुलेटर का उपयोग प्राकृतिक जन्म नियंत्रण विधि के रूप में केवल तभी करें, जब आपके डॉक्टर इसकी सलाह देते हों।

यदि आपका मासिक धर्म चक्र नियमित हैं, और आपका मासिक धर्म चक्र 26 से 32 दिनों की औसत सीमा में रहता है, और यदि आपके सबसे लंबे चक्र और आपके सबसे छोटे चक्र के बीच का अंतर सात दिन या उसके करीब है, तो आप गर्भनिरोध के लिए सुरक्षित अवधि कैलकुलेटर विधि का उपयोग करके यथोचित रूप से सुरक्षित रह सकती हैं।

4. सुरक्षित अवधि कैलकुलेटर का उपयोग कौन नहीं कर सकता है?

उपरोक्त नियम को लागू करते हुए यदि आपका मासिक धर्म चक्र नियमित 26-दिन से 32-दिन का चक्र है, और आपके सबसे लंबे और सबसे छोटे चक्र के बीच का अंतर आठ दिनों से ज्यादा का है, तो इस विधि का उपयोग करना जोखिम भरा होगा।

याद रखें कि हार्मोनल परिवर्तनों के कारण इस पद्धति का उपयोग करने के लिए प्रसव होने के छह महीने तक इंतजार करना समझदारी होगी।

साथ ही, अनियमित चक्रों के कारण, यह विधि किशोरों या रजोनिवृत्ति के निकट पहुँच चुकी महिलाओं के लिए अनुकूल नहीं है। पी.सी..डी. और हार्मोनल असंतुलन जैसी स्थितियों के कारण अनियमित चक्र वाली महिलाओं के लिए ये विधि शायद काम नहीं करेगी।

5. सुरक्षित अवधि की गणना के उदाहरण

सुरक्षित अवधि की गणना करना किसी के लिए भी पेचीदा हो सकता है। यहाँ इसकी गणना के दो उदाहरण दिए गए हैं।

  • ऐसी महिला का उदाहरण लेते हैं जिसके 2 मासिक धर्म चक्रों के बीच 24 दिनों का अंतराल है। इसका मतलब है कि उसके आखिरी मासिक धर्म के पहले दिन के दस दिन बाद उसका अंडोत्सर्ग होगा। इस गणना (24 में से 14 घटाएं) के आधार पर, उसकी सुरक्षित अवधि उसके पिछले मासिक धर्म के दिन 1 से दिन 6 तक है और 13वें दिन से उसके अगले मासिक धर्म के शुरू होने तक होगी।

  • चलिए एक और महिला का उदाहरण लेते हैं जिसके दो मासिक धर्मों के बीच 32 दिनों का अंतराल हो। उसका अंडोत्सर्ग अंतिम मासिक धर्म के 18 दिनों बाद होगा। इस गणना (32-14) के आधार पर, उसके सुरक्षित दिन अंतिम मासिक धर्म के पहले दिन से लेकर दिन 14 तक और फिर 21वें दिन से लेकर अगले मासिक धर्म के शुरू होने तक होंगे।

  • सुरक्षा: नियमित मासिक धर्म वाली महिलाओं में 12 महीनों में गर्भवती नहीं होने का85% सुरक्षा अनुपात है। हालांकि, सफलता की दर इस बात पर निर्भर करती है कि आप सुरक्षित अवधि की कितनी अच्छी गणना करती हैं और नियमित रूप से आप इसका कितना पालन करती हैं।

  • सुविधाजनक टेक्नोलॉजी: आज की तकनीकी प्रगति की दुनिया में, ऐसे कई एप्लिकेशन उपलब्ध हैं, जो आपके मासिक धर्म चक्र संबंधी गणना करने में आपकी मदद कर सकते हैं, यह आपके निषेचन न होने के दिनों की गणना करते हैं और तुरंत देखने के लिए आपके लिए यह सभी आकड़ों को संग्रहीत करते हैं!

सुरक्षित अवधि की गणना

  • कई उपकरण उपलब्ध हैं जैसे कि मासिक धर्म चक्र कैलकुलेटर। ये उपकरण आपको अपने अंडोत्सर्ग अवधि का मोटे तौर पर अनुमान लगाने में मदद करते हैं। नतीजतन, आप उच्च सटीकता और अधिक सहजता के साथ अंडोत्सर्ग के साथसाथ सुरक्षित अवधि की गणना कर सकती हैं।

प्राकृतिक रूप से परिवार नियोजन (प्रजनन जागरूकता आधारित तरीके)

आपका शरीर अंडोत्सर्ग चरण में विभिन्न संकेतों को प्रदर्शित करता है। अगर आप इन संकेतों को पहचान लें और ये संकेत दिखने पर संभोग से बचें तो आप गर्भावस्था से बच सकती हैं। इसे प्राकृतिक रूप से परिवार नियोजन भी कहा जाता है।

विभिन्न प्रजनन जागरूकता आधारित तरीके हैं:

1. शरीर के बुनियादी (बेसल) तापमान का तरीका

अपने शरीर के बुनियादी तापमान को दर्क करना काफी आसान है। इसे सीधे शब्दों में कहें, तो आप हर दिन अपने तापमान को नापें और तापमान को एक चार्ट पर लिख दें।

  • अंडोत्सर्ग होने पर कुछ महिलाओं को तापमान में गिरावट का अनुभव होता है।

  • यदि आपको एक तापमान परिवर्तन दिखाई देता है जो कम से कम तीन दिनों तक या आपके चक्र के अंत में बना रहता है, तो आप अपने फॉलिकुलर चरण और ल्यूटल चरण के तापमान के बीच एक रेखा खींच सकती हैं। यदि भाग्यशाली रहीं, तो आप एक स्पष्ट बदलाव देख सकेंगी, और लुटियल चरण में शरीर के सबसे कम बुनियादी तापमान और फॉलिकुलर चरण में शरीर के उच्चतम बुनियादी तापमान के बीच अंतर को पहचान सकेंगी।

  • महीने के अंत में चार्ट का विश्लेषण करें और पैटर्न खोजने की कोशिश करें।

  • 3-6 महीनों के लिए अपने मासिक धर्म चक्र के लिए ऐसा चार्ट बनाएं, और आपको स्पष्ट पैटर्न समझ आने लगेगा।

  • यदि आपका तापमान 1 दिनों तक कम नहीं होता, तो हम आपको घर पर गर्भावस्था परीक्षण करने या चिकित्सक का परामर्श लेने की सलाह देते हैं।

2. शरीर के बुनियादी तापमान का चार्ट बनाना

गर्भावस्था से बचने के लिए चार्ट बनाने के 4 नियम:

  1. पहले 5 दिन नियम: अधिकतर, आप मान सकती हैं कि आपके मासिक धर्म के पहले पांच दिनों के दौरान निषेचन न होने के दिन हैं। यदि आपका चक्र 25 दिनों से छोटा था तो यह सच नहीं होगा । यह निर्धारित करने के लिए, अपने मासिक धर्म चक्र पर लगभग छह महीने तक ध्यान दें।

  2. ड्राई डे नियम: माना जाता है कि किसी भी दिन शाम को अगर कोई ग्रीवा द्रव स्रावित नहीं होता तो उस दिन गर्भधारण करने की संभावना नहीं होती।

  3. पीक प्लस 4 नियम: आपकी निषेचन न होने की अवधि अधिकतम प्रजननक्षम ग्रीवा द्रव के स्रावित होने के बाद 4-थे दिन की शाम से शुरू होती है। तब आपका ग्रीवा द्रव फिर से निषेचन के लिए सहायक नहीं रहता, और शरीर के बुनियादी तापमान में एक स्पष्ट परिवर्तन दिखता है।

  4. तापमान प्लस 3 नियम: शरीर के बुनियादी तापमान में एक स्पष्ट परिवर्तन के 3रे दिन की शाम को गर्भधारण करने के लिए सबसे कम संभावना होने वाला माना जाता है।

शरीर के बुनियादी (बेसल) तापमान का तरीका

नियमित मासिक धर्म वाली महिलाओं में 12 महीनों में गर्भवती नहीं होने का 85% सुरक्षा अनुपात है। हालांकि, सफलता की दर इस बात पर निर्भर करती है कि आप सुरक्षित अवधि की कितनी अच्छी गणना करती हैं और नियमित रूप से आप इसका कितना पालन करती हैं।

एक बार जब आप यह पता लगा लेती हैं कि प्रजनन क्षमता के संकेतों का कैसे पता किया जाता है, तो आप विश्वसनीय रूप से अहानिकर अवधि में असुरक्षित संभोग कर सकती हैं। जब आपको लगे कि आपको गर्भवती होने का खतरा है, तो गर्भ निरोध उपायों का उपयोग करें या संयम करें।

अंतिम लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण बात, यह याद रखना जरूरी है कि गर्भनिरोध का कोई भी तरीका भूलचूक से परे नहीं है। जबकि अधिकांश विधियां सटीक और समयपरीक्षित हैं, एक महिला के शरीर में हार्मोनल उतारचढ़ाव आपकी गणनाओं को गड़बड़ा सकता हैं। इस सुनहरे नियम का पालन करना सबसे अच्छा है: जब संदेह में हों, मान लें कि आप प्रजननक्षम हैं।

3. ग्रीवा श्लेम (या) अंडोत्सर्ग विधि

जब आप अंडोत्सर्ग कर रही होती हैं तो गर्भाशय ग्रीवा श्लेम के रंग में परिवर्तन होता है। गर्भाशय ग्रीवा श्लेम के रंग की हर दिन जांच करें। रंग में बदलाव दिखाएगा कि आप अंडोत्सर्ग चरण में हैं।

यहाँ बताया गया है कि आप अपने ग्रीवा श्लेम का विश्लेषण कैसे कर सकती हैं:

  • मासिक धर्म के दौरान रक्तस्राव श्लेम का पता नहीं लगने देता है।
  • मासिक धर्म के बाद कुछ दिनों तक कोई श्लेम नहीं बनता है। ये ड्राई डेसुरक्षित दिन होते हैं।
  • जब अगले चक्र के लिए डिंब परिपक्व होता है तो श्लेम का उत्पादन बढ़ जाता है। यह पीला, सफेद या धुंधला दिखाई देता है और चिपचिपा महसूस होता है।
  • स्पष्ट, चिकना श्लेम जो खिंचता है, दर्शाता है कि यह आपके चक्र के सबसे प्रजननक्षम दिन हैं।
  • स्पष्ट श्लेम के कुछ दिनों बाद ड्राईडेज़ अगले अवधि की शुरुआत का संकेत देते हैं।

4. सिम्टोथर्मल विधि

कई तरीकों का एक संयोजन, इसमें शरीर के तापमान और श्लेम के रंग के अलावा पेट में दर्द, भारीपन और स्तनों में दर्द जैसे अंडोत्सर्ग लक्षणों पर नज़र रखना शामिल है। अलगअलग तरीकों का उपयोग एक साथ करने से यह सुनिश्चित होता है कि सुरक्षित दिनों का अनुमान अधिक सटीकता के साथ लगाया जा सकता है।

5. साइकल बीड्स ऐप

साइकल बीड्स स्मार्टफोन ऐप एंड्रॉयड एवं आईफोन दोनों इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध है। यह अत्यधिक प्रभावी परिवार नियोजन पद्धति पर आधारित है।

  • अपने हाल के मासिक धर्म के पहले दिन की तारीख डालें।
  • स्क्रीन पर आपको आपके मासिक चक्र की वर्तमान परिस्थिति और उस दिन गर्भाधान की संभावना की जानकारी मिलेगी।
  • यह विधि 26 से 32 दिनों के मासिक चक्र वाली स्त्रियों के लिए सर्वाधिक प्रभावी है।
  • 26 से 32 दिनों के चक्र के अलावा मासिक चक्र वाली महिलाओं को जन्म नियंत्रण की दूसरी विधि अपनानी चाहिए।

साइकल बीड्स का उपयोग कैसे किया जाता है, यहाँ जानें:

  • मासिक धर्म के पहले दिन, लाल मोती पर एक रबर का छल्ला रखें।
  • तीर की दिशा में मोतियों के ऊपर छल्ले को स्थानांतरित करें।
  • भूरे रंग के मोती सुरक्षित दिनों का संकेत देते हैं।
  • सफेद मोती असुरक्षित दिनों का संकेत देते हैं।

6. स्टैंडर्ड डेज़ पद्धति

कैलेंडर विधि के समान, इस पद्धति में आठ से दस लगातार चक्रों के लिए आपको अपने चक्र पर ध्यान देना होगा और यह तरीका केवल तभी प्रभावी होता है जब आपका चक्र 2 दिनों से अधिक हो।

यहाँ बताया गया है कि आप इस पद्धति का उपयोग करके सुरक्षित दिनों का अनुमान कैसे लगा सकती हैं:

  • पहले प्रजननक्षम दिन की गणना के लिए सबसे छोटे चक्र पर ध्यान दें।
  • चक्र के कुल दिनों में से 18 घटाएं।
  • पहले प्रजननक्षम दिन का पता करने के लिए अपने चक्र के पहले दिन से घटाने के बाद निकाले गए परिणाम के बराबर दिन गिनें।
  • अंतिम प्रजननक्षम दिन की गणना के लिए सबसे लंबे चक्र पर ध्यान दें।
  • चक्र के दिनों की कुल संख्या से 11 घटाएं।
  • अंतिम प्रजननक्षम दिन का पता करने के लिए अपने चक्र के पहले दिन से, घटाने के बाद निकाले गए परिणाम के बराबर दिन गिनें।

जब आपने अपने पहले और आखिरी प्रजननक्षम दिनों की पहचान कर ली, तो सुरक्षित दिनों का पता करना आसान हो जाता है।

मानक धारणाएं:

  • शुक्राणु प्रजनन पथ में 4-6 दिनों तक जीवित रहता है और इस दौरान एक डिंब को निषेचित कर सकता है।
  • प्रति चक्र केवल एक डिंब निकलता है और यह 24 घंटों तक जीवित रहता है जिस दौरान यह निषेचित हो सकता है।
  • अंडोत्सर्ग से सात दिन पहले सबसे प्रजननक्षम अवधि होती है और मासिक धर्म के 3-4 दिनों के बाद किसी भी महिला के लिए सुरक्षित अवधि होती है।

गर्भावस्था से बचने के लिए प्रजनन जागरुकता विधियां (एफ..एम.) कितनी प्रभावी हैं?

इतने सारे परिवर्तनशील कारकों के कारण, सुरक्षितदिनों की विधि 100% विश्वसनीय नहीं है। कुछ महिलाएं इस पद्धति पर पूरी तरह से भरोसा करती हैं। हार्मोनल परिवर्तन (जो आपको बहुत बार पता नहीं होता है) और अनियमित मासिक धर्म गर्भावस्था से बचने के लिए सुरक्षित अवधि की गणना में त्रुटियों का कारण बन सकते हैं। कंडोम सबसे आसान विकल्प होते हैं, लेकिन यदि आप गर्भनिरोधक की विधि के रूप में उनको पसंद नहीं करती तो आप गर्भनिरोधक गोली भी ले सकती हैं।

याद रखें:

  • सुरक्षित अवधि की गणना ध्यानपूर्वक करें और इसका सटीक रूप से पालन करें।
  • आपका साथी सुरक्षित दिनों में ही संभोग करने के नियम का पालन करने के लिए तैयार होना चाहिए।
  • अपने प्रजननक्षम दिनों में गर्भनिरोधक के अन्य तरीकों का उपयोग करें।

गर्भावस्था से बचने के लिए प्रजनन जागरुकता विधियों के उपयोग के क्या फायदे हैं?

यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो प्रजनन जागरुकता विधियां आपको अवांछित गर्भावस्था से उचित सुरक्षा दे सकती हैं।

प्रजनन जागरुकता विधियों का उपयोग करने के कुछ फायदे:

  • कोई खर्च नहीं है ।
  • कोई दवा नहीं है, इसलिए कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है ।
  • जोड़ों के बीच अधिक समझ विकसित होता है।
  • कुछ धार्मिक विचारों के अनुसार अप्राकृतिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाती है और इसी वजह से सुरक्षित दिनों वाला तरीका ही अच्छा विकल्प होता है।

गर्भावस्था से बचने के लिए प्रजनन जागरूकता के तरीकों का इस्तेमाल करने के नुकसान क्या हैं?

  • अगर आपका साथी इस तरीके के लिए तैयार नहीं है, तो इसका पालन करना मुश्किल हो जाता है।
  • यौन संचारित रोगों के खिलाफ कोई सुरक्षा नहीं।
  • कुछ दवाएं (यहां तक ​​कि बिना नुस्खे की दवाएं भी) गणना में त्रुटियों का कारण बन सकती हैं।
  • आमतौर पर मासिक धर्म का ध्यान रखना बोझिल हो जाता है और हार्मोन परिवर्तन के कारण गणना गलत हो सकती है।

सुरक्षित अवधि में संभोग के दौरान याद रखने वाली बातें

  • सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, 100% सुरक्षित अवधि जैसी कोई चीज नहीं है।

  • यदि आपका मासिक धर्म नियमित है तो यह सबसे सटीक गणना होती है, क्योंकि मासिक चक्र में उतारचढ़ाव से सुरक्षित अवधि का अनुमान लगाने में गलती हो सकती है।

  • यदि आपके मासिक धर्म चक्र के दिनों में छह महीने की अवधि में आठ दिन से अधिक उतारचढ़ाव होता है, तो सुरक्षित दिन की गणना काम नहीं करेगी।

  • कभीकभी आपको गर्भावस्था से बचने के लिए, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है।

गर्भवती होने के बारे में चिंता किए बगैर संभोग के अन्य तरीके

एक स्वस्थ यौन जीवन सुनिश्चित करने के लिए अपने सुरक्षित दिनों का अधिकतम लाभ उठाएं, जो निश्चित रूप से आपको और आपके साथी को करीब लाएगा। कुछ बातें जिन्हें ध्यान में रखना है:

1. कंडोम इस्तेमाल करें

एक तो यह सबसे आसान गर्भनिरोधक है और दूसरा आपको एस.टी.डी. से भी बचाता है।

2. नई स्थितियां , जगह और तरकीबें आज़माएं

अलग आसनों में और घर की अलगअलग जगहों पर योनि प्रवेश के बिना संभोग करके अपने यौनअनुभव का लुत्फ उठाएं। अपने साथी के साथ शोध करना प्रतीक्षा को और उत्तेजना से भर देगा !

3. सेक्स टॉयज खरीदें

जोड़ों के बीच जब संकोच नहीं होती तब एक ऐसा सेक्स टॉय ढूंढना आसान हो जाता है, जिसे आप दोनों पसंद करते हैं। आनंददायक अनुभव के लिए वाइब्रेटर, डिल्डो और अन्य विकल्पों में से चुनें।

4. कामुक कामक्रिया

कामक्रिया को मज़ेदार बनाने के लिए स्ट्रिप पोकर के गेम खेलें या खुद किसी खेल का आविष्कार करें ।

प्रजनन जागरुकता विधियां जन्म नियंत्रण की पद्धतियों में से एक है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए, आकस्मिक गर्भावस्था से बचने के लिए सतर्क और पूरी तरह से अपनी गणना के साथ सुनिश्चित होकर काम करें।