प्रीस्कूलर (3-5 वर्ष)

प्रीस्कूलर्स और टॉडलर्स के लिए 11 आसान समर क्राफ्ट्स

आपका छोटा सा बच्चा पूरे दिन जो ऊधम-मस्ती करता है उससे आप जरूर हैरान-परेशान हो जाते होंगे। उसके पीछे भागते-भागते और उसके साथ खेलते हुए एक समय ऐसा आता होगा जब आप खेलने के नए ऑप्शन ढूंढना चाहते होंगे। गर्मी की छुट्टियों में तो यह स्थिति और भी स्वाभाविक है। तो क्यों न आप अपने बच्चे को कुछ नई मजेदार एक्टिविटीज में बिजी करें। यहाँ हम आपके टॉडलर्स और प्रीस्कूलर्स के लिए ढेर सारे क्रिएटिव और दिलचस्प समर क्राफ्ट्स आइडिया लाए हैं, जो उन्हें नए तरीके से कुछ चीजें सीखाने और समय का क्रिएटिव उपयोग समझाने के लिए बेस्ट हैं।

प्रीस्कूलर और टॉडलर्स के लिए 11 मजेदार समर क्राफ्ट्स

छोटे बच्चों में बहुत एनर्जी होती है, और एक पैरेंट के रूप में, आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इस एनर्जी का उपयोग मजेदार और क्रिएटिव तरीके से कर सके। नीचे कुछ रोचक समर क्राफ्ट आइडिया दिए गए हैं जो आपके बच्चे को क्रिएटिव बनाएंगे और उन्हें बोरियत से दूर रखेंगे।

ADVERTISEMENTS

1. हैंड पेंटिंग

बच्चे चटख रंगों और चित्रों से आकर्षित होते हैं इसलिए उन्हें पेंटिंग एक्टिविटी में शामिल करने से वे बहुत खुश होंगे।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • 6-7 या उससे ज्यादा नॉन-टॉक्सिक पोस्टर कलर
  • एक मोटा चार्ट पेपर या ड्रॉइंग शीट
  • आधा कप कॉर्न फ्लोर (रंगों को गाढ़ा करने के लिए)
  • एक पुराना अखबार (टेबल या जमीन पर रंग गिरने से बचाने के लिए)

कैसे बनाएं?

  • कॉर्न फ्लोर में थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें।
  • एक भारी तले वाले पैन में 4-5 कप पानी उबालें।
  • लगातार हिलाते हुए उबलते पानी में कॉर्नफ्लोर डालें।
  • मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसे अलग-अलग हिस्सों में बांट लें और इसमें पोस्टर रंग मिलाएं।
  • फर्श पर अखबार फैलाएं और उस पर चार्ट पेपर रखें।
  • अब अपने बच्चे को रंगों के मिक्सचर में उंगलियाँ डुबाने में मदद करें और चार्ट पेपर पर अलग-अलग रंग के हैंडप्रिंट बनाएं।

2. कुकीज बेक करें

बच्चों को अपने पेरेंट्स के साथ खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए आप उन्हें अपने साथ खाना बनाने में बिजी कर सकते हैं। बच्चों को किचन में सामान छूना, उन्हें मोल्ड में ढालना और उनसे नई चीजें बनाना पसंद होता है, बेकिंग कुकीज में ये सब शामिल है।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए?

  • कुकीज का आटा
  • सजावट के लिए चॉकलेट चिप्स या टूटी फ्रूटी
  • कुकी आइसिंग
  • कुकी मोल्ड
  • कुछ पुराने अखबार

कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENTS

  • किचन टेबल को कवर करने के लिए अखबार रखें।
  • अपने बच्चों को कुकी के आटे को रोल करने में मदद करें और उनकी पसंद के सांचों का उपयोग करके मजेदार आकृतियों में काटें।
  • आप ओवन में कुकीज को बेक करके ठंडा करें और फिर बच्चे को उन पर आइसिंग और सजावट करने दें।
  • छोटे बच्चों के साथ रसोई में काम करते समय हमेशा चौकस और सावधान रहें।
  • स्वस्थ खाना पकाने की सामग्री का उपयोग करने का प्रयास करें।
  • कुकीज बनाने में हेल्दी सामग्री का इस्तेमाल करें।

3. पेपर फ्लावर

बच्चों को फूल अच्छे लगते हैं, और इसलिए यह क्राफ्ट एक्टिविटी करने में उन्हें बहुत मजा आएगा। यह एक्टिविटी आपके बच्चे के ग्रॉस मोटर स्किल के लिए अच्छी होगी।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • अलग-अलग रंगों के क्रेप पेपर
  • ग्लू और कैंची

कैसे बनाएं?

  • क्रेप पेपर लेकर उसकी लंबी पट्टियां काट लें।
  • अपने बच्चे को बड़े करीने से पट्टियों को रोल करने के लिए कहें।
  • सभी अलग-अलग रंग की पट्टियों को रोल करने के बाद, बच्चे को गोंद की मदद से पट्टियां एक साथ चिपकाने के लिए कहें।
  • इस तरह से बनाए विभिन्न रंगों के फूलों का एक गुलदस्ता बनाएं और इसे अपने बच्चे के कमरे में रखें

4. स्टैम्प्स

यह मजेदार एक्टिविटी आपके बच्चे को आकृतियों और रंगों के बारे में जानने में मदद करेगी और आप अपने बच्चे की टी-शर्ट या रूमाल को सजाने के लिए भी स्टैम्प का उपयोग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए?

  • स्टैम्प के आकार के लिए कुछ सब्जियां और फल जैसे भिंडी, शिमला मिर्च, फूलगोभी के टुकड़े
  • नॉन-टॉक्सिक पेंट्स
  • मोटा चार्ट पेपर या कपड़े का टुकड़ा
  • पुराने अखबार

कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENTS

  • मेज पर अखबार फैलाकर उस पर चार्ट पेपर रखें।
  • बच्चे की पसंद की सब्जी लें और इसे इस तरह से काटें कि यह एक दिलचस्प पैटर्न बनाए।
  • बच्चे को सब्जी को मनचाहे रंगों में डुबाने के लिए कहें और चार्ट पेपर पर पैटर्न बनाएं।
  • आप चाहें तो बच्चे को उनकी टी-शर्ट या पिलो कवर भी सजाने में मदद कर सकते हैं। (एक कपड़े के टुकड़े पर पैटर्न बनाएं)।

5. बबल पेंटिंग

यह 2 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सबसे क्रिएटिव समर क्राफ्ट में से एक है, और यह आपके बच्चे को रंगों और पैटर्न के बारे में क्रिएटिव तरीके से सीखने में मदद करेगा। अपने बच्चे के हाथों से बने इन बबल पेंटिंग को आप फ्रेम कर सकते हैं।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • कुछ लिक्विड सोप और पानी
  • कॉर्न सिरप
  • 5-6 नॉन-टॉक्सिक पोस्टर पेंट्स
  • कुछ स्ट्रॉ
  • मोटा चार्ट पेपर/ड्रॉइंग शीट
  • स्कॉच टेप और कैंची
  • अखबार

कैसे बनाएं?

  • एक प्लास्टिक मग में कुछ साबुन और पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • साबुन के मिक्सचर में थोड़ा कॉर्न सिरप और पेंट मिलाएं।
  • इसमें कुछ स्ट्रॉ डालें और स्कॉच टेप से उन्हें जोड़ लें।
  • टेबल पर अखबार रखें और उस पर चार्ट पेपर फैलाएं।
  • सोप मिक्सचर में बुलबुले उड़ाने के लिए अपने बच्चे की मदद करें और धीरे से चार्ट पेपर पर बुलबुले लाएं।
  • एक बार बुलबुले गायब हो जाने के बाद, ये चार्ट पेपर पर एक दिलचस्प पैटर्न छोड़ सकते हैं।

6. ट्रेजर हंट विद ट्विस्ट

यह टॉडलर्स के लिए सबसे रोमांचक क्राफ्ट्स में से एक है। यह एक्टिविटी उनके सेंसरी स्किल्स को विकसित करने में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए?

  • रेत या पानी
  • छिपाने के लिए कुछ मजेदार चीजें जैसे रंग, शेप्स, साइजेस आदि

कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENTS

  • सभी एकत्रित वस्तुओं को लें और उन्हें रेत या रंगीन पानी से भरी बाल्टी या टब में छिपा दें।
  • अब आपके बच्चे को उसी आकार, रंग या डिजाइन की वस्तुओं का पता लगाने के लिए कहकर इस एक्टिविटी का मजा लेने दें।

7. चॉक शेडो बनाएं

यह एक्टिविटी हमेशा की ड्रॉइंग और पेंटिंग में थोड़ा ट्विस्ट लाती है। इस क्राफ्ट एक्टिविटी से, आपका बच्चा ड्राइंग करेगा।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • रंगीन चॉक का एक पैकेट

कैसे बनाएं?

  • अपने बच्चे को घर से बाहर लाएं जब सूरज आकाश में माध्यम ऊँचाई पर हो। अब रंगीन चॉक का इस्तेमाल करके उनकी परछाई ट्रेस करें। अपने बच्चे को परछाई की बाकी जगह में रंग देने को कहें। आप ड्रॉइंग में उनकी मदद कर सकते हैं।

8. आइस कैंडी स्टिक बनाएं

बच्चों को किचन में कुछ इंटरेस्टिंग करने या उनकी पसंद का कुछ बनाने में बहुत मजा आता है। साथ ही इस एक्टिविटी से आप उन्हें हेल्दी खाने का महत्व भी सिखा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए?

  • कुछ ताजे फलों के जूस जैसे संतरा, अनानास, आदि
  • ताजे कटे कुछ फल और बेरीज
  • आइसक्रीम मोल्ड

कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENTS

  • आइसक्रीम के सांचों में जूस डालने में अपने बच्चे की मदद करें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी चीनी मिला सकती हैं।
  • खुद के हाथों से बनाई इन हेल्दी कैंडी स्टिक का मजा लेने में बच्चे को अलग ही आनंद आएगा।

9. समर कोलाज बनाएं

चटख रंगों व चित्रों और पैटर्न को देखकर बच्चे मोहित हो जाते हैं। यह रोमांचक एक्टिविटी न केवल उन्हें क्रिएटिव रूप से बिजी रखेगी, बल्कि वे अपने कमरे के लिए सुंदर डिजाइन भी बनाएंगे।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • बच्चों की कुछ मैगजीन और किताबें
  • ग्लू और कैंची
  • रंगीन ग्लिटर और टेप्स
  • मोटा चार्ट पेपर

कैसे बनाएं?

  • मैगजीन से रंगीन चित्रों को काटने या फाड़ने में अपने बच्चे की मदद करें।
  • इन चित्रों को चार्ट पेपर पर बेतरतीब ढंग से चिपका दें।
  • खाली जगह पर थोड़ा ग्लू डाल दें और बच्चे को उस पर कुछ रंगीन ग्लिटर छिड़कने दें।
  • साफ-सुथरे लुक के लिए चार्ट पेपर के चारों किनारों पर रंगीन टेप चिपका दें।

10. फलों और सब्जियों से पेंटिंग

यह मेस्सी क्राफ्ट एक्टिविटी आपके बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है। बच्चे बेतरतीब और मेस्सी काम करना पसंद करते हैं, और यह एक्टिविटी उन्हें बेतरतीब तरीके से क्रिएटिव होने में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए?

  • ब्लूबेरी या बीटरूट (चटख रंगों वाला कोई भी फल या सब्जी)
  • एक बड़ा बाउल और कांटा
  • चार्ट पेपर
  • पुराना अखबार

कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENTS

  • एक बाउल में ब्लूबेरी लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाएं।
  • इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
  • मिश्रण को ठंडा करने के बाद, अपने बच्चे को कांटे या हाथों का उपयोग करके ब्लूबेरी को मैश करने में मदद करें।
  • अपने बच्चे को मिश्रण में हाथ और पैर डुबोने के लिए कहें और चार्ट पेपर पर पैटर्न बनाएं।
  • सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा पुराने कपड़े पहने हो क्योंकि ब्लूबेरी या चुकंदर कपड़ों पर खराब दाग छोड़ सकते हैं।
  • अपने बच्चे को अच्छी तरह से हाथ-पैर धोने में मदद करें, इसके लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

11. रंगीन बबल

आप इस मजेदार एक्टिविटी में अपने बच्चे के साथ उसके दोस्तों को भी शामिल कर सकती हैं। आप उन्हें सबसे बड़ा बुलबुला बनाने के लिए कहकर एक कॉम्पीटीशन भी रख सकती हैं।

आपको क्या चाहिए?

ADVERTISEMENTS

  • साबुन
  • कुछ नॉन-टॉक्सिक पोस्टर कलर
  • स्ट्रॉ

कैसे बनाएं?

  • साबुन और पानी लें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • सोप मिक्सचर में पसंदीदा पोस्टर रंग मिलाएं।
  • इस सोप मिक्सचर को लें और अपने बच्चे को बुलबुले बनाने में मदद करें।
  • ध्यान रखें कि आपका बच्चा सोप मिक्सचर को निगल न ले।

ऊपर जितनी भी एक्टिविटीज दी गई हैं, वे सभी आपके प्रीस्कूलर्स और टॉडलर्स के लिए बहुत आसान और रोमांचक समर क्राफ्ट एक्टिविटीज हैं। आप अपने बच्चे को गर्मियों के दिनों में कुछ इनडोर या आउटडोर मजे लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और नए स्किल्स सिखा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए आउटडोर गेम खेलने के 10 बेहतरीन फायदे
नर्सरी एडमिशन: बच्चों से पूछे जाने वाले 30 सवाल

ADVERTISEMENTS

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago