In this Article
जब भी कोई माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं, तो वो सिर्फ एक नाम नहीं चुनते, बल्कि उसके भविष्य की एक अच्छी शुरुआत करते हैं। हर माँ-बाप की यही ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा हमेशा तंदुरुस्त रहे और जिंदगी में खूब तरक्की करे। कई बार किसी की सफलता में उसके नाम का भी बड़ा रोल होता है। इसलिए नाम रखने का फैसला सोच-समझकर लिया जाता है। ‘पुलकित’ ऐसा ही एक खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम है, जिसका व्यक्तित्व पर भी बहुत खास प्रभाव होता है। अगर आप अपने बच्चे के लिए पुलकित नाम चुनने का सोच रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें बताने वाले हैं।
पुलकित नाम का मतलब और राशि
पुलकित नाम आजकल लड़कों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला और प्यारा नाम माना जाता है। ये नाम सुनने में जितना मधुर लगता है, उतना ही खूबसूरत इसका मतलब भी होता है। पुलकित का मतलब रोमांचित, उत्साहित, खुश होता है। जैसे इस नाम का मतलब है, वैसे ही इस नाम वाले बच्चे अपने घर-परिवार में खुशियां लाने वाले होते हैं। ‘प’ अक्षर से शुरू होने की वजह से ये नाम कन्या राशि में आता है। आगे इस लेख में हम आपको पुलकित नाम वाले लड़कों के स्वभाव, आदतें और इस नाम से जुड़ी कुछ खास जानकारियों के बारे में बताएंगे।
नाम | पुलकित |
अर्थ | रोमांचित, उत्साहित, खुश |
लिंग | लड़का |
अंक ज्योतिष | 8 |
धर्म | हिन्दू |
राशि | कन्या |
नक्षत्र | हस्त (पू, ष, ण, ठ) |
शुभ दिन | बुधवार |
शुभ रंग | हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद |
शुभ रत्न | पन्ना |
पुलकित नाम का अर्थ क्या है?
पुलकित नाम सुनने में भले ही आम-सा लगे, लेकिन यह नाम लोगों को बहुत आकर्षित करता है। यह नाम ऐसा है जो परिवार के हर सदस्य को पसंद आ सकता है। पुलकित नाम रखने से बच्चे को एक खास पहचान मिलती है, और वो खुद को स्पेशल महसूस करता है। इस नाम का मतलब रोमांचित, उत्साहित, खुश रहने वाला, जो दूसरों में भी खुशी बांटे होता है। पुलकित नाम वाले लड़के आमतौर पर मिलनसार, प्यारी मुस्कान वाले और सच्चे दिल से बात करने वाले होते हैं। इनका स्वभाव शांत और समझदार होता है और ये अपनी माँ से बहुत जुड़े होते हैं।
पुलकित नाम का राशिफल
पुलकित नाम वाले लड़के कन्या राशि के अंतर्गत आते हैं। इस राशि के लोग काफी व्यवस्थित होते हैं और अपनी हर चीज को सलीके से रखना पसंद करते हैं। पुलकित नाम के लड़कों को अक्सर एक्टिंग, डांस या मॉडलिंग जैसे रचनात्मक और मनोरंजन से जुड़े कामों में दिलचस्पी होती है। इन्हें स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े पहनना अच्छा लगता है ताकि इनका व्यक्तित्व सबको आकर्षित करे। ये लोग स्वभाव से बहुत ही विनम्र और सहयोगी होते हैं। लेकिन जब बात अपने काम की हो, तो ये खुद पर भरोसा रखते हैं और बिना किसी के सहारे अपना काम पूरा करते हैं।
पुलकित नाम का नक्षत्र क्या है?
पुलकित नाम का नक्षत्र ‘हस्त’ है और ज्योतिष के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह पांच तारों से बनी हथेली को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – पू, ष, ण, ठ।
पुलकित जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम
पुलकित लड़कों का बहुत प्यारा नाम है और यह काफी समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है। अगर आपको कन्या राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ट, प, ष, ण, ठ से अपने बेटे के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है।
नाम | नाम |
पंकज (Pankaj) | पुनीत (Puneet) |
पूरब (Purabh) | पीयूष (Piyush) |
पारस (Paras) | प्रवीन (Praveen) |
टोनी (Tony) | तितिक्षु (Titikshu) |
टिंकू (Tinku) | षण्मुख (Shanmukh) |
पुलकित नाम से मिलते जुलते और भी नाम
पुलकित लड़को का बेहतरीन अर्थ वाला नाम है। लेकिन फिर भी आपके दिमाग में इसके जैसा ही कोई और नाम रखने का विचार आ रहा है, तो ज्यादा न सोचें हमने आपके लिए इससे मिलते–जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है।
नाम | नाम |
पुलकेश (Pulkesh) | पुनीश (Puneesh) |
पुनव (Punav) | पुहुल (Puhul) |
पंकित (Pankit) | अमित (Amit) |
रूपांकित (Rupankit) | अंकमित (Ankmit) |
अनुहित (Anuhit) | अनुजीत (Anujit) |
अर्चित (Archit) | अक्षित (Akshit) |
पुलकित नाम के प्रसिद्ध लोग
पुलकित नाम आज के जमाने का नाम है। इस नाम से प्रसिद्ध लोगों के बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर हमने यहाँ एक लिस्ट दी है जिसमें इस चर्चित नाम और उससे जुड़े पेशे वाले लोगों का उल्लेख है।
नाम | पेशा |
पुलकित सम्राट | अभिनेता |
पुलकित जैन | उद्यमी |
पुलकित गुप्ता | पत्रकार |
पुलकित | निर्देशक |
पुलकित नारंग | क्रिकेट खिलाड़ी |
पुलकित मिश्रा | फैशन फोटोग्राफर |
पुलकित बंसल | आईएएस |
पुलकित बंगिया | अभिनेता |
पुलकित मकोल | अभिनेता |
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
माता-पिता कई बार अपने बच्चे का नाम रखने के लिए किसी एक शुभ अक्षर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको भी अपने बच्चे के लिए ‘प’ अक्षर से नाम रखना है, तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को एक बार जरूर देखें।
नाम | अर्थ |
परिणत (Parinat) | प्रशंसा के योग्य, प्रसिद्ध |
परीक्षित (Parikshit) | महाभारत में अभिमन्यु का पुत्र |
पल्केश (Palkesh) | प्रसन्न |
परिमल (Parimal) | सुगंध |
प्रीतम (Pritam) | प्रेमी, परमप्रिय |
प्रसून (Prasun) | फूलों का खिलना |
पनव (Panav) | राजकुमार |
पुण्य (Punya) | शुभ, पवित्र |
प्रेम (Prem) | प्यार, स्नेह |
पलाश (Palash) | लाल रंग के फूलों वाला पेड़ |
अगर आप अपने नन्हे राजकुमार के लिए एक अच्छा और खास नाम ढूंढ रहे हैं, तो पुलकित एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस लेख में हमने कोशिश की है कि आपको इस नाम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल जाए ताकि नाम चुनते समय आपको कोई परेशानी न हो। बच्चे के लिए नाम ढूंढना भले ही छोटा काम लगे, लेकिन यह नाम ही भविष्य में उसकी एक अलग पहचान बनाता है। उम्मीद है पुलकित नाम आपको पसंद आया होगा और यह आपके बेटे की जिंदगी में खुशियां और कामयाबी लेकर आएगा।
यह भी पढ़ें:
‘प’ अक्षर से लड़कों के नाम
पार्थ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Parth Name Meaning in Hindi
प्रमोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pramod Name Meaning in Hindi