गर्भधारण

पुरुष और महिलाओं के लिए गर्भनिरोध के तरीके

ऐसे दंपति जिन्हें अनचाहे गर्भधारण से डर लगता है, उनके लिए एक प्रभावी गर्भनिरोध योजना का होना आवश्यक है। हालांकि गर्भाधारण प्रबंधन की तकनीकें उपलब्ध हैं, और यह ध्यान रखना जरुरी है कि, रोकथाम हमेशा एक बेहतर विकल्प होता है। इसकी पुरजोर सलाह सभी डॉक्टर देते हैं कि आपके पास एक गर्भनिरोध योजना हो जिसका आप पालन कर सकें और उस पर भरोसा भी कर सकें । बाजार में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं, तो हम कैसे पता करें कि हमारे लिए सही विकल्प कौन सा है ! हो सकता है कि कुछ तरीके आपको सूट न करें, जबकि अन्य कुछ जादू की तरह असर करेंगे। विभिन्न प्रकार के गर्भनिरोध उपायों के, विभिन्न लाभ और हानियां और प्रभावशीलता के अलग स्तर होते हैं। ऐसी अनेक स्वीकृत गर्भनिरोधक प्रथाएं भी हैं, जिनका समाज में चलन है जिन्हें हमेशा सुरक्षित या प्रभावी नहीं माना जाता। यहाँ, हम पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध विभिन्न गर्भनिरोधक विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षित माना जाता है।

गर्भनिरोध क्या है?

गर्भाधारण को रोकने या गर्भाधारण की संभावना कम करने के लिए इस्तेमाल किसी भी तकनीक या विधि को गर्भनिरोध कहा जा सकता है; ऐसी कई अलगअलग प्रकार की गर्भनिरोधक तकनीकें हैं। इनमें से कुछ अधिक पारंपरिक हैं या वैज्ञानिक रूप से मान्य नहीं हैं, जैसे कि गर्भधारण को रोकने के लिए गुलमेंहदी (रोज़मेरी) का उपयोग करना। यह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी गर्भनिरोध अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।

कुछ प्रकार के गर्भनिरोध हाइपोएलर्जेनिक माने जाते हैं, इन गर्भनिरोध के प्रकारों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया अपने व्यक्तिगत चिकित्सक से परामर्श करें।

गर्भनिरोध उस विधि, उपकरण या दवा को कहते हैं जिसका उपयोग गर्भधारण रोकने के लिए किया जाता है। ऐसे कई विकल्प हैं जो चिकित्सीय रूप से विश्वसनीय माने जाते हैं और इनमें रोकथाम के ठोस वैज्ञानिक प्रमाण हैं जो कि कम जोखिम वाले भी हैं। जो आपको चुनना है वह आपके स्वास्थ्य, बच्चा चाहने की इच्छा पर निर्भर करता है, और साथ ही तब जब आपको, यौन संचारित रोगों से अपने आपको बचाने के लिए भी इसकी आवश्यकता है।

सबसे अच्छा गर्भनिरोध का तरीका कौनसा है?

गर्भनिरोध का सबसे अच्छा माना जाने वाला कोई एक तरीका नहीं है। कई कारक हैं जो आपके गर्भनिरोध के तरीके के चुनाव को प्रभावित करेंगे, और यदि आपके साथ एक साथी भी है, तो उनकी पसंद और स्वास्थ्य की भी गर्भनिरोध के तरीके के चुनाव में भूमिका होगी। यदि आप अभी गर्भनिरोध के एक तरीके का उपयोग करके संतुष्ट हैं, तो संभावना है कि, आप अपनी बदलती हुई पसंद और प्राथमिकताओं के चलते तरीका भी बदलना चाहें। आपकी पसंद के गर्भनिरोध को प्रभावित करने वाले कुछ कारक हैं :

  • कब और क्या आप बच्चे चाहते हैं
  • तरीके की प्रभावशीलता
  • दुष्प्रभाव
  • आपकी यौन सक्रियता
  • आपका स्वास्थ्य
  • तरीके के साथ आपकी सहजता

किसी विशेष गर्भनिरोध को अपनाने का निर्णय लेने से पहले, आपको इन सभी कारकों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। यदि आपके द्वारा चुना गया गर्भनिरोध का तरीका असुविधजनक है या उसकी वजह से अगर आप को कोई अस्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है तो यह सलाह दी जाती है कि आप अपने चिकित्सक की सलाह लें। याद रखें, अपने डॉक्टर से परामर्श करना, अपनी नियमित एस.टी.डी. जांच को पूरा करने का एक अवसर भी है, ये जांच आपकी सुरक्षा और आपके आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है। यह सुझाव दिया जाता है कि, उस समय के दौरान जब आप नियमित रूप से यौन गतिविधियों में सक्रिय हों तो हर 3 महीने में एक नियमित एस.टी.डी. परीक्षण करवाएं।

पुरुषों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के गर्भनिरोध के विकल्प

परिवार नियोजन को मोटे तौर पर दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

1. गर्भनिरोध

गर्भनिरोध को इसकी सापेक्ष उपलब्धता और दुष्प्रभावों के कम जोखिम के कारण, परिवार नियोजन के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक माना जाता है, क्योंकि, गर्भनिरोध का यह तरीका यह सुनिश्चित करता है कि डिंब एक शुक्राणु द्वारा निषेचित नहीं हो।

2. कॉन्ट्राजेशन

इसे आपातकालीन गर्भनिरोधक के रूप में बेहतर जाना जाता है। एक निषेचित डिंब को गर्भाशय की दीवार से जुड़ने से रोकने के लिए, मॉर्निंग आफ्टर पिल ली जाती है, जिससे गर्भधारण को रोका जाता है।

गर्भनिरोध के तरीकों की तुलनात्मक तालिका

नीचे एक चार्ट है, जो प्रभावशीलता के स्तर और जोखिम कारकों के साथ गर्भनिरोध के तरीकों का संकलन करता है।

गर्भनिरोध का तरीका

बच्चे के जन्म की संभावना

प्रभावशीलता

एस.टी.डी. के खिलाफ संरक्षण

परहेज

कोई नहीं

पूरी तरह से प्रभावी

हाँ

गर्भनिरोध प्रत्यारोपण

100 में से 1 से भी कम

बहुत ही प्रभावी

नहीं

आई.यू.डी.

100 में से 1 से भी कम

बहुत ही प्रभावी

नहीं

गर्भनिरोधक पैच

100 में से 9

प्रभावी

नहीं

गर्भनिरोधक गोली

100 में से 9

प्रभावी

नहीं

योनि रिंग

100 में से 9

प्रभावी

नहीं

गर्भनिरोधक इंजेक्शन

100 में से 6

प्रभावी

नहीं

आपातकालीन गर्भनिरोधक

100 में से 11 तक (यदि निर्देशों के अनुसार लिया गया है)

प्रभावी

नहीं

पुरुष कंडोम

100 में से 18

ठीकठाक प्रभावी

हाँ

डायाफ्राम

100 में से 12

ठीकठाक प्रभावी

नहीं

महिला कंडोम

100 में से 21

कम प्रभावी

हाँ

प्रजनन संबंधी जागरूकता

100 में से 24

कम प्रभावी

नहीं

शुक्राणुनाशक

100 में से 29

कम प्रभावी

नहीं

निकासी

100 में से 27

कम प्रभावी

नहीं

गर्भनिरोध के बिना संभोग

100 में से 85

प्रभावी नहीं

नहीं

पुरुषों के लिए गर्भनिरोध के विकल्प

पुरुषों और महिलाओं दोनों ही के लिए गर्भनिरोध के विकल्प मौजूद हैं। लेकिन, उपलब्ध विकल्प महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए कम हैं। अच्छी तरह से रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए, हमेशा गर्भनिरोध के कई तरीकों के संयोजन की सलाह दी जाती है; उदाहरण के लिए, आपका साथी कंडोम पहने, आप भी गोली लें और संभोग के दौरान निकासी के तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

अब सवाल उठता है कि आज बाजार में सुरक्षित और विश्वसनीय गर्भनिरोधक विकल्प क्या हैं, जो दोनों लिंगों के लिए उपलब्ध हैं? यहाँ कुछ गर्भनिरोधक तरीके हैं जिनका उपयोग पुरुष कर सकते हैं।

1. आउटरकोर्स

आउटरकोर्स एक सामान्य शब्द है जो ऐसी यौन गतिविधि को संदर्भित करता है जिसमें योनि द्वारा संभोग शामिल नहीं है। इसमें मुख मैथुन (ओरल सेक्स) शामिल है। चूंकि योनि में कोई प्रवेश नहीं होता है इसलिए गर्भधारण की संभावना बहुत कम हो जाती है।

लाभ

  • साथी आउटरकोर्स में अधिक समय ले सकते हैं ये समझने के लिए कि एक दूसरे की पसंद क्या है, और क्या उन्हें यौन सुख देता है।
  • योनि प्रवेश न करना गर्भधारण की संभावना को घटा देता है।
  • हार्मोन के प्रभाव के कोई दुष्प्रभाव नहीं होते।
  • यौन रोग होने की कम संभावना।

हानि

  • यदि पूर्ववीर्य या वीर्य योनि में या आसपास के क्षेत्रों पर गिर जाता है, तो गर्भधारण की संभावना हो सकती है।
  • साथियों के लिए उत्तेजना के बाद योनि प्रवेश से बचना मुश्किल हो सकता है।

2. कंडोम

कंडोम लेटेक्स से बनाया जाता है, और लिंग के ऊपर पहना जाता है। यह लिंग की त्वचा और योनि के बीच एक बाधा का कार्य करता है और किसी भी शुक्राणु को योनि में प्रवेश करने से रोकने के लिए वीर्य को इकट्ठा करता है।

लाभ

  • जब गर्भधारण को रोकने की बात आती है, तो कंडोम में प्रभावशीलता की उच्चतम दर होती है।
  • कंडोम किसी भी यौन रोग के एक साथी से दूसरे साथी तक संचरण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • वे सस्ते हैं और आसानी से उपलब्ध हैं।
  • किसी भी साथी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।

हानि

  • आबादी के एक छोटे प्रतिशत हिस्से को लेटेक्स से एलर्जी होती है जिससे कि ज्यादतर कंडोम बनते हैं।
  • कुछ पुरुषों को कंडोम का एहसास नापसंद होता है।
  • कंडोम फट सकते हैं, और आमतौर पर इसका मतलब है कि गर्भनिरोधक तरीका विफल हो गया है।

3. निकासी (प्रत्याहार)

स्खलन से ठीक पहले लिंग को बाहर निकालना गर्भनिरोध के सबसे पुराने तरीकों में शामिल है।

लाभ

  • साथी बिना किसी बाधा के योनि संभोग का आनंद ले सकते हैं।
  • योनि में स्खलन होने से पहले लिंग को निकाल दिया जाता है, जो गर्भधारण को रोकता है।

हानि

  • पूर्वस्खलन में मौजूद शुक्राणु की थोड़ीसी मात्रा से भी एक महिला का गर्भधारण करना संभव है।
  • अगर आदमी का शीघ्रपतन का इतिहास रहा है, तो समय पर बाहर खींचना धोखादायी हो सकता है।
  • यह तरीका आपको यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता।

4. पुरुष नसबंदी

पुरुष नसबंदी गर्भनिरोध का एक तरीका है जो स्थायी है और लगभग 100% सफल है। इस तरीके में लिंग की उस नली को बंद या अवरोधित किया जाता है जो शुक्राणु वहन करने के लिए जिम्मेदार है। शुक्राणु को आदमी के शरीर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता और इसके बजाय उसके शरीर द्वारा सोख लिया जाता है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि पुरुष नसबंदी प्रतिवर्ती है।

लाभ

  • पुरुष नसबंदी लगभग 100% प्रभावी है।
  • यह उन पुरुषों के लिए आदर्श है जो सुनिश्चित हैं कि, वे अब बच्चे नहीं चाहते हैं।
  • प्रक्रिया सरल है और 20 मिनट के भीतर डॉक्टर के चिकित्सालय में की जा सकती है।
  • किसी भी हार्मोन पर प्रभाव नहीं होता है।
  • यह विधि प्रतिवर्ती है।

हानि

  • प्रक्रिया तुरंत प्रभावी नहीं है, क्योंकि पहले से ही लिंग में शुक्राणु की कुछ निर्मिती हुई होती है जिसको बाहर निकलने में कुछ महीने लगेंगे।
  • यह तरीका आपको या आपके साथी को यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता है।

यह आवश्यक है कि आप गर्भनिरोध का एक तरीका निश्चित करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें। सभी अच्छाइयों और बुराइयों को जानने से आपको बेहतर तरीका चुनने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के लिए गर्भनिरोध के विकल्प

महिलाओं के लिए गर्भनिरोध तरीकों के कई रूप हैं। ये सभी विकल्प सुरक्षित हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आप गर्भधारण के बिल्कुल कम जोखिम के साथ सुरक्षित रूप से संभोग कर पाएंगे; इन तकनीकों में से कोई भी आपके भविष्य में अंडों के निषेचित होने की क्षमता को नुकसान नहीं पहुँचाती है, यदि बाद में चलकर आपको बच्चे होने की आवश्यकता महसूस हो तो। याद रखें, एस.टी.डी. और गर्भधारण के जोखिम को और कम करने के लिए, इस बात पर जोर दें कि आपका साथी भी किसी एक प्रकार का निरोध जैसे कि कंडोम का उपयोग करे। यहाँ महिलाओं के लिए कुछ गर्भनिरोधक तरीके हैं, जिन पर आप विचार कर सकती हैं।

1. गर्भनिरोधक गोलियां

इन्हें महिलाओं के लिए गर्भनिरोध के सबसे प्रभावी रूपों में से एक माना जाता है। दवाइयों की कंपनियाँ सैकड़ों गर्भनिरोधक गोलियां बनाती हैं, प्रत्येक का एक अलग उद्देश्य का दावा करती हैं, लेकिन वे दो व्यापक श्रेणियों में आती हैं। पहले प्रकार को संयोजन गोली कहा जाता है और इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन होते हैं। दूसरे में केवल प्रोजेस्टिन होता है। यह समझने के लिए कि आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा रहेगा, अपने प्रसूति / स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।

लाभ

  • यह तरीका महिलाओं के लिए सबसे प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्पों में से एक है।
  • गोलियां मासिक धर्म के दौरान होने वाले लक्षणों की तीव्रता को कम करती हैं।
  • इस पद्धति में ऐसा विकल्प शामिल नहीं है जिसे शरीर में घुसाया या प्रत्यारोपित किया जाना है।

हानि

  • चूंकि ये गोलियां आपके हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती हैं, इसलिए आपको कुछ दुष्प्रभाव महसूस हो सकते हैं।
  • कुछ प्रकार की गोलियां हर दिन एक ही समय पर लेनी होती हैं, जो कुछ महिलाओं को करना मुश्किल लग सकता है।
  • कुछ महिलाएं जो उच्च रक्तचाप, रक्त के थक्कों, यकृत और हृदय वाल्व की समस्याओं से पीड़ित हैं, वे इस पद्धति का विकल्प नहीं चुन पाएंगी।

2. महिला कंडोम

यह लेटेक्स से बनी एक उल्टी थैली जैसी है, जो स्खलन को इकट्ठा करने के लिए योनि में डाली जाती है और शुक्राणु को योनि में प्रवेश करने से रोकती है। इसे इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है, और संभोग से आठ घंटे पहले भी पहना जा सकता है।

लाभ

  • इस पद्धति में हार्मोनल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
  • यह यौन संचारित रोगों से कुछ मात्रा में सुरक्षा भी प्रदान करता है।
  • यह व्यापक रूप से उपलब्ध है।

हानि

  • यह गर्भनिरोध का सबसे प्रभावी तरीका नहीं है।
  • महिला कंडोम लेटेक्स से बने होते हैं, जो कुछ मामलों में, एलर्जी की प्रतिक्रिया भी कर सकते हैं।
  • इससे शोर हो सकता है।

3. डायाफ्राम

संभोग से ठीक पहले गर्भाशय ग्रीवा के ऊपर रखने के लिए, इसे रबड़ से बनाया जाता है और गुंबद के आकार का होता है। गर्भनिरोधक के इस प्रकार का उपयोग एक शुक्राणुनाशक के साथ संयोजन में भी किया जा सकता है।

लाभ

  • यह तुलनात्मक रूप से एक सस्ता विकल्प है, और एक डायाफ्राम आमतौर पर दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस पद्धति से शरीर पर हार्मोन का कोई प्रभाव नहीं होता है।
  • कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
  • सस्ता और आसानी से मिलने वाला है ।

हानि

  • दुर्भाग्यवश, यह यौन संचारित रोगों से सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। इसलिए, उन यौन साथियों के साथ इसका उपयोग करने से बचें जिनसे आप करीब से परिचित नहीं हैं।
  • आपको इसे डॉक्टर से लगवाना होगा।
  • इसकी विफलता दर 16% है ।
  • विषाक्त शॉक सिंड्रोम की बढ़ती संभावना के कारण मासिक धर्म के दौरान इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

4. वजाइनल रिंग (योनि रिंग)

यह एक पतला व गोल छल्ला होता है, जिसे योनि के अंदर रखा जाता है जो फिर गोली के समान ही हार्मोन छोड़ता है। आपको महीने में केवल एक बार छल्ले को बदलना होगा।

लाभ

  • आपको छल्ले को महीने में केवल एक बार ही बदलना होगा।
  • यह गर्भनिरोधक गोलियां लेने के समान ही प्रभावी है।
  • मासिक धर्म के लक्षण कम हो जाएंगे।

हानि

  • यह अपेक्षाकृत महंगा विकल्प है।
  • हार्मोन के कारण कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
  • योनि में किसी प्रकार की जलन हो सकती है।
  • यह यौन संचारित रोगों के खिलाफ बहुत कम सुरक्षा प्रदान करता है, जिसका अर्थ है कि अनजान व्यक्ति सुरक्षित यौन साथी के रूप योग्य नहीं हैं।

5. आई.यू.डी.

आई.यू.डी. का मतलब है अंतर्गर्भाशयी उपकरण हैं। यह अंग्रेज़ी अक्षर ‘टी’ के आकार का प्लास्टिक उपकरण है और दो किस्मों में आता है। पहला एक हार्मोन आई.यू.डी. है जो गर्भधारण रोकने के लिए प्रोजेस्टिन जारी करता है जबकि दूसरा प्रकार कुछ तांबे में लिपटा होता है। दोनों प्रकार शुक्राणु को डिंब तक पहुँचने से रोकते हैं। यह गर्भधारण की किसी भी संभावना को रोकता है।

लाभ

  • आई.यू.डी. के प्रकार के आधार पर, एक बार आई.यू.डी. डालने के बाद, आपको 3 से 12 साल तक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
  • यह महिलाओं के लिए उपलब्ध गर्भनिरोधक के सबसे विश्वसनीय और प्रभावी तरीकों में से एक है।
  • संभोग के बाद 120 घंटे की प्रभावी अवधि में यह एक आपातकालीन गर्भनिरोधक उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह मासिक धर्म के लक्षणों को कम करता है।
  • तांबे का आई.यू.डी. हार्मोन के स्तर को प्रभावित नहीं करता।

हानि

  • कुछ दुष्प्रभाव हैं, जिसमें मतली, अनियमित मासिक धर्म और ऐंठन शामिल हैं।
  • यह गर्भनिरोधक तरीका आपको यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता।

6. महिला नसबंदी (ट्यूब लिगेशन)

यह ऐसा गर्भनिरोधक उपाय है जिसके स्थाई परिणाम होते हैं और उन महिलाओं के लिए सुझाया जाता है जो सुनिश्चित हैं कि वे अब बच्चे नहीं चाहतीं। इसमें फैलोपियन ट्यूब बांधकर डिंब को अंडाशय में छोड़ने से रोका जाता है।

लाभ

  • यह स्थाई गर्भनिरोधक तरीकों में से एक है और इसकी 100% प्रभावशीलता है।
  • हार्मोन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

हानि

  • यदि आप बाद में बच्चे पैदा करना चाहते हैं, तो इसकी प्रतिवर्ती बहुत महंगी हो सकती है।
  • प्रक्रिया के दौरान कुछ जटिलताएं हो सकती हैं।
  • यह तरीका किसी भी यौन संचारित रोगों के जोखिम से आपकी रक्षा नहीं करता।
  • यदि आपके बीमा द्वारा इसका भुगतान नहीं किया जा सकता तो यह एक महंगी प्रक्रिया हो सकती है ।

7. गर्भनिरोधक इंजेक्शन

यह एक ऐसा इंजेक्शन है जिसे हर तीन महीने में दिया जाता है। गर्भनिरोधक इंजेक्शन गर्भधारण की संभावना को काफी कम कर देता है और आपको वर्ष में केवल चार बार इंजेक्शन लेना होगा।

लाभ

  • यह एक सरल प्रक्रिया है जिससे आपको निश्चित रूप से उच्च स्तर की सुरक्षा मिलती है।
  • आपको साल में केवल चार बार इंजेक्शन लगवाने होंगे।

हानि

  • इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
  • यदि इस प्रक्रिया का आपके बीमा द्वारा भुगतान नहीं किया जाता तो यह महंगी साबित हो सकती है।
  • यह प्रक्रिया आपको किसी भी यौन संचारित रोग होने से नहीं बचाती है।

8. गर्भनिरोधक पैच

यह एक ऐसा पैच होता है जो नियमित अंतराल पर आपके शरीर में हार्मोन छोड़ता है, इस प्रकार गर्भधारण को रोकता है। यह सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। आपको प्रति सप्ताह एक पैच की आवश्यकता होगी।

लाभ

  • आपको हर दिन एक ही समय पर एक गोली लेने के बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है।
  • यह अपेक्षाकृत सस्ता विकल्प है।
  • यह मासिक धर्म के अधिक गंभीर लक्षणों से छुटकारा दिलाता है।

हानि

  • यह आपके शरीर में हार्मोन के स्तर को प्रभावित करेगा।
  • यह आपको यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता है।
  • कुछ लोगों को पैच से मामूली एलर्जी का अनुभव हो सकता है।

जैसा कि आप देख सकते हैं पुरुषों और महिलाओं दोनों ही के लिए गर्भनिरोध के कई विकल्प हैं। गर्भनिरोध का विकल्प चुनते समय, यह अच्छा रहेगा कि आप प्रत्येक विकल्प के सभी फायदे और नुकसान देखें और सलाह के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क भी करें। उपर्युक्त सभी तरीके सभी के लिए उपयुक्त नहीं हैं। आपके डॉक्टर को आपके साथी के साथसाथ आपका भी पूरा चिकित्सीय इतिहास जानना होगा, यदि कुछ है तो।

आपको अपने डॉक्टर को यह भी बताना चाहिए कि क्या आप बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे हैं और कब। आप बच्चे पैदा करना चाहते हैं या नहीं इसका निश्चित उत्तर देना आपको शायद कुछ जल्दबाज़ी लग सकता है, लेकिन इस पर बात करने से आपको और आपके डॉक्टर को एक ऐसे हल पर पहुंचने में मदद मिलेगी जो आपके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं के अनुरूप होगा। सुनिश्चित करें कि आप किसी भी प्रकार के गर्भनिरोध के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हैं इससे पहले कि आप किसी विशेष तरीके का निर्णय लें।

संभोग, गर्भनिरोध की भूमिका, एस.टी.डी. और सुरक्षित यौन प्रथाओं के बारे में खुद को शिक्षित करना भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। इस कारण से, यह सलाह दी जाती है कि आप इस विषय पर जानकारी हासिल करें और इन विषयों के बारे में अपने डॉक्टर के साथ एक खुली और गहन बातचीत करें। ऐसे संभावित गर्भधारण को रोकने के लिए जिसके लिए आप तैयार नहीं हैं यह हमेशा फायदेमंद होता है। योजनाबद्ध तरीके से गर्भधारण आपके साथी और आपको बच्चे की देखभाल के लिए अपने जीवन में एक स्थिर मुकाम पर पहुँचने का समय देता है, यह एक और कारण है अपने साथी के साथ बातचीत करने का और सुनिश्चित करने का कि वह उसके लिए उपलब्ध गर्भनिरोध विकल्पों का उपयोग करे।

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago