Categories: अन्य

40+ गांधी जयंती पर कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

2 अक्टूबर भारत के लिए वो तारीख हैं जब उसे अपना बेशकीमती रत्न मिला था। जी हाँ! 2 अक्टूबर सुनते ही हम सब के मन में पहली तस्वीर भारत के राष्ट्रपिता हम सबके प्रिय महात्मा गांधी की आती है। इस दिन को सभी भारतवासी गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं। ब्रिटिश सरकार की तानशाही से देश बेहाल हो चूका था ऐसे में बापू ने हिंसा का जवाब अहिंसा और सत्य से देने की एक लंबी लड़ाई लड़ी और इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर कई आंदोलन भी किए। गाँधी जी का मानना था आँख के बदले आँख लेने से सभी अंधे हो जाएंगे। आखिरकार अंग्रेजों को उनके सामने अपने घुटने टेकने पड़े और भारत छोड़ कर जाना पड़ा। गांधीजी के साथ बहुत सारे अन्य स्वतंत्रा सेनानियों ने भी उनका साथ दिया और मिलकर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया। आज हम भारत को आजदी दिलाने की लड़ाई में उनकी इस प्रभावशाली भूमिका को नमन करते हैं।

इस लेख में विशेष गांधी जयंती पर हिंदी विशेस, हिंदी कोट्स और हिंदी मैसेज दिए गए हैं आप चाहें तो इन्हें अपने स्टेटस के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं और बापू को उनके जन्म दिन पर उनके प्रति अपने प्यार को दर्शा सकते हैं। यह दिन सभी भारतीयों के लिए उत्सव का दिन है, तो आइए नीचे दिए गए गांधी जयंती पर हिंदी कोट्स को पढ़ते हैं और एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आप सभी को हिंदी फर्स्टक्राई पैरेंटिंग टीम की ओर से गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

ADVERTISEMENTS

गांधी जयंती पर सबसे अच्छे स्टेटस, शायरी और मैसेज

गांधी जयंती के उपलक्ष में यहां आपको बेहतरीन स्टेटस, शायरी दी गई है। आप यहां दी गई स्टेटस शायरी को अपने व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर लगा सकते हैं और गांधी जी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर सकते और इस दिन को यूनिक और अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

  • जीवन में दिया गांधी का यह सबक याद रखना है,हम सबको सत्य की राह चलते रहना है।
  • तन पर एक धोती है और हाथ में लिए एक डंडा,आजादी की लड़ाई में चल वो बंदा।
  • जिसका ईश्वर सत्य हो और मार्ग हो अहिंसा,जो सदैव कर्तव्य को रखे आगे वो कहलाए गांधीवादी।
  • नाम सदा के लिए जो अपना कर गए अमर ,वो बापू हिस्दुस्तान की है आन बान और शान।
  • मुश्किल हो राहें कितनी भी घबराना नहीं दर जाना नहीं,तुमको बापू की दी हुई सीख लिए आगे बढ़ते रहना है।
  • अपने लहू का हर कतरा बह जाए तो गम नहीं,बापू तुम्हारे त्याग को कम होने नहीं देंगे हम।
  • इस गांधी जयंती पर यह प्रण हमारा है,हमें भी देशभक्ति का अपना फर्ज निभाना है।
  • देश की आजादी के लिए खुद अपने ऐशो आराम को ठुकरा कर,गांधी ने सच्चे भारतीय होने मिसाल कायम की है।
  • सत्याग्रह आंदोलन में जिसने विजय दिलाया था,वो धोती पहने लाठी वाला गाँधी कहलाया था।
  • पदचिह्नों पर आपके चलकर युवा निखर जाएगा,यह देश और भी ज्यादा सवर जाएगा।
  • जुल्म के खिलाफ तुम चट्टान बनकर खड़े रहना,कितनी भी आए चुनौती तुम न मानना हार।
  • भेद-भाव को जिसने मिटाया, सत्याग्रह की लौ जिसने जलाया,मर मिटे जिस पर दिलो-जान वो गांधी मेरा महान।
  • लेकर मशाल सत्य की अहिंसा का मार्ग लेना तुम,विजय होगी तुम्हारी यह ही गांधी से सीख लेना तुम।
  • त्याग कर विदेशी उत्पाद, स्वदेशी चीजों का प्रचार किया,अहिंसा के शस्त्र से अंग्रेजों से भारत मुक्त किया।
  • विश्वास था मानवता पर जिसे और आजाद भारत का वो संकल्प था लिए,भारत की संस्कृति को भी रखा अमर और जीत ले गया सारा हिंदुस्तान।

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी द्वारा कहे गए 15 बेहतरीन कोट्स

यहां आपको गांधी जयंती के अवसर पर स्वम गांधी जी द्वारा कहे गए कोट्स और संदेश का उल्लेख किया है। आइए इन कोट्स मैसेज के द्वारा हम बापू की विचारधारा को करीब से जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

  • “भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, अकेले खड़े होने के लिए साहस चाहिए होता है।” – महात्मा गांधी
  • “ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती बल्कि जिद्दी इच्छा शक्ति से आती है।” – महात्मा गांधी
  • “मनुष्य होने के नाते हमारी सबसे बड़ी क्षमता दुनिया को बदलना नहीं है, बल्कि खुद को बदलना है।” – महात्मा गांधी
  • “ताकत जीतने से नहीं आती बल्कि जब आप मुश्किलों से गुजरते हैं और फिर भी हार नहीं मानते हैं, वह असली मायनों ताकत होती है। – महात्मा गांधी
  • “दुनिया में इंसान की जरूरतों के लिए पर्याप्तता है, लेकिन इंसान के लालच के लिए नहीं।” – महात्मा गांधी
  • “मनुष्य केवल अपने विचारों की देन है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।” – महात्मा गांधी
  • “पूर्ण प्रयास पूर्ण विजय देती है।” – महात्मा गांधी
  • “खुद को पाने का सबसे अच्छा तरीका है, दूसरों की सेवा में खुद को पूरी तरह खो देना है।” – महात्मा गांधी
  • “ऐसी कोई भी बाधा नहीं है जिसे प्यार से तोड़ नहीं जा सकता।” – महात्मा गांधी
  • “सोने से पहले इंसान को अपना गुस्सा भूल जाना चाहिए।” – महात्मा गांधी
  • “तुम मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हो, तुम मुझे यातना दे सकते हो, तुम इस शरीर को नष्ट भी कर सकते हो, लेकिन तुम मेरे मन को कभी कैद नहीं कर सकते हो।” – महात्मा गांधी
  • “आपको मानवता से विश्वास नहीं खोना चाहिए, मानवता एक महासागर की तरह है यदि समुद्र की कुछ बूँदें गंदी हो भी जाएं तो इससे समुद्र गंदा नहीं हो जाता।” – महात्मा गांधी
  • “आँख के बदले आँख इस पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।” – महात्मा गांधी
  • “हमारा भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम वर्तमान में क्या कर रहे हैं” – महात्मा गांधी
  • “लोगों में अच्छाई ढूंढें और उनकी मदद करें।” – महात्मा गांधी

गांधी जयंती के लिए बेस्ट विशेस और शुभकामनाएं

आजादी की जीत में गांधी जी की बहुत बड़ी भूमिका रही खास तौर पर जिस मार्ग पर वे चल रहे थे उस मार्ग से आजादी की लड़ाई लड़ना बहुत मुश्किल था। आइए गांधी जी के जन्म दिवस पर हम सब एक दूसरे को शुभकामनाएं दें।

  • इस गांधी जयंती हम यह प्रण लेते हैं कि हम बापू के उस हर एक सपने को साकार करेंगे जो बापू ने भारत की कामयाबी के लिए देखे थे। हैप्पी गांधी जयंती!
  • प्रेम एक मात्र कहने का शब्द नहीं है, यदि हमें बापू से प्यार है तो हमें अपने देश से भी उनके जैसा प्रेम होना चाहिए। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • देश की कामयाबी के लिए भले ही आप अकेले आवाज उठाने वाले इंसान हो, लेकिन देश को बदलने के लिए सबका सहयोग जरूरी होता है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • बापू के कदम से कदम मिलाकर चलना है भारत को स्वच्छ बनाना है। आप सभी को गांधी दिवस को शुभकामनाएं!
  • महात्मा गांधी की विचारधारा हमें यह बतलाती है कि सत्य की राह पर चलने से कठिनाई बहुत आएंगी लेकिन कुछ समय के लिए और विजय सदैव के लिए तुम्हारी हो जाएगी।
  • हमारा स्वदेशी होना देश की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकता है, इस देश की प्रगति स्वदेशी चीजों का उपयोग करने में है। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • समाज में समानता लाने और किसी भी धर्म और जाती के आधार पर लोगों से भेदभाव न करने की सीख हमें महात्मा गांधी से मिलती है। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिस मुहीम पर आज प्रधानमंत्री काम कर रहे उसका श्रेय गांधी जी को जाता है। उनके इस सपने को देश के प्रधानमंत्री साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • समाज में महिलाओं और पुरुषों का सम्मान एक सामान होना चाहिए। हमें और आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए और हर महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना की जरूरत है। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • राष्ट्र के लिए अपना प्रेम सबसे आगे रखो और जरूरत पढ़ने पर आत्म त्याग के लिए भी खुद को तैयार रखो। यही देश के प्रति सच्चा प्रेम भाव है। हैप्पी गांधी जयंती।
  • गांधी जी का एक सपना आत्म निर्भर भारत का भी था, हम सब मिलकर भारत को एक आत्म निर्भर देश बनांए। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • भारत का हर नागरिक अपने मूल अधिकारों से वंचित न हो, यदि कोई होता है तो हमें जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए। एक दूसरे का हित करके देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें तो हम सब गांधी के मार्ग पर चलकर दुनिया भर में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
  • महात्मा गांधी ने यह पाठ सिखाया है कि प्यार और समझदारी से बड़ी से बड़ी जंग भी जीती जा सकती है। जो हर मुश्किलों को सरलता से निपटने का बेहतरीन राज है। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व किसी भी देश के लिए वरदान है और हम भारतीय खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि हम उस देश के निवासी जिस देश में गांधी ने जन्म लिया। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

उम्मीद है आपको इस के माध्यम से गांधी जयंती पर अच्छे स्टेटस, शायरी, कोट्स और मैसेज पढ़ने को मिले होंगे। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो या कोई सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

महात्मा गाँधी से जुड़े फैक्ट्स और जानकारी
महात्मा गांधी के फिल्मों से सीखने योग्य बातें

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago