In this Article
माता पिता के लिए बच्चों का नाम रखना बड़ा ही जिम्मेदारी वाला काम होता है क्योंकि चाहे कोई रहे या न रहे लेकिन आपके द्वारा दिया गया नाम आपके बच्चे के साथ हमेशा रहता है। ऐसे में आप भी चाहते होंगे कि बच्चे का नाम थोड़ा देख के रखें। इस सिलसिले में आप हमारे वेबसाइट पर आए हैं तो आपकी इस आशा को हम जरूर पूरा करेंगे और आपको आपके बेटे के लिए एक ऐसे नाम के बारे में बताएंगे जो है तो सिंपल मगर इसका अर्थ इसे दूसरों से अलग बनाता है। ‘राजू’ लड़कों के लिए सरल किंतु अच्छा नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद आया और आप इस नाम से संबंधित सभी जानकारी पाना चाहते हैं, इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
आपको लग रहा होगा कि राजू ओल्ड फैशन नाम है। लेकिन इसके अर्थ के बारे में आपको पता चलेगा तो आप भी कहेंगे कि मेरे बेटे का नाम भी बिल्कुल यही होना चाहिए। देर न करते हुए आपको बताते हैं कि राजू नाम का मतलब आखिर में होता क्या है! राजू नाम का मतलब समृद्धि, राजकुमार और सम्राट होता है एवं इसकी राशि तुला होती है। अब तो आपको कुछ हद तक समझ में आ ही गया होगा कि राजू एक अर्थपूर्ण नाम है। यदि आप राजू नाम के व्यक्तित्व, राशिफल, इत्यादि के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | राजू |
| अर्थ | समृद्धि, राजकुमार, सम्राट |
| लिंग | लड़का |
| धर्म | हिंदू |
| अंकज्योतिष | 5 |
| राशि | तुला |
| नक्षत्र | चित्रा (पे, पो, रा, री) |
| शुभ दिन | शुक्रवार |
| शुभ रंग | सफेद और हल्का नीला |
| शुभ रत्न | ब्लू डायमंड और टोपाज |
राजू नाम का अर्थ समृद्धि, राजकुमार और सम्राट होता है। राजू नाम का अर्थ इसके व्यक्तित्व को भलीभांति परिभाषित करता है जिसको हम अपने लेख में विस्तार से बताने की कोशिश कर रहे हैं। राजू नाम के लोग स्वभाव से विनम्र और धैर्यवान होते हैं। इनका लक्ष्य बिल्कुल साफ होता है जो समय के हिसाब से परिवर्तित नहीं होता है। इसका मतलब है कि ये अपने लक्ष्य के प्रति कर्मठ और जुझारू होते हैं। राजू नाम के लोग कलाकार स्वभाव के होते हैं और महफिल में समा बांध कर रखते हैं। इन्हें लोगों का दिल बहलाना भी बड़े अच्छे से आता है। राजू नाम के लोग तर्क वितर्क करने में भी माहिर होते हैं।
राजू नाम की राशि तुला होती है जिसका प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। इसीलिए तुला राशि के जातक अपने जीवन में संतुलन बनाने में सक्षम होते हैं। स्वभाव से राजू नाम के व्यक्ति भोले होते हैं। इन्हें घूमना फिरना पसंद होता है। इनके घर में सुख समृद्धि की भी कोई कमी नहीं होती है। तुला राशि के जातकों के बारे में विस्तार से जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि इनका कला क्षेत्र में अधिक नाम होता है और इससे जुड़ा करियर इनके लिए सही साबित होता है। तुला राशि के जातक परिस्थिति के हिसाब से अपने आपको बदलने में विश्वास रखते हैं। ये लोग हालांकि दिल के साफ होते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में ये मौकापरस्त भी कहे जाते हैं।
राजू नाम के बच्चों का जन्म नक्षत्र चित्र है जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। राजू के अलावा अन्य नाम जो चित्रा नक्षत्र के अंतर्गत आते हैं उनकी शुरुआत पा, पो, रा, री से होती है।
आप राजू नाम के राशिफल से इतने प्रभावित हुए कि अपने बेटे का भी नाम तुला राशि से रखना चाहते हैं। जिसके मुख्य अक्षर त और र है। इन अक्षरों से हमने कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है, इस पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| राम (Ram) | तन्मय (Tanmay) |
| रोहित (Rohit) | तरुण (Tarun) |
| रमेश (Ramesh) | तनवीर (Tanveer) |
| रित्विक (Ritvik) | तत्व (Tatv) |
| राजीव (Rajiv) | तुषार (Tushar) |
| ऋषभ (Rishabh) | तनय (Tanay) |
| रोमेश (Romesh) | तर्पण (Tarpan) |
राजू एक आम लेकिन लोकप्रिय नाम है फिर भी इस नाम का व्यक्तित्व पेरेंट्स को आकर्षित करता है। यदि आप भी इस नाम से प्रभावित हैं और ऐसे कुछ नामों की जानकारी पाने के इच्छुक हैं तो इसके आगे की सारणी को जरूर पढ़ें।
| नाम | नाम |
| संजू (Sanju) | राजन (Rajan) |
| बैजू (Baiju) | सरजू (Sarju) |
| यजू (Yazu) | रजत (Rajat) |
| बिरजू (Birju) | राज (Raj) |
| देवराजू (Devaraju) | राजुल (Rajul) |
राजू एक प्रसिद्ध नाम है जिससे मशहूर कुछ लोगों के बारे में आपने जरूर सुना होगा और यदि नहीं सुना तो अभी हम आपको बता देते हैं।
| नाम | पेशा |
| राजू श्रीवास्तव | दिवंगत हास्य अभिनेता |
| राजू हिरानी | फिल्म निर्माता |
| राजू भवसार | कबड्डी खिलाड़ी |
| राजू मुरुगन | लेखक |
| राजू सुंदरम | कोरियोग्राफर |
| राजू खेर | अभिनेता |
| राजू लामा | गायक और गीतकार |
| राजू पटेल | फिल्म निर्माता |
| राजू शेट्टी | राजनीतिज्ञ |
| राजू सुंदरम | कोरियोग्राफर और अभिनेता |
यदि आप अपने बेटे का नाम ‘र’ अक्षर से रखना चाहते हैं या एक ऐसे नाम की तलाश में हैं जो आपकी उम्मीदों को पूरा करे तो आप हमारी नीचे दी गई टेबल को एक बार पढ़ सकते हैं।
| नाम | अर्थ |
| रजनीश (Rajnish) | चंद्रमा |
| रणजीत (Ranjeet) | युद्ध में विजय |
| रोनित (Ronit) | समृद्धि |
| रेवान (Revaan) | सितारा, आत्मनिर्भर |
| रतन (Ratan) | बहुमूल्य पत्थर |
| रुद्रांश (Rudransh) | भगवान शिव का अंश |
| रचित (Rachit) | आविष्कार |
| रेयान (Reyan) | प्रसिद्धि, भगवान का आशीर्वाद |
| रेयांश (Reyansh) | विष्णु का अंश, सूर्य की पहली किरण |
| रिधान (Ridhan) | खोजकर्ता, अन्वेषक |
इस लेख में हमने आपको बताया कि नाम भले आम हो लेकिन उसका अर्थ अच्छा हो तो भी उसे पसंद किया जाता है। जरूरी नहीं कि समाज में हर कोई ट्रेंड के पीछे ही भागे ऐसा भी तो हो सकता है कि कुछ लोग अर्थ को देखते हुए अपने बच्चों का नाम रखते हैं। निष्कर्ष के तौर पर हम यही कहेंगे कि यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:
रेहान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rehan Name Meaning in Hindi
रोहन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rohan Name Meaning in Hindi
राजेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajesh Name Meaning in Hindi
हमारा भारत आजाद देश है। लेकिन हमें यह आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली है,…
हर बच्चे की जिंदगी में पार्क की अपनी ही एक खास जगह होती है। पार्क…
हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…
परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…
ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…