शिशु

रोते हुए बच्चे को कैसे संभालें

बच्चे का पहला रोना सुनना एक रोमांचक अनुभव होता है, जो कि आपकी दुनिया में एक छोटे स्वस्थ व्यक्ति के आने का एक संकेत होता है। पर जैसे-जैसे समय बीतता जाता है और आपका बच्चा रोना बंद नहीं करता है, तो यह रोमांच चिंता और निराशा में बदल जाता है। 

जन्म के बाद, पेरेंट्स यह निश्चित रूप से सीख जाते हैं, कि उनका बच्चा बहुत रोता है। इसके पीछे कई उचित कारण हो सकते हैं, जैसे – भूख लगना, थकावट, गीलापन या फिर कुछ इससे भी ज्यादा, जैसे माता-पिता से बात करने की कोशिश करना। लेकिन कभी-कभी बच्चे को दूध पिलाना, कपड़े बदलना या शांत करना बेकार साबित हो जाता है। जब आम ट्रिक काम नहीं करती हैं, तब अपने रोते बच्चे को शांत कराने के लिए, पेरेंट्स को कुछ दूसरे तरीके ढूंढने पड़ते हैं। 

ADVERTISEMENTS

बच्चों में रोना या चिड़चिड़ाना क्या होता है?

बच्चे जन्म के बाद अपने शुरुआती कुछ महीनों के दौरान बहुत रोते हैं। फिर चाहे वे माँ का दूध पीते हों या फार्मूला दूध। आमतौर पर, यह शाम या दोपहर के बाद देखा जाता है, जो कि ज्यादातर बच्चों के लिए एक नियमित ‘फसी पीरियड’ होता है। यह रोना आमतौर पर, हर दिन एक ही समय पर और उतनी ही तीव्रता से होता है। रोना एक बच्चे के शुरुआती जीवन का एक आम हिस्सा है और आमतौर पर यह 3 से 4 महीने के बाद चला जाता है। हालांकि, हर बच्चे की स्थिति अलग होती है। अगर बच्चे का यह रोना असामान्य नहीं है या बच्चा किसी तकलीफ में नहीं है, तो इसके लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। 

शिशुओं में रोने या चिड़चिड़ेपन का क्या कारण होता है?

आमतौर पर बच्चे कोलिक या अत्यधिक दूध पीने के कारण परेशान हो सकते हैं। वे स्किन रैश, निप्पल कन्फ्यूजन और खाने के प्रति सेंसिटिविटी के कारण भी परेशान हो सकते हैं। अगर आपको कुछ भी असामान्य लगता है, तो ऐसे में बच्चे के डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर है, ताकि बच्चे के रोने के पीछे किसी छिपी हुई स्थिति का पता लगाया जा सके। 

ADVERTISEMENTS

बच्चा थकावट, किसी तकलीफ, अकेलेपन या अधिक स्टिमुलेशन के कारण भी रो सकता है। जब बच्चे ग्रोथ स्पर्ट यानी किसी विशेष विकास के दौर से गुजर रहे होते हैं, तब वे अक्सर ही चिड़चिड़े हो जाते हैं। 

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें?

  • बच्चे को दूध पिलाकर और डकार दिलाकर
  • उसका डायपर बदल कर
  • उसे ढीले सूती कपड़े पहनाकर
  • उसे गोद में लेकर और उसकी पीठ को हल्के हाथों से रगड़ कर
  • बच्चे को धीरे-धीरे झूला झुलाकर
  • बच्चे को पेट के बल जमीन पर लिटाकर और उसकी पीठ थपथपाकर
  • आवाज और रोशनी कम करके
  • बच्चे को लोरी या मीठी धुन सुनाकर
  • बच्चे को गुनगुने पानी से नहलाकर
  • बच्चे को बाहर घुमाकर

एक रोते हुए बच्चे को शांत कराने के लिए ऊपर दिए गए तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पर बार-बार एक ही तरीके का इस्तेमाल करने से, उसका प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए इन्हें बदलते रहना अच्छा होता है। रोते हुए बच्चे की देखभाल करना पेरेंट्स के लिए तनावपूर्ण और बेचैनी भरा हो सकता है। अगर आम तरीकों से सकारात्मक नतीजे नहीं मिल रहे हैं, तो परेशान होने के बजाय, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग लें या जरूरी हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चे को शांत कराने से, उसे सुरक्षा का एहसास होता है और उसे प्यार की अनुभूति होती है। आखिरकार यही तो सबसे जरूरी चीज है। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

रात में रोते हुए शिशु को कैसे संभालें
शिशु के रोने पर आँसू निकलना कब शुरू होता है?
शिशुओं का रोना – कारण और शांत कराने के टिप्स

ADVERTISEMENTS

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago