रूही नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ruhi Name Meaning in Hindi

अगर आपके घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है, तो यकीनन आपके घर में ढेर सारी खुशियां आ गई होंगी। बेटी के आने से सब कुछ इतना खास हो जाता है कि हम कई बार उसकी सबसे जरूरी चीज यानी उसका नाम सोचने में थोड़े लेट हो जाते हैं। अगर आप भी जल्दी में कोई प्यारा और बेहतर नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं। ‘रूही’ लड़कियों का एक बहुत ही सुंदर और खास नाम है। इसका मतलब इसे बाकी नामों से अलग बनाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि रूही नाम की लड़कियां कैसे स्वभाव की होती हैं, तो हमारा ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

रूही नाम का मतलब और राशि

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ़ रहे हैं जो सुनने में भी प्यारा लगे और जिसका मतलब भी दिल को छू जाए, तो ‘रूही’ नाम एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। पहली बार सुनने पर भले ही लगे कि इसमें क्या खास बात है, लेकिन जब आप इसका मतलब जानेंगे, तो आपको भी यह नाम खास लगेगा। रूही का मतलब ‘आत्मा’, ‘दिल से जुड़ी हुई’, संगीत आदि। यह नाम उस मासूम सी बच्ची के लिए एकदम सही है, जो आपके दिल के सबसे करीब है। इस नाम की राशि तुला है। नीचे हमने रूही नाम से जुड़ी कुछ खास जानकारियां साझा की हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम रूही
अर्थ एक संगीत की धुन, एक फूल, आत्मा, जो दिल को छू ले
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र स्वाति (रु, रे, रो, ता, रू)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

रूही नाम का अर्थ क्या है?

रूही नाम चाहे सुनने में आम लगे, लेकिन इसका मतलब इसे बाकी नामों से खास बना देता है। रूही का अर्थ होता है, आत्मा, संगीत या ऐसा एहसास जो दिल को छू जाए। इस नाम वाली लड़कियां बहुत ही भावुक, प्यारी और दिल से जुड़ी हुई होती हैं। ये जहां भी जाती हैं, अपने मीठे स्वभाव और समझदारी से सबका दिल जीत लेती हैं। इस नाम की लड़कियों को संगीत, शांति और खूबसूरती बहुत पसंद होती है। ये अक्सर बहुत सहनशील होती हैं और रिश्तों को गहराई से निभाना जानती हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं जो उसके कोमल और भावुक स्वभाव को दर्शाए, तो रूही एक बेहतरीन विकल्प है।

रूही नाम का राशिफल

अगर ज्योतिष की बात करें तो रूही नाम की राशि तुला मानी जाती है, जिसका प्रतीक तराजू होता है। इसका मतलब ये है कि रूही नाम की लड़कियां हर चीज को सोच-समझकर और संतुलन में करना पसंद करती हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले ये दिल और दिमाग दोनों से गहराई से सोचती हैं और जब तक उन्हें लगे कि ये सही है, तब तक वो कोई कदम नहीं उठाती हैं। हालात जैसे भी हों, ये जल्दी खुद को उसमें ढाल लेती हैं। अगर बात बहस या तर्क की हो, तो इन्हें हराना आसान नहीं होता है।

ADVERTISEMENTS

रूही नाम का नक्षत्र क्या है?

रूही नाम का नक्षत्र ‘स्वाति’ है और ज्योतिष के अनुसार स्वाति नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह वायु के झोंके के प्रभाव में नव अंकुरित पौधे को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – रु, रे, रो, ता, रू।

रूही जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

अगर आप अपनी बेटी का नाम तुला राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं, तो हमने इस राशि के अक्षर र और त से अन्य लड़कियों के नामों की सूची नीचे दी हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
ऋतु (Ritu) रजनी (Rajni)
रौशनी (Roshni) तोरल (Toral)
रश्मिका (Rashmika) तारा (Tara)
रवीना (Raveena) तपस्या (Tapasya)
तृषा (Trisha) तोशी ( Toshi)
ताप्ती (Tapti) तान्या (Tanya)

रूही नाम से मिलते जुलते और भी नाम

रूही एक बहुत प्यारा नाम है। यदि फिर भी आपको रूही के अलावा कोई दूसरा नाम चाहिए लेकिन उससे मिलता-जुलता होना चाहिए। हमने कुछ अन्य नामों की लिस्ट साझा की है।

नाम नाम
जूही (Juhi) रूमी (Rumi)
रूबी (Ruby) रुपाली (Rupali)
रूपा (Rupa) रुबीना (Rubina)
रोली (Roli) पूरबी (Purabi)
सुरभि (Surbhi) रोजी (Rosy)

रूही नाम के प्रसिद्ध लोग

रूही काफी लोकप्रिय नाम है और देश भर में इस नाम की कई महिलाएं अपने कामों की वजह से प्रसिद्ध है। उन्हीं मशहूर महिला हस्तियों के नाम और उनके पेशे की जानकारी नीचे दी है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
रूही चतुर्वेदी मॉडल और अभिनेत्री
रूही सिंह अभिनेत्री और मॉडल
रूही बेर्डे अभिनेत्री
रूही दोसानी यूट्यूबर

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

अगर आप अपनी बेटी का नाम ‘र’ अक्षर से रखना चाहते हैं या नए नाम की तलाश कर रहे हैं, तो हमारे बताए गए नामों को जरूर देखें।

नाम अर्थ
रेवती (Rewati) शक्ति, नक्षत्र
रावी (Raavi) बेहतरीन, खास
रिद्धि (Riddhi) अच्छी किस्मत, समृद्धि, अलौकिक शक्ति
रायमा (Rayma) प्रिय, सुखी
रसिका (Rasika) शिष्ट, मनोहर
रिद्धिमा (Ridhima) प्यार का वसंत, प्यार से भरा हुआ
रिया (Riya) मणि, देवी लक्ष्मी, सुन्दर, महान
राया (Raya) प्रवाह, तंत्र
रितिका (Ritika) खुशी, सत्य, उदार, एक छोटी सी बहती हुई नदी
रेवा (Rewa) नदी, सितारा, चंचल

 

अगर आप अब तक सोच में थें कि अपनी बेटी के लिए कौन सा नाम सबसे प्यारा और मतलब भरा हो सकता है, तो अब शायद आपको जवाब मिल गया होगा। ‘रूही’ नाम ना सिर्फ सुनने में अच्छा है, बल्कि इसका अर्थ भी उतना ही सुंदर है। इस नाम की लड़कियां अपने स्वभाव से सबका दिल जीत लेती हैं। खास बात ये भी है कि रूही छोटा, प्यारा और अर्थपूर्ण नाम है। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

रेखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rekha Name Meaning in Hindi
राशि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rashi Name Meaning in Hindi
रश्मि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rashmi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago