सानिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saniya Name Meaning in Hindi

सानिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Saniya Name Meaning in Hindi

आपने भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बारे में जरूर सुना होगा। उन्होंने अपना और अपने देश का नाम रौशन किया है। इसीलिए बहुत सारे पेरेंट्स इस नाम से प्रभावित हैं और अपनी बेटी का नाम भी यही यानी सानिया रखने की सोचते हैं। सोचना तो ठीक है लेकिन इसके अर्थ, राशिफल इत्यादि के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। क्या आप सानिया नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं? इन सारे तथ्यों की जानकारी आपको आगे के आर्टिकल में दी गई है। यदि आप अपनी बेटी को सानिया मिर्जा या सानिया नेहवाल जैसा प्रसिद्ध होते हुए देखना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी पा लें।

सानिया नाम का मतलब और राशि

सानिया नाम इतना ट्रेंड पर है कि इस नाम के लोग आप अन्य धर्मों में भी देख सकते हैं। वहीं इसके अर्थ की बात करें तो सानिया नाम का अर्थ प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित, सूरज की पहली किरण और बुद्धि होता है एवं जिसकी राशि कुंभ होती है। इस नाम से संबंधित अंकज्योतिष, शुभ दिन इत्यादि के बारे में जानने के लिए आगे की टेबल को जरूर पढ़ें और अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

नाम सानिया
अर्थ प्रख्यात, प्रतिष्ठित, सूरज की पहली किरण, बुद्धि
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि  कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सि, सु, स, सी)
शुभ दिन  शनिवार
शुभ रंग  हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न  नीलम

सानिया नाम का अर्थ क्या है?

सानिया एक लोकप्रिय नाम है जो आपको हिंदू धर्म के अलावा अन्य धर्मों में भी देखने को मिल सकता है। सानिया नाम का अर्थ प्रख्यात, प्रतिष्ठित, सूरज की पहली किरण और बुद्धि होता है। सानिया नाम की लड़कियां साहित्य प्रेमी और कला प्रेमी होती हैं। सानिया नाम की लड़कियां बुद्धि की तेज होती है। इन्हें दोस्त बनाना काफी पसंद होता है। ये लड़कियां अच्छी श्रोता साबित होती हैं। सानिया नाम की लड़कियां दिल की साफ और ईमानदार होती हैं। इनका व्यवहार मनमोहक होता है।

सानिया नाम का राशिफल

सानिया नाम की लड़कियों का संबंध कुंभ राशि से होता है। कुंभ राशि के जातक साहसी और नरम दिल के होते हैं। सानिया नाम की लड़कियां लोगों के समझ से परे होती हैं। इनके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल होता है क्योंकि ये छुपी रुस्तम होती हैं। इनको अपने आप को काबू में रखना भलीभांति आता है। सानिया नाम की लड़कियां जिस भी क्षेत्र में जाती हैं वहां अपना नाम बनाने में कामयाब होती है।

सानिया नाम का नक्षत्र क्या है?

सानिया नाम की लड़कियों का जन्म शतभिषा नक्षत्र में होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह गोलाकार आकृति या खाली वृत्त होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम गो, सि, सी, सु अक्षर से शुरु होते हैं।

सानिया जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सानिया लड़कियों के बेहतरीन नामों में से एक है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम कुंभ राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है। कुंभ राशि के अंतर्गत ग, स, श, श्र और ष अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं।

नाम नाम
गायत्री (Gayatri) शिवन्या (Shivanya)
गरिमा (Garima) शिवानी (Shivani)
शशि (Shashi) शारदा ( Sharda)
गणिका (Ganika) गौरी (Gauri)
गिन्नी (Ginni) शिव्या (Shivya)
स्वाति (Swati) श्लेषा (Shlesha)
श्रावणी (Shravani) श्रुतिका (Shrutika)

सानिया नाम से मिलते जुलते और भी नाम

अगर आपको सानिया नाम पसंद आया और आप अपनी बेटी का नाम इससे मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे लेख में आगे की दी गई टेबल पर नजर जरूर डालनी चाहिए।

नाम नाम
सोनिया (Soniya) अनिया (Aniya)
श्रेया ( Shreya) श्रव्या (Shravya)
आलिया (Aaliya) मारिया (Mariya)
तानिया (Taniya) मानिया (Maniya)
नतालिया (Nataliya) वानिया (Vaniya)
सनाया (Sanaya) साइना (Saina)

सानिया नाम के प्रसिद्ध लोग

जैसा कि हमने पहले भी कहा कि सानिया एक लोकप्रिय नाम है तो आपने इस नाम से प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन यदि नहीं सुना है तो हमने इसकी जानकारी आपको देने की पूरी कोशिश की है।

नाम  पेशा 
सानिया मिर्जा टेनिस खिलाड़ी
सानिया बाबू अभिनेत्री
सानिया तौकीर बाल कलाकार
सानिया गोडबोले डांस प्रैक्टिशनर, शिक्षक
सानिया इयप्पन अभिनेत्री
सानिया चौधरी अभिनेत्री, नृत्यांगना

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी प्यारी बेटी का नाम सानिया नहीं लेकिन ‘स’ अक्षर से कोई और नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे की लिस्ट में हमने ‘स’ अक्षर से कुछ प्यारे नाम दिए हैं। इनमें से आप कोई एक नाम चुन सकते हैं।

नाम अर्थ
सुरभि (Surbhi) गुणवान, सुगंधित
साक्षी (Sakshi) प्रमाण
स्मृति (Smriti) स्मरण, बुद्धि
सारिका (Sarika) ध्वनि की देवी, राजकुमारी, मधुर
सारा (Sara) सर्वोत्तम, शुद्धता
स्वरा (Swara) स्वर-संगीत, तराना
सृजिता (Srijita) रचना
सौम्या (Saumya) देवी दुर्गा का एक नाम
सीरत (Sirat) आंतरिक सुंदरता
स्नेहा (Sneha) प्यारी, प्रिय

इस लेख में हमने जाना कि सानिया नाम जितना प्यारा है उसका अर्थ भी उतना ही अच्छा है। सानिया नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व भी उतना ही प्यारा है। इसीलिए यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का भी व्यक्तित्व अच्छा हो तो आप अपनी बेटी का नाम सानिया रख सकते हैं। हमने इस लेख में आपको सानिया नाम से जुड़ी तमाम जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। यदि आप इससे संतुष्ट हैं तो अपनी बेटी का नाम सानिया जरूर रखें।

यह भी पढ़ें:

सोनिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Soniya Name Meaning in Hindi
सौम्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Soumya Name Meaning in Hindi
स्वीटी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sweety Name Meaning in Hindi