संयुक्ता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanyukta Name Meaning in Hindi

संयुक्ता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Sanyukta Name Meaning in Hindi

नाम लड़के का हो या लड़की का, कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनसे संस्कार और समझदारी अपने आप झलकते हैं। यदि आप अपनी बेटी के लिए ऐसे ही नाम की तलाश में हैं तो आपको आज का हमारा आर्टिकल काफी पसंद आ सकता है। संयुक्ता ऐसा नाम है जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। लेकिन इसके अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे कि अर्थ, राशिफल, नक्षत्र आदि। इसके साथ यदि आप संयुक्ता नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो भी यह आर्टिकल बहुत काम का है। संयुक्त नाम से जुड़ी सभी जानकारी को हमने विस्तार से बताया है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

संयुक्ता नाम का मतलब और राशि

संयुक्ता ऐसा नाम है जिससे एक अलग तरह के लगाव का एहसास होता है। यदि आप अपनी बेटी का नाम संयुक्ता रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस नाम का मतलब जरूर जानना चाहिए। संयुक्ता नाम का मतलब देवी दुर्गा और देवी होता है। ‘स’ से शुरू होने वाला यह नाम कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको संयुक्ता नाम के व्यक्तित्व, राशिफल इत्यादि के बारे में जानने की जिज्ञासा हो रही हो तो इस लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नाम संयुक्ता
अर्थ देवी दुर्गा, संघ, जोड़ने वाली
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 11
राशि  कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सि, सु सी)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

संयुक्ता नाम का अर्थ क्या है?

संयुक्ता लड़कियों का सकारात्मक नाम है जिसका अर्थ देवी दुर्गा और देवी होता है जो इस नाम की सुंदरता और अधिक बढ़ा देता है। अब अर्थ में ही देवी दुर्गा निहित हो तो इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व का आकलन तो आप कर ही सकते हैं। संयुक्ता नाम की लड़कियां बेहद सुशील और समझदार होती हैं। बड़ों का आदर करना इनके स्वभाव में होता है जो आज की पीढ़ी में विरले ही देखने को मिलता है। संयुक्ता नाम की लड़कियां नए परिवेश में आसानी से घुल मिल जाती हैं। इनके दोस्त भी काफी सारे होते हैं। इन लड़कियों को बोलने से ज्यादा सुनना पसंद होता है। संयुक्ता नाम की लड़कियां काफी गुणी और ईमानदार होती हैं।

संयुक्ता नाम का राशिफल

संयुक्ता नाम की राशि कुंभ और शुभ दिन शनिवार होता है। जिसका प्रभाव संयुक्ता नाम की लड़कियों में देखने को मिल सकता है। संयुक्ता नाम की लड़कियां गंभीर स्वभाव वाली होती हैं। साथ ही ये लड़कियां नरम दिल वाली और ऊर्जा से भरपूर होती हैं। कुंभ राशि से होने के कारण संयुक्ता नाम की लड़कियां लोगों की मदद करने में सबसे आगे होती हैं। इनकी बुद्धिमता का कोई जवाब नहीं होता है। इन्हें अपने नियमों पर चलना पसंद होता है न कि दूसरों के नियमों पर। इन लड़कियों को साहित्य और कला से काफी लगाव होता है।

संयुक्ता नाम का नक्षत्र क्या है?

संयुक्ता नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर गो, सा, सि, सु, सी हैं।

संयुक्ता जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

कुंभ राशि में आने वाले मुख्य अक्षर ग, स, श, ष और श्र हैं। इतने सारे अक्षरों से लड़कियों के काफी बेहतर नाम हो सकते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम संयुक्ता के अलावा कुछ रखना चाहते हैं तो नीचे की तालिका आपको जरूर पसंद आएगी इसे अवश्य पढ़ें।

नाम नाम
गौरी (Gauri) शरण्या (Sharanya)
श्रेया (Shreya) स्नुषा (Snusha)
समीक्षा (Sameeksha) सौंदर्या (Saundarya)
शैलेजा (Shaileja) शैली (Shaili)
श्रुति (Shruti) गुंजा (Gunja)
गुंजन (Gunjan) गौरवी (Gauravi)

संयुक्ता नाम से मिलते जुलते और भी नाम

संयुक्ता लड़कियों का यूनिक नाम है तो ऐसे में इससे मिलते जुलते नाम भी यूनिक हो सकते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम संयुक्ता से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो आपको आगे की सारणी को जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम नाम
अवयुक्ता (Avyukta) मुक्ता (Mukta)
प्राजक्ता (Prajakta) अनुरक्ता (Anurakta)
निकिता (Nikita) अमुक्ता (Amukta)
भावुक्ता (Bhavukta) एकता (Ekta)
संस्कृति (Sanskriti) सात्विका (Satvika)

संयुक्ता नाम के प्रसिद्ध लोग

संयुक्ता नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं जिन्होंने अपने नाम और काम से समाज में गहरी छाप छोड़ी है। यदि आप इनके बारे में जानने के इच्छुक हैं तो नीचे दी गई टेबल को जरूर पढ़ें।

नाम  पेशा 
संयुक्ता पाणिग्रही दिवंगत ओडिसी नृत्यांगना
संयुक्त नायर उद्यमी
संयुक्ता चावला शेख फिल्म लेखिका
संयुक्ता मेनन अभिनेत्री
संयुक्ता बासु पत्रकार
संयुक्ता पराशर आईपीएस
संयुक्ता कज़ा फिल्म एडिटर

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

संयुक्ता लड़कियों का काफी प्यारा नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘स’ अक्षर से संयुक्ता के अलावा कुछ नाम रखना चाहते हैं तो हमने ‘स’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ बेहतरीन नामों की लिस्ट तैयार की है, इनमें से कोई एक नाम आपको जरूर पसंद आ सकता है।

नाम अर्थ
सृष्टि (Srishti) प्रकृति, धरती, रचना
सनाया (Sanaya) प्रख्यात, प्रतिष्ठित
समायरा (Samayra) भगवान की कृपा
संध्या (Sandhya) शाम, समय, बेला
सिया (Siya) सुंदरता, पवित्रता, देवी सीता
सिद्धि (Siddhi) पूर्णता
समीरा (Sameera) निष्पक्ष, सुंदरता
सानवी (Sanvi) पूजनीय, समृद्ध, लक्ष्मी मां
सुहानी (Suhani) सुख, आनंद
स्वरा (Swara) खुद की चमक, संगीत के स्वर

जैसा कि हमने बताया संयुक्ता लड़कियों का सकारात्मक नाम है जिसकी पुष्टि आपको लेख पढ़कर मिल गई होगी। साथ ही हमने संयुक्ता नाम से मिलते जुलते नामों के बारे में भी बताया ताकि यदि आपको यह नाम अपनी बेटी के लिए समझ न आए तो आपको कोई दूसरे नाम के लिए कहीं और न भटकना पड़े। अब यदि आपको यह लेख पसंद आया या अपनी बेटी के लिए सटीक नाम चुनने में सफल हुए हों तो इस लेख को लाइक जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

सुधा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sudha Name Meaning in Hindi
सानिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saniya Name Meaning in Hindi
सलोनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saloni Name Meaning in Hindi