मैगज़ीन

स्वतंत्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं देने के लिए कोट्स, विशेस, मैसेज

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त, उस ऐतिहासिक दिन की याद में मनाया जाता है कि जब भारत को 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। भारत कई शताब्दियों तक ब्रिटिश साम्राज्य का गुलाम था, फिर एक लंबे और कठिन संघर्ष के बाद ही हमारे देश को आजादी मिली। हमारे देश में हर साल 15 अगस्त बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगहों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए जाते हैं और लोग अपनी देशभक्ति जाहिर करते हुए राष्ट्रगान गाते हैं।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए मैसेज, विशेस और कोट्स

यहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस के मैसेज और विशेस दिए गए हैं, जो आप अपने दोस्तों और परिवार को भेज सकते हैं:

  • अभिवादन तिरंगे का करना, यही देश की शान है।ऊँचा इसे फड़कता रखना, जब तक तुझमें जान है।।
  • आज फिर वो जमाना याद करो, सबकी कुर्बानी याद करो। आसां नहीं थी आजादी ये, इसकी रक्षा का मान करो।।
  • देशभक्ति का भाव जिसमें होता है वह सदा ही अपने वतन से ईमानदार होता है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर इस भाव को और मजबूत करें और आजादी का जश्न मनाएं।
  • देश के लिए मर मिटना अपनी वफादारी का सबूत है और देश के लिए खुद को बेहतर इंसान बनाना उससे प्यार करने का सबूत है। जय हिंद जय भारत!
  • देश के विकास के लिए हमारी कर्मनिष्ठा यह तय करती है कि हम देश की आजादी को असली मायनों में बरकरार रख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
  • मेरे देश के लिए मेरा प्यार असीम है और मैं अपने राष्ट्र के लिए केवल सुख की कामना करता हूँ। इस खुशी के मौके पर मैं आपको सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता/देती हूँ!
  • हमारे देश के वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को मेरा दिल से सलाम, जो असली मायने में राष्ट्र के नायक हैं आज उनकी वजह से ही हम आजाद हैं और हम उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। स्वतंत्रता दिवस की आप और आपके परिवार को बहुत सारी शुभकामनाएं!
  • भारत के झंडे की तरह ही आपका हौसला भी बुलंद हो! हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
  • आइए हम हमारे महान देश को उसके स्वतंत्रता दिवस पर सलाम करें! हमको जो स्वतंत्रता मिले उसके लिए हम सब हमेशा आभारी रहेंगे और हमें उस देश पर गर्व है जिसमें हम पैदा हुए। जय हिंद!
  • हमारे पूर्वजों के बलिदान और कड़ी मेहनत के बाद यह आजादी हमें हासिल हुई है। हमने अपने पूर्वजों से आजादी का अर्थ सीखा और अब हमें आने वाली पीढ़ियों को इस देश का महत्व बताना है, ताकि वो भी देश को बेहतर बनाने के लिए समान रूप से कड़ी मेहनत करें। आपको और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
  • स्वतंत्रता को पाने के लिए एकता, प्रेम और साझेदारी मिलकर अहम भूमिका निभाती है और अब हमें इसी दिशा में देश को और आगे तक ले जाने की जरूरत है। आपको इस शानदार स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
  • स्वतंत्रता दिवस में तिरंगे को चारों ओर लहराते हुए देखकर मेरा हृदय गर्व से भर जाता है। इस दिन की महिमा आपके साथ हमेशा बनी रहे।
  • भारत का झंडा हमेशा ऊंचा रहे! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई।
  • आइए आज हम अपने देश को महत्व देने के लिए कुछ समय निकालें और उन लोगों के बलिदान को कभी न भूलें जिन्होंने हमें आजादी दी। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • सभी को स्वतंत्रता दिवस की दिल से शुभकामनाएं। आइए इस गौरवशाली देश को उसके स्वतंत्रता दिवस पर हम मिलकर उसे सलाम करते हैं!
  • मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि हमारे पूर्व वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, जिस भारत का भविष्य सोच कर उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी उनका वो सपना हम पूरा करेंगे। आप और आपके परिवार को आजादी का यह जश्न मुबारक हो।
  • आइए हम एक साथ मिलकर ये सोचें कि हम अपने देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। आपको और आपके प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस की बहुतबहुत शुभकामनाएं।
  • एक बार फिर, हम सबके लिए सभी पड़ोसी देशों को यह बताने का वक्त आ गया है कि हम एक महान देश के निवासी हैं। आइए, अपनी मातृभूमि के ऐश्वर्य और तरक्की के लिए अपनी ये लड़ाई जारी रखें। स्वतंत्रता दिवस की आपको बहुत शुभकामनाएं।
  • यह देश न केवल आज बल्कि हमेशा आपकी वफादारी का हकदार रहेगा। स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
  • भले ही हम सभी अलग हैं, लेकिन एक चीज है जो हमें एकजुट करती है और वह है इस देश की स्वतंत्रता। हमें इसे मनाना चाहिए और यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि इसे प्राप्त करना कितना कठिन था। इस खूबसूरत स्वतंत्रता दिवस का आप भी आनंद लें!
  • स्वतंत्रता के बिना कोई नहीं रह सकता। इस देश को अपना घर कहने के लिए हमने, ये अधिकार बहुत संघर्षों से अर्जित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशभक्तों को शुभकामनाएं!
  • स्वतंत्रता दिवस खुद को यह याद दिलाने का एक बेहतरीन अवसर है कि हमने अपनी आजादी के लिए कितनी मेहनत की है और अपने सपनों को साकार किया है। आजादी के एक और साल बढ़ जाने की बधाई!
  • हमने साहस दिखाया है, अपने डर को छोड़ दिया है और अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया है। तो आइए हम पूरी दुनिया को दिखाएं कि हमें आजाद होने पर कितना गर्व है! स्वतंत्रता दिवस की दिल से आपको शुभकामनाएं!
  • स्वतंत्र होने का अर्थ है दुनिया को बदलने में सक्षम होना। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी स्वतंत्रता मुझे हर दिन कुछ सकारात्मक बदलाव करने के लिए प्रेरित करती है। हमारे स्वतंत्र भारत की जय!
  • स्वतंत्रता की यह भावना हमें जीवन में सफलता और गौरव प्राप्त करने में मदद करे। स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

25 स्वतंत्रता दिवस पर छोटे व प्रेरणादायक कोट्स, कहावत और सुविचार

  • हर प्रांत की भाषा, वेश और संस्कृति अलग होने पर भी इस देश की सुंदरता इसके एक होकर रहने में है। विविधता में एकता वाले हमारे भारत की स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पर अनेक शुभकामनाएं!
  • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर, आइए हम एकजुट होकर मजबूत और प्रगतिशील भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प और सदा इसकी रक्षा करने का वचन लें।
  • बसा है हर मन में एक ही उत्सव, आजादी का अनुपम महोत्सव! भारत के स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पूरी होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई।
  • नए विचारों, नए संकल्पों और आत्मनिर्भरता पर आधारित उत्सव, भारत की इस आजादी का मनेगा विशाल महोत्सव! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
  • आजादी का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है। यह जीवन में साँस लेने जैसा है। तो क्या इंसान जीने के लिए इसका मूल्य नहीं चुकाएगा?” –महात्मा गांधी
  • सबसे बड़ा उपहार जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं वह है जिम्मेदारी की जड़ें और स्वतंत्रता के पंख।” –डेनिस वेटली
  • लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने का साधन हैं, स्वयं लक्ष्य नहीं है।” –जवाहरलाल नेहरू
  • अगर स्वतंत्रता का मतलब कुछ है, तो इसका मतलब लोगों को वह बताने का अधिकार होना चाहिए, जो वे सुनना नहीं चाहते।” –जॉर्ज ऑरवेल
  • जो लोग दूसरों को स्वतंत्रता से वंचित करते हैं, वे खुद इसके लायक नहीं होते हैं।” –अब्राहम लिंकन
  • आजादी को राज करने दो। इतनी शानदार इंसानी कामयाबी पर सूर्य कभी अस्त नहीं हुआ। ” –नेल्सन मंडेला
  • एक देश की महानता, बलिदान और प्रेम उस देश के आदर्शों पर निहित करता है।” –सरोजिनी नायडू
  • स्वतंत्रता की रक्षा केवल वीर जवानों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत बनना होगा।” – लाल बहादुर शास्त्री
  • आप शांति को आजादी से अलग नहीं कर सकते, क्योंकि कोई भी तब तक शांति से नहीं रह सकता जब तक उसे अपने आप में आजादी न मिल जाए।” –मैल्कम एक्स
  • यह आजादी की लड़ाई है, कल से आजादी की, कल के लिए!” –मंगल पांडे
  • आजादी हिम्मत वाला होने में है।” –रॉबर्ट फ्रॉस्ट
  • स्वतंत्रता उन लोगों का अधिकार है जो इसकी रक्षा करने का जज्बा रखते हैं।” –पेरिकल्स
  • जब तक हम सामाजिक तौर पर स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते हैं, तब तक कानूनी तौर पर जो भी आजादी हमे दी जाती है, वह हमारे किसी काम की नहीं होती है।” –भीमराव अम्बेडकर
  • जब हम पूरी कीमत चुकाते हैं तो हमें आजादी मिलती है।” –रविंद्रनाथ टैगोर
  • स्वतंत्रता कुछ और नहीं बल्कि सुधार करने का एक अवसर है।” –एलबर्ट केमस
  • हम गहरी सच्चाई का मकसद चाहते हैं, भाषण में ज्यादा से ज्यादा साहस और अपने कार्य में ईमानदारी। ” –सरोजिनी नायडू
  • हमने विश्वास किया है, और अब हमें विश्वास हैं कि स्वतंत्रता अविभाज्य है, शांति अविभाज्य है, आर्थिक समृद्धि अविभाज्य है।” –इंदिरा गांधी
  • कई साल पहले, हमने भाग्य को बदलने का एक प्रयास किया था और अब समय आ गया है कि जब हम अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करेंगेआधी रात के समय, जब दुनिया सो रही होगी, तब भारत स्वतंत्रता जीवन के साथ एक नई शुरुआत करेगा ।” –जवाहर लाल नेहरू
  • वो स्वतंत्रता प्राप्त करने के लायक नहीं है, यदि जिसमें गलतियां करने की स्वतंत्रता न शामिल हो।” – महात्मा गांधी
  • याद रखिए कि सबसे बड़ा अपराध अन्याय और गलत के साथ समझौता करना है।” – नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  • इंसानों को मारना आसान है, लेकिन विचारों को नहीं मार सकते। भगत सिंह

इंडिपेंडेंस डे हमारे भारत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस देशभक्ति की भावना को गहराई से व्यक्त करने के लिए, और इस खास दिन को एक गर्वित भारतीय के रूप में मनाने के लिए अपने प्रियजनों को लेख में दिए मैसेज, विशेस और कोट्स भेजें!

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए भारतीय स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को भाषण तैयार कराने के टिप्स

समर नक़वी

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 month ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 month ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 month ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 month ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 month ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 month ago