शिशु

वेदिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vedika Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

माता पिता अपने बच्चे के नाम को लेकर काफी उत्साहित और साथ ही चिंतित भी रहते हैं क्योंकि हर नाम हर बच्चे पर नहीं जंचता और जब कुछ ऐसा नाम आप अपने बच्चे का रख देते हैं तो इसका परिणाम ठीक नहीं होता है। इसलिए कहा जाता नामकरण करना बड़ा ही रोचक मगर जिम्मेदारी वाला काम है। यदि आप इस चिंता से मुक्त होना चाहते हैं तो आपको आज का आर्टिकल अवश्य पढ़ना चाहिए। ‘वेदिका’ ल़डकियों का बहुत ही खूबसूरत नाम है जो कई माता पिता की पहली पसंद हो सकता है। यदि यह नाम आपकी पहली पसंद है और आप अपनी बेटी का नाम वेदिका रखना चाहते हैं और साथ ही वेदिका नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र आदि जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ना न भूलें।

वेदिका नाम का मतलब और राशि

वेदिका लड़कियों का बेहद खूबसूरत और यूनिक नाम है। यह नाम ऐसा है कि पेरेंट्स खुद ब खूद इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। यदि आप इसके अर्थ के बारे में जानेंगें तो हमें पक्का यकीन है कि आप अपनी बेटी का नाम इसके अलावा कुछ और नहीं रखना चाहेंगे। तो ज्यादा समय न लेते हुए हम बताते हैं कि वेदिका नाम का मतलब ज्ञान, वेदों से संबंधित, एक नदी, चेतना आदि होता है। इसकी राशि वृषभ होती है। यदि आप वेदिका नाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस लेख को आगे अवश्य पढ़ें।

नाम वेदिका
अर्थ वेदों से संबंधित, ज्ञान, एक नदी, चेतना
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि वृष
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग गुलाबी, सफेद और हरा
शुभ रत्न हीरा

वेदिका नाम का अर्थ क्या है?

वेदिका नाम का अर्थ ज्ञान, वेदों से जुड़ा, नदी, चेतना होता है। इसका मतलब यह है कि वेदिका नाम की लड़कियों में इसके अर्थ के अनुरूप व्यक्तित्व को देखा जा सकता है। वेदिका नाम की लड़कियां बला की खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। इन लड़कियों को शांत माहौल में रहना पसंद होता है। इन नाम की ज्यादातर लड़कियां कला प्रेमी होती हैं और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना पसंद करती हैं। इन लड़कियों को नियमों के अनुरूप चलने की आदत होती है। वेदिका नाम की लड़कियां जन्म से ही तेजस्वी और बुद्धिमान होती हैं।

ADVERTISEMENTS

वेदिका नाम का राशिफल

वेदिका नाम की राशि वृषभ होती है जिसका स्वामी शुक्र है। वेदिका नाम की लड़कियां वृषभ राशि से होने के कारण जीवन का आनंद लेने वाली हो सकती हैं। वृषभ राशि की वेदिका नाम की लड़कियां ईमानदार और विश्वासी होती हैं। इन महिलाओं को खाने पीने का काफी शौक होता है। ये लड़कियाँ अपनी जबान की पक्की होती हैं और जो बोलती है उसे पूरा करके दिखती हैं। ये दिल की साफ और स्वतंत्र विचारधारा वाली होती हैं।

वेदिका नाम का नक्षत्र क्या है?

वेदिका नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र मृगशिरा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह हिरण के मस्तक को माना जाता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य वे, वो, का, की, बे, बो आदि होते हैं।

ADVERTISEMENTS

वेदिका जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वृष राशि के मुख्य अक्षर ब, व, इ, उ, ए और ओ हैं। यदि आप इन अक्षरों से अपनी बेटी के लिए सुन्दर सा नाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे की सारणी को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें हमने लड़कियों के यूनिक नाम की जानकारी दी गई है।

नाम नाम
इशिता (Ishita) ओजस्वी (Ojasvi)
उमा (Uma) उन्नति (Unnati)
वसुंधरा (Vasundhara) बरखा (Barkha)
ईशानी (Ishani) एशा (Esha)
ओवी (Ovi) उत्तरा (Uttara)
बिपाशा (Bipasha) ऊर्विका (Urvika)

वेदिका नाम से मिलते जुलते और भी नाम

वेदिका लड़कियों का इतना शानदार नाम है कि अधिकतर पेरेंट्स इसे पसंद करते ही होंगे। इसलिए यदि आप अपनी बेटी का नाम वेदिका न रखकर उससे मिलता जुलता रखना नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर अवश्य डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
सोनिका (Sonika) शिविका (Shivika)
मोनिका (Monika) ऋषिका (Rishika)
वामिका (Vamika) मनिका (Manika)
अनुष्का (Anushka) अविका (Avika)
कनिका (Kanika) अद्विका (Advika)
अनिका (Anika) कनिष्का (Kanishka)

वेदिका नाम के प्रसिद्ध लोग

जैसा कि हमने आपको बताया कि वेदिका नाम की अधिकतर लड़कियों का झुकाव कला की क्षेत्र में होता है तो इनका करियर भी इसी क्षेत्र में दिखता है। इस नाम की प्रसिद्ध महिलाओं की जानकारी नीचे दी गई है।

नाम पेशा
वेदिका दत्त मॉडल
वेदिका पिंटो अभिनेत्री
वेदिका सोनी फैशन डिजाइनर
वेदिका टिबरेवाल उद्यमी
वेदिका शर्मा निशानेबाज
वेदिका भंडारी अभिनेत्री
वेदिका कुमार अभिनेत्री

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों का नाम

सभी माता पिता के लिए उनके बच्चे बेहद खास होते हैं। इसीलिए यदि आप अपनी बेटी का नाम भी खास अक्षर ‘व’ से रखना चाहते हैं तो आगे ‘व’ अक्षर से कुछ चुनिंदा नाम बताए गए हैं। इनमे से कोई एक नाम आप अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
वैष्णवी (Vaishnavi) भगवान विष्णु की पूजा करने वाली
विभा (Vibha) रात, सुंदरता, किरण और प्रतिभा
वैदेही (Vaidehi) देवी सीता का एक नाम
वंशिका (Vanshika) बांसुरी
वीरा (Veera) बहादुर
वेदांशी (Vedanshi) वेद का एक हिस्सा
वर्तिका (Vartika) दीपक, रोशनी देने वाली
वृंदा (Vrinda) तुलसी
वेधा (Vedha) पवित्र, भक्त, लोकप्रिय, योग्य
वर्धना (Vardhana) समृद्धि देने वाली, कृपा

हर नाम अपने तरीके से खास होता है। उसी तरह वेदिका भी लड़कियों का बेहद खास नाम है जिसकी जानकारी आपको लेख पढ़कर मिल गई होगी। इस लेख में हमने वेदिका नाम के व्यक्तित्व और स्वभाव आदि के बारे में चर्चा किया तो पाया कि इनकी पर्सनालिटी बेहद आकर्षक होती है। यदि आप हमारे द्वारा दी गई जनकारी से संतुष्ट हैं तो अपनी बेटी का नामकरण जल्दी से कर लें। साथ ही आपको हमारा यह लेख चाह लगा हो तो लाइक और कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

वर्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Varsha name meaning in hindi
वंदना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vandana Name Meaning in Hindi
वामिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vamika Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago