विराट नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Virat Name Meaning in Hindi

विराट नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Virat Name Meaning in Hindi

विराट क्रिकेट जगत का एक जाना माना नाम है जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा। विराट कोहली देश विदेश के सबसे चर्चित हस्तियों में से एक है। तो यह नाम खुद में एक यूनिक नाम बन जाता है। यदि आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और आप विराट कोहली से काफी प्रभावित हैं और बेटे का नाम इनके नाम से ही रखने का सोच रहे हैं तो मुबारक हो आपने बिलकुल सही फैसला लिया है। क्योंकि नाम ही हमारे जीवन का आधार है और यही आधार हमारे जीवन को को एक नई दिशा देता है। तो चलिए आपको इस नाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से में अवगत कराते हैं। यदि आप विराट नाम का अर्थ, राशि, नक्षत्र और विराट नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

विराट नाम का मतलब और राशि

विराट लड़कों काफी यूनिक नाम है जो कई माता पिता की पहली पसंद होता है। इसके नाम को लेकर उनके अपने कुछ मापदंड होते हैं। ऐसे में जब उन्होंने तय किए हुए सारे मापदंडों पर कोई नाम सही बैठता है तब माता पिता अपने बेटे को वह नाम देने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे विराट सभी तरह से फिट बैठता है। विराट नाम खुद भी अच्छा है साथ में इसका अर्थ भी काफी अच्छा है। विराट नाम का अर्थ बड़े पैमाने पर, विशाल, राजसी होता है जो हमें विराट नाम के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। विराट नाम की राशि वृषभ होती है। बाकी इस नाम से जुड़ी और भी अहम जानकारी के लिए आगे जरूर पढ़ें।

नाम विराट
अर्थ विशाल, बड़े पैमाने पर, राजसी
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि वृषभ
नक्षत्र  रोहिणी (ओ, बा, बी, वी, वा, वू)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग  गुलाबी, सफेद और हरा
शुभ रत्न हीरा

विराट नाम का अर्थ क्या है?

विराट नाम आजकल का बहुत लोकप्रिय नाम है जिसका अर्थ बड़े पैमाने पर, विशाल और राजसी होता है। विराट नाम के लड़कों का चेहरा काफी सुंदर होता है और साथ ही इनका दिल बहुत बड़ा होता है। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। विराट नाम के लड़के ऐसे तो जल्दी गुस्साते नहीं हैं लेकिन जब गुस्साते हैं तो आपे के बाहर हो जाते हैं। जिसे कोई भी शांत नही कर पाता है। इन लड़कों को प्रकृति प्रेमी कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इन्हें प्रकृति मां से बहुत प्रेम होता है। ये लोग स्वभाव से काफी समझदार और मेहनती होते हैं। बचपन से ही इनके सपने काफी बड़े होते हैं। इन लोगों का मेहनती स्वभाव इन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी मदद करता है।

विराट नाम का राशिफल

विराट नाम की राशि वृषभ होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। इसी वजह से विराट नाम के लोग काफी सुंदर और ध्यान आकृष्ट करने वाले होते हैं। वृषभ राशि के विराट नाम के लड़के अपने हर काम को समय में पूरा करते हैं। इन लोगों के जीवन में अनुशासन की बहुत अहम भूमिका होती है। ये लोग दिल के अच्छे होते हैं और दूसरों के लिए काफी विश्वासी सिद्ध होते हैं। वृषभ राशि के विराट नाम के लड़के खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं और इन्हें घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है।

विराट नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष के अनुसार विराट नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र रोहिणी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – ओ, बा, बी, वा, वी, वा, वू, भी ।

विराट जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वृषभ राशि में आने वाले अक्षर ओ, ई, ए, उ, व, ब हैं। जिनसे लड़कों के काफी सुंदर और अच्छे अच्छे नाम होते हैं। यदि आपको वृषभ राशि के हिसाब से नाम जानने की इच्छा है तो आगे दी गई सूची को जरूर पढ़ें।

नाम नाम
उज्ज्वल (Ujjwal) उत्कर्ष (Utkarsh)
ईशान (Ishaan) ईलेश (Elesh)
उमंग (Umang) उदित (Udit)
ओजस (Ojas) उत्तम (Uttam)
ओनिर (Onir) बृजेश (Brijesh)
विनित (Vinit) विनय (Vinay)
विलय (Vilay) विहान (Vihan)

विराट नाम से मिलते जुलते और भी नाम

विराट लड़कों का सबसे सुंदर नाम है जो हर माता पिता को काफी पसंद होता है। इसलिए यदि आप भी अपने बेटे का नाम विराट से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो दी गई सूची पर एक नजर अवश्य डालें।

नाम नाम
अनिकेत (Aniket) शाश्वत (Shashwat)
मोहित (Mohit) हर्षित (Harshit)
प्रशांत (Prashant) अक्षत (Akshat)
वेदांत (Vedant) निशांत (Nishant)
रोहित (Rohit) सुशांत (Sushant)

विराट नाम के प्रसिद्ध लोग

विराट क्रिकेट जगत एक जाना माना नाम है जिनकी चर्चाएं केवल हमारे देश में नहीं बल्कि विदेश के कोने कोने तक है। लेकिन इस नाम से प्रसिद्ध लोगों के बारे में हमारे पास बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। यहाँ हमने विराट नाम के चुनिंदा लोगों के बारे में पेशे के साथ बताया है।

नाम पेशा
विराट कोहली क्रिकेट खिलाड़ी
विराट सिंह क्रिकेटर खिलाड़ी
विराट मडके अभिनेता
विराट राज तेलुगु अभिनेता

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

आपने अपने आस पास नोटिस किया होगा तो जाना होगा कि ‘व’ अक्षर से लड़कों के बड़े प्यारे प्यारे नाम होते हैं और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम भी ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार किया है, इसे पढ़ें।

नाम अर्थ
वंश (Vansh) बांस, रीढ़ की हड्डी, आने वाली पीढ़ी
वेद (Ved) पवित्र ज्ञान, हिंदू धर्म के चार दार्शनिक ग्रंथों में से पहला
वासु (Vasu) सूर्य, कुबेर
वैभव (Vaibhav) समृद्धि
विराज (Viraj) सूर्य, चमकीला, वैभव, स्वच्छ
विशेष (Vishesh) महत्वपूर्ण, जरूरी
विभोर (Vibhor) आनंदित, मगन
वरद (Varad) भगवान गणपति का एक नाम
वीर (Veer) साहसी, योद्धा, सशक्त
विवेक (Vivek) ज्ञान, बुद्धि

इस लेख में हमने जाना कि नाम की प्रसिद्धि को देखकर और उससे प्रभावित होकर भी माता पिता अपने बच्चे का नाम उस प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम से रख देते हैं। विराट हमारे बीच एक जाना माना नाम है। इसके बारे में गहराई से जानेंगे तो पता चलेगा कि विराट नाम के लड़के कितने अच्छे होते हैं। बाकी हमने इस नाम के व्यक्तियों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में आपको ऊपर विस्तार से बताया ही है। अब यदि आप पूरी तरह से जानकारी पा चुके हैं तो अब देर किस बात की, जल्दी से जल्दी इस नाम को अपना लें।

यह भी पढ़ें:

विनय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinay Name Meaning in Hindi
विकास नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vikas Name Meaning in Hindi
विनीत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vineet Name Meaning in Hindi