बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

विश्व पर्यावरण दिवस – रोचक तथ्य और बच्चों के लिए एक्टिविटीज

विश्व पर्यावरण दिवस एक ऐसा दिन है जब पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसकी रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है और साथ ही लोगों को भी इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। दिन-प्रतिदिन दुनिया में बढ़ता वायु प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में परिवर्तन आना एक गंभीर समस्या का विषय बनता जा रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने पर्यावरण की देखभाल करना सीखें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। वर्ल्ड एन्वायर्नमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आगे पढ़ें!

विश्व पर्यावरण दिवस क्या है और इसे कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में अलग-अलग ऑर्गनाइजेशन और देश तरह-तरह के सार्वजनिक अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। यह इवेंट लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की एक्टिविटीज में भाग लेने और पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

आखिर क्यों महत्वपूर्ण है विश्व पर्यावरण दिवस?

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वह दिन है जब पर्यावरणविद (एनवायरमेंटलिस्ट) और संरक्षणवादी (कंजर्वेशनिस्ट) इस बारे में जागरूकता फैलाते हैं कि कैसे कुछ योगदानों ने पर्यावरण में कितना ज्यादा फर्क पहुंचाया है और कई लोगों को इसके लिए कितना ज्यादा प्रोत्साहित किया है। विश्व पर्यावरण दिवस यूनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्रसंघ) एनवायर्नमेंटल प्रोग्राम (यूएनईपी) का एक हिस्सा है जिसका मिशन व्यवसायों, सरकारों, मशहूर सेलिब्रिटीज और नागरिकों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों में योगदान करने के लिए समान रूप से शामिल करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण को बेहतर बनाने वाली ग्लोबल कम्युनिटी का गठन करके पूरी तरह से परिवर्तन लाना संभव हो सकता है। इसमें सभी को नेचुरल रिसोर्सेज के इस्तेमाल को कम करने के नए तरीकों के बारे में सोचने, ग्रीन मॉडल विकसित करने, टिकाऊ बनने, जंगलों की रक्षा करने, बच्चों को प्रकृति के साथ अच्छे से रहने के लिए शिक्षित और प्रेरित करने और ग्रीन फ्यूचर के लिए अच्छे प्रोटेक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

क्या है विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास?

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत एनवायरनमेंट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए की गई थी। इसे 1973 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली द्वारा अस्तित्व में लाकर और इसे पहली बार कई प्रभावी अभियानों के जरिए सामने लाया गया था। इस दिन का महत्व जनता को जागरूक करना था कि वे कैसे पर्यावरण के संरक्षण में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘ओनली वन अर्थ’ (केवल एक पृथ्वी) है। इस बार थीम ‘ओनली वन अर्थ’ के तहत, विश्व पर्यावरण दिवस 2022 मनाया जाएगा, जो हमारी नीतियों और स्वच्छ और ग्रीन लाइफस्टाइल के लिए विकल्पों में परिवर्तनकारी बदलावों द्वारा प्रकृति के साथ अच्छे से रहने की जरूरत पर जोर डालता है। इस साल स्वीडन, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ साझेदारी में ग्लोबल होस्ट होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अन्य जरूरी फैक्ट्स जिन्हें बच्चों को जानना चाहिए

यहां विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में कुछ जरूरी और रोचक तथ्य दिए गए हैं जो आपके बच्चों को पता होने चाहिए।

  • विश्व पर्यावरण दिवस का अपना एक एंथम है।
  • पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया था।
  • यूएन जनरल असेंबली ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की थी।
  • हर साल 80 ट्रिलियन से अधिक एल्यूमीनियम के डिब्बों को रीसायकल किया जाता है और उनमें से सिर्फ एक, टीवी को 3 घंटे तक बिजली देने के लिए पर्याप्त होता है!
  • विश्व पर्यावरण दिवस के सार्वजनिक आउटरीच अभियानों में 100 से अधिक देश शामिल हैं।
  • डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस रेट से जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंसानो कों साल 2050 तक जीवन को बनाए रखने के लिए तीन ग्रहों की जरूरत पड़ेगी।
  • दुनिया भर में फूड वेस्ट ग्लोबल कार्बन एमिशन में 14% योगदान देता है!
  • विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का कोई एक तरीका नहीं है। हर देश इसे अलग-अलग तरीकों से मनाता है, जैसे परेड, पर्यावरण आउटरीच कार्यक्रम, स्ट्रीट रैलियां, संगीत कार्यक्रम आदि।
  • टॉयलेट पेपर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हर दिन लगभग 27,000 पेड़ काटे जाते हैं।

बच्चों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की एक्टिविटीज

यहां विश्व पर्यावरण दिवस की कुछ मजेदार क्राफ्ट एक्टिविटीज के बारे में बताया गया है जिनका आपके बच्चे निश्चित रूप से मजा लेंगे। हमारा सुझाव है कि आप इन एक्टिविटीज के जरिए बच्चों का मार्गदर्शन करें और उन्हें यह समझने में मदद करें कि वे पर्यावरण की कैसे रक्षा कर सकते हैं।

1. डीआईवाई कम्पोस्ट बिन

यदि आप पेड़-पौधों के लिए हानिकारक केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग नहीं करना चाहती हैं, तो इस डीआईवाई कम्पोस्ट बिन को बनाने का प्रयास करें। यह बहुत आसान है और आपके बच्चे इसे बनाना पसंद करेंगे।

आपको चाहिए

  • एक प्लास्टिक की बाल्टी
  • फलों और सब्जियों के छिलके और स्क्रैप
  • इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियां
  • कॉफी ग्राउंड्स
  • मिट्टी
  • पानी
  • छेद करने का सामान

कैसे बनाना है

  • बाल्टी के बेस और किनारों पर छेद करें।
  • इसे सब्जी के छिलके, कॉफी ग्राउंड और इस्तेमाल की गई चाय की पत्तियों के साथ लेयर बनाएं।
  • ऊपर से मिट्टी डालें।
  • पानी छिड़कें और बाल्टी को ढक्कन से ढक दें।
  • समय-समय पर ढेर को हिलाते और घुमाते रहें और इसे 4 हफ्ते तक सेटल होने दें। आपका कंपोस्ट बिन तैयार हो जाएगा।

2. बर्ड हाउस- द शूबॉक्स वे

यदि आपके पास घर में जूतों का डिब्बा पड़ा है, तो उसे कूड़ेदान में न फेंके। यहां बताया गया है कि कैसे आप अपने बच्चों को इससे बर्ड हाउस बनाना सिखा सकती हैं:

आपको चाहिए

  • एक जूते का डिब्बा
  • फीता
  • धागे या डोरी
  • कैंची

कैसे बनाना है

  • बच्चों को दिखाते हुए शू बॉक्स के बीच में एक 3 इंच का छेद कर लें।
  • अब बच्चों को घोंसला बनाने के लिए कुछ घास और छोटे पत्थरों के साथ छेद को भरने को कहें या कुछ ऐसा करें जिससे पक्षी अपने आप वहा आएं।
  • बॉक्स के किनारों को टेप लगाएं ताकि वह जगह पर रहे।
  • एक डोरी को हवा में लटकाएं और शूबॉक्स के ऊपरी हिस्से को इससे जोड़ दें। इससे आप जहां चाहें वहां बनाए गए बर्डहाउस को लटका सकती है।

3. फ्रूट पील क्लीनर

यदि आप बच्चों को रियूज और रीसायकल की आर्ट में परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो इस डीआईवाई को ट्राई करवाएं, पर्यावरण के अनुकूल डिटर्जेंट / क्लीनिंग प्रोजेक्ट को आजमाएं। घर को साफ करने के लिए इस लिक्विड का उपयोग कर किया जा सकता है!

आपको चाहिए

  • एक एयर टाइट कंटेनर
  • फलों के छिलके
  • ब्राउन शुगर/गुड़ पाउडर

कैसे बनाना है

  • बच्चों को कहें कि एयर टाइट कंटेनर में फलों के छिलकों का गुच्छा रखें।
  • इसमें ब्राउन शुगर या गुड़ मिलाएं और मिक्सचर को सेटल होने दें और कुछ दिनों के लिए फरमेंट करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि हर दूसरे दिन ढक्कन को खोलकर गैस जरूर बाहर निकाला करें।
  • जब एक हफ्ता पूरा हो जाए, तो मिश्रण को हटा दें और लिक्विड को छान लें। अपने घर, बर्तन, या किसी भी सतह को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

4. कार्डबोर्ड बॉक्स होल्डर

क्या आपको घर में कार्डबोर्ड बॉक्स पड़ा मिला है? इसे फेकें नहीं, इसका इस्तेमाल करें! ऐसे –

आपको चाहिए

  • कोई भी कार्डबोर्ड बॉक्स (खासकर सीरियल बॉक्स)
  • कैंची
  • रंगीन पेपर
  • ग्लू
  • पेंसिल

कैसे बनाना है

  • सीरियल बॉक्स को एक मेज पर वर्टीकल रखें।
  • बॉक्स के ऊपर के हिस्से को काटें।
  • बच्चों को कहें एक पेंसिल के साथ सीरियल बॉक्स के ऊपर के हिस्से के सेंटर को मार्क करें।
  • इस निशान से 45 डिग्री एंगल पर एक लाइन खींचें।
  • अब लाइन के बीच से इसे काट लें।
  • सीरियल के डिब्बे के पिछले हिस्से को मिर्रोरिंग करते हुए इन स्टेप्स का पालन करें।
  • अब आपका होल्डर रेडी है और बस आपको इतना करना है कि बच्चों को इसे अपने पसंदीदा रंगों, रंगीन पेपर आदि से सजाने और मैगजीन, स्टेशनरी आदि को स्टोर करने के लिए उपयोग करने को सिखाएं।

5. रीसायकल होने वाले टी-शर्ट बैग

इस एक्टिविटी के लिए, आपको एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट की जरूरत होगी जिसे आप इस्तेमाल नहीं करती हैं। यहां बताया गया है कि बच्चे रीसायकल करने वाला टी-शर्ट बैग कैसे बना सकते हैं –

आपको चाहिए

  • स्कूप नेकलाइन या गोल नेकलाइन वाली टी-शर्ट
  • कैंची

कैसे बनाना है

  • शर्ट के गोल नेकलाइन एरिया को काटने से शुरू करें।
  • स्लीव्स को काट लें (यदि है तो)।
  • शर्ट को फैलाएं और इसे उल्टा करें।
  • कैंची से हेमलाइन काटकर फ्रिंज बनाएं।
  • एक दूसरे के अपोजिट दो फ्रिंज चुनें और उन्हें बांध लें। बैग के निचले हिस्से को सील करने के लिए सभी विपरीत फ्रिंजों को बांधें।
  • टी-शर्ट बैग को सीधा कर लें, और बच्चों का बैग तैयार है!

इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आप इन पर्यावरण डीआईवाई प्रोजेक्ट्स और एनवायरनमेंट डे के कोट्स को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकती हैं और उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए कोई भी छोटे तरीके से योगदान करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं। यहां कुछ उद्धरण दिए गए हैं जिन्हें बच्चे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।

6.  सीड जार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप बच्चों को सीड जार बनाना सिखा सकती हैं।

आपको चाहिए

  • पानी
  • पेपर टॉवल
  • एक साफ बड़ा जार
  • सीड्स (बीज)

कैसे बनाना है

  • जार लें और उसमें फोल्ड किया हुआ पेपर टॉवल सेट करें।
  • जार में पानी डालें लेकिन इसे बहुत ज्यादा न भर दें।
  • अब सीड्स को गीले पेपर टॉवल पर रखें।

इन सीड्स को धीरे धीरे पौधा बनते हुए अपनी आँखों से देखें।

पर्यावरण दिवस पर कोट्स

पर्यावरण दिवस पर कोट्स के जरिए लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सकता है और इसके हित में हम सबको मिलकर काम करना चाहिए इसके लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

  • पृथ्वी वह है जो हम सभी के पास है। – वेंडेल बेरी
  • जो राष्ट्र अपनी मिट्टी को नष्ट कर देता है वह खुद को नष्ट कर देता है। वन हमारी भूमि के फेफड़ों समान हैं, जो हवा को शुद्ध करते हैं और हम मनुष्यों को नई ताकत प्रदान करते हैं। – फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट
  • जब मैं बर्बादी देखती हूँ, तो मुझे गुस्सा आता है। जब मैं देखती हूँ कि लोग ऐसी चीजें फेंक रहे हैं जिनका हम उपयोग कर सकते हैं। – मदर टेरेसा
  • खुश रहने की पहली शर्तों में से एक यह है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच की कड़ी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। – लियो टॉल्स्टॉय
  • पृथ्वी एक अच्छी जगह है और इसे बचाने के लिए लड़ना जायज है। – अर्नेस्ट हेमिंग्वे
  • प्रकृति और पेड़ों के बीच बिताया गया समय कभी व्यर्थ नहीं जाता। – अज्ञात
  • संगीत और कला की तरह, प्रकृति प्रेम भी एक सामान्य भाषा है जो राजनीतिक या सामाजिक सीमाओं को पार कर सकती है। – जिमी कार्टर
  • जो पेड़ लगाता है वह अपने अलावा दूसरों से प्यार करता है। – थॉमस फुलर
  • अच्छा घर होने का क्या फायदा यदि आप अपना ग्रह ही नहीं बचा पा रहे हैं। – हेनरी डेविड थॉरो
  • हर दिन पृथ्वी दिवस है।

खुद का खयाल रखना धरती की देखभाल से ही शुरू होता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें उस दुनिया का सम्मान करने की याद दिलाता है जिसमें हम रहते हैं। अगले आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के समय में, साधारण जीवन जीने का अभ्यास शुरू करें और अपने जीवन को बदलते हुए देखें। पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन जीना आपके लिए सबसे अच्छा निर्णय साबित होता है। आखिरकार, आप अपने बच्चे के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएंगी।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए वायु प्रदूषण से जुड़े कुछ तथ्य और जानकारियां
बच्चों के लिए पेड़-पौधों से संबंधित इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
बच्चों के लिए ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से जुड़े तथ्य

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago