हिन्दू बच्चे का नाम वृषभ राशि के लिए रखने से पहले इस राशि के बारे में कुछ बातें जान लें। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, इस राशि के लोगों को मौके का लाभ उठाना अच्छी तरह से आता है, एक बार यह किसी काम को करने की ठान लें तो फिर चाहे कितना भी मुश्किल काम क्यों न हो यह पीछे कदम नहीं हटाते हैं, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के प्रभाव की वजह से इस राशि में जन्मे लोग और विशेषकर लड़कियां बहुत कलात्मक होती हैं और कला के महत्व को भी अच्छी तरह से समझती हैं। वे दिखने में काफी सुंदर और आकर्षण से भरी होती हैं, इनके व्यक्तित्व के कारण लोग इनसे बहुत प्रभावित होते हैं, इनका स्वाभिमान इनके लिए बहुत मायने रखता है, इस राशि की लड़कियों में एक ठहराव होता है जिससे लोग इन्हें पसंद करते हैं। ये बेवजह किसी मामले में नहीं पड़ती हैं, इस राशि की लड़कियां काफी भरोसेमंद भी होती हैं इसलिए लोग इनसे काफी जल्दी जुड़ जाते हैं, लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव अक्सर इन पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। धैर्यवान होने की वजह से इस राशि की लड़कियां अपने काम में जल्दबाजी नहीं करती हैं जिससे लोग इन्हें आलसी समझ लेते हैं लेकिन इन्हें अपना कार्य पूरी लगन के साथ पूरा करना अच्छा लगता है, इस राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ‘ब, व और उ’ हैं। इसलिए अपनी राजकुमारी का नाम रखते समय आपको वृषभ राशि नाम के आरंभ के अक्षर चुनने चाहिए।
वृषभ राशि के अनुसार लड़कियों के नाम
वृषभ राशि को ब नाम राशि, व नाम राशि और उ नाम राशि भी कहा जाता है। नीचे वृषभ राशि नाम लिस्ट लड़कियों के लिए दी गई है, आप इन नामों में से कोई भी अच्छा सा नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
‘ब’ से लड़कियों के नाम
यदि आपकी बालिका की जन्म राशि वृषभ है और आप उसकी राशि के अनुसार ही नाम रखना चाह रहे हैं तो नीचे दिए गए नवीनतम और प्रभावशाली नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें:
| नाम | अर्थ |
| बोधना | जागरण, शिक्षाप्रद |
| बियांका | सफेद, बेदाग, पवित्र |
| बरखा | बारिश, वर्षा, वृष्टि |
| बीना | मधुर, सुखद, मनोहर |
| बंदिनी | रक्षित, आश्रित |
| बरुनी | शक्तिशाली देवी, देवी |
| बेनिशा | समर्पित, उज्जवल |
| बंदिता | भक्त, प्रोत्साहित करने वाली |
| बविता | वो जो भविष्य के बारे में सब जानती हो, ज्ञानी |
| बेनिशा | चमकदार, तेज रौशनी वाला |
| बनीता | स्त्री, इच्छा रखने वाली |
| बविषा | भविष्य, आने वाला समय |
| बर्नाली | सात रंग, इन्द्रधनुष |
| बिनाया | सयंमित, सभ्य, सादगी |
| बीनल | राजकुमारी, रानी |
| बानी | प्रथम, पृथ्वी, माँ सरस्वती |
| बासिमा | मुस्कराहट, हँसी |
| बैवावी | धनी, अमीर |
| बंधुरा | सुंदर, मनमोहक, आकर्षण का केंद्र |
| बिभा | प्रकाशमान, रौशनी से भरा |
| बंदना | अर्चना, पूजा करना, प्रशंसा के योग्य |
| बिंधुजा | जिसके पास ज्ञान हो, ज्ञानी |
| बोनाश्री | बांसुरी, भगवान कृष्ण द्वारा बजाय जाने वाला वाद्य |
| बृंदा | तुलसी, देवी राधा, प्रसिद्ध |
| बृहती | शक्तिशाली, निडर, स्वर्ग और पृथ्वी |
‘व’ से लड़कियों के नाम
यदि आप वृषभ राशि की बालिका के लिए ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाला एक अनूठा नाम चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए नामों पर एक नजर डालें:
| नाम | अर्थ |
| वरही | हिंदू धर्म में सात या आठ देवी माँ का समूह |
| वामांक्षी | देवी दुर्गा, जिनके सुंदर बाल हैं |
| वर्धना | समृद्धि प्रदान करने वाला, आशीर्वाद, कृपा |
| वर्णिका | सोने की शुद्धता, शुद्ध, पवित्र |
| वर्णिता | रंग, रंगों से भरी, चंचल |
| वारी | पानी, समुद्र |
| वर्षिका | एक देवी का नाम |
| वर्शीता | वर्षा, बेहद खूबसूरत, ताकतवर, बहादुर |
| वर्तिका | दीपक, दिया, प्रकाश का जरिया |
| वारुणी | वरुणदेव की शक्ति |
| वसतिका | सुबह की रौशनी, उजाला, प्रकाश |
| वशिष्का | जो बिना डर के जिए, निडर, हिम्मती |
| वसुधा | पृथ्वी, भूमंडल |
| वात्या | प्रचंड वायु, तूफान |
| वेदांशी | वेद का एक हिस्सा या भाग |
| वातशा | पुत्री, लड़की, जो दिल के करीब हो, परमप्रिय |
| वेदांजना | वेदों को जानने वाला, ज्ञानी |
| वेधा | पवित्र, भक्त, लोकप्रिय, योग्य |
| वेधिका | ज्ञान से भरा हुआ, वेदी, चेतना |
| विद्याश्री | देवी सरस्वती, वेदज्ञ |
| वेदीनी | संवेदनशील, कोमल |
| वीक्षा | दृष्टि, बुद्धि, ज्ञानी स्त्री |
| वीबा | उज्जवल, जगमगाती हुई |
| वेगिनी | तीव्र, एक नदी |
| वेक्षणा | दक्ष की पत्नी का नाम |
| वेदांशिका | दिव्य ज्ञान का एक अंश, माँ दुर्गा, देवी |
| वीचिका | लहर, तरंग |
| वीहा | शांति, परलोक |
| वेनाया | प्यार करने काबिल, सबकी प्रिय |
| वेनीशा | समर्पित, चमकदार, प्रकाशमान |
| वेध्य | ज्ञान, प्रख्यात, जिसे सब जानते हों |
| विभवा | दोस्त, गौरवपूर्ण, महान |
| वियाना | जीवन से भरपूर, जीवन जीने वाली, जिंदादिल |
| विबाली | युवा लड़की, यौवन |
| विभीषा | प्रतिभावान, कलाकार, हुनरमंद |
| विधिका | देवी, अध्ययन |
| वेत्री | विजयी, जीत के आने वाली |
| विभूति | महान व्यक्तित्व, उत्तम स्वभाव |
| विदुला | आफताब, चाँद, खूबसूरत |
| विहना | सुबह जल्दी, भोर |
| विहारिका | महान, शानदार, अतुलनीय |
| विदेहा | निराकार |
| विभा | रात, सुंदरता, किरण, प्रतिभा |
| वैदेही | देवी सीता, राज्य जनक की पुत्री |
| वेताली | देवी दुर्गा |
| वैशाली | भारत का एक प्राचीन शहर, महान, राजकुमारी |
| वसंती | वसंत ऋतु, एक संगीतमय रागिनी का नाम |
| वषिता | जो अपने गुणों से सम्मोहित करती है, गुणी स्त्री |
| वर्षानी | बारिश की देवी, बरसात |
| वरुणा | एक नदी का नाम, जल भगवान की पत्नी |
‘उ’ से लड़कियों के नाम
वृषभ राशि की लड़कियों के लिए नीचे ‘उ’ अक्षर से कुछ बेहतरीन नाम दिए गए हैं, यदि आप इस अक्षर से अपनी बालिका का नाम रखना चाहते हैं तो इन नामों की लिस्ट को जरूर देखें:
| नाम | अर्थ |
| उदरंगा | एक सुंदर शरीर वाली लड़की, आकर्षक |
| उदीशा | नई भोर की पहली किरणें, प्रकाश |
| उत्तरा | उत्तर दिशा, एक नई शुरुआत, बेहतरीन |
| उपेक्षा | इंतजार, उम्मीद करना, उपेक्षित |
| उरुवी | पर्याप्त, बहुत बेहतरीन, उत्कृष्ट |
| उर्वरा | पृथ्वी, स्वर्ग की अप्सरा |
| उर्वीजा | देवी लक्ष्मी, भूमंडल, पृथ्वी |
| उशीका | देवी पार्वती, हिन्दू देवी, भोर की पूजा करने वाला |
| उथीशा | ईमानदार, जो सच के साथ हो |
| उत्सा | वसंत ऋतु |
| उदयाश्री | सूर्योदय होना, सारी दुनिया को प्रकाश देना |
| उदीप्ति | प्रकाश से उत्पन्न होने वाली, तेजस्वी |
| उधयरनी | निरंतर सफल होने वाली रानी, विजयी |
| उर्वी | नदी, स्वर्ग और पृथ्वी |
| उर्वशी | स्वर्ग की एक अप्सरा, बेहद सुंदर स्त्री |
| उदीची | जो समृद्धि के साथ बढ़ती है, महान |
| उदया | सूर्य का उदित होना, उजागर |
| उद्भवी | सृष्टि, प्रतिष्ठा, सम्मान के जीने वाली |
| उत्पाला | कमल का फूल, एक नदी का नाम |
| उद्वाहा | वंशज, पुत्री |
| उदिता | जिसका उदय हुआ हो |
| उमिका | देवी पार्वती के कई नामों में से एक, उमा से व्युत्पन्न |
| उद्विता | कमल के फूलों से भरा तलब |
| उक्ति | कथन, बोली |
| उमति | दूसरों की मदद करने वाली, सहायक, मददगार |
वृषभ राशि में जन्मी लड़कियों का व्यक्तित्व कैसा होता है आप इस लेख को पढ़कर समझ गए होंगे। इस लेख में दिए गए अनेक वृषभ राशि नवीनतम नाम में से आप अपनी राजदुलारी का कोई भी अच्छा सा नाम चुन कर रख सकते हैं।

















