शिशु

यशवी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yashvi Name Meaning in Hindi

बच्चों के नाम रखना बड़ा जिम्मेदारी वाला काम होता है। जिसका एहसास हर पेरेंट्स को नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर माता पिता इस बात को उतनी तवज्जो नहीं देते हैं। समय जैसे जैसे बदलता जा रहा है वैसे वैसे सभी बातों में बदलाव आता जा रहा है। पूर्वी देशों वाले पश्चिमी संस्कृति को अपना रहे हैं तो पश्चिमी दशों वाले पूर्व की संस्कृति को अपना रहे हैं। लेकिन हम कितने भी आगे क्यों न बढ़ जाएं हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को नहीं छोड़ना चाहिए। आज के लेख में लड़कियों के यूनिक नाम यशवी के बारे में बात करेंगे जिसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र आदि की जानकारी आगे दी गई है, तमाम जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

यशवी नाम का मतलब और राशि

यदि आप अपनी बेटी के लिए बेहतरीन नाम की तलाश में हैं लेकिन ये तलाश आपकी अभी तक जारी है। आपको ऐसा नाम ढूंढना काफी कठिन लग रहा है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी खोज बिल्कुल सही जगह आकार रुकी है। जैसा कि हमने पहले बताया कि इस लेख का विषय लड़कियों के नाम यशवी के बारे में है जो बिल्कुल ही नया नाम है और जिसका मतलब प्रसिद्धि होता है। इस नाम की राशि वृश्चिक होती है। तो यदि अब आपने यह नाम रखने का मन बना लिया है तो इसके बारे में और भी अहम जानकारी के लिए आगे लेख को जरूर पढ़ें।

नाम अर्थ
अर्थ प्रसिद्धि
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि वृश्चिक
नक्षत्र ज्येष्ठा (नो, या, यी, यू)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग उजला, लाल, चॉकलेट, नारंगी और पीला
शुभ रत्न मूंगा

यशवी नाम का अर्थ क्या है?

यशवी लड़कियों का एक ट्रेंडिंग नाम है और इस नाम का अर्थ भी कुछ कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यशवी नाम का अर्थ प्रसिद्धि होता है। इसका तात्पर्य यह है कि ये लड़कियां जिस भी क्षेत्र में जाएंगी वहां अपना बड़ा नाम करेंगी। यशवी नाम की लड़कियों का चेहरा काफी सुंदर होता है। साथ ही ये लड़कियां काफी बुद्धिमान और स्मार्ट होती हैं। यशवी नाम की ये लड़कियां काफी निडर और बहादुर भी होती हैं। इन्हें किसी से डर नहीं लगता है। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी आ जाए ये उससे डरकर नहीं बल्कि डटकर सामना करती हैं।

यशवी नाम का राशिफल

यशवी नाम की राशि वृश्चिक होती है जिसके स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। यशवी नाम की लड़कियां हार मानने में विश्वास नहीं रखती है बल्कि समय से लड़कर वो अपने लिए जीत हासिल करती हैं। यशवी नाम की लड़कियों में हर काम को लेकर काफी जुनून होता है। यही जुनूनियत इन लड़कियों को दूसरी लड़कियों से अलग करती है। यशवी नाम की लड़कियां किसी से नहीं डरती हैं। इन लड़कियों को स्वतंत्र रह कर काम करना पसंद होता है। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी तरह किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता है। ये लड़कियां काफी हिम्मत वाली होती हैं।

यशवी नाम का नक्षत्र क्या है?

यशवी नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र ज्येष्ठा होता है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह सर्प या कुंडल होता है। इस नक्षत्र के अंतर्गत और कई नाम आते हैं जिसकी पहचान आप इन शुरुआती अक्षरों से कर सकते हैं – नो, या, यी, यू ।

यशवी जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

यदि आप अपने बच्चे का नाम ज्योतिष के हिसाब से रखना चाहते हैं और उन्होंने वृश्चिक राशि से नाम रखने का सुझाव दिया है तो इसके लिए हमने वृश्चिक राशि से लड़कियों के अच्छे अच्छे नामों की लिस्ट तैयार की है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। वृश्चिक राशि के मुख्य अक्षर त, न और य हैं।

नाम नाम
तन्नु (Tannu) निकिता (Nikita)
तन्वी (Tanvi) नीरजा (Neerja)
तनीशा (Tanisha) निम्मी (Nimmi)
तारा (Tara) निमिशा (Nimisha)
निशा (Nisha) याशिका (Yashika)
नैना (Naina) नियति (Niyati)

यशवी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यशवी नाम लड़कियों का बहुत सुंदर नाम है। इसलिए यदि आप यशवी जैसे और भी नाम जानना चाहते हैं तो हमने खास आपके लिए यशवी से मिलते जुलते नामों की एक सारणी बनाई है जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है।

नाम नाम
आरवी (Aarvi) काश्वी (Kashvi)
सानवी (Saanvi) रूत्वी (Rutvi)
ध्रुवी (Dhruvi) चार्वी (Charvi)
मानवी (Manvi) जाह्नवी (Jahnvi)
मनस्वी (Manaswi) प्रणवी (Pranavi)
रित्वी (Hritvi) ताश्वी (Tashvi)

यशवी नाम के प्रसिद्ध लोग

जैसा कि हमने बताया की यशवी लड़कियों का बिलकुल नया नाम है। इसलिए इस नाम से हमें कुछ गिने चुने लोगों की ही जानकारी मिल पाई है तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

नाम पेशा
यशवी सिंह गायिका, युट्यूबर
यशवी कंकला अभिनेत्री

‘य’ से शुरू होने लड़कियों के नाम

यशवी लड़कियों का खूबसूरत नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम यशवी न रखकर ‘य’ अक्षर से कुछ अन्य नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई तालिका से आपको अवश्य मदद मिलेगी, तो इसे जरूर पढ़ें।

नाम अर्थ
युक्ता (Yukta) चौकस, निपुण, समृद्ध
यति (Yati) समर्पित, तपस्वी
यामी (Yami) जोड़ी, दो में से एक
यमया (Yamya) भगवान शिव, भगवान विष्णु
यासना (Yasna) इच्छा
युवांशी (Yuvanshi) युवा
यशस्वी (Yashasvi) कीर्ति, प्रसिद्ध
यामिका (Yamika) रात
यावी (Yavi) प्यारी, सुन्दर
युविका (Yuvika) युवा लड़की

यह लेख हमें लड़कियों के बेहद यूनिक और ट्रेंडिंग नाम यशवी के बारे में बताता है। इस नाम का अर्थ भी काफी प्यारा है। इस लेख में हमने आपको बताया कि यशवी नाम की लड़कियां देखने में काफी आकर्षक होती हैं। साथ ही ये लड़कियां बड़ी साहसी और निर्भीक स्वभाव वाली होती हैं। सरल शब्दों में कहे तो ये लड़कियां दबंग टाइप की होती हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का व्यक्तित्व भी यशवी नाम की लड़कियों जैसा हो तो यह नाम अपनी बेटी को जरूर दें।

यह भी पढ़ें:

150 ‘य’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
वर्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Varsha name meaning in hindi
यशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yashika Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 week ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 week ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 week ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 weeks ago