लड़का हो या लड़की, माता-पिता के लिए उनके बच्चे बहुत खास होते हैं। उनके लिए पेरेंट्स की आकांक्षाएं भी बहुत खास होती हैं। वो चाहते हैं कि अपने बच्चे को अच्छी परवरिश दें, अच्छी शिक्षा दें, एक लायक इंसान बनाए इत्यादि। ये सब पूरे करने के लिए वो जी तोड़ मेहनत करते हैं। अगर आप इतनी मेहनत करने के लिए तैयार है तो सोचिए अगर आपका बच्चा भी ऐसा हो तो सोने पे सुहागा हो जाए। ‘यशिका’ लड़कियों का बेहद खास नाम है। यह नाम आपकी बच्ची को एक नेक इंसान बनाने में काफी हद तक मदद कर सकता है। यदि आपको हमारे द्वारा बताया गया यह नाम पसंद आया हो तो इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे की आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
यशिका नाम का मतलब और राशि
आपने अपनी बेटी के लिए बहुत से नाम सोचे होंगे जिसमें से यदि यशिका आपको सबसे प्यारा लगा या यशिका नाम से आप काफी ज्यादा प्रभावित हैं तो इसके अर्थ के बारे में जान लेना उतना ही जरूरी है। यशिका लड़कियों के लिए एक यूनिक नाम है जो सुनने में रॉयल लगता है एवं जिसका अर्थ सफलता और यश होता है। जिसके अर्थ में ही सफलता और यश जुड़ा हो तो इस नाम को अपनी बेटी को देने में कोई कैसे चूंक सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यशिका नाम की राशि वृश्चिक होती है। आगे ऐसे ही और जानकारी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
| नाम | यशिका |
| अर्थ | सफलता, यश |
| लिंग | लड़की |
| धर्म | हिंदू |
| अंकज्योतिष | 11 |
| राशि | वृश्चिक |
| नक्षत्र | ज्येष्ठा (नो, या, यी, यू) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | सफेद, लाल, चॉकलेट, नारंगी और पीला |
| शुभ रत्न | मूंगा |
यशिका नाम का अर्थ क्या है?
यशिका एक ऐसा नाम है जो आजकल के पेरेंट्स को काफी पसंद आता है। यशिका नाम का अर्थ सफलता और यश होता है। ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि इसके अर्थ का प्रभाव उसके व्यक्तित्व में झलक सकता है। यशिका नाम की लड़कियां किसी से भी न डरने वाली और बहादुर होती हैं। यशिका नाम की लड़कियां दिमाग से काफी तेज होती हैं, जिन्हें कोई भी मूर्ख नहीं बना सकता है। इन्हें अपना जीवन सीधे साधे ढंग से बिताना पसंद होता है जिसकी झलक आपको उनके व्यक्तित्व में देखने को मिल सकती है। ये लड़कियां बेफिजूल की बातचीत से बचती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग करता है।
यशिका नाम का राशिफल
यशिका नाम की राशि वृश्चिक होती है। जिसका प्रतीक चिन्ह बिच्छू होता है। ये लड़कियां आंधी आ जाए या तूफान अपने फैसले पर अडिग रहती हैं। इस राशि की महिलाएं सर्व प्रथम अपने बारे में सोचती हैं जो अमूमन कम देखने को मिलता है। जरूरत के समय पर वो दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। इस राशि की लड़कियों के प्रेम संबंध काफी अच्छे होते हैं। ये लड़कियां अपना जीवन नीति नियम से बिताना पसंद करती हैं। काम के लिए दबाव डालना इन्हें जरा भी पसंद नहीं होता। ये केवल अपनी मर्जी की मालकिन होती हैं और जो समझ में आए वो करने में विश्वास रखती हैं।
यशिका नाम का नक्षत्र क्या है?
यशिका नाम के बच्चों का जन्म नक्षत्र ज्येष्ठा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह सर्प या कुंडल होता है। इसके अलावा ऐसे नाम जिसकी शुरुआत नो, या, यी, यू, उ से होते हैं उनका भी जन्म नक्षत्र ज्येष्ठा ही होता है।
यशिका जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम
यशिका एक ऐसा नाम है जो आप अपनी बेटी को देने से चूकना नहीं चाहेंगे। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का कोई और नाम वृश्चिक राशि के हिसाब से ही रखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए ऐसे कुछ नामों की सूची बनाई है। वृश्चिक राशि के मुख्य अक्षर त, न और य हैं।
| नाम | नाम |
| नैना (Naina) | निष्ठा (Nistha) |
| तोरल (Toral) | नायरा (Nayra) |
| नैन्सी (Nancy) | नोरा (Nora) |
| नित्या (Nitya) | याशी (Yashi) |
| नियती (Niyati) | निविता (Nivita) |
| नताली (Natali) | निर्वा (Nirva) |
यशिका नाम से मिलते जुलते और भी नाम
आज कल के कई पेरेंट्स एक ही बच्चा चाहते हैं लेकिन कई हैं “जो हम दो हमारे दो” में विश्वास रखते हैं और इसके लिए वो मिलते जुलते नामों की तलाश में रहते हैं तो यदि आप यशिका से मिलते जुलते नामों की तलाश कर रहें हैं तो इसकी जानकारी आपको नीचे की टेबल में मिल जाएगी इसे जरूर पढ़ें।
| नाम | नाम |
| अंशिका (Anshika) | आशिका (Aashika) |
| शिविका (Shivika) | युविका (Yuvika) |
| ऋषिका (Rishika) | मिशिका (Mishika) |
| सान्विका (Saanvika) | अद्विका (Advika) |
| निशिका (Nishika) | शशिका (Shashika) |
| रूहिका (Ruhika) | कनिका (Kanika) |
यशिका नाम के प्रसिद्ध लोग
यशिका नाम तो बहुत प्यारा है लेकिन आधी अधूरी जानकारी पाकर नाम चुनना आपको परेशानी में डाल सकता है। इसीलिए हमने आपके लिए यशिका नाम की कुछ मशहूर महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की है जो नीचे की सूची में दी गई है इसे जरूर पढ़ें।
| नाम | पेशा |
| यशिका आनंद | अभिनेत्री |
| यशिका कपूर | अभिनेत्री |
| यशिका सिक्का | संगीतकार |
| यासिका दत्त | भारतीय लेखक और पत्रकार |
| यशिका कक्कड़ | फैशन स्टाइलिस्ट |
‘य’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
नाम का पहला अक्षर उतना ही खास है जितना कि नाम का अर्थ होता है। इसलिए कई माता पिता अर्थ के साथ अक्षर का भी ध्यान रखते हैं। इस सिलसिले में आप ‘य’ अक्षर से अपनी बेटी के लिए नाम ढूंढ़ रहे हों तो आगे की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| यश्वी (Yashvi) | अपने जीवन में प्रसिद्धि और अच्छा भाग्य लाने वाली |
| युवांशी (Yuvanshi) | युवा |
| यति (Yati) | समर्पित, तपस्वी |
| यामी (Yami) | जोड़ी, दो में से एक |
| येशा (Yesha) | ईश्वर द्वारा स्वीकृत |
| याशना (Yashna) | इच्छा |
| याहवी (Yahvi) | चमकदार |
| यामिनी (Yamini) | रात |
| यशोधरा (Yashodhra) | प्रसिद्धि या वैभव की वाहक |
| यमुना (Yamuna) | भारत की एक पवित्र नदी |
यशिका काफी प्यारा नाम है जिसे बोलना और लिखना काफी सरल है। इस लेख में हमने जाना कि यशिका नाम में ऐसी कौन सी बात है जो पेरेंट्स को अपनी और आकर्षित करती है। यशिका नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व एक बागी की तरह होता है। जिसे अपने जीवन में किसी तरह का दबाव अच्छा नहीं लगता है। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि इन लड़कियों से गलतियां नहीं होती हैं लेकिन गलतियों से सीखना इन्हें बखूबी आता है। यदि आप हमारे इस बात से सहमत है तो अपनी बेटी का नाम यशिका जरूर रखें एवं इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें:
वर्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Varshaa Name meaning in hindi
सरिता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sarita Name Meaning in Hindi
तनिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Tanisha Name Meaning in Hindi

















