In this Article
कहते हैं एक शादी शुदा जोड़ा तब पूरा होता है जब वो माता पिता बन जाए लेकिन यह हर कपल की निजी राय है कि उन्हें कब माता पिता बनना है। लेकिन एक बार आप जब यह फैसला कर लेते हैं तो उसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारी भी आपके हिस्से आती है, गर्भावस्था के दौरान आपकी चुनौती बच्चे को सही सलामत जन्म देना होता है और उसके बाद बच्चे के नाम रखने से यह सिलसिला शुरू होते होते कभी खत्म नहीं होता। यही कारण है कि हर धर्म में माता पिता के स्थान को सबसे ऊँचा पद मिला है। अगर आपके घर देवी स्वरूप बेटी का जन्म हुआ है और आप उसका नाम खोज रहे हैं तो बताएं आपकी नजर में भारती नाम का सुझाव कैसा रहेगा? आपको भी पसंद आया ना यह नाम! तो चलिए इस इस नाम से जुड़ी और जानकारी लेते हैं जिसमें बच्ची का स्वभाव, व्यक्तित्व, राशि, नक्षत्र आदि का उल्लेख दिया गायब है।
भारती नाम का मतलब और राशि
समय कोई भी क्यों न हो हर माँ-बाप का यही उद्देश्य रहता है कि वे अपने बच्चों का नाम बहुत ही सोच-समझकर और उसके पीछे छिपे सभी फायदों को ध्यान में रखते हुए रखें। आजकल के नए माता-पिता ट्रेंडिंग नामों के पीछे भागते हैं। लेकिन भारती एक ऐसा नाम है जिसे मॉडर्न पेरेंट्स भी अपनाने के लिए मान सकते हैं और पुराने लोग तो वैसे भी इसे पसंद करते हैं। इससे पहले कि आप इस नाम को चुनें हम आपको इसके अर्थ और राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। भारती नाम का अर्थ भारतीय और सरस्वती देवी होता है। वहीं अगर इसकी राशि की बात करें तो ये नाम धनु राशि के अंदर आता है।
| नाम | भारती | 
| अर्थ | भारतीय, देवी सरस्वती का एक नाम | 
| लिंग | लड़की | 
| अंक ज्योतिष | 4 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | धनु | 
| नक्षत्र | मूल (ये, यो, भा, भी) | 
| शुभ दिन | गुरुवार | 
| शुभ रंग | नारंगी, हरा, क्रीम | 
| शुभ रत्न | पुखराज | 
भारती नाम का अर्थ क्या है?
भारती बहुत ही प्यारा नाम है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा कई माता पिता भारती नाम की प्रसिद्ध महिलाओं से प्रेरित होकर भी अपनी बेटी का नाम भारती रखते हैं। भारती नाम का मतलब भारतीय और देवी सरस्वती होता है। भारती नाम सुनने और लिखने में बेहद ही सरल साधारण सा लगता है लेकिन इस नाम वाली महिलाओं और लड़कियों में कई तरह से खूबियां पाई जाती है। इस नाम की लड़कियां हजारों के बीच अपनी पहचान बनाने में अक्सर सक्षम होती हैं। लेकिन उन्हें लोगों के साथ बातें करना और हंसना-खेलना बहुत पसंद होता है। ये लड़कियां धार्मिक कामों में अधिक रूचि दिखाती हैं। साथ ही ये अपने माता पिता के बेहद करीब होती हैं और इन्हें परिवार से बहुत प्यार भी मिलता है।
भारती नाम का राशिफल
भारती नाम की राशि धनु होती है। आपको बता दें कि धनु राशि की महिलाएं बेहद ही संवेदनशील और धर्म को मानने वाली प्रवृत्ति की होती हैं। ये महिलाएं छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाती है जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं कभी-कभी अगर परिस्थितियां इनके मुताबिक नहीं होती हैं लेकिन यह जल्दी हार नहीं मानती है। इन्हें अपने से जुड़े लोगों की सेवा करना बहुत पसंद होता है और ये किसी भी कार्य को करने के लिए कभी भी मना नहीं करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर भ, ध, फ, ढ को माना जाता है।
भारती नाम का नक्षत्र क्या है?
भारती नाम का नक्षत्र मूल है और ज्योतिष के अनुसार मूल नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह एक साथ बंधी हुई कुछ पौधों की जड़ों को माना जाता है। मूल नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ये, यो, भा, भी।
भारती जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम
भारती लड़कियों को दिया जाने वाला काफी संस्कारी नाम लगता है और शयद इसी वजह से यह नाम माता पिता को पसंद आता है, यह नाम भ अक्षर से शुरू होने के कारण धनु राशि में आता है। अगर आपको धनु राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए नामों में अपना एक नाम पसंद कर सकते हैं। धनु राशि में आने वाले अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे होते हैं।
| नाम | नाम | 
| भूमिका (Bhumika) | भव्या (Bhavya) | 
| भावना (Bhavna) | भानु (Bhanu) | 
| भुवना (Bhuvana) | भाविका (Bhavika) | 
| फाल्गुनी (Falguni) | फलोनी (Faloni) | 
| धरा (Dhara) | ध्रुविका (Dhruvika) | 
| धनुश्री (Dhanushree) | धैर्या (Dhairya) | 
| ध्वनि (Dhwani) | धुति (Dhuti) | 
भारती नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
अगर आपने पहले से सोच कर रखा था कि जब भी आपकी बेटी होगी तो आप उसका नाम भारती रखेंगे लेकिन कुछ चीजों के कारण आपके मन में इस नाम को लेकर शंका पैदा हो जाती है, तो टेंशन न लें हम आपके लिए इस नाम से ही जुड़े लड़कियों के अन्य मिलते-जुलते नाम लेकर आए हैं। एक बार हमारे द्वारा बनाई गई सूची को जरूर देखें।
| नाम | नाम | 
| आरती (Aarti) | धृति (Dhriti) | 
| अदिति (Aditi) | नियति (Niyati) | 
| सृष्टि (Srishti) | श्रुति (Shruti) | 
| अदृति (Adriti) | स्वस्ति (Swasti) | 
| स्तुति (Stuti) | आकृति (Aakriti) | 
| अनुकृति (Anukriti) | विति (Viti) | 
भारती नाम के प्रसिद्ध लोग
भारती नाम देश प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह के कारण और भी ज्यादा मशहूर हो गया है। लेकिन हमारे देश में भारती नाम की कई और प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। तो आइए देखते हैं वे नाम कौन कौन से हैं।
| नाम | पेशा | 
| भारती सिंह | हास्य कलाकार | 
| भारती दयाल | चित्रकार | 
| भारती घोष | राजनीतिज्ञ | 
| भारती राय | राजनीतिज्ञ | 
| भारती मुखर्जी | अमेरिकी-कनाडाई-भारतीय लेखक | 
| भारती शर्मा | रंगमंच अभिनेत्री | 
| भारती शिवाजी | नर्तकी | 
| भारती कुमार | टेलीविजन अभिनेत्री | 
‘भ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘भ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक और दिलचस्प नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ | 
| भुविका (Bhuvika) | स्वर्ग | 
| भुवनेश्वरी (Bhuvneshwari) | पृथ्वी की देवी | 
| भूमि (Bhumi) | पृथ्वी | 
| भानुजा (Bhanuja) | यमुना नदी, सूर्य की पुत्री | 
| भार्गवी (Bhargavi) | देवी दुर्गा | 
| भक्ति (Bhakti) | प्रार्थना | 
| भवानी (Bhavani) | देवी दुर्गा | 
| भविष्या (Bhavishya) | आगामी | 
| भव्यश्री (Bhavyashree) | संपदा, संपत्ति | 
| भामा (Bhama) | आकर्षक, प्रसिद्ध | 
ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना अलग और दिल को छूने वाला होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से लड़कियों के लोकप्रिय नाम भारती के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव से लेकर इनसे जुड़े छोटे से छोटे पहलुओं के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि यह जानकारी आपके लिए बिलकुल सही है या आपके काम की है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। हमें खुशी होगी कि हमने इस नाम को चुनने में आपकी मदद की है।
यह भी पढ़ें:
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
अनन्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ananya Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi
 
                 
		
