दीपिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Deepika Name Meaning in Hindi

दीपिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Deepika Name Meaning in Hindi

हमारे समाज में कई ऐसे माता-पिता मौजूद हैं जो फिल्मी दुनिया से बहुत अधिक प्रभावित रहते हैं। इतना ही नहीं वे अपने बच्चों के नाम किसी मशहूर अभिनेता या अभिनेत्री के नाम पर रखते हैं। अगर आप भी ऐसे ही माता-पिता हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि लड़कियों का पॉपुलर नाम दीपिका आपको बहुत पसंद आएगा। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नाम से प्रेरित यह नाम आखिर कितना अच्छा है और इसकी क्या खासियत है यह तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ने से ही पता चलेगा। इसमें हमने दीपिका नाम के अर्थ, व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया है। 

दीपिका नाम का मतलब और राशि

दीपिका का मतलब प्रकाश, उजाला होता है। ऐसे कौन से माता पिता होंगे जो यह नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटी जग भर में अपना नाम रौशन करे और सफलता का वो मुकाम हासिल करे जिसे आसानी से पाना मुश्किल है। इसी सिलसिले में यह नाम उसकी बहुत सहायता करने वाला है। दीपिका एक बेहद ही खूबसूरत नाम है जिसे अपनी बेटी के लिए चुनना एक सही फैसला माना जा सकता है। आपको बता दें कि यह नाम द अक्षर से शुरू होता है इसलिए यह मीन राशि में आता है। इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारी हमने आगे के पैराग्राफ में अच्छे से बताई है। 

नाम  दीपिका
अर्थ  प्रकाश, एक छोटा दिया
लिंग   लड़की 
अंक ज्योतिष  5
धर्म  हिन्दू
राशि  मीन  
नक्षत्र  पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी)
शुभ दिन  गुरुवार
शुभ रंग  पीला और बैंगनी 
शुभ रत्न  पुखराज

दीपिका नाम का अर्थ क्या है?

दीपिका बहुत ही खास नाम है और इन दिनों हम यह नाम बहुत सुन रहे हैं। एक वजह इस नाम को अपनाने की तो बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है वहीं दूसरी तरफ इस नाम का अर्थ भी बहुत बेहतरीन है। दीपिका का मतलब प्रकाश और छोटा दीपक होता है। दीपिका नाम की लड़किया दिखने में बेहद सुन्दर और कद में लम्बी होती हैं। ये किसी भी मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में अपने आप को शांत रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये दिमाग की काफी तेज होती हैं लेकिन आलसीपन के कारण कभी-कभी चीजों को पीछे छोड़ देती हैं। दीपिका नाम की लड़कियां और महिलाओं दोस्ती करना पसंद होता है इसलिए ये किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहती है।

दीपिका नाम का राशिफल

दीपिका नाम की राशि मीन है, मीन राशि को हमेशा से करुणा और दया का प्रतीक माना जाता है। इस राशि की लड़कियों को बेहद ईमानदार और विश्वास करने लायक माना जाता है। ये लड़कियां और महिलाएं हर स्थिति में अपने दोस्तों और करीबियों के लिए खड़ी रहती हैं और उनकी मदद के लिए सबसे आगे होती हैं। चाहे कैसे भी हालात क्यों न आएं ये बिना डरे उसका सामना करती हैं या फिर खुद को उसमें ढालने की पूरी कोशिश करती हैं। इसके अलावा मीन राशि की महिलाएं भगवान में बहुत विश्वास रखती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर द, च, झ, थ को माना जाता है।

दीपिका नाम का नक्षत्र क्या है?

दीपिका नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – से, सो, दा, दी।

दीपिका जैसे मीन राशि के हिसाब से अन्य नाम 

लड़कियों के लिए दीपिका नाम बहुत ही प्यारा है और यह नाम आज के समय में काफी ट्रेंड भी कर रहा है। यह द अक्षर से शुरू होने के कारण मीन राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको मीन राशि के हिसाब से और भी नामों की जानकारी चाहिए जो मीन राशि के अन्य अक्षरों से शुरू होते हैं तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं। 

नाम नाम
दिव्याश्री (Divyashri) दिव्यांका (Divyanka)
दिवयंशी (Divyanshi) दिविता (Divita)
दिवजोत (Divjot) दिव्यांशी (Divyaanshi)
चहक(Chahk) चंचल (Chanchal)
चंद्रा (Chandra) चांदनी (Chandani)
थपकी (Thapki) थनिमा (Thanima)

दीपिका नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

दीपिका नाम खुद में ही बेहद आकर्षक और लोकप्रिय नाम है, लेकिन कभी कभी माता-पिता इस नाम से मिलते-जुलते दूसरे नाम की भी तलाश करते हैं। ऐसे में हमने इस नाम से मिलते-जुलते नामों को आपके लिए ढूंढ कर रखा है, तो एक बार जरूर देखिए। ये रहे वो नाम –

नाम   नाम
दीपशिखा (Deepshikha) दीपू (Deepu)
दीपा (Deepa) दीपाली (Deepali)
दीपशी (Dipshi) मालविका (Malvika)
मिहिका (Mihika) मलाइका (Malaika)
अधिका (Adhika) अद्रिका (Adrika)
अवंतिका (Avantika) तृषिका (Trishika)

दीपिका नाम के प्रसिद्ध लोग

दीपिका नाम की कई महिलाएं हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हैं। चलिए उनके बारे में हम आपको बताते हैं। 

नाम  पेशा 
दीपिका पल्लीकल स्क्वैश खिलाड़ी
दीपिका पादुकोण अभिनेत्री
दीपिका कुमारी आर्चर
दीपिका जोशी शाह अभिनेत्री और गायिका 
दीपिका चिखलिया अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ 
दीपिका सिंह  अभिनेत्री
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम टीवी अभिनेत्री 
दीपिका अमीन  अभिनेत्री 

‘द’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम 

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘द’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने द अक्षर से आपके लिए लड़कियों के यूनीक और ट्रेङनिंग नाम ढूंढे हैं, एक नजर जरूर डालें। 

नाम अर्थ 
दिमिरा (Dimira) भक्त, विनम्र
दिविशा (Divisha) देवी
देवना (Devna) ईमानदार
देवंशा (Devansha) देवों का अंश, अनंत
दर्शना (Darshna) प्रार्थना करना
दीप्ति (Deepti) उज्जवल, रोशनी 
द्विशा (Dwisha) दो दिशाएं
दियारा (Diyara) उज्जवल
दुनीता (Dunita) धरती की रानी
दिशिता (Dishita) जो दिशा जानती है

कई बेहतर नामों में से एक नाम दीपिका से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई लगभग सभी बातें आपको इस नाम को चुनने में मदद करेंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी का भविष्य भी इसके नाम के अर्थ की तरह उज्जवल हो और रौशनी से भर हो तो आप भी उसका नाम दीपिका रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा प्यारा नाम जो आपकी बेटी के व्यक्तित्व को और भी अच्छे तरीके से निखारने में मदद करे। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi