भरत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bharat Name Meaning in Hindi

भरत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Bharat Name Meaning in Hindi

ऐसा कहा जाता है कि एक बच्चे के होने से ही किसी शादी शुदा जोड़े का परिवार पूरा होता है। बच्चे की चाह हर माता पिता को होती है लेकिन यह अपने साथ कई सारी जिम्मेदारियां लेकर आता है। बच्चे के दुनिया में जन्म लेते ही माता पिता की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इन सभी में सबसे हम होता है बच्चे का नाम चुनना, घर में बेटे ने जन्म लिया है तो क्यों न उसे भरत जैसा यूनीक नाम दिया जाए। भरत सुनने में बहुत ही अनोखा नाम है जिससे अपनाने में किसी भी माता पिता को कोई हर्ज नहीं होता है। इस लेख के जरिए हम भरत नाम के लड़कों के बारे बताएंगे जिसमे उनका स्वभाव, व्यक्तित्व, राशि, नक्षत्र आदि शामिल होगा।

भरत नाम का मतलब और राशि

समय कोई भी क्यों न हो हर माँ-बाप का यही उद्देश्य रहता है कि वे अपने बच्चों का नाम बहुत ही सोच-समझकर और उसके पीछे छिपे सभी फायदों को ध्यान में रखते हुए रखें। आजकल के नए माता-पिता ट्रेंडिंग नामों के पीछे भागते हैं। लेकिन भरत एक ऐसा अनोखा नाम है जिसे न्यू पेरेंट्स भी अपनाएंगे और पुराने लोग तो वैसे भी इसे पसंद करते हैं। इससे पहले कि आप इस नाम को चुनें, हम आपको इसके अर्थ और राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। भरत नाम का अर्थ आपको इसके नाम से पता चल गया होगा लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि इसका अर्थ सम्राट, चालाक, जाती आदि होता है।  वहीं अगर इसकी राशि की बात करें तो ये नाम धनु राशि के अंदर आता है।

नाम  भरत
अर्थ श्रीराम के छोटे भाई, महाभारत में चक्रवर्ती सम्राट
जेंडर  लड़का 
अंक ज्योतिष  5
धर्म  हिन्दू
राशि  धनु 
नक्षत्र  मूल (ये, यो, भा, भी)
शुभ दिन  गुरुवार 
शुभ रंग  नारंगी, गहरा पीला, हरा 
शुभ रत्न  पुखराज 

भरत नाम का अर्थ क्या है?

भरत काफी सरल और फिर भी एक हटकर नाम है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा कई माता पिता इस नाम के मतलब को जानकर भी इससे प्रेरित होकर अपने बेटे का नाम भरत रखते है। भरत नाम का मतलब सम्राट होता है। महाभारत में पांडवों-कौरवों के पूर्वज चक्रवर्ती सम्राट भारत हुए थे जिनके नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। इसके अलावा रामायण में भरत भगवान श्रीराम के छोटे भाई का नाम था। यह सुनने और लिखने में बेहद ही सरल और साधारण नाम है जिसे आकर्षक बनाने का काम इसका अर्थ करता है। इस नाम के लड़के बेहद ही घुलनसार स्वभाव के होते है। इन्हें दूसरों के सामने बेमतलब का दिखावा करने की बिलकुल भी आदत नहीं होती है। भरत नाम के लड़कों को कम बोलना और लोगों को सुनना ज्यादा पसंद है। इन लड़कों के अंदर भक्ति की भावना अधिक पाई जाती है। ये लड़के अपने माता पिता के बेहद करीब होते हैं और इन्हे परिवार से बहुत प्यार भी मिलता है। 

भरत नाम का राशिफल 

भरत नाम की राशि धनु होती है। आपको बता दें कि धनु राशि के पुरुष और लड़के बेहद ही संवेदनशील और धर्म को मानने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। ये पुरुष छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिलता है। इतना ही नहीं कभी-कभी अगर परिस्थितियां इनके मुताबिक नहीं होती हैं तो ये बहुत जल्दी हार मान लेते हैं जिसका कई लोग फायदा भी उठा सकते हैं। साथ ही इन्हें अपने से जुड़े लोगों की सेवा करना बहुत पसंद होता है और ये किसी भी कार्य को करने के लिए कभी भी मना नहीं करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर भ, ध, फ, ढ को माना जाता है।

भरत नाम का नक्षत्र क्या है?

भरत नाम का नक्षत्र मूल है और ज्योतिष के अनुसार मूल नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह एक साथ बंधी हुई कुछ पौधों की जड़ों को माना जाता है। मूल नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ये, यो, भा, भी। 

भरत जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम 

भरत लड़कों को दिया जाने वाले बहुत ही प्यारा और अनोखा नाम है, यही वजह है कि माता पिता इस नाम को खास मानने लगे हैं। भरत भ अक्षर से शुरू होने के कारण धनु राशि में आता है। अगर आपको भी धनु राशि में शामिल अन्य अक्षरों से नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नाम ढूंढें है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) भूपेंद्र (Bhupendra)
भीमा (Bhima) भावेश (Bhavesh)
भूपेन (Bhupen) भोला (Bhola)
भागीरथ (Bhagirath) भद्रक (Bhadrak)
धनिक (Dhanik) ध्यानेश (Dhyanesh)
धर्मवीर (Dharmveer) धैर्य (Dhairya)

भरत नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

अगर आपने पहले से सोच कर रखा था कि जब भी आपका बेटा होगा तो आप उसका भरत जैसा अनोखा नाम रखेंगे लेकिन कुछ बातों के कारण अगर आपके मन में इस नाम को लेकर शंका पैदा होती है, तो टेंशन न लें हम आपके लिए भरत नाम से ही मिलते-जुलते अन्य नाम लेकर आए हैं। एक बार हमारे द्वारा बनाई गई सूची को जरूर देखें।

नाम   नाम
शरत (Sharat) भगत (Bhagat)
सनत (Sanat) ललत (Lalat)
रजत (Rajat) रचित (Rachit)
सुव्रत (Suvrat) भुवन (Bhuvan)

भरत नाम के प्रसिद्ध लोग

भरत नाम की वैसे तो कई मशहूर लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। तो आइए देखते हैं वे लोग कौन कौन से हैं। 

नाम  पेशा 
भरत कपूर  अभिनेता 
भरत व्यास  दिवंगत गीतकार 
भरत वाखलू  मैनेजमेंट कंसल्टेंट, लेखक 
भारत दाभोलकर  अभिनेता 
भरत चावड़ा  अभिनेता 
भरतकुमार राउत  पत्रकार 
भरत छिकारा  हॉकी खिलाड़ी 
भारत कामत  तबला वादक 
भरत पंड्या  राजनीतिज्ञ 
भरत जाधव  अभिनेता 

‘भ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप भी अपने दिल के टुकड़े और लाडले बेटे का नाम ‘भ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई दूसरा दिलचस्प नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। 

नाम अर्थ 
भौमिक (Bhaumik) पृथ्वी के ईश्वर 
भव्य (Bhavya) शानदार 
भविश (Bhavish) भविष्य, आगामी 
भागन (Bhagan) हर्ष, आनंद
भास्कर(Bhaskar) सूरज, रवि
भिषम (Bhisham) मजबूत, शक्तिशाली
भार्गव (Bhargav) भगवान शिव 
भाविक (Bhavik) भक्त 
भुविक (Bhuvik) स्वर्ग
भूषित (Bhushit) सजा हुआ

 

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से भरत नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। इस नाम के लड़कों के स्वभाव से लेकर इनसे जुड़े छोटे से छोटे पहलुओं के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि यह जानकारी आपके लिए बिलकुल सही है या आपके काम की है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। हमें खुशी होगी कि हमने आपकी नाम रखने में मदद की है।

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi