गर्भावस्था के शुरूआती चरण में सर्विक्स की स्थिति

प्रेगनेंसी के शुरूआती चरण में सर्विक्स की पोजीशन
ADVERTISEMENTS

सर्विक्स एक ट्यूब के आकार का अंग होता है जो गर्भाशय को योनि से जोड़ता है। शुक्राणु इसी से होकर गर्भाशय की ओर जाते हैं । आइए जानते हैं कि यह नाजुक अंग गर्भावस्था में कैसे प्रतिक्रिया करता है।

पीरियड के दौरान सर्विक्स की पोजीशन

पूरे माहवारी चक्र में सर्विक्स की स्थिति बदलती रहती है। जब पीरियड शुरू होते हैं, तो यह थोड़ा नीचे की ओर आता है खुलता है और कठोर होता है। पीरियड समाप्त हो जाने के बाद यह ओवुलेशन तक वैसा ही रहता है, जबकि उसका गर्भाशय की ओर का भाग बंद हो जाता है।

ओवुलेशन के दौरान सर्विक्स की पोजीशन

जैसे ही आपका ओवुलेशन का चरण शुरू होता है, सर्विक्स ऊपर की ओर खिसककर नरम और नम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि शुक्राणु गर्भाशय तक आसानी से पहुँच सकें। यह इतना मुलायम हो जाता है कि इसमें और गर्भाशय की दीवार में फर्क नहीं किया जा सकता । एक बार जब ओवुलेशन खत्म हो जाता है, तो सर्विक्स फिर से कठोर हो जाता है साथ ही यह गर्भाशय की तरफ फिर से बंद हो जाता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भधारण और गर्भावस्था के शुरूआती चरण में सर्विक्स की पोजीशन

ओवुलेशन के दौरान गर्भाधान करने का तब सबसे अच्छा समय होता है, जब सर्विक्स ऊपर, नरम और खुला हुआ होता है। एक बार जब आप गर्भधारण कर लेती हैं, तो गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में सर्विक्स ऊपर, नरम और बंद रहता है । आपका म्यूकस प्लग गर्भावस्था के लिए खुद तैयार होने लगता है। म्यूकस आमतौर पर पतला और बेरंग होता है। जब यह एक प्लग बनना शुरू होता है, तो यह मोटा और सफेद हो जाता है। यह गर्भाशय में किसी भी चीज को प्रवेश करने से रोकता है और आप व आपके बच्चे को इन्फेक्शन से बचाता है। कुछ महिलाओं को यह बदलाव शुरुआती चरण में महसूस होता है वहीं अन्य महिलाओं को यह बाद के चरण में अनुभव होता है।

क्या गर्भावस्था की शुरुआत में सर्विक्स की पोजीशन भ्रामक हो सकती है

क्या गर्भावस्था की शुरुआत में सर्विक्स की पोजीशन भ्रामक हो सकती है

हाँ, जब आप गर्भवती नहीं होती हैं तब भी आपका सर्विक्स गर्भावस्था की स्थिति में हो सकता है या इसका उल्टा भी हो सकता है। कुछ महिलाओं के शरीर को गर्भावस्था के अनुसार बदलने में समय लगता है। मासिक धर्म चक्र के दौरान, आपका सर्विक्स नरम और ऊपर होगा, लेकिन जब आप गर्भवती होंगी तब यह उतना नरम और ऊपर नहीं होगा। इसके नरम होने का कारण यह है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन की बढ़ती मात्रा के कारण यह रक्त के साथ सूज जाता है। यदि आपका सर्विक्स गर्भावस्था के लक्षण नहीं दिखाता है, तो थोड़ा समय दें और डॉक्टर के पास जाकर या फिर घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्ट करें। सबका शरीर अपने आप में अलग होता है और इस प्रकार, गर्भावस्था के लिए जांच करने का यह तरीका बहुत अधिक विश्वसनीय नहीं है।

ADVERTISEMENTS

सर्विक्स की पोजीशन की जांच करना क्यों उपयोगी है

जैसा कि हमने ऊपर बताया, जब आप गर्भवती होती हैं तो सर्विक्स म्यूकस से भर जाता है। यह अपनी ऊपर से नीचे स्थिति भी बदलता रहता है। आपके सर्विक्स की पोजीशन और उसके चारों ओर म्यूकस की मात्रा यह निर्धारित करने में मदद करती है कि क्या आप आपके गर्भ में नन्हा सा बच्चा पल रहा है।

अपने सर्विक्स की पोजीशन की जांच कैसे करें

आपका सर्विक्स आमतौर पर लंबाई में 3 से 6 इंच और आपकी योनि के ऊपर होता है। ओवुलेशन के बाद आपके सर्विक्स की स्थिति की जांच करने के लिए यहाँ कुछ स्टेप्स दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

1. अपने हाथ धोएं

सुनिश्चित करें कि इस संवेदनशील क्षेत्र में बैक्टीरिया जाने से बचने के लिए आपके हाथ साफ हो। स्नान के बाद जांच करने का समय सबसे अच्छा है।

2. अपनी उंगलियों के नाखून काटें

लंबे नाखूनों से चोट लगने का खतरा रहता है, इसलिए जांच से पहले अपने नाखूनों को अच्छे से काट लें।

ADVERTISEMENTS

3. सही स्थिति में आएं

बैठ जाएं और अपने हाथ के बीच वाली अँगुली को योनि में डालें। आपको अपने सर्विक्स को खोजने के लिए अँगुली को कुछ इंच अंदर ले जाना पड़ सकता है।

4. सर्विक्स के खुले होने की जांच करें

अपनी अँगुली से यह महसूस करके देखें कि आपका सर्विक्स खुला है या बंद है।

ADVERTISEMENTS

5. अपने जो भी ध्यान दिया है उसे लिख लें

जब यह प्रक्रिया हो जाए, तो इसके बाद आपने जो भी महसूस किया, उसे कहीं नोट करें या फर्टिलिटी ऐप का इस्तेमाल करते हुए इसे रिकॉर्ड करें।

आप अपने सर्विक्स की पोजीशन को इस आधार पर जान सकती हैं कि आपको अपनी अँगुली कितनी दूर तक डालने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको कब अपने सर्विक्स के पोजीशन की जांच नहीं करनी चाहिए

आपको अपने सर्विक्स की स्थिति की जांच करने से बचना चाहिए, यदि:

  • आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) या यीस्‍ट इंफेक्‍शन हो।
  • आप गर्भवती हैं और आपके पानी की थैली टूट चुकी हो।
  • आपने अभीअभी सेक्स किया हो ।

गर्भावस्था का पता लगाने के लिए सर्विक्स की पोजीशन की जांच करने का यह तरीका पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं होता है। यदि आपका सर्विक्स गर्भावस्था की स्थिति में नहीं आया है, तो निराश न हों। ऐसा भी संभव है कि सर्विक्स की स्थिति बदलने से पहले ही आपको प्रेगनेंसी टेस्ट का पॉजिटिव परिणाम प्राप्त हो जाए।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी की पहली तिमाही: सावधानियां और कुछ खास टिप्स
क्या प्रेगनेंसी के दौरान पहली तिमाही में यौन संबंध बनाने से गर्भपात हो सकता है

ADVERTISEMENTS