त्वचा में निखार के लिए मलाई के 10 फायदे

त्वचा में निखार के लिए मलाई के 10 फायदे
ADVERTISEMENTS

अक्सर लोग दूध की मलाई को फेक देते हैं पर इसमें भी अनेकों विटामिन्स, मिनरल और हेल्दी फैट होता है जो त्वचा को पोषण व नमी प्रदान करता है। बेसन और हल्दी की तरह ही मलाई भी एक बेहतरीन सामग्री है जिसका उपयोग पिछली कई पीढ़ियों से त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। यदि आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि मलाई के क्या फायदे हैं और यह आपकी त्वचा को ठीक करने में कैसे मदद करती है तो पूरी जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें। 

चेहरे और त्वचा के लिए मलाई के 10 बेहतरीन फायदे 

मलाई लगाने से त्वचा को कई फायदे होते हैं जिनमें से कुछ यहाँ भी बताए गए हैं, आइए जानते हैं;

त्वचा में निखार के लिए मलाई के 10 फायदे

1. त्वचा प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट होती है 

मलाई एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को खूबसूरत व जवां बनाए रखने में मदद करता है। यहाँ तक कि आप इसे अपनी कोहनी, घुटने, कंधे या शरीर के ऐसे भाग में लगा सकते हैं जहाँ की त्वचा ज्यादातर रूखी रहती है। यह आपकी त्वचा में अद्भुत बदलाव लाने में मदद करती है। 

ADVERTISEMENTS

2. चेहरे पर चमक आती है 

क्या आपकी त्वचा थकी, खुरदुरी या बेजान लगती है? क्या आप अपनी त्वचा में वह चमक दोबारा लाना चाहती हैं जो कुछ सालों पहले हुआ करती थी? तो फिर आज ही मलाई का उपयोग करें। आपकी त्वचा में पोषण की कमी की संभावना हो सकती है। आपकी त्वचा में मलाई का उपयोग करने से आपकी सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी और इससे चमक भी वापिस आती है।  

3. त्वचा हाइड्रेट होती है

मलाई आपकी त्वचा के छिद्रों को खोलने में मदद करती है और त्वचा को भी पर्याप्त हाइड्रेट करती है। मलाई में मौजूद न्यूट्रिशन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे त्वचा खूबसूरत व चमकदार होती है। अब आप अपनी रूखी त्वचा को कहें अलविदा!

ADVERTISEMENTS

4. त्वचा डिटॉक्सीफाई होती है 

मलाई, आपकी त्वचा से गंदगी, धूल और जमे हुए कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करती है जो त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं। यह आपकी त्वचा को साफ और डिटॉक्सीफाई करती है। त्वचा से हानिकारक कीटाणु नष्ट होने के बाद यह स्वच्छ, साफ और मुलायम हो जाती है। 

5. एक्जिमा ठीक होता है 

यदि पहले आपकी त्वचा में अत्यधिक एक्जिमा और मुहाँसे हुआ करते थे तो मलाई इस समस्या में आपकी मदद कर सकती है। मलाई आपकी त्वचा से जलन और किसी भी प्रकार के पैच को ठीक करने में मदद करती है। तो मलाई मुहाँसों के लिए भी फायदेमंद है। 

ADVERTISEMENTS

एक्जिमा ठीक होता है 

6. झुर्रियां कम होती हैं 

मलाई से चेहरे की त्वचा मॉइस्चराइज होती है और इसमें कसाव भी आता है। इसे लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएंगी। मलाई में मौजूद प्रोटीन कोलेजन को कम करने में मदद करता है जिससे आपको काफी फायदे हो सकते हैं। 

7. दाग-धब्बे कम हो जाते हैं 

मलाई में मौजूद प्रोटीन के तत्व, मृत कोशिकाओं को नष्ट करके एक नई और स्वस्थ त्वचा का निर्माण करती है। यदि आपके चेहरे पर अत्यधिक दाग-धब्बे हैं तो उसके लिए भी यह बाजार में मिलने वाली एक आयुर्वृद्धि विरोधक चीज से ज्यादा प्रभावी होती है। 

ADVERTISEMENTS

8. सनबर्न नहीं होता है 

मलाई आपकी त्वचा में एक मुलायम प्रभाव डालती है और अल्ट्रवॉयलेट किरणों (सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें) से सुरक्षित रखती है। यदि आपको लगता है कि आपकी सनस्क्रीन से कोई बेहतर प्रभाव नहीं पड़ रहा तो इस अद्भुत पदार्थ का उपयोग करके देखें। 

9. फटी एड़ियां ठीक होती हैं 

एड़ियों में बढ़ते रूखेपन के कारण वह फटने लगती हैं और उनमें पोषण की कमी होती है। वसा-युक्त मलाई आपकी एड़ियों को मॉइस्चराइज करती है और उन्हें मुलायम बनती है जिसके कारण फटी एड़ियां भी ठीक होने लगती हैं। 

ADVERTISEMENTS

10. टैनिंग या सनबर्न खत्म होती है 

यदि दिन भर की धूप से आपकी त्वचा में टैनिंग बढ़ गई है तो मलाई का उपयोग करके देखें। इसमें मौजूद पोषण तत्व और मिनरल आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं, हाइड्रेट करते हैं और प्राकृतिक रूप से टैनिंग को भी खत्म करते हैं।

चेहरे पर मलाई का उपयोग कैसे करें? 

यदि आप अपनी त्वचा पर मलाई का फेस पैक लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इसके बारे में यहाँ बताया गया है, आइए जानें; 

ADVERTISEMENTS
  • मलाई की एक परत लें और उसमें गुलाब जल मिलाएं। 
  • इस मलाई से अपने चेहरे पर गोल-गोल मसाज करें। 
  • मलाई को लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और बाद में रुई से साफ करें। 
  • आप सॉना फेशियल भी कर सकती हैं। इसमें अपना कोई भी अरोमा थेरेपी तेल मिलाएं और लगभग 5 मिनट के लिए स्टीम लें। यह आपकी त्वचा के छिद्रों को खोलने में मदद करेगा और मलाई को जमने या पिंपल को रोकने में मदद करता है। 
  • चेहरे को धोने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें और त्वचा के छिद्रों को बंद करने के लिए गीला तौलिया रखें। 
  • अंत में चेहरे में मॉइस्चराइजर लगाएं और हो गया। 

होममेड मलाई फेसपैक 

आप अपने घर में ही मलाई के फेसपैक कैसे बना सकती हैं, आइए जानें;

1. मलाई और शहद 

यदि बात हो त्वचा की टैनिंग हटाने और मॉइस्चराइज करने की तो मलाई और शहद अद्भुत काम करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

मलाई और शहद 

आपको चाहिए

  • 1 बड़ा चम्मच मलाई 
  • 1 बड़ा चम्मच शहद 

तरीका 

ADVERTISEMENTS
  • मलाई और शहद को एक साथ मिला लें। 
  • इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। 
  • अपने चेहरे को सिर्फ ठंडे पानी से धो लें। 

2.  मलाई और हल्दी 

चेहरे को प्राकृतिक चमक देने के लिए हल्दी और मलाई अद्भुत है। यहाँ बताया गया है कि आप यह फेस पैक कैसे बना सकते हैं; 

मलाई और हल्दी 

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी 
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई 

तरीका 

  • घर पर ही मलाई और हल्दी पाउडर को ब्लेंड करके फेस पैक बना लें। 
  • इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करके कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर धो लें। 

3. मलाई और ओट्स 

यदि आप वास्तव में त्वचा से मृत कोशिकाओं को नष्ट करना चाहती हैं तो आपको ओट्स और मलाई जरूर आजमाना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

मलाई और ओट्स

आवश्यक चीजें 

  • 1 बड़ा चम्मच मलाई 
  • 1 छोटा चम्मच शहद 
  • 1-2 छोटे चम्मच ओट्स 

तरीका 

ADVERTISEMENTS
  • सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। 
  • अंत में ठंडे पानी से धो लें और हो गया। 

4. मलाई और केला 

मलाई और केले का फेस पैक इंस्टेंट आपकी त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है। 

मलाई और केला 

आवश्यक चीजें 

ADVERTISEMENTS
  • 1 छोटा केला 
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई 

तरीका 

  • सबसे पहले केले को मैश करें। 
  • फिर उसमें मलाई को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगा लें। 
  • पेस्ट को लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 

5. मलाई और संतरे के रस का पैक 

संतरे का रस विटामिन ‘सी’ और एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को पोषित करता है। मलाई के साथ इस रस को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं, बहुत जल्द आपको फायदे दिखने लगेंगे। 

ADVERTISEMENTS

मलाई और संतरे के रस का पैक 

आवश्यक चीजें

  • 1 बड़ा चम्मच संतरे का रस
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई 
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस 

तरीका 

ADVERTISEMENTS
  • सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगाएं। 
  • लगभग एक घंटे तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

त्वचा में मलाई का उपयोग करने के बारे में, यहाँ कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब दिए हुए हैं। 

1. चेहरे पर मलाई लगाने का सही समय कौन सा है? 

आप दिन में किसी भी समय मलाई का फेस पैक लगा सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

2. क्या मैं रातभर के लिए चेहरे पर मलाई लगा सकती हूँ? 

जी हाँ, आप रात भर के लिए मलाई लगाएं और सुबह पानी से धो लें – यह कार्य करेगा। 

मलाई महंगी नहीं होती है पर उसे ऐसे ही फेका भी नहीं जा सकता है। यह आपकी त्वचा के लिए अद्भुत कार्य करती है इसलिए अगली बार मलाई फेंकने के बजाय इसका उपयोग करें। 

ADVERTISEMENTS