In this Article
हर एक माता-पिता अपने बच्चे के लिए कोई भी नाम चुनने से पहले उस नाम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं। उन्हें इस बात का खयाल हमेशा रहता है कि उनकी ओर से कभी कोई कमी उनके बच्चे को न हो। जब बात बेटी को तो यह लाड प्यार और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यही बेटी एक दिन किसी और के घर की हो जाएगी। इसलिए बेटियों को अलग ही प्यार और सम्मान परिवार से मिलता है। लड़कियों का एक ऐसा खास और यूनीक नाम हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है और साथ ही इस समय यह नाम बहुत सारे माता-पिता की भी पसंद है। वो नाम है अक्षिता। अक्षिता नाम खूबसूरत होने के साथ-साथ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम है, जो आप अपनी घर की जान अपनी लाडली के लिए रख सकते हैं और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हम इस लेख के जरिए आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, तो लेख को पढ़ना जारी रखें।
अक्षिता नाम का मतलब और राशि
घर में बेटी के जन्म होना बहुत ही सौभाग्य की बात मानी जाती है और खासकर तब जब वो आपकी पहली संतान होती है। परिवार अपनी इस खुशी को दूसरों से जाहिर करते हुए नहीं थकता है। बेटियां परिवार की जान होती हैं, उतने ही प्यार से उनका नाम भी रखा जाता है। अक्षिता आज के समय का बेहद ही ट्रेंडिंग और यूनीक नाम है, इसलिए ज्यादातर माता-पिता इसे पसंद करते हैं। बात करें इसके अर्थ की तो अक्षिता का अर्थ अमर, स्थाई, हमेशा रहने वाला आदि होता है। इस नाम की राशि मेष होती है। इस नाम के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व तारीफ के काबिल होता है। आगे पढ़ने पर आपको इसके बारे में अच्छे से पता चलेगा।
| नाम | अक्षिता |
| अर्थ | सुरक्षित, अमर, स्थाई, निरंतर |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 6 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, आ, ई, ऊ, ए, इ) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | लाल, पीला और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
अक्षिता नाम का अर्थ क्या है?
किसी भी नाम को रखने या चुनने से पहले उसके अर्थ को जानना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कभी-कभी बिना सोचे समझे रखा हुआ नाम आपके बच्चे पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। इसलिए किसी भी नाम को चुनते वक्त उसके मतलब को बहुत अच्छी तरह से समझने की कोशिश जरूर करें। आपने अपनी लाडली के लिए अक्षिता जैसा बेहतरीन नाम चुन तो लिया है, तो चलिए आपको इसका मतलब और उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हैं। अक्षिता का मतलब स्थाई, निरंतर आदि होता है। इस नाम की लड़कियां बहुत ही महत्वकांक्षी, साहसी और जिज्ञासा से भरी होती है। ये हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश में लगी रहती हैं। इनको मुसीबतों का सामने करने से बिलकुल भी डर नहीं लगता है और साथ ही अक्षिता नाम की लड़कियों में एनर्जी की बिलकुल कमी नहीं होती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस नाम की लड़कियां चुनौतियों का सामना करने से बिलकुल पीछे नहीं हटती हैं।
अक्षिता नाम का राशिफल
अक्षिता नाम की राशि मेष है। बता दें कि मेष राशि की लड़कियां और महिलाएं एनर्जी से भरी हुई रहती हैं। इनके जीवन में इनका लक्ष्य बहुत जरूरी होता है और ये उसे हासिल करने के लिए बेहद मेहनत करती हैं। इस राशि की लड़कियों का व्यवहार दूसरों के प्रति दया और प्रेम से भरा होता है और लोग भी इनके आस-पास रहना पसंद करते हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनके कहने पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। इस नाम की महिलाएं समस्याओं का डटकर सामना करने में विश्वास रखती है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, इ को माना जाता है।
अक्षिता नाम का नक्षत्र क्या है?
अक्षिता नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, आ, ई, ऊ, ए, इ।
अक्षिता जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
अक्षिता नाम काफी पॉपुलर हो गया है शायद यही वजह है कि माता-पिता इस नाम को खास मानने लगे हैं। अक्षिता अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको भी मेष राशि में शामिल अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नाम ढूंढें है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अवनि (Avni) | अन्वेषा (Anvesha) |
| अमृता (Amrita) | अंबिका (Ambika) |
| अमूल्या (Amulya) | अश्विनी (Ashwani) |
| अमीषा (Ameesha) | अवंतिका (Avantika) |
| लतिका (Latika) | लावण्या (Lavanya) |
| लारा (Lara) | लेपाक्षी (Lepakshi) |
अक्षिता नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
अक्षिता जैसे नाम को कौन से माता-पिता नहीं चुनना चाहेंगे। यह नाम हर किसी की पहली पसंद होगा लेकिन फिर भी आप इस नाम से मिलते-जुलते नाम के बारे में जानना चाहते हैं या अपनी बेटी को देना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है जिसे आप देख सकते हैं और इसमें से कोई भी नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| लक्षिता (Lakshita) | अशिता (Ashita) |
| आशिका (Ashika) | अश्विका (Ashvika) |
| अस्मिता (Asmita) | दक्षिता (Dakshita) |
| हर्षिता (Harshita) | इशिता (Ishita) |
| अंशिता (Anshita) | रक्षिता (Rakshita) |
अक्षिता नाम के प्रसिद्ध लोग
अक्षिता नाम सभी ने कभी न कभी सुना जरूर होगा। आपको बता दें कि इस नाम की कई मशहूर महिलाएं मौजूद हैं। उन्ही कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारे हमने नीचे बताया है। तो बस आप इन महिलाओं से प्रभावित होकर अपनी बेटी का अक्षिता रख सकते हैं।
| नाम | पेशा |
| अक्षिता मुद्गल | अभिनेत्री |
| अक्षिता अरोड़ा | टीवी अभिनेत्री |
| अक्षिता कपूर | टीवी अभिनेत्री |
| अक्षिता अशोक | टीवी अभिनेत्री |
| अक्षिता वात्सायन | टीवी अभिनेत्री |
‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
आपके मन में अपनी बेटी का नाम ‘अ’ अक्षर से रखने का विचार आ रहा है या फिर आज के समय के ट्रेंडिंग नाम के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा ढूंढे गए कुछ नामों को जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| अभिनया (Abhinaya) | अभिनय से जुड़ा |
| अनुराधा (Anuradha) | एक नक्षत्र, वह जो खुशियां लाती है |
| अयांशा (Ayansha) | भगवान का तोहफा |
| अवंतिका (Awantika) | अनंत |
| अमायरा (Amaira) | राजकुमारी |
| अनिया (Aniya) | रचनात्मक |
| अविका (Avika) | अद्भुत, हीरे के समान |
| अनायरा (Anayra) | आनंद, खुशी |
| अमेया (Ameya) | असीम, उदार |
| अरुणिका (Arunika) | सुबह की सूरज की रोशनी |
अक्षिता नाम का मतलब, राशि और इस राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में हमने इस लेख में विस्तार में बताने की पूरी कोशिश की है। जब तक आप पूरी तरह से हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट न हो जाए तब तक आखिरी फैसले पर न पहुंचे और अच्छे से जांच-परख कर ही अपनी बेटी को यह नाम दें।
यह भी पढ़ें:
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
अंजलि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi

















