माता-पिता सिर्फ यही चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे और जीवन में अपार सफलता हासिल करे। कभी-कभी उन सफलताओं के पीछे का कारण उसका नाम भी हो सकता है। इसलिए माँ बाप अपने बच्चे का नाम रखने की जिम्मेदारी को हलके में नहीं लेते हैं। पारस एक बेहद ही सुलझा हुआ नाम है और इसका मतलब इस नाम वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व को खास बनाता है। पारस जैसे नाम को अपनाने से पहले उसके बारे में अधिक जानकारी लेना आपके लिए जरूरी है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस नाम से जुड़ी सभी जानकारियां बताने की कोशिश करते हैं।
पारस नाम का मतलब और राशि
पारस नाम लड़को का काफी जाना माना नाम है। यह नाम कई समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है। माता-पिता भी इस नाम को पसंद करते हैं। इस नाम का मतलब रहस्यमय कीमती पत्थर, स्वस्थ, लोहा आदि होता है। इसके मतलब की तरह ही बच्चे भी अपने माता-पिता के लिए बहुत कीमती होते हैं। पारस नाम ‘प’ अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे बुरे विचारों के बारें में बताएंगे।
| नाम | पारस |
| अर्थ | रहस्यमय कीमती पत्थर, स्वस्थ्य,लोहा |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 2 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कन्या |
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी (टे,टो,प,पा,पी) |
| शुभ दिन | बुधवार |
| शुभ रंग | हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद |
| शुभ रत्न | पन्ना |
पारस नाम का अर्थ क्या है?
पारस सुनने में भले ही सिंपल नाम है लेकिन लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। यह नाम काफी समय से लोगों के बीच प्रचलित है। यह नाम लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी रखना पसंद कर सकते हैं। पारस नाम पाकर आपका बेटा स्पेशल फील करेगा। इसका अर्थ रहस्यमय कीमती पत्थर, स्वस्थ और लोहा होता है। पारस नाम के लड़कों के लुक की बात करें तो यह लड़के दिखने में बेहद आकर्षक और अच्छी बॉडी वाले होते हैं और हर कोई इनके चार्म का कायल हो जाता है। इन लड़कों का व्यक्तित्व और स्वभाव लोगों के प्रति काफी मिलनसार और सौम्य होता है। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही यह लोग मौके के हिसाब से अपना काम करते हैं। ये लड़के अपनी माँ के बेहद करीब होते हैं।
पारस नाम का राशिफल
पारस नाम के लोग कन्या राशि में आते हैं। इस राशि के व्यक्ति अपनी चीजों को लेकर बहुत व्यवस्थित होते हैं और हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं। इन लड़कों को एक्टिंग, मॉडलिंग आदि एंटरटेनमेंट की दुनिया में अधिक रूचि होती हैं। ऐसे लोगों को स्टाइलिश कपड़े पहनने का शौक होता है ताकि लोग इन्हें देखें और इनकी तारीफ करें। साथ ही इनका स्वभाव दूसरों के प्रति बेहद नरम होता है और यह दूसरों के किसी भी काम को करने से मना नहीं करते हैं। लेकिन जब इनके काम की आती है तो यह किसी पर निर्भर नहीं रहते हैं और खुद से करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ठ, ण को माना जाता है।
पारस नाम का नक्षत्र क्या है?
पारस नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- टे, टो, प, पा, पी ।
पारस जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम
पारस नाम ‘प’ अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की तलाश है, तो इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| परमिश (Parmish) | पनव (Panav) |
| परीक्षित (Parikshit) | पारिकेत (Pariket) |
| पुण्य (Punya) | पलाश (Palash) |
| प्रणव (Pranav) | प्रफुल्ल (Prafull) |
| पंकज (Pankaj) | प्रार्थी (Prarthi) |
| पुनीत (Puneet) | प्रभजोत (Prabhjot) |
पारस नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
अगर आप पारस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें। यह रहें वो नाम:
| नाम | नाम |
| सारस (Saras) | तरश (Tarash) |
| मानस (Maanas) | मनस (Manas) |
| प्रायश (Prayash) | देवस (Devas) |
| तेजस (Tejas) | सुयश (Suyash) |
पारस नाम के प्रसिद्ध लोग
पारस नाम के व्यक्तियों ने देश भर में कई क्षेत्रों में अपनी सफलताओं के कारण बहुत नाम कमाया है, जिनमें से कुछ के बारें में हम आपको नीचे दी गई टेबल में बताएंगे:
| नाम | पेशा |
| पारस तोमर | एक्टर |
| पारस कलनावत | टेलीविजन एक्टर |
| पारस छाबड़ा | मॉडल और एक्टर |
| पारस चंद्र जैन | विधायक |
| पारस डोगरा | क्रिकेटर |
| पारस नाथ | संगीत कलाकार |
| पारस पांधी | संगीत कलाकार |
| पारस अरोड़ा | एक्टर |
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
यदि आप पारस न रखकर सिर्फ ‘प’ अक्षर से ही अपने बेटे के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम को ढूंढ रहे हैं, तो प अक्षर से शुरू होने वाले कई ऐसे नाम है जिन्हे आप जरूर पसंद करेंगे नीचे दिए गए नामों को एक बार जरूर ध्यान से देखें।
| नाम | अर्थ |
| पुहुल (Puhul) | महिमा |
| परमार्थ (Parmarth) | उच्चतम सत्य, मोक्ष |
| पुलकेश (Pulkesh) | आनंदित |
| परिवर्त (Parivart) | परिक्रमी, हाजिर |
| परिशाद (Parishad) | आनंदित |
| पारितोष (Paritosh) | संतोष |
| पुनव (Punav) | पूर्णचंद्र |
| प्रसून (Prasun) | पुष्पों का खिलना |
| प्रांजल (Pranjal) | ईमानदार, स्वाभिमानी |
| पुनीश (Puneesh) | आंख की पुतली |
घर के लाडले बेटे के लिए पारस जैसा बेहतरीन सुझाव लोगों को पसंद आ सकता है। सब देख-परख कर ही माँ-बाप नाम चुनते हैं और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद हमे उम्मीद है कि आपको पारस नाम जरूर पसंद आया होगा। हमने ये पूरी कोशिश की है कि आप इस नाम के बारें अधिक से अधिक जानकारी लें सकें ताकि आपको अपने बेटे का नाम रखते वक्त या किसी को सजेस्ट करते वक्त कोई दिक्कत न हो। बेटा अपने जीवन में कितना कामयाब होगा ये आप अभी नहीं बता सकते हैं लेकिन उसकी कामयाबी में एक बेहतर नाम जोड़ कर आप उसकी मदद जरूर करेंगे।
यह भी पढ़ें:
पार्थ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Parth Name Meaning in Hindi
पंकज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pankaj Name Meaning in Hindi
पियूष/पीयूष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Piyush Name Meaning in Hindi

















