In this Article
खुशियों से भर जाता है वो घर जहाँ पर बेटी ने जन्म लिया होता है। बेटियां न सिर्फ घर में खुशियां लाती हैं बल्कि उस पूरे घर का भाग्य भी बदल देती हैं। बेटियों के आने से घर में खुशियां और रौनक आ जाती है। इसी तरह माता-पिता भी अपनी लाड़ली के लिए ऐसा नाम चुनते हैं जो उसका भाग्य बदल दें। अंकिता नाम लड़कियों के प्रचलित नामों में से एक है। यदि आप भी अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव करते हैं तो आपको बता दें कि आपको इस नाम मतलब, इसकी राशि और इस नाम की लड़कियों का कैसा स्वभाव होता है वो जानना बेहद जरूरी है।
जो बेटियां घर की जान होती हैं उनके लिए नाम को बहुत ही सोच समझकर ही चुना जाता है। माता-पिता हमेशा अपनी लाड़ली को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करते है ताकि उसे किसी भी तरह के प्यार की कमी महसूस न हो। इसलिए उसका नाम भी उतना ही स्पेशल होता है। अंकिता उन्हीं स्पेशल नामों में से एक नाम है जिसका अर्थ विजय प्राप्त होना, प्रतीक, मुहर और शुभ अंक आदि होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो ये नाम मेष राशि में आता है। इस नाम के बारे में सही तरीके से जानने के लिए आपका इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | अंकिता |
| अर्थ | शुभ अंक, प्रतीक, विजय प्राप्त होना, मुहर |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 2 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
अंकिता, लड़कियों का एक बहुत अच्छा और चहेता नाम है। ये बात तो सभी जानते होंगे कि किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। ऐसे में अगर आपकी बच्ची का नाम अंकिता है तो लोग उसके नाम की वजह से अधिक आकर्षित होंगे। अंकिता नाम का मतलब शुभ अंक, प्रतीक, विजय हासिल करना आदि होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। अंकिता नाम की लड़कियों के अंदर कुछ नया और बेहतर करने का जज्बा हमेशा से रहता है। इनको दूसरों के मुकाबले अपने ऊपर अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानती उसे पूरा कर के ही रहती हैं। इस नाम की लड़कियों में साहस कूट-कूट कर भरा होता है और किसी भी फैसले को लेने से पहले यह ज्यादा सोचती नहीं है।
अंकिता नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की लड़कियां जितनी ऊर्जावान होती हैं उतनी ही साहसी ही होती है। अंकिता नाम की लड़कियों का ध्यान हर समय अपने लक्ष्य की तरफ रहता है। इन लोगों को अपने ऊपर दूसरे के मुकाबले अधिक विश्वास होता है और यह हर उस काम को पूरा करती हैं, जो इन्होनें ठाना होता है। यही वजह है कि ये किसी भी तरह की समस्या और हालात में डरती नहीं है और लड़ने में सक्षम होती हैं। इन्हें अपने काम और करियर के साथ समझौता करना बिलकुल पसंद नहीं है।
अंकिता नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, इ, ई, उ, ए।
अंकिता वैसे तो खुद में ही बहुत खूबसूरत नाम है, लेकिन इसके बावजूद आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम अंकिता से मिलता-जुलता हो तो इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें देख कर आप अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं। अंकिता नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहे –
| नाम | नाम |
| अंदिका (Andika) | अंकुरा (Ankura) |
| अंकिशा (Ankisha) | अंकुशी (Ankushi) |
| अक्षिता (Akshita) | अंगिरा (Angira) |
| अंकना (Ankana) | अंजुला (Anjula) |
| अंबिका (Ambika) | अंशिका (anshika) |
| अंचिता (Anchita) | अंगारिका (Angarika) |
| अंक्षिका (Ankshika) | अमिता (Amita) |
| संगीता (Sangeeta) | अंगना (Angana) |
| अनीता (Anita) | अजीता (Ajita) |
| नमिता (Namita) | रचिता (Rachita) |
अंकिता नाम की प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में आप लोगों ने कहीं न कहीं चर्चाओं में सुना तो होगा ही। यहां हम उन्हीं कुछ खास चुनिंदा महिलाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए चलिए जानते आखिर कौन हैं वो –
| नाम | पेशा |
| अंकिता भकत | रिकर्व आर्चर |
| अंकिता बोस | उद्यमी |
| अंकिता लोखंडे | फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री |
| अंकिता नंदी | गायिका |
| अंकिता भांबरी | पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी |
| अंकिता दास | टेबल टेनिस खिलाड़ी |
| अंकिता भार्गव पटेल | टेलीविजन अभिनेत्री |
| अंकिता रैना | टेनिस खिलाड़ी |
| अंकिता मकवाना | अभिनेत्री एवं मॉडल |
| अंकिता शौरी | फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल विजेता |
लड़कियों के कुछ नाम होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमे से एक नाम है अंकिता। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम अंकिता के अलावा लेकिन ‘अं’ अक्षर से ही रखा जाए तो उसके लिए हमने कई बेहतरीन नामों को आपके लिए ढूंढा है चलिए एक नजर डालते हैं।
| नाम | अर्थ |
| अंजुषा (Anjusha) | आशीर्वाद |
| अंजिला (Anjila) | निष्ठा, श्रद्धा |
| अंजलि (Anjali) | दोनों हाथों की एक विशेष मुद्रा |
| अंतरा (Antara) | गीत का एक भाग |
| अंबुजाक्षी (Ambujakshi) | कमल जैसी आँखों वाली |
| अंबु (Ambu) | जल, प्रेम, दया |
| अंतिका (Antika) | शाम |
| अंबर (Ambar) | आकाश |
| अंबुधि (Ambudhi) | समुद्र |
| अंचल (Anchal) | आश्रय |
अंकिता बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में हमने इस लेख के जरिए विस्तार में बताया है। उम्मीद है कि आपको अंकिता नाम को चुनते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी या मन में कोई शंका नहीं रहेगी। वैसे तो अपनी बेटी के लिए नाम चुनना माता-पिता के ऊपर ही निर्भर होता है लेकिन यदि हम इस नाम चुनने की प्रक्रिया में आपकी मदद कर पाएं तो हमें बहुत खुशी होगी।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
हमारा भारत आजाद देश है। लेकिन हमें यह आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली है,…
हर बच्चे की जिंदगी में पार्क की अपनी ही एक खास जगह होती है। पार्क…
हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…
परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…
ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…