शिशु

अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi

अंशिका लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद ही खूबसूरत नाम है। यह नाम सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के लिए या फिर किसी रिश्तेदार को उनकी बेटी के लिए यह नाम रखने का सुझाव देते हैं तो यह काफी अच्छा होगा क्योंकि अंशिका नाम आजकल काफी ट्रेंडिंग भी है। लेकिन क्या आप इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में अंजान हैं तो अंशिका नाम का मतलब, राशि, शुभ रंग, शुभ दिन जैसी तमाम बातों को जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। 

अंशिका नाम का मतलब और राशि

लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नामों से एक अंशिका काफी अलग सा नाम है। यह नाम लड़कियों के व्यक्तित्व में चार चांद लगाता है। अंशिका नाम का मतलब अंश, कण और सुंदर होता है। किसी भी नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के व्यक्तित्व में देखा जाता है। इसलिए अंशिका नाम भी आपकी बेटी के व्यक्तित्व को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है। इस नाम की राशि मेष है। इस विषय को जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ना होगा। 

नाम अंशिका
अर्थ अंश, सूक्ष्म कण और खूबसूरत
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 1
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

अंशिका नाम का अर्थ क्या है?

अंशिका एक यूनिक नाम है। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। अंशिका नाम का मतलब किसी का अंश, छोटा सा कण और खूबसूरत होता है। इस नाम की लड़कियों के स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इन लड़कियों के अंदर कुछ नया और बड़ा करने का जज्बा होता है। इनको अपने ऊपर अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं।

अंशिका नाम का राशिफल

अंशिका नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की लड़कियां जितनी जिद्दी होती हैं उतनी ही साहसी भी होती हैं। इन लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है। ये अपने ऊपर काफी विश्वास रखती हैं और हर काम को पूरा करती हैं। यही वजह है कि ये किसी भी मुश्किलों और हालात में डरती नहीं है और पूरी एनर्जी के साथ पूरा करने में सक्षम होती हैं। कभी-कभी इनके स्वभाव में अहंकार और जिद्द देखने को मिलती है लेकिन दूसरों की मदद करने में ये भी पीछे नहीं रहती हैं और अपने काम और करियर के साथ समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता है। 

अंशिका नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र कृतिका है। इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए।

मेष राशि के हिसाब से अंशिका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

अंशिका पहले से ही लड़कियों के लिए एक बेहतरीन नाम है। लेकिन अगर आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते और नाम जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को जरूर देखें। 

नाम नाम
अंशी अंबिका
अंशुला अंशु
अंशा अंकिशा
अंशल अंजलि
अंशुमति अंकिता
अंशुमाली अंकुशी
अंगिका अंगिरा
अंचिता अंशुता
अन्विता अन्विका
अनमिका अंगारिका
अंजिका अन्निका
अंशुमल अंकु

अंशिका नाम के प्रसिद्ध लोग

अंशिका नाम की जिन महिलाओं ने देश-दुनिया में अपना नाम रौशन किया है उनमें से कुछ के बारे में नीचे दिया गया है। 

नाम पेशा
अंशिका श्रीवास्तव फिल्म अभिनेत्री
अंशिका शर्मा नेपाली-ऑस्ट्रेलियन मॉडल
अंशिका गुप्ता अभिनेत्री
अंशिका राजपूत बाल कलाकार

‘अं’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

नाम के पहले अक्षर की अहमियत समझना जरूरी है। बच्चे की राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। अगर आपकी बेटी के लिए ‘अं’ अक्षर से ही कोई नाम चुनना है तो लड़कियों के अन्य नामों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अंजिला श्रद्धा
अंतिका संध्या, शाम
अंजुशा आशीर्वाद
अंतरा गीत का एक भाग
अंशवी शरीर का भाग, अंश
अंबरा आकाश
अंजसी नैतिक, ईमानदार
अंचल घाटी
अंबुधि समुद्र
अंकुरा शाखा

अंशिका नाम बेहद चर्चित नामों में से एक है। ये नाम न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती को और निखारेगा बल्कि इस नाम को चुनकर आपको भी संतोष मिलेगा। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी है। उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपनी बेटी का नाम चुनने में आसानी होगी। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
पूजा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pooja Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 days ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 days ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 days ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

5 days ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

5 days ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 days ago