अनिशा लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद ही खूबसूरत और लेटेस्ट नाम है। यह नाम सुनने और बोलने में काफी स्टाइलिश लगता है। यह नाम यूनिक होने के कारण लोगों को काफी लुभाता है। ऐसे में अगर आपका नाम अनिशा है या आप अपनी लाड़ली बेटी का या फिर किसी रिश्तेदार को इस नाम का सुझाव देना चाहते है तो यह काफी बेहतरीन सुझाव होगा क्योंकि अनिशा नाम काफी लोकप्रिय नामों में से एक है। इसके अलावा भी अगर आप अपनी बेटी का नाम अनिशा रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां, इनका महत्व आदि जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
अनिशा नाम का मतलब और राशि
जिस घर में बेटियां पैदा होती हैं उस घर को हमारे समाज के मुताबिक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। परिवारवाले अपनी इस खुशी को दूसरों के सामने जाहिर करने से बिलकुल भी संकोच नहीं करते है। बेटियां परिवार की जितनी लाड़ली होती हैं, उतने ही प्यार से उनका नाम भी रखा जाता है। माता-पिता उन नामों को अक्सर महत्व देते हैं जो ट्रेंड कर रहा हो। अनिशा, आज के समय का बेहद ही ट्रेंडिंग और यूनीक नाम है, इसलिए ज्यादातर माता-पिता इसे पसंद करते हैं। अनिशा का मतलब अच्छा दोस्त, वफादार, उजाला आदि होता है। इस नाम की राशि मेष होती है। इस नाम की महिलाओं का स्वभाव और व्यक्तित्व तारीफ के काबिल होता है। आगे पढ़ने पर आपको इस नाम के बारे में बेहतर तरीके से जानने को मिलेगा।
| नाम | अनिशा |
| अर्थ | अच्छा दोस्त, वफादार, उजाला,करीब |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | सफेद, लाल और पीला |
| शुभ रत्न | मूंगा |
अनिशा नाम का अर्थ क्या है?
अनिशा एक बेहद ही यूनीक और सुनने में प्यारा लगने वाला नाम है। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। ऐसे में अगर आपका नाम अनिशा है तो लोग आपके नाम की वजह से आपकी तरफ अधिक आकर्षित होंगे। अनिशा नाम का मतलब वफादारी, करीब, अच्छा दोस्त आदि होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। अनीशा नाम की लड़कियों के अंदर कुछ नया और बेहतर करने का जज्बा हमेशा रहता है। इनको दूसरों के मुकाबले अपने ऊपर अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानती उसे पूरा कर के ही रहती हैं। इन्हे अपनी लाइफ साधारण तरीके से जीने का बिलकुल शौक नहीं होता है इसलिए ये हमेशा जोखिम लेती रहती हैं।
अनिशा नाम का राशिफल
अनिशा नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की महिलाओं में आपको हर तरह के गुण देखने को मिलेंगे। यह लड़कियां अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा से ही स्पष्ट रहती हैं। इन्हें ईमानदारी से मेहनत और काम करने पसंद है और अपनी लाइफ में कभी भी शॉर्ट कट नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं इस राशि की लड़कियों का व्यवहार दूसरों के प्रति दयालु और प्रेम से भरा होता है और लोग भी इनके साथ रहना पसंद करते हैं। इस नाम की महिलाएं समस्याओं का डटकर सामना करने में विश्वास रखती है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।
अनिशा नाम का नक्षत्र क्या है?
अनिशा नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – अ, ई, ऊ, ए, इ।
अनिशा जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
अनिशा लड़कियों का काफी स्टाइलिश नाम है और यह अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अनाहिता (Anahita) | अंचिता (Anchita) |
| आतिका (Aatika) | आहना (Aahana) |
| आर्ची (Aarchi) | लावण्या (Lavanya) |
| लविश्का (Lavishka) | लहर (Laher) |
| लवीना (Laveena) | चयना (Chayana) |
| चार्वी (Charvi) | चिन्मयी (Chinmayi) |
अनिशा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
अनिशा पहले से ही लड़कियों का खूबसूरत नाम है लेकिन अगर आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को जरूर देखें।
| नाम | नाम |
| मिनिषा (Minisha) | मनीषा (Manisha) |
| विनिशा (Vinisha) | अन्विशा (Anvisha) |
| निमिषा (Nimisha) | विदिशा (Vidisha) |
| वनिषा (Vanisha) | निशा (Nisha) |
| अनुषा (Anusha) | स्नुषा (Snusha) |
| तृषा (Trisha) | आयशा (Aisha) |
अनिशा नाम के प्रसिद्ध लोग
अनिशा नाम की कई प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ खास महिलाओं के बारे में हम आपको बताएंगे। ये रहें वे नाम –
| नाम | पेशा |
| अनिशा एम्ब्रोस | अभिनेत्री |
| अनिशा ॲला | अभिनेत्री |
| अनीशा जोशी | अभिनेत्री |
| अनिशा मोटवानी | लेखिका |
| अनिशा पादुकोण | गोल्फ खिलाड़ी |
| अनीशा थॉमस | संगीतकार |
| अनिशा सिंह | उद्यमी |
‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
आपके मन में अपनी बेटी का नाम ‘अ’ अक्षर से रखने का विचार आ रहा है या फिर आज के नए नामों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा ढूंढे गए कुछ नामों को आप जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| अर्शिता (Arshita) | स्वर्गीय, देवी |
| अतुल्या (Atulya) | जिसकी कोई तुलना न की जा सके |
| अवनी (Avni) | धरती, पृथ्वी |
| अयांशी (Ayanshi) | सौभाग्यशाली |
| अभया (Abhya) | निडर |
| अमेया (Ameya) | असीम, उदार |
| अमीषा (Amisha) | सुंदर, शुद्ध, निष्कपट |
| अक्षरा (Akshara) | देवी सरस्वती का एक नाम |
| अर्चिशा (Archisha) | प्रकाश की किरणें |
| अभिश्री (Abhishri) | प्रतिभाशाली |
आज के समय में अनिशा नाम बेहद ही लोकप्रिय नामों में से एक है। ये नाम न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती को और निखारेगा बल्कि इस नाम को चुनकर आपको भी तसल्ली मिलेगी। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जरूरतमंद जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी है। उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपनी बेटी का नाम रखने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

















