हर माता-पिता का यही सपना होता है कि जब भी उनका बच्चा इस दुनिया में आए तो वह घर में ढेरों खुशियां लेकर आए और लोग उसके आगमन से फूलें नहीं समाएं। लेकिन उन्हें इस बात की भी फिक्र बनी रहती है कि जीवन में आगे जाकर वो कैसा व्यवहार करेगा और लोगों के प्रति उसका स्वभाव कैसा रहेगा। यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चे के लिए बेस्ट नाम चुनने की कोशिश करते हैं और उसे ढूंढ़ने के लिए बड़ी मशक्कत करते हैं। इसी सिलसिले हम आपके लिए ‘अभी’ जैसे क्यूट और बेहतरीन नाम का विकल्प लेकर आए हैं। कुछ लोग इसे ‘अभि’ भी लिखते हैं। ‘अभी’ लड़कों का बहुत ही सरल पर पसंदीदा नाम है। आइए आपको हम इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे कि इसका अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में आगे लेख में विस्तार से बताते हैं।
अभी नाम का मतलब और राशि
ऐसा माना जाता है जिस घर में बेटे का जन्म होता है वहां परिवारवालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि लड़के के पैदा होने से घर का भाग्य बदल जाता है। इसलिए उसके लिए नाम ढूंढना भी किसी मुश्किल काम से कम नहीं होता है। ‘अभी’ नाम भले ही सुनने में और बोलने में बहुत छोटा हो लेकिन इस नाम की अपनी अलग खासियत है। इसी खासियत को हम इस लेख द्वारा आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। अभी नाम को अपने बेटे के लिए चुनने से पहले आपको इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि ‘अभी’ का मतलब निडर, साहसी, बहादुर आदि होता है। वहीं इस नाम की राशि मेष है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | अभी |
| अर्थ | साहसी, बहादुर, निडर |
| जेंडर | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 2 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, इ, ई, ऊ, उ, ए) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
अभी नाम का अर्थ क्या है?
हर माता-पिता को इस बात की पूरी समझ होती है कि वह अपने बच्चे के लिए कैसा नाम चुनें, जो कि उसे बेहतर बनने में मदद करे। अक्सर यह देखा गया है कि नाम के मतलब का प्रभाव व्यक्तित्व और स्वभाव पर पड़ता है। तो हमेशा नाम को चुनने से पहले उसका मतलब अच्छे से जानने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अभी नाम लड़कों को दिए जाने स्टाइलिश और ट्रेंडिंग नामों में से एक है। आपको बता दें कि अभी का मतलब बहादुर और साहसी आदि होता है। इसे अक्सर ‘अभिमन्यु’ नाम का छोटा रूप भी मन जाता है। अभिमन्यु महाभारत में एक वीर योद्धा था। इस तरह ‘अभी’ नाम के व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं और इसी कारण से ये किसी भी तरह के जोखिम लेने से बिलकुल कतराते नहीं हैं। ये लोग किसी भी चुनौती को मुस्कुराकर अपनाते हैं और साथ ही इन्हें नए कामों को करने का बहुत शौक होता है। लेकिन कुछ भी हो जाए अभी नाम के व्यक्ति अपने करियर को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं।
अभी नाम का राशिफल
अभी नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति कई तरह के अहम गुणों के धनी होते हैं। इनके अंदर किसी भी कार्य को करने की उत्सुकता होती है और अपने लक्ष्य को हासिल करना ही इनका मकसद होता है। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया अच्छा होता है। यही वजह है कि लोग भी इनकी बातों को मानना पसंद करते हैं। अभी नाम के व्यक्तियों का व्यवहार भी इनके अर्थ की तरह ही होता है। जैसे ये लोग किसी भी समस्या का डटकर सामना करना पसंद करते हैं और जैसा इनका व्यक्तित्व होता है वह इनके व्यवहार में साफ दिखाई देता है। इस राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर अ, ल, इ हैं।
अभी नाम का नक्षत्र क्या है?
अभी नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, इ, ई, ऊ, उ, ए।
अभी जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
अभी नाम की मेष राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। ये ज्यादातर नाम मेष राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर अ और ल से लिए गए हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।
| नाम | नाम |
| अवि (Avi) | अक्की (Akki) |
| लकी (Lucky) | अनी (Ani) |
| अनय (Anay) | अभय (Abhay) |
| अमेय (Amey) | अक्षय (Akshay) |
| अधीश (Adheesh) | अमीश (Amish) |
| अबिनेश (Abinesh) | अनीश (Anish) |
| लविश (Lavish) | अभिलेश (Abhilesh) |
अभी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
अगर आप के मन में भी अभी नाम बस गया है लेकिन आप अपने बेटे के लिए उसी से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई लिस्ट से आप अभी से मिलता-जुलता नाम चुनन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अभिषेक (Abhishek) | अभिलाष (Abhilash) |
| अभिनव (Abhinav) | अभिराज (Abhiraj) |
| अभिमन्यु (Abhimanyu) | अभिमान (Abhiman) |
| अभिजीत (Abhijeet) | अभिनय (Abhinay) |
| अभिरूप (Abhiroop) | अभिनंदन (Abhinandan) |
| अभिनिवेश (Abhinivesh) | अभिभव (Abhibhav) |
| अभिराम (Abhiram) | अभीक (Abheek) |
‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
यदि आप अपने बच्चे के लिए हर एक काम बहुत ही सोच समझकर करते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहते हैं, खासकर नाम रखने को लेकर। तो अगर आपको ‘अ’ अक्षर से ही अपने बेटे का नाम रखना है, तो जरूर ऐसे ही नाम को चुनें जो उसके लिए सफलते के हर दरवाजे खोल दे। अ अक्षर से शुरू होने वाले लड़कों के नामों की सूची उनके अर्थ के साथ नीचे दी गई है।
| नाम | अर्थ |
| अमोल (Amol) | जिसका कोई मोल न हो |
| अरुल (Arul) | भगवान से मिलने वाला आशीर्वाद, भाग्यशाली इंसान |
| अक्षित (Akshit) | सुरक्षित |
| अगिर (Agir) | सूरज, आग |
| अमोघ (Amogh) | एक अस्त्र, भगवान गणेश का एक नाम |
| अकुल (Akul) | भगवान शंकर का दूसरा नाम |
| अजिश (Ajish) | जो अजेय है |
| अखंड (Akhand) | जिसे बांटा न जा सके |
| अशुनत (Ashunat) | हाजिर जवाब, चतुर, समझदार |
| असीम (Aseem) | जिसकी कोई सीमा न हो |
‘अभी’ एक बहुत ही ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम है। यही वजह है कि माता-पिता के मन में इस नाम को लेकर ज्यादातर कोई शंका नहीं रहती है और जो थोड़ी बहुत इस नाम से जुड़ी जानकारियां उन्हें चाहिए होती हैं उसके लिए हमने यहाँ पर सब विस्तार में बताने की पूरी कोशिश की है। उम्मीद है कि अब पेरेंट्स को अपने बच्चे के लिए इस नाम को चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी और वे आंख बंद करके अपने लाडले का नाम ‘अभी’ रख सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

















