आज इस लेख के जरिए हम लड़कों के बेहद ही लोकप्रिय नाम आनंद के बारे में चर्चा करेंगे। यह नाम सुनने में प्यारा लगता है, इस वजह से कई माता पिता इसे अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। आनंद नाम का मतलब,राशि और इस नाम वाले लड़कों का स्वभाव दूसरों के प्रति कैसा होता है इससे जुड़ी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। इस नाम का अर्थ बहुत खास है और आप इसे खुद के साथ-साथ अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भी सुझा सकते हैं। यह नाम काफी सरल और प्यारा है जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आनंद नाम के कई व्यक्तियों ने लोकप्रियता हासिल की है और उसके पीछे उनके नाम का भी अहम योगदान हो सकता है। चलिए आगे इस नाम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आनंद नाम का मतलब और राशि
बेटा और बेटी दोनों को ही परिवार से एक बराबर प्यार मिलता है। दोनों ही माता-पिता के लिए खास होते हैं, इसलिए दोनों के लिए ही नाम चुनते वक्त काफी विचार विमर्श किया जाता है। बेटे के जन्म से घर में खुशियां का माहौल हो जाता है और बुजुर्गों को बेहद ख़ुशी भी होती है। इसलिए बेटे के लिए नाम ढूंढना भी कोई आसान कम नहीं होता है। आनंद, लड़कों का बहुत ही छोटा और दिल को भा लेने वाला नाम है। इसे अपने बेटे के लिए चुनने से पहले आपको इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि आनंद का मतलब खुशी, हर्ष, उल्लास आदि होता है। वहीं इस नाम की राशि मेष है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | आनंद |
| अर्थ | खुशी, हर्ष, उल्लास |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, ई, ऊ ,ए, इ) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
आनंद नाम का अर्थ क्या है?
आनंद नाम भले ही सुनने में इतना फैंसी और स्टाइलिश नहीं लगता है लेकिन फिर कई लोग सिर्फ इसके अर्थ के कारण इसे अपनाते हैं और इसकी तरफ अपने आप ही आकर्षित हो जाते हैं। आनंद जैसे सदाबहार नाम का मतलब खुशी, जॉय आदि होता है। हर पेरेंट्स का यही सपना होता है कि उनका बच्चा हर कार्य में जीत हासिल करे और सफलता उसके कदम चूमें। किसी भी नाम का असर व्यक्ति के स्वभाव और उसके आने वाले भविष्य पर जरूर पड़ता है और यही वजह है कि माँ-बाप आनंद नाम अपने बच्चे के लिए चुनते हैं, ताकि उसका जीवन खुशियों से भरपूर रह सके। यह नाम छोटा, सिंपल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम के व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को बिलकुल निडरता के साथ करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करते हैं। और इस जिस भी क्षेत्र में ये कदम रखते है, सफलता जरूर हासिल करते हैं।
आनंद नाम का राशिफल
आनंद नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति दिल के सच्चे होते हैं। यह व्यक्ति किसी को भी धोखा देना पसंद नहीं करते हैं और लोगों की उम्मीदों पर हमेशा पूरी तरह से टिकने की कोशिश करते हैं। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया दूसरों की अपेक्षा थोड़ा लग होता है और इसी कारण लोग भी इनके नजरिए की इज्जत करते हैं। आनंद नाम के व्यक्तियों को किसी भी समस्या का डटकर सामना पसंद करते हैं और जैसा इनका व्यक्तित्व होता है वह इनके व्यवहार में साफ़ नजर आ जाता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका खुद पर विश्ववास होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।
आनंद नाम का नक्षत्र क्या है?
आनंद नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।
आनंद जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
आनंद नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अविरल (Aviral) | अवनीश (Avneesh) |
| अद्भुत (Adhbhut) | अविनाश (Avinash) |
| अवध (Awadh) | अलंकार (Alankar) |
| अजीत (Ajeet) | अनंत (Anant) |
| लोकेश (Lokesh) | ललित (Lalit) |
| लक्षित (Lakshit) | लीशान (Lishaan) |
| चेतन (Chetan) | चंदन (Chandan) |
आनंद नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
यदि आप भी अपने बेटे का आनंद जैसा नाम रखना चाहते हैं या फिर उससे मिलता-जुलता कोई भी यूनीक नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी बनाई गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें।
| नाम | नाम |
| देवानंद (Devanand) | अभिनन्दन (Abhinand) |
| ब्रह्मानंद (Brahmanand) | दयानन्द (Dayanand) |
| गजानंद (Gajanand) | सत्यानंद (Satyanand) |
| विवेकानंद (Vivekanand) | अचुत्यानन्द (Achyutanand) |
आनंद नाम के प्रसिद्ध लोग
आनंद नाम के ऐसे कई प्रसिद्ध पुरुष हमारे बीच मौजूद हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया और देश का नाम रौशन किया है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा व्यक्तियों के बारे में आपको बताएंगे।
| नाम | पेशा |
| आनंद एल राय | फिल्म निर्देशक |
| आनंद अभ्यंकर | दिवंगत अभिनेता |
| आनंद बक्शी | कवि |
| आनंद तेलतुंबडे | लेखक |
| आनंद तिवारी | अभिनेता |
| आनंद पंडित | फिल्मकार |
| आनंद शंकर | फिल्म निर्देशक |
| आनंद शर्मा | राजनीतिज्ञ |
| आनंद अमृतराज | पूर्व टेनिस खिलाड़ी |
| आनंद भाटे | शास्त्रीय गायक |
‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
आनंद नाम का मतलब इसे और भी खास बनाता है लेकिन इसके अलावा भी ‘आ’ अक्षर से लड़कों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उसपर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| आदित (Aadit) | शिखर |
| आदिव (Aadiv) | नाजुक |
| आद्विक(Aadvik) | अद्वितीय |
| आयुष (Ayush) | लंबा जीवन |
| आमिल (Aamil) | दुर्गम, ऊँचा |
| आगम (Aagam) | आनेवाला |
| आश्मान (Ashman) | स्वर्ग, सूर्य का पुत्र |
| आतिश (Aatish) | आतिशबाजी |
| आदर्श (Adarsh) | सिद्धांत |
| आदवन (Aadvan) | सूर्य |
इस आर्टिकल के जरिए हमने पूरी कोशिश की है कि आपको आनंद जैसे सिंपल, कॉमन लेकिन पसंद किए जाने वाले नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल सकें। इस नाम को चुनना और नहीं चुनना यह आपका फैसला है। क्योंकि किसी भी माँ-बाप के लिए उनके बच्चे का नाम बहुत अहमियत रखता है और अगर एक बार उसे अपने नाम दे दिया तो वो उसके साथ जिंदगी भर रहता है। उम्मीद करते है कि आपके बेटे का नाम चुनने की प्रक्रिया में हमने आपकी मदद कर के थोड़ा काम आसान किया होगा।
यह भी पढ़ें:
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

















