आज इस लेख के जरिए हम लड़कों के बेहद ही स्मार्ट, ट्रेंडिंग और कूल नाम आशु के बारे में चर्चा करेंगे। यह नाम छोटा और प्यारा है शायद इस वजह से ज्यादातर पेरेंट्स इसे अपने बेटे का घर का नाम रखते हैं लेकिन कभी कभी यह उनका प्रोफेशनल नाम भी होता है। आशु का मतलब, राशि और इस नाम वाले लड़कों के स्वभाव के बारे में इस लेख में जानेंगे, ये एक ऐसा दिल को छू लेने वाला नाम है जिसे कई माता-पिता और रिश्तेदार नाम रखने का सुझाव देते हैं। यह नाम काफी सरल और प्यारा है जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आशु नाम के कई व्यक्ति हाल फिलहाल में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और उसके पीछे उनके नाम का भी अहम योगदान है। कभी-कभी आशु नाम लड़कियों के लिए भी रख लिया जाता है।
आशु नाम का मतलब और राशि
जितना प्यार बेटियों को परिवार से मिलता है उतना ही प्यार बेटों को भी दिया जाता है। कहते हैं किसी भी घर में अगर बेटे का जन्म हो तो सभी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। कई माता पिता और बुजुर्गों का मानना होता है कि लड़के घर की शान होते हैं। उनके पैदा होने से घर का भाग्य बदल जाता है। इसलिए उनके लिए नाम ढूंढना भी कोई आसान काम नहीं होता है। आशु लड़कों का बहुत ही छोटा और दिल को भा जाने वाला नाम है। इसे अपने बेटे के लिए चुनने से पहले आपको इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि आशु का मतलब छोटा, भगवान शिव, तेज आदि होता है। वहीं इस नाम की राशि मेष है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | आशु |
| अर्थ | छोटा, भगवान शिव, तेज |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 4 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
आशु नाम का अर्थ क्या है?
इस बात की पूरी जानकारी माता-पिता को होती है कि अपने बच्चे का नाम बहुत सोच समझकर चुनना चाहिए क्योंकि अक्सर यह देखा गया है कि नाम के मतलब का प्रभाव व्यक्ति की निजी और सामाजिक जिंदगी पर गहरा असर डालता है। तो हमेशा नाम को चुनने से पहले उसका मतलब अच्छे से जानने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आशु नाम लड़कों को दिए जाने बेहतर नामों में से एक है। आपको बता दें कि इसका मतलब तेज व छोटा होता है और साथ ही आशु भगवान शिव का भी एक नाम है। इस नाम के व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं और इसी कारण से ये किसी भी तरह का जोखिम लेने से बिलकुल कतराते नहीं हैं। ये लोग किसी भी चुनौती को मुस्कुराकर अपनाते हैं और साथ ही इन्हें नए कामों को करने का बहुत शौक होता है। लेकिन कुछ भी हो जाए आशु नाम के व्यक्ति अपने करियर को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं।
आशु नाम का राशिफल
आशु नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति कई सारे अहम गुणों के धनी होते हैं। इनके अंदर किसी भी कार्य को करने की उत्सुकता होती है और अपने लक्ष्य को हासिल करना ही इनका मकसद होता है। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया अच्छा होता है, यही वजह है कि लोग भी इनकी बातों को मानना पसंद करते हैं। आशु नाम के व्यक्ति किसी भी समस्या का डटकर सामना पसंद करते हैं और जैसा इनका व्यक्तित्व होता है, वह इनके व्यवहार में स्पष्ट दिखता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका खुद पर विश्वास होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।
आशु नाम का नक्षत्र क्या है?
आशु नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – अ, आ, ई, ऊ, ए, इ।
आशु जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
आशु लड़कों को दिया जाने वाला माता-पिता का पसंदीदा नाम है। यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अधीश (Adheesh) | आशिम (Ashim) |
| अबिनीश (Abineesh) | अभ्युदय (Abhyuday) |
| अनिय (Aniy) | अमलेश (Amlesh) |
| अमितोष (Amitosh) | अक्षय (Akshay) |
| लक्ष्य (Lakshya) | लक्षित (Lakshit) |
| चंदन (Chandan) | चेतन (Chetan) |
आशु नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
भारतीय घरों में लड़कों को दिया जाने वाला आशु नाम बहुत ही चर्चित नामों में से एक है जिसे पेरेंट्स बेहद पसंद करते हैं। अगर आप इसके जैसे ही किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिए इस नाम से मिलते-जुलते कुछ नामों की लिस्ट लेकर आए हैं आप उनमें से किसी एक को पसंद कर सकते हैं।
| नाम | नाम |
| किंशु (Kinshu) | दिव्यांशु (Divyanshu) |
| प्रांशु (Pranshu) | देवांशु (Devanshu) |
| विशु (Vishu) | अंशु (Anshu) |
| यशु (Yashu) | हर्षु (Harshu) |
| रिशु (Rishu) | शिवांशु (Shivanshu) |
आशु नाम के प्रसिद्ध लोग
आशु काफी लोकप्रिय नाम है और इस नाम के कई सेलिब्रिटी हैं जिनके बारे में हम आपको बताएंगे ताकि इन्हीं लोगों से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम रख सकें।
| नाम | पेशा |
| आशु खुल्लर | सिटी बैंक इंडिया के सीईओ |
| आशु बेदरा | फिल्म निर्माता |
| आशु दत्त | लेखक |
| आशु दानी | पूर्व क्रिकेटर |
| आशु मलिक | राजनीतिज्ञ |
| आशु शर्मा | टीवी अभिनेता |
| आशु त्रिखा | फिल्म निर्माता-निर्देशक |
‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
आशु नाम का मतलब इसे और भी खास बनाता है लेकिन इसके अलावा भी ‘आ’ अक्षर से लड़कों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उस पर डालें।
| नाम | अर्थ |
| आगम (Aagam) | आने वाला |
| आर्चिस (Aarchis) | सूर्य की पहली किरण |
| आतिश (Aatish) | अग्नि, पवित्र |
| आदर्श (Adarsh) | सिद्धांत |
| आदवन(Aadvan) | सूर्य |
| आदित (Aadit) | शिखर |
| आदिव (Aadiv) | नाजुक |
| आद्विक (Aadvik) | अद्वितीय |
| आनंद (Aanand) | खुशी |
| आग्नेय (Aagneya) | अग्नि से जन्मा, एक दिशा |
इस आर्टिकल के जरिए हमने पूरी कोशिश की है कि आशु नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आप तक पहुंचा सकें। इस नाम को चुनना या न चुनना आपका फैसला है। क्योंकि किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चे का नाम बहुत अहमियत रखता है और अगर एक बार उसे आपने नाम दे दिया तो वो उसके साथ जिंदगी भर रहने वाला है। उम्मीद करते हैं कि अपने बेटे का नाम चुनने की प्रक्रिया में हमने आपकी मदद की होगी।
यह भी पढ़ें:
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
निकीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikita Name Meaning in Hindi

















