इशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ishika Name Meaning in Hindi

सोनम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Sonam Name Meaning in Hindi

बच्चों के नाम रखना एक अनोखा काम है, जिसको करने के लिए पेरेंट्स काफी उत्साहित रहते हैं। बेटा हो या बेटी, पेरेंट्स नाम को लेकर इतने चूजी होते हैं कि उन्हें जो भी नाम पसंद होता है उसे अपनी लिस्ट में शामिल कर लेते हैं। ऐसे में लिस्ट काफी बड़ी हो जाती है जिसकी वजह से एक अच्छा नाम चुनना काफी मुश्किल सा लगता है। पर घबराएं नहीं हम आपकी सेवा में हाजिर हैं। हमने आपके लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढ़ा है – ‘इशिका’। इशिका लड़कियों के लिए बहुत ही प्यारा नाम है। परंतु आपको इशिका नाम का अर्थ, राशिफल, व्यक्तित्व इत्यादि के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा तभी आप इशिका नाम से जुड़ी तमाम जानकारी प्राप्त कर पाएंगे तो इस लेख को अवश्य पढ़ें।। 

इशिका नाम का मतलब और राशि

‘इ’ अक्षर से शुरु होने वाले नामों में से इशिका सबसे लोकप्रिय नाम है, जिसका मतलब बहुत प्यारा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इशिका नाम का अर्थ एक तीर और ईश्वर की बेटी होता है। इसका मतलब यह है कि इशिका नाम की लड़कियां तीर के समान होती हैं और भगवान की बेटी होती हैं। इशिका नाम की राशि वृषभ होती है। इशिका नाम से जुड़े व्यक्तित्व और राशिफल के बारे में जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।

नाम इशिका
अर्थ एक तीर, ईश्वर की बेटी
लिंग लड़की 
धर्म  हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि वृषभ 
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन  मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा

इशिका नाम का अर्थ क्या है?

इशिका नाम का अर्थ तीर और भगवान की बेटी होता है। जाहिर है कि इसका प्रभाव भी इशिका नाम की लड़कियों में देखने को मिलेगा ही। इशिका नाम की लड़कियां भोली-भाली किंतु समझदार होती हैं। इशिका नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वे आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और जिज्ञासा से भरी होती हैं। भावुक होना इनके स्वभाव में होता है। इनके काम इतने प्रशंसनीय होते हैं कि कोई भी इनकी तारीफ किए बगैर रह नहीं पाता है।

इशिका नाम का राशिफल

इशिका नाम की राशि वृषभ होती है जो राशि चक्र में दूसरी राशि है। वृषभ राशि के कारण इशिका नाम की लड़कियां बेहद कलात्मक हो सकती हैं। इशिका नाम की लड़कियां दृढ़ इच्छा शक्ति वाली होती हैं। ये लड़कियां सकारात्मक विचारधारा की होती हैं। इनका मजाकिया स्वभाव दूसरों को उनकी और आकर्षित करता है। अपने करियर और पैसे के मामले में समझौता करना इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं होता है।

इशिका नाम का नक्षत्र क्या है?

इशिका नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है। कृतिका नक्षत्र का पहला चरण मेष राशि में जबकि बाकी के चरण वृषभ राशि में आते हैं। इसलिए कभी-कभी ‘इ’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों को लोग मेष राशि में मानते हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र से जुड़े अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – अ, आ, ए, ऊ, ई।

इशिका जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

इशिका वृषभ राशि में आने वाला अत्यंत सुंदर नाम है। फिर भी यदि आप इस नाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो हमने वृषभ राशि के हिसाब से कुछ अन्य नामों की सूची तैयार की है, इस पर विचार करें। वृषभ राशि के अन्य अक्षर ब, व, उ हैं। 

नाम नाम
वंशिका (Vanshika) ऊर्विका (Urvika)
एशा (Esha) उर्वशी (Urvashi)
वैदेही (Vaidehi) इच्छा (Ichcha)
इरा (Ira) इति (Iti)
बिपाशा (Bipasha) ईशानी (Ishani)
इलाक्षी (Ilakshi) इश्मिता (Ishmita)

इशिका नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

इशिका लड़कियों के लिए बहुत ही प्यारा नाम है। फिर भी यदि आप अपनी बेटी के लिए इशिका से मिलते जुलते नामों की तलाश में हैं, तो नीचे दी गई सारणी पर एक नजर जरूर डालें।

नाम नाम
ऋषिका (Rishika) निशिका (Nishika)
वेदिका (Vedika) त्रिशिका (Trishika)
रितिका (Ritika) कृतिका (Kritika)
वृषिका (Vrishika) मिश्का (Mishka)
हंसिका (Hansika) पूर्विका (Poorvika)
भूमिका (Bhumika) वामिका (Vamika)

इशिका नाम के प्रसिद्ध लोग

यदि आप ये जानने के इच्छुक हैं कि इशिका नाम की लड़कियों का भविष्य किस क्षेत्र में होने की संभावना रहेगी तो ऐसे में हमने अगली सारणी में इशिका नाम की कुछ प्रख्यात महिलाओं के बारे में चर्चा की है, इसे देखें।

नाम पेशा
इशिका सिंह  अभिनेत्री 
इशिका मोहन  फोटोग्राफर 
इशिका तनेजा मेकअप आर्टिस्ट
इशिका दत्ता  अभिनेत्री 
इशिका मित्तल निवेशक 
इशिका गगनेजा बाल कलाकार 
इशिका जैन  लेखिका 

‘इ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम 

इशिका एक लोकप्रिय नाम है। फिर भी यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘इ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी में इसका विवरण दिया गया है, इसे पढ़ें।

नाम अर्थ
इलिका (Ilika)  पृथ्वी, मछली, बुद्धिमान 
इतिका (Itika) अनंत
इला (Ila) चांदनी, पृथ्वी 
इहा (Iha) इच्छा, श्रम
इरावती (Iravati) बिजली चमकना 
इशना (Ishna) देवी दुर्गा 
इशिता (Ishita) अभिलाषा, श्रेष्ठ, उच्च
इलिना (Ilina) शुद्ध, पवित्र 
इरावती (Irawati) बिजली, रावी नदी
इप्सिता (Ipsita) देवी लक्ष्मी,मनोहर

इस लेख में हमने जाना कि इशिका नाम की लड़कियां नरम दिल वाली होती हैं। छोटी छोटी बातों पर वो भावुक हो जाती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। जिसकी वजह से ये सबकी चहेती होती हैं। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पढ़कर इशिका नाम से जुड़ी तमाम जानकारी मिल गई होगी। यह नाम आपकी बच्ची के जीवन को एक नया आयाम दे सकता है, इसीलिए अपनी बेटी का नाम इशिका जरूर रखें।

यह भी पढ़ें:

रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riya Name Meaning in Hindi
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi