शिशु

उन्नति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Unnati Name Meaning in Hindi

आज के समय के नए कपल अपने बच्चे के लिए ऐसे नाम को ढूंढने की कोशिश करते हैं जो दूसरों से बिल्कुल अलग हो और साथ ही साथ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो। वहीं ऐसे नाम को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। तो ऐसे में हम आपका यह काम थोड़ा आसान बना देते हैं। अगर आपके घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है तो उसके लिए उन्नति नाम कैसा रहेगा? हम उम्मीद करते हैं आपको यह नाम बेहद पसंद आएगा। क्योंकि यह नाम सिर्फ सुनने में अच्छा नहीं है बल्कि इसका मतलब ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है ! इससे जुड़े व्यक्तियों के बारे में करीब से जानकारी लेने के लिए इस लेख को ध्यान से आगे तक पढ़ें और जानें आखिर क्यों आपको अपनी लाड़ली के लिए उन्नति नाम चुनना चाहिए।

उन्नति नाम का मतलब और राशि

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा खूब तरक्की करे और बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करे। इसलिए ही वे बच्चे को नाम देते वक्त भी इस बात का संपूर्ण ध्यान रखते हैं। हमारे हिन्दू समाज में लड़कियों का नाम बहुत ही सोच समझकर और प्यार से रखा जाता है। क्योंकि बेटियां सिर्फ माता पिता की ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की चहेती और लाडली होती हैं। उन्हें नाम भी ऐसे देते हैं जिसमे प्यार झलके और जिसका अर्थ उनके व्यक्तित्व को और निखारने में मदद करे। उन्नति लड़कियों का ऐसा ही खूबसूरत नाम है जिसका मतलब सफलता, प्रगति आदि होता है। कुछ नाम सुनने में इतने अच्छे लगते हैं जिन्हें एक बार सुनकर ही लोग उसे अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं और उन्नति उन्हीं नामों में से एक है। बात करें इसकी राशि की तो यह नाम ‘उ’ अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। तो चलिए आगे जानते हैं इस नाम की पर्सनालिटी कैसी होती है और इसकी राशि व नक्षत्र व्यक्ति को आगे बढ़ने में कितनी मदद करते हैं।

नाम उन्नति
अर्थ प्रगति, सफलता, विकास, धन
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग गुलाबी, हरा, सफेद
शुभ रत्न हीरा

उन्नति नाम का अर्थ क्या है?

हर माता-पिता के जज्बात अपने बच्चे के नाम से जुड़े होते हैं। वो इंतजार करते हैं उस पल का जब अपने बेटे या बेटी को अपनी पसंद का कोई नाम दे सकें और इसलिए वे अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। उन्नति लड़कियों का बेहद ही खूबसूरत नाम है। वहीं इसके अर्थ की बात करें तो इस नाम का मतलब विकास, सफलता, प्रगति आदि होता है। उन्नति नाम की लड़कियां स्वभाव से मिलनसार होती हैं। इस नाम की लड़कियां किसी भी गलत संगती में आसानी से नहीं पड़ती हैं क्योंकि इनका खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है और ये किसी की भी बातों में जल्दी नहीं आती हैं। ये हर एक काम नि:स्वार्थ भावना के साथ करती हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़कर सामने आती हैं। उन्नति नाम की महिलाओं को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वैसे तो इनका दिल बेहद ही नरम होता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी इन्हें काफी गुस्सा भी आ जाता है।

उन्नति नाम का राशिफल

उन्नति नाम की राशि वृषभ होती है। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां काफी ईमानदार और दिमाग से तेज स्वभाव की होती हैं और यह हर समय ऊर्जा से भरी रहती है। आपको बता दें कि उन्नति नाम की लड़कियां हर परिस्थिति के अनुसार काम करने के लिए तैयार हो जाती है। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते है। उन्नति नाम की लड़कियों को अपने जीवन में धोखा,पक्षपात और झूठ से सख्त नफरत होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती  है कि ये लोग दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक होती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

उन्नति नाम का नक्षत्र क्या है?

उन्नति नाम का ‘कृतिका’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चाकू के आकार का छह तारों का समूह है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – आ, अ, उ, ऊ, इ, ई, ए।

उन्नति जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

उन्नति लड़कियों का एक जाना माना नाम है और यह नाम उ अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। अगर आपको वृषभ राशि के हिसाब में आने वाले अन्य अक्षरों से भी लड़कियों के नामों की तलाश है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
उत्तरा (Uttara) उन्मेषा (Unmesha)
उपासना (Upasana) उर्वशी (Urvashi)
वीरा (Veera) वृंदा (Vrinda)
वाणी (Vani) वृषाली (Vrushali)
बबिता (Babita) बॉबी (Bobby)
बेनिशा (Benisha) बबली (Babli)

उन्नति नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

उन्नति नाम लड़कियों का बहुत प्रचलित और पसंदीदा नाम है और अगर आपके मन में इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का ख्याल आ रहा है। तो नीचे तैयार की गई इस नाम से जुड़े मिलते-जुलते अन्य नामों सूची को ध्यान से देखें। 

नाम   नाम
उन्मति (Unmati) उन्मुक्ति (Unmukti)
उन्नीका (Unnika) उनिता (Unita)
विनती (Vinti) प्रगति (Pragati)
अवंति (Avanti) शांति (Shanti)
नियति (Niyati) अदिति (Aditi)
स्मृति (Smriti) सुदिति (Suditi)

‘उ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप भी घर की लाड़ली और चहेती बेटी का ‘उ’ अक्षर से नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर उन्नति जैसे ही बेहतरीन नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
उषा (Usha) सूर्योदय की लालिमा, प्रभात
उत्कर्षा (Utkarsha) ऊर्जावान
उर्जिता (Urjita) शक्तिशाली
उज्जवला (Ujjwala) दीप्ति, चमक
उत्पालक्षी (Utpalaxmi) देवी लक्ष्मी
उत्सवा (Utsava) त्योहार
उदयश्री (Udayashri) भोर, सूर्योदय
उदिति (Uditi) वृद्धि
उत्पन्ना (Utpanna) मार्गशीर्ष महीने की एकादशी
उलुपी (Ulupi) सुंदर मुख वाली, महाभारत में अर्जुन की एक पत्नी

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए से उन्नति नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी करीबी की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना एक बेहतर विकल्प होगा तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की अहमियत को समझ सकें। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा। कैसा लगा आपको यह नाम हमे कमेंट करके जरूर बताएं !

यह भी पढ़ें:

दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
निकीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikita Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

अनुशासन पर निबंध (Essay On Discipline In Hindi)

अनुशासन का मतलब है अपने जीवन को सही ढंग से व्यवस्थित जीना और नियमों का…

2 days ago

पर्यावरण पर निबंध (Essay On Environment In Hindi)

हमारे आसपास मौजूद हर चीज पर्यावरण है, जिसमें हवा, पानी, पेड़-पौधे व अन्य सभी सजीव…

2 days ago

मेरे जन्मदिन पर निबंध (Essay On My Birthday In Hindi)

जन्मदिन बच्चों के लिए साल का सबसे खास दिन होता है। इस दिन वह खुश…

2 days ago

प्यारी बहन के लिए दिल छू लेने वाली 20 कविताएं

कहते हैं कि बहनें भगवान के एक आशीर्वाद की तरह होती हैं। अगर आपके पास…

3 days ago

मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति पर निबंध (Essay On The Person I Admire The Most in Hindi)

हमारी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हम दिल से मानते हैं और…

3 days ago

डॉक्टर पर निबंध (Essay On Doctor In Hindi)

डॉक्टर का पेशा वह होता है जिसमें आमदनी से ज्यादा सेवा का भाव आवश्यक माना…

3 days ago